गुरुवार, 25 मार्च 2021

सेना की जिप्सी में लगीं आग, 3 सैनिकों की मौत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में राजियासर थाना क्षेत्र में छतरगढ़ मार्ग पर सेना की एक जिप्सी पलट जाने एवं उसमें आग लग जाने से तीन जवानों की मौत हो गई। जबकि, पांच जवान घायल हो गए। थाना प्रभारी विक्रम तिवारी ने बताया, घायल जवानों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि राजियासर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे राजियासर छतरगढ़ मार्ग पर इंदिरा गांधी नहर की बुर्जी संख्या 330 के पास यह हादसा हुआ। सेना की 47 आर्मड रेजीमेंट (बठिंडा, पंजाब) के आठ जवान जिप्सी में जा रहे थे। अचानक जिप्सी अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क किनारे झाड़ियों एवं पेड़ों में जा गिरी। इसके बाद जिप्सी में आग लग गई। जवानों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इसी दौरान आसपास के लोग जिप्सी पलटने की आवाज सुनकर और आग की लपटें उठती देख कर भाग कर आए।ग्रामीणों ने मशक्कत कर पांच जवानों को बाहर निकाला लेकिन तीन को नहीं निकाला जा सका। इन की मौके पर ही जल जाने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूबेदार ए मैमेजर, हेड कांस्टेबल देव कुमार और हवलदार एसके शुक्ला के रूप में हुई है।
घायलों में एसके प्रजापति (35) ,अंकित बाजपाई (34) , उमेश यादव(27),अशोक ओझा (28) बबलू (27) शामिल हैं। आपातकाल सेवा 108 की एंबुलेंस से घायलों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भीषण आग लगे देख कर सूरतगढ़ में दमकल सेवा को फोन किया। सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले जांच कर रहे हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे पर संवेदना जताते हुए कहा कि श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ क्षेत्र में एक हादसे में सेना के तीन जवानों की जान चली गई और पांच घायल हो गए, यह जानकार उन्हें दुख पहुंचा हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में उन्हें हिम्मत देने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा “श्रीगंगानगर जिले में छत्तरगढ़ रोड पर सेना की जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तीन जवानों की मृत्यु तथा पांच जवानों के घायल होने की सूचना है। मैं ईश्वर से हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों की आत्मा को शांति तथा घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भी इस पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि सैन्य जवानों की एक जिप्सी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते हादसे में तीन जवानों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शान्ति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...