शुक्रवार, 19 मार्च 2021

हापुड़: कार्यक्रम-विकास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

अतुल त्यागी  
हापुड़। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए रिफार्म, परफार्म एंड ट्रांसफॉर्म प्रयासों से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु आज शुक्रवार को एल एन पब्लिक स्कूल के हॉल में भव्य कार्यक्रम और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री वित्त, चिकित्सा शिक्षा प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश /जनपद प्रभारी मंत्री संदीप सिंह व जिलाधिकारी अनुज सिंह, विधायक जनपद विजयपाल आढ़ती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर कमल सिंह मलिक, नगर पालिका परिषद जनपद चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिसे कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व जनसामान्य ने देखा एवं सुना। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने सूचना विभाग द्वारा जनपद व विधानसभावार प्रकाशित "वर्षों में जो ना हो पाया। 4 वर्ष में कर दिखाया" नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र वितरित किया। जिसमें  वृद्धावस्था पेंशनरों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र,  प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को, 07 आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण, दिव्यांग जनों को कृतिम उपकरण एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दृष्टिहीन बच्चों को ब्रेल लिपि की पुस्तकों का वितरण किया गया। इसके उपरांत मा. प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई "विकास प्रदर्शनी" का शुभारंभ किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने आज शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लोगों को बधाई दी एवं कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं।जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है।इसके साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए भयमुक्त वातावरण कायम किया गया है। उन्होंने कहा, कि कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु 1 वर्ष के अंतराल में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना की 2-2 वैक्सीन उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है।  उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को लाभान्वित करने व उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयनाथ यादव, उप जिलाधिकारी हापुड़ सत्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा, भाजपा पदाधिकारी सुनीता दयाल व लज्जा रानी गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, लाभार्थीगण व भारी संख्या में जन सामान्य मौजूद रहे।

दागी मंत्रियों की लिस्ट लेकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी

अविनाश श्रीवास्तव    
पटना। नीतीश कैबिनेट के 31 मंत्रियों में से 18 यानी 64 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर लगातार हमलावर हैं। तेजस्वी यादव ने पहले भी दागी मंत्रियों को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला अब एक बार फिर तेजस्वी यादव आज दागी मंत्रियों का मामला विधानसभा में उठाने वाले हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दागी मंत्रियों को लेकर सरकार पर हमला बोला और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को दागी मंत्रियों की लिस्ट सौंपी।
तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय पर लगे आरोपों को लेकर एक बार फिर सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार अपने मंत्री को बचा रही हैं। लेकिन उनके खिलाफ सारे सबूत आज विधानसभा अध्यक्ष को दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार के 60 फीसदी से ज्यादा मंत्री दागी  हैं। किसी पर आरोप लगाने के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने तथ्य भी मांगा था। इसे लेकर ही आज मैं पूरी तथ्यों की रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं। 
एडीआर की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया कितने मंत्रियों पर कौन कौन से आरोप हैं। एडीआर की रिपोर्ट मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं। इसमे पूरी जानकारी है।18 में 14 मंत्री पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन आपराधिक मामलों का व्यक्तिगत डाटा भी मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं.जिस स्कूल में शराब मिली मंत्री राम सूरत राय स्कूल के संस्थापक है। स्कूल के बाहर बोर्ड में लिखा है। इसे लेकर मंत्री राम सूरत राय ने सदन को गुमराह किया है।

बिहार: घर में घुसकर लड़की से बलात्कार, जुर्माना

 अविनाश श्रीवास्तव       

बांका। जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, इतना ही नहीं। जब इस मामले को लेकर पंचायत बैठी तो आरोपी युवक के परिजनों ने जुर्माना राशि देने से भी मना कर दिया पूरा मामला बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात एक समारोह में डीजे पर नाचते-नाचते एक युवक पास के एक घर में घुस गया. जहां युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के समय युवती के परिजन सोये हुए थे. सुबह जब उनकी नींद खुली तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। जिसके बाद युवती के परिजनों ने युवक को बंधक बना लिया और खूब बवाल काटा।

सरकार की दूरदर्शिता पर राहुल ने लगाया 'प्रश्नचिन्ह'

अकाशुं उपाध्याय  

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश अब भी अनियोजित लॉकडाउन का दंश झेल रहा है और सरकार की अक्षमता तथा अदूरदर्शिता के चलते लाखों परिवारों को पीड़ा उठानी पड़ी है। सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिये पिछले साल 24 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया था। राहुल गांधी ने लॉकडाउन के लिये सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि इसके चलते गरीबों और प्रवासियों को पीड़ा उठानी पड़ी है।राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी साझा की। जिसमें यूनिसेफ के एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा गया है कि कोविड-19 के चलते दक्षिण एशिया के छह सबसे अधिक आबादी वाले देशों में भारत में शिशु मृत्युदर और मातृ मृत्यु दर में सबसे अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती है।


राजस्थान: सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत, 4 घायल

नरेश राघानी   

जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग के बाद हुए धमाके से मकान की छत ढह गई, जिससे दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य घायल हो गये। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं वक्त की है। थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि मीठाराम खेड़ा में एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग के बाद हुए धमाके से मकान की छत ढह गई। जिससे घर के अंदर सो रहे परिवार के मुखिया पुरुषोत्तम भांभी (40), उनकी पत्नी जमुना बाई (38) और उनकी मां संजनी बाई (60) की मौत हो गई।बताया कि हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गये। घायलों में तीन पुरूषोत्तम भांभी के बच्चे हैं और एक रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि सभी गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिये गये हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया ‘मीठा रामजी का खेड़ा गांव(चित्तौड़गढ़) में घर में हुए सिलेंडर विस्फोट से 3 व्यक्तियों की मृत्यु दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

यूपी में कोरोना के 321 नए संक्रमित मिलें, कोरोना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। राज्य में कोरोना से संक्रमित 321 नए रोगी मिले। जिससे प्रदेश में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। 
बता दें राजधानी लखनऊ सहित 16 जिलों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। चौबीस घंटों के दौरान लखनऊ में सबसे ज्यादा 77 केस मिले हैं। जबकि, यहां कुल 381 मरीज हैं। राजधानी से सटे बाराबंकी में 13 के मिले, जबकि यहां 40 एक्टिव केस हैं।

4 साल में निवेशकों की पहली पसंद बना यूपी: सीएम

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दावा किया कि पिछले चार वर्षो के कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार ने कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग में सुगमता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। नतीजन देश की घनी आबादी वाला यह राज्य आज शुक्रवार को निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। अपनी सरकार की चौथी सालगिरह के मौके पर उपलब्धियों का बखान करते हुये मु‍ख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उनकी सरकार ने पूर्ववर्ती व्यवस्था में रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म की नीति पर अमल करते हुये 24 करोड़ जनता की आंकाक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है। वर्ष 2015-16 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में 5वें छठे स्थान पर थी जबकि आज यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।कहा कि प्रदेश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था की दशा में सुधार के लिये निवेश को आकर्षित करने की दिशा में उनकी सरकार ने जरूरी कदम उठाये। इस दिशा में जीरो टालरेंस नीति पर चलते हुये संगठित अपराध का सफाया किया गया वहीं बिजली, सड़क और हवाई नेटवर्क में सुधार किया गया। नये उद्यम लगाने की प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाया गया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यवसाय और उद्यम के लिहाज से सबसे पंसदीदा स्थान बन गया है। ईज आफ डुइंग बिजनेस रैकिंग में यूपी 14वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। निजी क्षेत्र में करीब तीन लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके है जिससे औद्योगिकीकरण काे रफ्तार मिली और प्रदेश के नौजवानो के लिये 35 लाख से अधिक नौकरियां पैदा हुयी।
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया और चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गयी। वर्ष 2017 से पहले की सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश की जनता को केन्द्र की योजनाओं का लाभ नही मिल पाता था जबकि आज उत्तर प्रदेश विभिन्न केन्द्रीय योजनाओ के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और सौभाग्य योजना का शत प्रतिशत लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासपरक और रोजगारन्मुख नीतियों का नतीजा है कि आज प्रति व्यक्ति आय में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हुयी है। 2015-16 में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय करीब 45 हजार रूपये थी जो अब 95 हजार प्रति व्यक्ति हो चुकी है।
सीएम योगी ने कहा कि चार साल पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमराई हुयी थी। हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला था। बिजली की दुर्दशा इस कदर थी कि राज्य की पहचान अंधेरे प्रदेश के तौर पर होती थी जिसके चलते कोई भी यहां निवेश करने को तैयार नहीं होता था। पर्यटन को व्यवसाय के तौर पर सरकारों ने कभी गंभीरता से नहीं लिया।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता संभालते ही व्यवस्था में सुधार की दिशा में काम शुरू किया। इसके तहत पिछले चार सालों में 59 नये थाने, 29 नयी चौकियां, चार नये महिला थाने, आर्थिक अपराध शाखा के चार थाने, विजिलेंस के 10 थाने, साइबर क्राइम के 16 थाने और अग्निशमन के 59 नये केन्द्र बनाये गये। प्रत्येक मंडल में साइबर थाना स्थापित करने का फैसला लिया गया जबकि 18 नयी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के निर्माण का निर्णय लिया गया। महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया। प्रदेश के सभी 1535 थानो में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी।
योगी ने दावा किया कि वर्ष 2016-17 की तुलना में 2019-20 मे डकैती में 65.72 फीसदी, लूट में 66.15 प्रतिशत, हत्या में 19.80 प्रतिशत, बलवा में 40.20 प्रतिशत और बलात्कार की घटनाओं में 45.43 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 12 हजार 32 मामले पंजीकृत किये गये और 37 हजार 511 अभियुक्तों को उनकी सही जगह पर पहुंचाया गया। करीब एक हजार करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त की गयी और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।
उन्होंने कहा कि उद्योगों की सुगमता के लिये उप्र औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 लागू की गयी। निवेश फ्रेन्डली सेक्टरवार 21 नयी नीतियां बनायी गयीं और निवेश मित्र पोर्टल की स्थापना की गयी। नये उद्योग की लाइसेंस स्वीकृति 72 घंटे में प्रदान करने के इंतजाम किये गये वहीं एक हजार दिनो तक उद्यम को निरीक्षण से मुक्त किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की निवेश नीतियों के कारण कोरोना काल में ही 56 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये। नाेएडा में फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है। जबकि, सैमसंग की डिस्प्ले यूनिट की स्थापना की जा रही है। फर्नीचर की दुनिया में जानी मानी कंपनी आइकिया ने नोएडा में 5500 करोड़ का निवेश किया है। जबकि, डेटा सेंटर पार्क के लिये 6000 करोड़ रूपये का निवेश आया है।

पीएम जीन कैस्टेक्स ने फ्रांस में लगाया लॉकडाउन

पेरिस। कोरोना की वैक्सीन का निर्माण होते ही सारी दुनिया इस कद लापरवाह हो गई कि सारा एहतियाद ही भूल गई। अब उसका खामियाजा फिर भुगतना पड़ रहा है। हिंदुस्तान में कोई 12 राज्यों में कोरोना के दूसरे चरण ने लोगों को फिर संकट में दाल दिया है। कई जगह रात का कर्फ्यू लगाया जा रहा है तो कुछ जगह फिर लॉक डाउन की पाबंदियां लगाई जाने लगी हैं। महाराष्ट्र की हालत तो बेकाबू हो रही है। फ्रांस में कोरोना की तीसरी लहर की वजह से राजधानी पेरिस में एक महीने का लॉकडाउन लगा दिया गया है। पेरिस के साथ देश के 15 अन्य इलाकों में भी शुक्रवार आधी रात से लॉकडाउन किया जा रहा है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने कहा कि ये लॉकडाउन पहले के लॉकडाउन की तरह सख्त पाबंदियों वाला नहीं होगा। फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 35,000 नए मामले सामने आए हैं।

टीकों को लेकर भ्रम रखनें की जरुरत नहीं: हर्षवर्धन

 अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के टीकों को लेकर अनेक लोगों के मन में पैदा हो रहीं आशंकाओं को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में वैज्ञानिक विश्लेषण के बाद टीकों को मंजूरी दी गयी है और हमें इन पर विश्वास करना चाहिए। हर्षवर्धन ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि देश-दुनिया में बहुत सारे लोगों के मन में आशंका है कि कोरोना वायरस का टीका आने वाले समय में नुकसान तो नहीं पहुंचाएगा? उन्होंने कहा, ” भारत में जिन दो टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सिन को इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है, वे सुरक्षा, प्रभावशीलता और प्रतिरक्षा क्षमता पैदा करने के मानदंडों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। सदन में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पूरक प्रश्नों के उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि देशवासियों को कोविड टीकों को लेकर कोई भ्रम नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे वैज्ञानिक परीक्षणों और अध्ययनों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने टीकों की जो सुविधा उपलब्ध कराई है। उसका सभी को लाभ उठाना चाहिए और अपने निवास स्थान के पास के निजी या सरकारी अस्पताल में जाकर टीका लगवाकर सभी को सुरक्षित करना चाहिए। बिट्टू ने कोरोना टीकों से भविष्य में लोगों के डीएनए पर दुष्प्रभाव पड़ने संबंधी आशंकाओं पर पूरक प्रश्न पूछा था।

इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य

लंदन/ अल्मोड़ा। इंग्लैंड में चल रहे प्रतिष्टित योनेक्स आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन में अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। यह जानकारी उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने दी।
श्री मनकोटी ने लक्ष्य के उक्त खेल प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए बताया पहले दौर में लक्ष्य सेन ने थाईलैंड के कन्ताफोंनवान्ग्चारोंन को सीधे सेटों में 21-18 व 21–17 से आसानी से हराया और दूसरे दौर में प्रवेश किया। इसके बाद दूसरे दौर में लक्ष्य ने फ्रांस के थॉमसरोक्सेल को भी सीधे सेटों में आसानी से 21-18 व 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। लक्ष्य के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने खुशी का इजहार करते हुए लक्ष्य को अगले दौरों के लिए शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया

जसपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर एकत्रित होकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नगर के मुख्य मार्गो से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के चार सालों की विफलता को लेकर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया।
इसी क्रम में जसपुर में आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता तिरंगा चौक पर एकत्रित हुए जहां भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार के 4 साल पूरा करने पर जवाब दो, हिसाब दो, माफी मांगो भाजपा अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा चौक से होते हुए मेन बाजार, होली चौक होकर पार्टी कार्यालय पहुंचे ।
इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा० यूनुस चौधरी ने कहा कि भाजपा को काम का हिसाब जनता को देना होगा केवल मुख्यमंत्री बदलकर काम नहीं चलेगा जनता अब काम की राजनीति चाहती हैतो वही जसपुर के संगठन मंत्री अभिताभ सक्सैना ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 4 साल उत्तराखण्ड में एक ऐसे मुख्यमंत्री को बनाए रखा जिसने 4 साल प्रदेश के बर्बाद कर दिए और अब जब भाजपा मुख्यमंत्री बदलकर अपनी गलती स्वीकार कर चुकी है। तो भाजपा को प्रदेश की जनता के सवालों के जवाब देने होंगे। और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी पड़ेगी। इस मौके पर बोलते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय अग्रवाल तथा स० सूबा सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आज के इस सफल विरोध प्रदर्शन हेतू धन्यवाद कहा तथा सभी से बदलाव की इस क्रांति में तन मन धन से जुट जाने की अपील की।
इस मौके पर सर्किल प्रभारी मौ० अकरम, अवतार सिंह सोहल, सिमरनजीत सिंह हैप्पी , शाहरूख चौधरी , प्रिंस चौहान, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह, मौ० आजम, अखलाख चौधरी , नरेश मोहम्मद फारूक चौधरी लियाकत अली आसिफ चौधरी शाहनवाज सागर आदि उपस्थित रहे।

योगी सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड, वापसी

हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। योगी सरकार के शासन के चार साल पूरे हो गए हैं। सरकार के बीते चार सालों के कामकाज पर एबीपी-सी वोटर ने सर्वे किया। सर्वे के मुताबिक, लोगों ने योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि नौकरियां देना माना है। सवाल पर 28 फीसदी लोगों ने नई नौकरी, 12 फीसदी ने कोरोना महामारी के नियंत्रण, 16 फीसदी ने अपराध नियंत्रण और 16 फीसदी लोगों ने राम मंदिर को योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। सर्वे के मुताबिक, अभी चुनाव हों तो योगी सरकार भारी बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है।
सर्वे में सवाल किया गया कि आप रोजगार देने में किसे बेहतर मुख्यमंत्री मानते हैं। जवाब देने वालों में से 53 फीसदी ने इस मामले में योगी को, 21 फीसदी ने अखिलेश यादव को और 16 फीसदी ने मायावती को बेहतर मुख्यमंत्री बताया। योगीराज में क्या अपराध काबू में आया? इस सवाल पर 53 फीसदी लोगों ने हां, 35 फीसदी ने नहीं में जवाब दिया जबकि 12 फीसदी ने कहा कि वह इस पर कुछ कह नहीं सकते।
सर्वे में सवाल किया गया है। कि लोग कानून-व्यवस्था में किसे बेहतर मुख्यमंत्री मानते हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वालों में से 71 फीसदी ने इस मामले में योगी को बेहतर मुख्यमंत्री माना। 17 फीसदी ने मायावती को और सिर्फ 8 फीसदी ने अखिलेश को इस मामले में बेहतर मुख्यमंत्री बताया। 4 फीसदी इन तीनों में से किसी एक पर अपनी राय नहीं दे सके।
सर्वे के मुताबिक, अगर अभी विधानसभा चुनाव होते हैं। तो बीजेपी को 41 फीसदी, समाजवादी पार्टी को 24 फीसदी और बीएसपी को 21 फीसदी वोट मिल सकते हैं। प्रियंका गांधी की लाख कोशिश के बावजूद कांग्रेस को इस बार भी बड़ा झटका लग सकता है। सर्वे की मानें तो कांग्रेस के खाते में सिर्फ 6 फीसदी वोट शेयर ही जाएगा जबकि अन्य दलों को 8 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सीटों की बात करें तो बीजेपी को 284-294, समाजवादी पार्टी को 54-64, बीएसपी को 33-43, कांग्रेस को 1-7 और अन्य को 10-16 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे में यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर 15,747 लोगों से बात की गई।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...