सोमवार, 15 मार्च 2021

अभिनेता अमिताभ की आंख की दूसरी बार सर्जरी

मनोज सिंह ठाकुर     

मुंबई। बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन ने बीते महीने अपनी आख की सर्जरी करायी थी। अब उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को बताया है कि दूसरी आंख की भी सर्जरी हो गई है। दरअसल, अमिताभ के फैंस में थोड़ी खलबली मच उठी थी कि वो किस प्रकार की सर्जरी करा रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर सर्जरी के बारे में बताते हुए कहा कि, " दूसरी आंख की भी सर्जरी पूरी हो गई है और अब मैं रिकवर हो रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा कि, "सब ठीक है।" उन्होंने इस दौर को लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस बताया है।

16वें दिन लगातार पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहें

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव सोमवार को फिर 70 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। तेल की वैश्विक मांग बढ़ने की उम्मीदों से दाम में तेजी का सिलसिला जारी है। बीते एक पखवाड़े में कच्चे तेल के दाम में 11 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता बनी हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को 16वें दिन कोई बदलाव नहीं किया। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 91.17 रुपये, 91.35 रुपये, 97.57 रुपये और 93.11 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बने हुए हैं। डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में स्थिरता के साथ क्रमश: 81.47 रुपये, 84.35 रुपये, 88.60 रुपये और 86.45 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के मई डिलीवरी अनुबंध में सोमवार को बीते सत्र से 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 69.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।जबकि, इससे पहले कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 70.02 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ा।

टाइपकास्ट होने के लिए कलाकार खुद जिम्मेदार हैं

मनोज सिंह ठाकुर    
मुंबई। अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी का मानना है, कि अगर कोई कलाकार एक ही तरह के किरदार में खुद को सीमित नहीं रखना चाहता है, तो उन्हें कई प्रोजेक्ट्स में काम करने से मना करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा। कीर्ति ने आईएएनएस को बताया, "आप भी टाइपकास्ट होने के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं। जितना, कि आपको टाइपकास्ट करने वाला इंसान। आपको ऐसे विकल्पों का चुनाव करना होगा। जो भिन्न हो और ना कहना सीखना होगा। यह आसान नहीं है, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो फिर शिकायत भी मत कीजिए। आप जिस तरह के किरदारों को करना चाहते हैं। उसके लिए आपको स्टैंड लेना पड़ेगा और धीरे-धीरे आपके लिए यह सबकुछ करना काफी आसान हो जाएगा।"
कीर्ति का मानना है कि प्लेटफॉर्म चाहे जो भी हो, लेकिन टाइपकास्ट होने का खतरा हर कहीं है। हालांकि अपनी बनाई सख्त नीति के तहत कीर्ति एक ही तरह के किरदारों को चुनने से बचती हैं।

देशद्रोह मामला: 7 आरोपियों को कोर्ट ने दी जमानत

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) राजद्रोह मामले में सात आरोपियों को जमानत दे दी। अदालत ने 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर अकीब हुसैन, मुजीब हुसैन गट्ट, मुनीब हुसैन गट्टू, उमर गुल, रेयीया रसूल, खालिद बशीर भट और बशारत अली को जमानत दे दी।
कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को पहले ही अदालत ने मामले में जमानत दे दी थी।
मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने कहा, "हम चार्जशीट की आपूर्ति का आदेश देते हैं। आज सोमवार को सभी आरोपियों को चार्जशीट दी जाए। अदालत ने दस्तावेजों की जांच के लिए मामले को 7 अप्रैल तक के लिए टाल दिया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
पिछले महीने, अदालत ने 2016 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) देशद्रोह मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर एक आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था। जिसमें कन्हैया कुमार, उमर खालिद और आठ अन्य आरोपी हैं।
2002 के संसद हमले में दोषी अफजल गुरु को दी गई मौत की सजा के विरोध में बुलाए गए एक कार्यक्रम के दौरान 9 फरवरी, 2016 को कथित तौर पर 'राष्ट्रविरोधी' नारे लगाए गए थे।
न्यायाधीश ने आदेश में कहा, "आरोप पत्र और सामग्री पर सावधानी से विचार करने के बाद, उपरोक्त सभी अभियुक्तों को अपराध के लिए मुकदमे का सामना करने के लिए समन दिया गया है। अभियुक्तों को 15.03.2021 के लिए तलब किया गया है।"
दिल्ली सरकार द्वारा 27 फरवरी, 2020 को अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के ठीक एक साल बाद मामले में संज्ञान लिया गया।

तकनीकी खराबी के चलते वर्चुअल रैली करेंगे शाह

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम नहीं पहुंच सके। जिससे अब वह यहां वर्चुअल रैली करने वाले हैं। दिन में 11 बजे ही गृहमंत्री अमित शाह को यहां पहुंचना था। फिलहाल, झारग्राम की रैली चल रही है। लेकिन अमित शाह वर्चुअल माध्यम से इसमें हिस्सा लेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से हेलीकॉप्टर से झारग्राम पहुंचना था। लेकिन, अचानक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वह उड़ान नहीं भर सके। आखिरकार उन्होंने वर्चुअल रैली करने का निर्णय लिया। हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण अमित शाह के दिन भर के अन्य कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा है। अब अन्य कार्यक्रम देरी से होंगे।अमित शाह के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर नजर डालें तो उन्हें दिन में 11 बजे पश्चिम बंगाल के झारग्राम और दोपहर एक बजे रानीबंध में जनसभा संबोधित करनी थी। इसके बाद असम जाएंगे।जहां गुवाहाटी में सायं साढ़े पांच बजे से वह टॉउन हाल मीटिंग करना है।

कश्मीर: मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को सुरक्षा बलों के तलाश एवं घेराबंदी अभियान (कासो) के दौरान हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। इससे पहले रविवार को भी शोपियां में सुरक्षा बलों के कासो के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। तलाश एवं घेराबंदी अभियान शनिवार रात को शुरू की गई थी।कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शोपियां में मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर सज्जाद अफगानी के मारे जाने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है। शोपियां में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर शनिवार रात से ही मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी बसपा: मायावती

हरिओम उपाध्याय  

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सोमवार को ऐलान किया, कि उनकी पार्टी चार प्रदेशों-तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बिना किसी गठबंधन के अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मायावती ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 2022 में होने वला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ेगी।उन्होंने कहा, कि हम चुनाव को लेकर काम कर रहे हैं। हम किसी से ज्यादा रणनीति का खुलासा नहीं करते, बसपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और अच्छे परिणाम देगी। बसपा प्रमुख ने दावा किया, कि उनकी पार्टी उप्र में होने वाले पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी मायावती ने सोमवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती पर उनको याद किया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-211 (साल-02)
2. मंगलवार, मार्च 16, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत

4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:35।

5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 14 मार्च 2021

मदरसों को बंद करेगा श्रीलंका, बुर्के पर प्रतिबंध

सुनील श्रीवास्तव   

कोलंबो। श्रीलंका राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर बुर्के पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। एक हजार से ज्यादा मदरसों व इस्लामिक स्कूलों (मदरसों) को भी बंद किया जाएगा। श्रीलंका के जनसुरक्षा मंत्री शरथ वीरासेकरा ने बढ़ते कट्टरपंथ की निशानी बताते हुए इस फैसले की जरूरत बताई है। मंत्री वीरासेकरा ने बताया, कैबिनेट की सहमति के लिए उन्होंने विधेयक पर दस्तखत किए हैं। विधेयक में राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार बनाते हुए मुस्लिम महिलाओं के पूरे चेहरे को ढंकने पर रोक लगाने की मंजूरी मांगी गई है। कैबिनेट की मुहर के बाद संसद कानून बना सकती है। वीरासेकरा ने कहा, शुरुआती दौर में देश में मुस्लिम लड़कियों व महिलाओं ने कभी बुर्का नहीं पहना। बीते सालों में इसका चलन तेजी से बढ़ा है। इसकी बड़ी वजह बढ़ता धार्मिक कट्टरपंथ है। लिहाजा, इस पर रोक लाजिमी है। गौरतलब है कि कई देश बीते दिनों बुर्के पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। हाल ही में, स्विट्जरलैंड ने भी जनमत संग्रह कर बुर्का पहनने पर रोक लगाई थी। मंत्री वीरासेकरा के मुताबिक, जिन एक हजार मदरसों व इस्लामिक स्कूलों पर रोक का प्रस्ताव है। वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मखौल उड़ा रहे हैं। किसी को कुछ भी पढ़ाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।बौद्ध बहुल श्रीलंका में 2019 में चर्च व होटलों पर हमले के बाद भी बुर्का पहनने पर अस्थायी पाबंदी लगी थी। बीते साल कोरोना में जान गंवाने वाले मुस्लिमों को सरकार ने दफनाने के बजाय जलाने का आदेश दिया था। हालांकि, बाद में पाबंदी हटा ली थी।

वनवासी समुदाय का उत्थान बेहद जरूरी: राष्ट्रपति

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा, कि आदिवासी वनवासी समुदाय के विकास के बिना देश और समाज का विकास नहीं हो सकता। पूर्वांचल के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कोविंद ज़िले में बाभनी ब्लाक के कारिडाड़, चपकी स्थित सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित सेवा कुंज आश्रम में नवनिर्मित स्कूल, छात्रावास आदि का लोकार्पण करने पहुँचे थे। उन्होने कहा कि जब भगवान राम ने रावण से युद्ध में विजय पायी थी। उसमें वनवासियों का बहुत बड़ा सहयोग था। उसी प्रकार यदि देश और समाज आगे बढाना है तो पहले वनवासी समाज को आगे ले जाना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि सोनभद्र चार प्रदेशों की सीमाओं से घिरा हुआ है। ऐसे स्थान पर स्कूल और हास्टल संचालित होने से उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के सीमावर्ती इलाक़ों के वनवासी छात्रों को भी लाभ होगा।

बिक्री को लेकर राहुल ने सरकार की आलोचना की

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन एवं गैस की बढ़ती कीमत और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की कथित बिक्री को लेकर रविवार को केंद्र सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया। ‘‘केंद्र सरकार की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट। नंबर एक, गैस-डीजल-पेट्रोल पर भारी कर की वसूली। नंबर दो, मित्रों को पीएसयू-पीएसबी बेचकर जनता से उसकी हिस्सेदारी, रोजगार और सुविधाएं छीनना। प्रधानमंत्री का एक ही कायदा, देश फूंककर मित्रों का फायदा।’’ राहुल गांधी और उनकी पार्टी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सरकार की लगातार आलोचना कर रही है। कांग्रेस ने दावा किया है, कि सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद से पेट्रोलियम उत्पादों पर कर लगाकर 21 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि एकत्र की है। कांग्रेस ने पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित की और इस मामले पर चर्चा की मांग की।

असम में आतंकवाद-उग्रवाद कम हुआ: राजनाथ

दिसपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि असम में आतंकवाद एवं उग्रवाद कम हुआ है। जिससे सरकार की विकास गतिविधियों को गति मिली है। यहां एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि असम में शांति लौटी है और राज्य में गत पांच साल के भाजपा शासन के दौरान दर्जनों उग्रवादी संगठनों ने हथियार डाले हैं। उन्होंने कहा, कि जब मुझसे विश्वनाथ आने को कहा गया तो वर्ष 2014 में हुई आदिवासियों के नरसंहार की घटना मेरे दिमाग में आई लेकिन अब हालात सुधर गए हैं। इलाके में शांति बहाल होने से बेहतर और कोई खबर नहीं हो सकती। आदिवासियों की हत्या की घटना के समय गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में जब कार्यभार संभाला तो केंद्र ने आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि असम के हालात में बहुत सुधार आया है। राज्य प्रगति के पथ पर है।

बंगाल के चुनावी रण में भाजपा ने बिछाई बिसात

कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तीसरे और चौथे चरण के तहत 75 सीटों पर होने वाले मतदान के मद्देनजर रविवार को 63 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो सहित चार सांसदों को मैदान में उतारा है। उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने बताया, कि बाबुल सुप्रियो टॉलीगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। जबकि, बंगाली अभिनेत्री व हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी को पार्टी ने उनके ही संसदीय क्षेत्र की चुंचुड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल के ही कूचबिहार से पार्टी के सांसद निसिथ प्रामाणिक को दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र उनके संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वह तारकेश्वर से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। जाने माने अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को अलीपुरद्वार से जबकि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी को डोम्जुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

शिक्षा व भोजन की निशुल्क व्यवस्था करेगी सरकार

हरिओम उपाध्याय   

सोनभद्र। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को सोनभद्र के सभी आदिवासी बच्‍चों के उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपते हुए निर्देश दिया कि पूरे जिले में जो भी वनवासी-आदिवासी समाज के बच्चे हैं। उनका पता लगाकर उनके शिक्षा की व्यवस्था करें। उन्होंने घोषणा की कि ऐसे बच्चों के रहने, खाने एवं शिक्षा की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क की जाएगी। सोनभद्र जिले के कारीडाड़ स्थित सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित सेवा कुंज आश्रम में रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्कूल और छात्रावास का रविवार को लोकार्पण करने के बाद उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री से आदिवासी-वनवासी समाज के विकास की अपेक्षा की।


दिसंबर तक चल सकता है 'किसान' आंदोलन: टिकैत

बृजेश केसरवानी   

प्रयागराज। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में चल रहे किसान आंदोलन के इस साल दिसंबर तक चलने की संभावना है। यह बात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को यहां कही। पश्चिम बंगाल का दौरा करने के बाद रविवार को प्रयागराज पहुंचे टिकैत ने झलवा में संवाददाताओं से कहा, “नवंबर-दिसंबर तक इस आंदोलन के चलने की उम्मीद है।” पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व अपने बंगाल दौरे के बारे में टिकैत ने बताया, “दिल्ली से सरकार के लोग पश्चिम बंगाल में किसानों से एक मुट्ठी अनाज मांग रहे हैं। हमने किसानों से कहा कि जब वे चावल दें तो अनाज मांगने वालों से कहें, कि वे इस पर एमएसपी भी तय करवा दें और 1850 रुपये का भाव दिला दें।”

कांग्रेस कर रही देश बांटने वालों के साथ गठबंधन

दिसपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर उन राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ करने के लिए तीखे हमले किए। जो ”देश को बांटना चाहते हैं।” शाह ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। शाह ने आरोप लगाया, कि कांग्रेस पार्टी ने 15 साल तक राज्य में शासन करने और राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रधानमंत्री होने के बावजूद पड़ोसी देशों से अवैध घुसपैठ के मुद्दे को हल करने के लिए कुछ नहीं किया। शाह परोक्ष तौर पर मनमोहन सिंह की ओर इशारा कर रहे थे। जिन्होंने राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व किया। शाह ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उसने असम में बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ, केरल में मुस्लिम लीग और पश्चिम बंगाल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन किया है। असम अजमल के हाथों में सुरक्षित नहीं रह सकता है।” उन्होंने कहा, ”असम के लोग तय कर सकते हैं कि उनके कल्याण के बारे में कौन ज्यादा चिंतित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बदरुद्दीन अजमल।”

जन जागरूकता-सहायता केम्प का हुआ आयोजन

गोपीचंद सैनी
बागपत। रविवार को कल्याण भारती सेवा संस्थान के तत्वावधान में संस्थान के आजाद नगर कार्यालय बड़ौत, निकट गली नं. 05 पर एक जन जागरूकता व सहायता केम्प का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक गोपी चंद सैनी ने जानकारी देते हुए कहा, कि संस्थान के द्वारा जन जागरूकता व सहायता केम्प का आयोजन। सप्ताह के प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 04:30 तक किया जा रहा है। जिसमें आम जन मानस को जनहितकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर वह अन्य समस्याओं के निवारण हेतु आम  जनमानस की सहायता करने का एक प्रयास है। जिसमें जल्द ही संस्थान कुछ धर्मार्थ सेवाओं को भी जोड़ने जा रहा है। कल्याण भारती सभी आम जन को संस्थान द्वारा चलाई जा रही सेवा का लाभ लेने के लिए संस्थान सभी आम जन मानस का स्वागत करता है।
आज के कार्यक्रम में अमित कुमार, दीपक कुमार, रमाकांत शर्मा, नीतू जैन,  मितलेस उपस्थित रही।

वाहन चेकिंग अभियान में 7 वाहनों का किया चालान

कौशाम्बी। कोखराज थाना के अन्तर्गत शहजादपुर चौकी प्रभारी राकेश चंद्र शर्मा ने अपने पुलिस स्टाफ के साथ टेंगाई चौराहा पर सघन वाहन चेकिंग किए। वाहन चेकिंग के दौरान सात मोटर सायकिल का पुलिस टीम ने ई- चालान किया और बिना हेलमेट पहने लोगो को पुलिस टीम ने सख्त हिदायत दे कर छोड़ दिया। वाहन चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज ने वाहन चालको से कहा, कि यदि भविस्य में बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। 
नथन पटेल 

एसएसपी का आदेश, चोरों को पकड़ा, लिया रिमांड

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। शहर में बस स्टैंड के अंदर सक्रिय होकर पल भर में लोगों को सामान ताड़ देने वाले दो शातिर चोरों को थाना-36 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को रविवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर ली है। जिला अदालत ने दोनों को 1 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बता दें, कि दोनों की पहचान हरियाणा के जिला रोहतक के रहने वाले 26 साल के बलराम और 61 साल के ओमप्रकाश के रूप में हुई है। थाना 36 पुलिस ने जहां इन्हें पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। दोनों के पास 9 लैपटॉप, एक आईपैड और 1 चार्जर बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 43 आईएसबीटी में कुछ समय से बसों के अंदर से सामान चोरी हो रहा था और इसे लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जिसके चलते थाना 36 के प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह की सुपर विजन में एक टीम गठित की गई। टीम में आईएसबीटी सेक्टर 43 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों को शनिवार देर शाम सूचना मिली की बसों के अंदर से बैग चोरी करने वाले ये दो शातिर आरोपी आईएसबीटी के पास सक्रिय है। पुलिस ने मामले की सूचना पाते ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा और मामले में अपनी अगली कार्रवाई शुरू कर दी। बताते हैं कि ये शातिर बस स्टैंड के अंदर बड़ी चालाकी से घूमते थे। ये फिराक में रहते थे कि कौन सी बस में बैग पड़ा हैं। या फिर अगर कोई बस से उतर कर कुछ लेने जाता था तो उसका सामान ये गायब कर देते थे। बतादें, कि शहर के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के दिशानिर्देशों के पर शहर की पुलिस टीम पूरी तरह से एक्टिव है और नानाप्रकार के मामलों में धड़ाधड़ कार्रवाई जारी है।

कटाक्ष: चौटाला ने इनेलों नेता अभय पर बोला हमला

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनेलो नेता अभय चौटाला के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला की जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की राजनीतिक वारिस बनने की चाह ने ही उनका और उनकी पार्टी इनेलो का बेड़ा गर्क कर लिया है। दिग्विजय ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल एक शख्स ही नहीं थे। बल्कि अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने कहा कि उनकी उंगली पकड़ कर न जाने कितने लोग विभिन्न प्रदेशों में राजनीति के पटल पर आए और देश की राजनीति में अपना बड़ा नाम किया। जेजेपी नेता ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में कोई नेता चौधरी देवीलाल जैसी शख्सियत का वारिस नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने भी कहा था कि उनकी वारिस तो इस देश की आम जनता है।
उन्होंने कहा कि जनता आज भी देवीलाल द्वारा किए गए जन-कल्याणकारी कार्यों को याद करती है और अपने जनप्रतिनिधियों से चौधरी देवीलाल की नीतियों पर काम करने की अपेक्षा रखती है। लेकिन अभय चौटाला को हमेशा से ही चौधरी देवीलाल का राजनीतिक वारिस बनने की भूख रही है। दिग्विजय ने कहा कि आज हमें भूख है। चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलकर उनके सपने पूरे करने की जबकि उन्हें भूख है। वारिस बनने की। उन्होंने कहा कि फर्क साफ है और जनता सब देख रही है इसलिए अभय सिंह चौटाला को ये गलतफहमी निकाल देनी चाहिए। दिग्विजय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि रही बात गांवों में घुसने ना देने की तो इन्हीं धमकियों और गुंडागर्दी की वजह से इन्होंने इनेलो पार्टी का बंटाधार किया है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव कोई भी लड़े, जनता के बीच जाने का सबको हक है। लेकिन अभय सिंह ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि उनकी हमेशा राजनीति दबाने, मारने और पीटने की रही है और रहेगी। दिग्विजय ने कहा कि अभय सिंह तो ये बहाना ढूंढ रहे हैं, कि चुनाव किस मुंह से लड़ें लेकिन ये शायद भूल रहे हैं, कि जेजेपी-बीजेपी सरकार में अभय सिंह चौटाला की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। क्योंकि यहां प्रजातंत्र और कानून व्यवस्था का राज है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...