रविवार, 14 मार्च 2021

कांग्रेस कर रही देश बांटने वालों के साथ गठबंधन

दिसपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर उन राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ करने के लिए तीखे हमले किए। जो ”देश को बांटना चाहते हैं।” शाह ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। शाह ने आरोप लगाया, कि कांग्रेस पार्टी ने 15 साल तक राज्य में शासन करने और राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रधानमंत्री होने के बावजूद पड़ोसी देशों से अवैध घुसपैठ के मुद्दे को हल करने के लिए कुछ नहीं किया। शाह परोक्ष तौर पर मनमोहन सिंह की ओर इशारा कर रहे थे। जिन्होंने राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व किया। शाह ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उसने असम में बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ, केरल में मुस्लिम लीग और पश्चिम बंगाल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन किया है। असम अजमल के हाथों में सुरक्षित नहीं रह सकता है।” उन्होंने कहा, ”असम के लोग तय कर सकते हैं कि उनके कल्याण के बारे में कौन ज्यादा चिंतित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बदरुद्दीन अजमल।”

जन जागरूकता-सहायता केम्प का हुआ आयोजन

गोपीचंद सैनी
बागपत। रविवार को कल्याण भारती सेवा संस्थान के तत्वावधान में संस्थान के आजाद नगर कार्यालय बड़ौत, निकट गली नं. 05 पर एक जन जागरूकता व सहायता केम्प का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक गोपी चंद सैनी ने जानकारी देते हुए कहा, कि संस्थान के द्वारा जन जागरूकता व सहायता केम्प का आयोजन। सप्ताह के प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 04:30 तक किया जा रहा है। जिसमें आम जन मानस को जनहितकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर वह अन्य समस्याओं के निवारण हेतु आम  जनमानस की सहायता करने का एक प्रयास है। जिसमें जल्द ही संस्थान कुछ धर्मार्थ सेवाओं को भी जोड़ने जा रहा है। कल्याण भारती सभी आम जन को संस्थान द्वारा चलाई जा रही सेवा का लाभ लेने के लिए संस्थान सभी आम जन मानस का स्वागत करता है।
आज के कार्यक्रम में अमित कुमार, दीपक कुमार, रमाकांत शर्मा, नीतू जैन,  मितलेस उपस्थित रही।

वाहन चेकिंग अभियान में 7 वाहनों का किया चालान

कौशाम्बी। कोखराज थाना के अन्तर्गत शहजादपुर चौकी प्रभारी राकेश चंद्र शर्मा ने अपने पुलिस स्टाफ के साथ टेंगाई चौराहा पर सघन वाहन चेकिंग किए। वाहन चेकिंग के दौरान सात मोटर सायकिल का पुलिस टीम ने ई- चालान किया और बिना हेलमेट पहने लोगो को पुलिस टीम ने सख्त हिदायत दे कर छोड़ दिया। वाहन चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज ने वाहन चालको से कहा, कि यदि भविस्य में बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। 
नथन पटेल 

एसएसपी का आदेश, चोरों को पकड़ा, लिया रिमांड

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। शहर में बस स्टैंड के अंदर सक्रिय होकर पल भर में लोगों को सामान ताड़ देने वाले दो शातिर चोरों को थाना-36 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को रविवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर ली है। जिला अदालत ने दोनों को 1 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। बता दें, कि दोनों की पहचान हरियाणा के जिला रोहतक के रहने वाले 26 साल के बलराम और 61 साल के ओमप्रकाश के रूप में हुई है। थाना 36 पुलिस ने जहां इन्हें पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। दोनों के पास 9 लैपटॉप, एक आईपैड और 1 चार्जर बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 43 आईएसबीटी में कुछ समय से बसों के अंदर से सामान चोरी हो रहा था और इसे लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जिसके चलते थाना 36 के प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह की सुपर विजन में एक टीम गठित की गई। टीम में आईएसबीटी सेक्टर 43 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों को शनिवार देर शाम सूचना मिली की बसों के अंदर से बैग चोरी करने वाले ये दो शातिर आरोपी आईएसबीटी के पास सक्रिय है। पुलिस ने मामले की सूचना पाते ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा और मामले में अपनी अगली कार्रवाई शुरू कर दी। बताते हैं कि ये शातिर बस स्टैंड के अंदर बड़ी चालाकी से घूमते थे। ये फिराक में रहते थे कि कौन सी बस में बैग पड़ा हैं। या फिर अगर कोई बस से उतर कर कुछ लेने जाता था तो उसका सामान ये गायब कर देते थे। बतादें, कि शहर के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के दिशानिर्देशों के पर शहर की पुलिस टीम पूरी तरह से एक्टिव है और नानाप्रकार के मामलों में धड़ाधड़ कार्रवाई जारी है।

कटाक्ष: चौटाला ने इनेलों नेता अभय पर बोला हमला

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनेलो नेता अभय चौटाला के एक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला की जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की राजनीतिक वारिस बनने की चाह ने ही उनका और उनकी पार्टी इनेलो का बेड़ा गर्क कर लिया है। दिग्विजय ने कहा कि जननायक चौ. देवीलाल एक शख्स ही नहीं थे। बल्कि अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने कहा कि उनकी उंगली पकड़ कर न जाने कितने लोग विभिन्न प्रदेशों में राजनीति के पटल पर आए और देश की राजनीति में अपना बड़ा नाम किया। जेजेपी नेता ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में कोई नेता चौधरी देवीलाल जैसी शख्सियत का वारिस नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने भी कहा था कि उनकी वारिस तो इस देश की आम जनता है।
उन्होंने कहा कि जनता आज भी देवीलाल द्वारा किए गए जन-कल्याणकारी कार्यों को याद करती है और अपने जनप्रतिनिधियों से चौधरी देवीलाल की नीतियों पर काम करने की अपेक्षा रखती है। लेकिन अभय चौटाला को हमेशा से ही चौधरी देवीलाल का राजनीतिक वारिस बनने की भूख रही है। दिग्विजय ने कहा कि आज हमें भूख है। चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलकर उनके सपने पूरे करने की जबकि उन्हें भूख है। वारिस बनने की। उन्होंने कहा कि फर्क साफ है और जनता सब देख रही है इसलिए अभय सिंह चौटाला को ये गलतफहमी निकाल देनी चाहिए। दिग्विजय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि रही बात गांवों में घुसने ना देने की तो इन्हीं धमकियों और गुंडागर्दी की वजह से इन्होंने इनेलो पार्टी का बंटाधार किया है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव कोई भी लड़े, जनता के बीच जाने का सबको हक है। लेकिन अभय सिंह ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि उनकी हमेशा राजनीति दबाने, मारने और पीटने की रही है और रहेगी। दिग्विजय ने कहा कि अभय सिंह तो ये बहाना ढूंढ रहे हैं, कि चुनाव किस मुंह से लड़ें लेकिन ये शायद भूल रहे हैं, कि जेजेपी-बीजेपी सरकार में अभय सिंह चौटाला की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। क्योंकि यहां प्रजातंत्र और कानून व्यवस्था का राज है।

व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न, सभी पदाधिकारी चुनें

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। रानी देवी धर्मशाला मुट्ठीगंज में गोल घर व्यापार मंडल का चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिसमें अध्यक्ष  सुनील केसरवानी महामंत्री संतोष अग्रहरी, उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी, रवि केसरवानी, रतन जायसवाल , यासिर बादशाह, सुरेश चंद्र केसरवानी ,कोषाध्यक्ष के रूप में बाबूलाल केसरवानी, संगठन मंत्री के रूप में गंगेश शर्मा, शिव कुमार केसरवानी उप मंत्री के रूप में मोतीलाल केसरवानी राजकुमार केसरवानी निर्वाचित किए गए। इस अवसर पर पंचायती उदासीन अखाड़ा के महंत जगतार मुनि ने सभी चुने हुए पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रहरि समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी अग्रहरि एवं विशिष्ट अतिथि सुशील चंद्र गुप्ता, पार्षद सादिक उर्फ लड्डू ने सभी निर्विरोध हुए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को गतिशील बनाने के लिए सभी व्यापारी बंधुओं को मार्गदर्शन दिया। चुनाव के संदर्भ में चुनाव के मुख्य अधिकारी इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, चुनाव अधिकारी विनोद केसरवानी और सहचुनाव अधिकारी कोठापारचा व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी रहे। चुनाव का संचालन करते हुए संतोष अग्रहरी ने यह और धन्यवाद समापन करते हुए राजेश केसरवानी ने चुनाव में हिस्सा लेने आए सभी व्यापारियों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। चुनाव में सैकड़ों व्यापारी बंधुओं ने हिस्सा लिया।

अखिलेश पर फर्जी मुकदमा, सरकार का विरोध किया

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मे बैठक हुई। जिसमे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर योगी सरकार के इशारे पर फर्जी मुक़दमा लिखाने पर कड़ी निन्दा करते हुए रोष प्रकट किया गया। इफ्तेखार हुसैन ने कहा, कि भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी के बढ़ते क़दम से बौखला गए हैं। योगी से प्रदेश सम्भल नहीं पा रहा। युवा रोज़गार के लिए तो किसान अपने हक़ के लिए सड़कों पर हैं।बहन बेटियों की असमत तार तार हो रही है। आवाज़ उठाने वालों का गला घोंटा जा रहा। योगी सरकार लोकतंत्र का मखौल उड़ा रही है। लेकिन सत्ता के नशे मे चूर सरकार विपक्षीयों की आवाज़ को उठाने वालों पर फर्ज़ी मुक़दमा क़ायम कर हताश करने की अपनी नाकाम कोशिश कर लोगों के सामने एक तानाशाह के रुप मे पेश कर रही।उपाध्यक्ष महेन्द्र निषाद ने कहा, कि समाजवादी न तो मुक़दमे से डरते हैं और न ही इस तानाशाह से। 2022 मे तानाशाह का तख्ता पलट जनता करेगी। महासचिव रवीन्द्र यादव ने संचालन करते हुए कार्यकर्ताओं को कहा की हर एक कार्यकर्ता अखिलेश यादव बन जाए देखते है। योगी सरकार कितने अखिलेश यादव पर मुक़दमा क़ायम करती है। अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष शाहिद प्रधान ने योगी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए कहा की योगी बाबा की सरकार की मात्र एक उफलब्धि है। बलात्कार मे प्रदेश नम्बर वन पर है।बलात्कारी योगी सरकार के मंत्रीयों के संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं। जब्कि, बलात्कार की शिकार का परिवार कहीं ट्रकों की पहियों के नीचे तो कहीं गोली और बम से दम तोड़ रहा है। बैठक में इफ्तेखार हुसैन,रवीन्द्र यादव,महेन्द्र निषाद,मोइन हबीबी,वज़ीर खान,ओ.पी यादव,अभिमन्यु पटेल,गिरजा शंकर यादव,एस पी श्रीवास्तव, शाहिद अब्बास रिज़वी,राकेश वर्मा,रीता मौर्या, अस्करी,अशोक मौर्या, वक़ार अहमद,सारिका सिंह यादव,रेनू गौतम बालमीकी,अब्दुल्ला तेहामी,अरुण सोनकर,सुनील कुशवाहा, राजेश कुमार उर्फ पप्पू पासी,आशीष पाल,पंकज साहु, आसिफ हुसैन,आसिफ अन्सारी, नेपाल सिंह पटेल,ताहिर उमर,जयभारत यादव,सैफ उद्दीन राईन,आंकित सोनकर,अमित सोनकर,मुन्नीलाल दिवाकर,आशीष यादव,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,जापान सिंह पटेल, दयाशंकर यादव,अंजली सोनकर, शमीम अहमद, अमित कुमार प्रजापति, हाशिम, चन्द्रभान सिंह पटेल,राहुल रामदीन आदि उपस्थित रहे।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...