गुरुवार, 11 मार्च 2021

दूधेश्वरनाथ पर लाखों भक्तों ने किया 'जलाभिषेक'

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। आज गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व पर जिला स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में लाखों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरा क्षेत्र बम बम, हर-हर भोले के जयकारों से गूँजता रहा। भक्तों ने भगवान महादेव को दूध, बेलपत्थर, विभिन्न प्रकार के फूलों से भोले बाबा को पंचामृत का भोग लगाया और अपनी-अपनी ईच्छाएं व्यक्त की। श्री दूधेश्वर मंदिर के श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज और मन्दिर विकास समिति ने जलाभिषेक किया। रात से ही लोगों की भारी कतार लगनी शुरू हुई। दोपहर में जिला अस्पताल से घंटाघर तक लाइन लगी रही। मंदिर की व्यवस्था में नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन, पुलिस प्रशासन के जवान के साथ-साथ मंदिर कमेटी के सदस्य एवं एसपीओ भी तैनात रहे। इस अवसर पर भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री वी के सिंह, एवं सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक व राज्य मंत्री अतुल गर्ग, पूर्व मेयर आशु वर्मा,  विधायक सुनील शर्मा साहिबाबाद, शेलेन्द्र कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, आशा शर्मा मेयर गाजियाबाद, सीओ अभय कुमार मिश्रा, एडीएम नितिन मदान, यशवर्द्धन श्रीवास्तव एडीएम, पवन गोयल भाजपा नेता , रमेश चन्द्र तोमर भाजपा नेता, कोतवाली प्रभारी, रविन्द्र सिहं बालावत सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति भाजपा राजस्थान, दीपसिंह धनानी राजस्थान और अन्य गणमान्य नागरिकों ने जलाभिषेक किया।

गाजियाबाद: प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का हुआ गठन

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी में दिल्ली से सटे नोएडा और जिलें के भी भाजपा नेताओं को जगह मिली है। प्रदेश नेतृत्व ने जिलें के 10 नेताओं को नई कार्यकारिणी में जगह दी है। वहीं नोएडा के छह भाजपा नेताओं को इसमें जगह मिली है। गौतमबुधनगर जिले की बात करें तो नोएडा से महेश चौहान, विनोद त्यागी, हरीशचंद्र भाटी, राकेश शर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल और गोपाल अग्रवाल को प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यकारणी में जिले की किसी महिला नेता को जगह नही मिली है। वहीं, गाजियाबाद से पृथ्वी सिंह, पवन गोयल, प्रशांत चौधरी, रमेश तोमर, संजीव सिंघल, सतेंद्र त्यागी, नरेंद्र कश्यप, आशु वर्मा, अजय शर्मा, डॉ. अशोक नागर को प्रदेश भाजपा कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। इस लिस्ट में जिले की किसी भी महिला नेता को जगह नहीं मिली है।

स्कूलों में सुधार लाने के लिए अभियान शुरू किया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। पेरेंट्स एसोसिएशन प्रत्येक बच्चे को सस्ती और सुलभ शिक्षा के सपने को साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने जिले के सरकारी स्कूलों की दशा में सुधार लाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। जिसकी शुरुआत अंबेडकर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय से हो रही है। एसोसिएशन की टीम ने आज गुरुवार को स्कूल पहुँचकर मूलभूत जरूरी सुविधाओं के अभाव के बारे में जाना। इस दौरान स्कूल के बच्चो से भी वार्ता की गई। एसोसिएशन ने आश्वस्त किया है, कि जल्द ही स्कूल की जरूरी समस्याओं का समाधान और आवश्यक सामग्री को उपलब्ध करा स्कूल की दशा को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही स्कूल के आस पास रहने वाले लोगों को भी आत्म जाग्रत करने लिये एक मुहिम की शुरुआत की जाएगी। जिससे आस पास रहने वाले लोग स्कूल के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कर सके और स्कूल को साफ रखने में अपनी अहम भूमिका निभा सके।

'महाशिवरात्रि' के अवसर पर सड़क निर्माण शुरू किया

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। अपने वार्ड 36 के सतत विकास के लिए समर्पित पार्षद अरविंद चौधरी ने आज गुरुवार को वसुंधरा के सेक्टर-12 में डुप्लेक्स पार्क के चारों ओर की सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। शिवरात्रि के दिन शुरू हुए इस काम से क्षेत्र की जनता की पिछले काफी समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग पूरी हो गई। क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद अरविंद चिंटू ने बताया कि हमारा प्रयास है, कि इसी कार्यकाल में अधिकतम जन समस्याओं का समाधान कर लिया जाए।  इसके लिए हमें अपनी मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर सहित निगम के ज़ोनल कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।  कार्यक्रम में डुप्लेक्स रेसिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के एन सिंह, सचिव विवेक रायजादा, उपाध्यक्ष सुमन उनियाल, जीडी शर्मा, अनिल भूषण, वीएस तिवारी, डीबी सिंह, मुकेश प्रसाद, अनिल त्यागी, दलवीर सिंह, किरण बिष्ट, कांति रावत और ऋतु सिंह समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

अवकाश: 5 दिनों तक बंद रहेंगे सरकारी-ग्रामीण बैंक

लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगे सरकारी और ग्रामीण बैंक, जल्दी निपटा लें अप काम
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। अगर आप अपने छोटे-मोटे कामों के लिए बैंकों के सहारे रहते है या आपका कोई बैंक से जुड़ा जरुरी काम है, तो उसे जल्द निपटा लें। क्योंकि आने वाले 5 दिनों तक सरकारी बैंक के साथ ग्रामीण बैंकों पर ताला लगने वाला है। आने वाले दिनों में एकसाथ शिवरात्रि, साप्ताहिक अवकाश और हड़ताल है। जिसकी वजह से कई बैंक बंद रहेंगे। 11 मार्च को महाशिवरात्रि की वजह से बैंकों का अवकाश है। 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है। जिसकी वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 14 मार्च को रविवार भी बैंक बंद रहेंगे। और फिर 15-16 मार्च को बैंक की हड़ताल है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की सरकारी बैंकों को प्राइवेट बनाने की योजना का सभी बैंककर्मी विरोध कर रहे हैं। इसी वजह से बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के यूनियन ने आगामी 15 और 16 मार्च को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है। नौ बैंक यूनियन के केंद्रीय संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बंद का आह्वान किया है। इसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लगभग सभी संगठन शामिल हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कामकाज पर भी इस हड़ताल का असर देखने को मिलेगा।

कानपुर: 'महाशिवरात्रि' के पर्व पर लगीं भक्तो की भीड़

कानपुर। महानगर में शिवरात्रि के महा पर्व पर देर रात से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई देने लगी। इस दौरान लाखो की संख्या में पहुचे भक्तों ने बाबा पर बेल पत्थर, दूध, दही, शहद, फूल, रोली, चन्दन से अभिषेक किया गया। शहर के सिद्धनाथ धाम मन्दिर में रात्रि दो बजे मंगला आरती के बाद से भक्तों के लिए बाबा के पट खोल दिये गए। जहा श्रद्धालुओ ने अपने आराध्य की स्तुति करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान बाबा का श्रृंगार भी किया गया। जो अपनी अलौकिक छटा बिखेर रही थी। 

बिना सेक्स के महिला हुई गर्भवती, चकराए डॉक्टर्स

हैंपशायर। अगर कोई भी महिला मां बनना चाहती है तो उसके लिए सबसे जरुरी है। सेक्स के बिना कोई भी महिला गर्भधारण नहीं कर सकती। लेकिन एक महिला ऐसी भी है। जो बिना सेक्स किए प्रेगनेंट हो गई। हम बात कर रहें हैं। ब्रिटेन के हैंपशायर में रहने वाली निकोल की। निकोल ने हाल ही में अपनी 8 साल पहले की कहानी शेयर की, जब उसे पता चला कि वह प्रेगनेंट है। निकोल ने बताया कि उसने किसी से भी संबंध नहीं बनाए थे। लेकिन फिर भी वो प्रेगनेंट हो गई थी। निकोल के मुताबिक, सेक्‍स के दौरान उसे असहनीय तकलीफ होती थी। जिसके कारण वह अपने बॉयफ्रेंड से कभी शरीरिक संबंध नहीं बना पाई। इसके बारे में जब उसने डॉक्‍टर से बात की तो जांच के बाद डॉक्‍टर ने कहा था। कि सब ठीक है। निकोल ने बताया कि वो अपने ऑफिस में थी। और उसे अचानक सीने में जलन और चक्‍कर जैसा महसूस हुआ तो उसने अपनी दोस्त से इस बारे में बात की। उसकी दोस्‍त ने निकोल को प्रेगनेंसी टेस्‍ट की सलाह दी। जांच में निकोल के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जिसे देख निकोल हैरान हो गई। निकोल को डर था। कि उसका बॉयफ्रेंड उस पर शक करेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और उस वक्‍त बॉयफ्रेंड ने उसका पूरा साथ दिया। बाद में वे डॉक्‍टर से मिले जब उसे वेजिनीस्मस नाम की बीमारी होने का पता चला। इस मेडिकल कंडीशन में वजाइना की मांसपेशियां इतनी सिकुड़नें लग जाती हैं। कि शारीरिक संबंध बनाना मुश्किल हो जाता है। डॉक्‍टर्स ने उसे बताया कि इस मेडिकल कंडीशन से पीड़ित महिलाओं में सेक्‍स न होने के बावजूद अगर स्‍पर्म या फ्लूड वजाइना में चला जाता है तो महिला गर्भवती हो सकती है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...