शुक्रवार, 19 मार्च 2021

हापुड़: कार्यक्रम-विकास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

अतुल त्यागी  
हापुड़। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए रिफार्म, परफार्म एंड ट्रांसफॉर्म प्रयासों से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु आज शुक्रवार को एल एन पब्लिक स्कूल के हॉल में भव्य कार्यक्रम और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री वित्त, चिकित्सा शिक्षा प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश /जनपद प्रभारी मंत्री संदीप सिंह व जिलाधिकारी अनुज सिंह, विधायक जनपद विजयपाल आढ़ती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर कमल सिंह मलिक, नगर पालिका परिषद जनपद चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिसे कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व जनसामान्य ने देखा एवं सुना। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने सूचना विभाग द्वारा जनपद व विधानसभावार प्रकाशित "वर्षों में जो ना हो पाया। 4 वर्ष में कर दिखाया" नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र वितरित किया। जिसमें  वृद्धावस्था पेंशनरों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र,  प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को, 07 आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण, दिव्यांग जनों को कृतिम उपकरण एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दृष्टिहीन बच्चों को ब्रेल लिपि की पुस्तकों का वितरण किया गया। इसके उपरांत मा. प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई "विकास प्रदर्शनी" का शुभारंभ किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने आज शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लोगों को बधाई दी एवं कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं।जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है।इसके साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए भयमुक्त वातावरण कायम किया गया है। उन्होंने कहा, कि कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु 1 वर्ष के अंतराल में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना की 2-2 वैक्सीन उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है।  उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को लाभान्वित करने व उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयनाथ यादव, उप जिलाधिकारी हापुड़ सत्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा, भाजपा पदाधिकारी सुनीता दयाल व लज्जा रानी गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, लाभार्थीगण व भारी संख्या में जन सामान्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...