सोमवार, 22 मार्च 2021

चुनाव: मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा

अश्वनी उपाध्याय        

गाज़ियाबाद। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची पर अब तक 22 आपत्तियां आ चुकी हैं। आपत्तियों में किसी ने सीट के आरक्षण का आधार गलत बताया है तो किसी ने कहा है, कि वर्तमान में मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा है। अगर बच्चों की संख्या भी इसमें जोड़ ली गई तो आबादी की संख्या और अधिक हो जाएगी। अभय त्यागी सोमवार को शाहपुर निज मोरटा गांव से आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विकास भवन पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गांव की आबादी 3,152 दिखाई गई है। जबकि वर्तमान में आबादी चार हजार के करीब है। कुछ अन्य लोग भी आपत्ति दर्ज कराने के लिए पहुंचे। उनका कहना है कि शाहपुर निज मोरटा ही नहीं डासना सहित कई अन्य ग्राम पंचायत में आरक्षण सूची तैयार करने के लिए दिखाई गई आबादी से ज्यादा तो वर्तमान में मतदाता हैं। अधिकारियों का कहना है कि आबादी की संख्या बढ़ी है, लेकिन 2011 के बाद जनगणना न होने के कारण आबादी का डाटा पुराना है। इसी वजह से आरक्षण सूची 2011 की जनगणना के आंकड़ों की मदद से तैयार की गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी हुआ है। जबकि नए आंकड़ों में मतदाताओं की संख्या 2011 के मतदाताओं की संख्या से ज्यादा है। एडीपीआरओ मनोज त्यागी ने कहा कि आरक्षण सूची शासनादेश के आधार पर बनाई गई है। जो आपत्तियां आई हैं, उनका निस्तारण कराकर 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

खलबली: दिल्ली-रांची स्पेशल से धुआँ निकला

अश्वनी उपाध्याय       

गाज़ियाबाद। रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन से धुआँ निकलने लगा। जिला चीफ़ फायर ऑफिसर सुनील सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर 4:50 बजे सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुँच गई। जांच में पता चला कि धुआँ उठने का कारण ट्रेन में लगी आग नहीं था। दरअसल, ट्रेन कि एक बोगी में ब्रेक जाम हो गए थे। टेकनीशियनों की मदद से ब्रेक को ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। अभी कुछ दिन पहले ही गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर लखनऊ शताब्दी के ब्रेक वैन में आग लग गई थी।  हालांकि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी मगर दमकल विभाग की 6 गाड़ियों को आग बुझाने में आधा घंटे से भी ज्यादा का समय लगा था। इस मामले की जांच में ट्रेन की पार्सल वैन में मिले बैटरी, मोबाइल क्लीनर जैसे ज्वलनशील आदि पदार्थ मिले थे। ये सामान दिल्ली से किया गया था। इस मामले में सामान को बुक करने वाले ज्ञानेंद्र पांडेय नाम के व्यक्ति को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध शराब के निर्माण-तस्करी के विरुद्ध अभियान

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में विभिन्न थानों द्वारा कुल 17 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 310 लीटर दारू बनाने के उपकरण बरामद किए गये। 60 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त संजीव पासी पुत्र भारत निवासी भगवतपुर थाना पश्चिम शरीरा व चिंटुल पुत्र चुंगे निवासी थाना पश्चिम शरीरा, बसंत लाल पुत्र दस्सु लाल निवासी फ़ैज़ीपुर थाना पश्चिम शरीरा, गिरफ्तार कर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बंधित थानों पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय को किया गया। 
समीर अहमद 

घटना का सफल अनावरण, 2 चोर किए अरेस्ट

अतुल त्यागी    
हापुड़। जनपद पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जनपद नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 चोर गिरफ्तार किए गए। जिनके कब्जे से चोरी किया गया शत प्रतिशत माल(पीली व सफेद धातु के आभूषण कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये,700रुपये नकद) व 2 अवैध चाकू बरामद।

संस्था के प्रदेश सचिव डॉक्टर को लगाईं गई वैक्सीन

अतुल त्यागी                     
हापुड़। जनपद के सरकारी अस्तपताल जहाँ इंडियन प्रेस एलाइवनेश असोसिएसन के प्रदेश सचिव डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा को सुप्रिडेंट राजश्री खत्री द्वारा कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई। जिसमें डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया, कि सभी पत्रकार, जो किसी भी बीमारी से ग्रस्त हैं। तुरंत, कोविड-19 पहली वेक्सीन लगवाएं। जो सरकारी अस्पताल गढ़ रोड जनपद में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद फ्री लगाई जा रही है। उसके बाद दूसरा भाग जल्दी लगाया जाएगा। जिसमें आज सोमवार को मेरठ मंडल प्रभारी अतुल त्यागी हापुड़, चेतन शर्मा गढ़मुक्तेश्वर रुस्तम पत्रकार शामिल रहे। डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया, कि वैक्सीन लगवाने के बाद डॉक्टरों ने आधा घंटा अपने पास बैठाया। देखा, कि कोई परेशानी तो नहीं है। उन्हें न तो कोई परेशानी बनी, नहीं कोई दिक्कत। उन्होंने बताया, कि इसको वैक्सिंग मात्र एक इंजेक्शन की तरह से बुखार में लगाया जाता है। उसी तरह से लगाई जाती है और प्रदेश वासियों को यह भी कहा सभी वैक्सीन  लगवाएं और आने वाली बीमारी से बचे।

माफिया की तरह काम कर रही भाजपा: प्रियंका

सरुपथार। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम में सत्तारूढ़ भाजपा पर सोमवार को आरोप लगाया, कि वह माफिया की तरह काम कर रही और सिंडिकेट चला रही है। कांग्रेस महासचिव ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”राज्य में भगवा पार्टी के दो गुट हैं। दोनों ने ही लोगों के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस नेता ने असम के भाजपा नेतृत्व की तुलना महाकाव्य महाभारत के पात्र ”धृतराष्ट्र” और ”शकुनी” से की। हालांकि, उन्होंने भगवा पार्टी के उस नेता का नाम नहीं लिया। धृतराष्ट्र को एक दृष्टिहीन शासक के रूप में, जबकि शकुनी को राजनीतिक प्रपंच करने वाले के रूप में जाना जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा, ”…असम सरकार में, एक शकुनी मामा जैसे नेता हैं और एक धृतराष्ट्र हैं। दोनों ने ही और भाजपा ने असम के लोगों के साथ छल किया है। प्रियंका ने आरोप लगाया, ”कभी जातीय नायक (जनता के नेता) कहलाने वाले ‘धृतराष्ट्र’ ने छह जातीय समुदायों के साथ छल किया, जिन्हें उन्होंने अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय में शामिल कराने का वादा किया था। ” उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य नेता ‘शकुनी मामा’ हैं। जो एक भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और जिसने सिर्फ लोगों को ठगा ही है। प्रियंका ने राज्य एवं केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर अपना हमला जारी रखते हुए दावा किया, ”भाजपा यह फैसला नहीं कर पा रही है कि मुख्यमंत्री पद के लिए उसकी ओर से उम्मीदवार कौन होगा। वह अपने ही (भाजपा के ही) मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं कर पा रही है और नाम नहीं बता रही है। यदि पार्टी (भाजपा) में कोई स्थिरता या एकजुटता नहीं है, तो फिर वह असम में स्थिरता कैसे ला पाएगी और लोगों को स्थिर सरकार वह कैसे दे सकती है?”

मुफ्त राशन का भाजपा ने किया झूठा वादा: ममता

कोतुलपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में मुफ्त राशन की आपूर्ति का झूठा वादा कर रही है। जिसे वह ”कभी पूरा नहीं करे। बांकुड़ा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा को ”बाहरी लोगों की पार्टी” बताया और आरोप लगाया कि वह ”आतंक पैदा करने के लिए राज्य में गुंडों को ला रही है।” बनर्जी ने कहा, ”भाजपा ने मुफ्त राशन देने का झूठा वादा किया। भाजपा के गुंडे आपके घर आकर अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। ये लोग यदि आपको धमकाते हैं तो उन्हें खदेड़ने के लिए अपने घरों के बरतन हाथों में लेकर तैयार रहें।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के लिए आदेश जारी कर रही है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए, क्या खाना चाहिए। बनर्जी ने कहा, ”वे आपको यह सोचने पर मजबूर करेंगे कि नरेंद्र मोदी बीआर आंबेडकर से बड़े हैं।” बनर्जी ने कहा, ”आपने देखा, कैसे गुजरात में एक क्रिकेट स्टेडियम का नाम मोदी के नाम पर रख दिया गया? एक दिन वे देश का भी नाम बदलकर रख देंगे, वे सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, कि कांग्रेस और वाम दलों की भाजपा के साथ मिलीभगत है। उन्होंने कहा, ”जब मैं विपक्ष में थी तो माकपा के गुंडों ने कोतुलपुर, चोमकैताला, जैरामबाती इलाकों में आतंक फैलाया। उन्होंने मुझ पर हमला किया और अब वे भाजपा के साथ हैं।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...