सोमवार, 8 मार्च 2021

रेट के हिसाब से लेगा नगर निगम दुकानों का किराया

अश्वनी उपाध्याय   

गाज़ियाबाद। जिलें के नागरिकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के प्रयास बढ़ाने के साथ-साथ नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाने के साधनों की खोज शुरू कर दी है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा कराई गई जांच में पता चला है कि पिछले 20 सालों से नगर निगम ने अपनी दुकानों का किराया नहीं बढ़ाया है। जबकि, मार्केट के हिसाब से किराया कई गुना बढ़ चुका है। ऐसे में निगम ने सर्किल रेट के हिसाब से ही किराया वसूलने का मन बना लिया है। यही नहीं, ऐसी दुकानों से निगम प्रीमियम भी लेगा जो दुकानें अब मूल आवंटियों के पास नहीं हैं। इसके लिए निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है और 1279 में से करीब 650 दुकानों पर नंबरिंग भी कर दी है। आपको बता दें कि कविनगर, विजयनगर, वसुंधरा, मोहननगर और सिटी जोन में निगम की 1279 दुकानें हैं। करीब दो दशकों से इन दुकानों का किराया नहीं बढ़ाया गया है। अभी भी इन दुकानों का किराया एक हजार से दो हजार तक है। जबकि, इन्हीं बाजारों में निजी दुकानों का किराया 10 से 20 हजार रुपये तक है। ऐसे में नगर निगम अब इन दुकानों का किराया बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम दुकानों के किराये में पारदर्शिता लाने के लिए सर्किल रेट और जिला प्रशासन की ओर से तय की गई किराया दर को आधार बनाएगा।2014 में शहर में 450 रुपये प्रति वर्ग मीटर की किराया दर थी। नगर निगम अब जिला प्रशासन से 2020 की नई किराया दर लेगा। इसके आधार पर किराया निर्धारण किया जाएगा।

गाजियाबाद: जीडीएम के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

 अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर-नौ स्थित एमएस जीएमडी इंफ्राटेक बिल्डर के प्रोजेक्ट में फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। न्यायालय के आदेश पर बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। वसुंधरा निवासी अवनीश कुमार सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया है कि अगस्त 2015 में उन्होंने जीएमडी इंफ्राटेक बिल्डर के वसुंधरा सेक्टर-नौ स्थित प्रोजेक्ट में दो फ्लैट बुक कराए थे। इसके एवज में वह बिल्डर को अब तक 99 लाख रुपये दे चुके हैं। बिल्डर ने तय शर्तों पर फ्लैट नहीं दिए हैं। उन्हें पता चला है कि आवास विकास परिषद ने निर्माण को अवैध घोषित कर रखा है। बिल्डर के खिलाफ आवास विकास परिषद ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। आरोप है कि बिल्डर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने इसकी इंदिरापुरम थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। उसके बाद शुक्रवार रात में एमएस जीएमडी इंफ्राटेक कंपनी, निदेशक महेश चंद शर्मा और गीता शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उधर, जीएमडी के सीएमडी महेश शर्मा ने बताया कि एफआइआर दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस विषय में अपनी टीम से बात करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एमपी में लव जिहाद करने वालों की खैर नहीं: सीएम

भोपाल। मध्यप्रदेश में कथित लवजिहाद के विरोध में लाए गए मप्र धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक, 2021 को विधानसभा में ध्वनिमत के जरिए पारित कर दिया गया। हालांकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने विधेयक के प्रावधानों पर आपत्ति जतायी। विधेयक पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भ्रम में रखकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ इस विधेयक में सख्त प्रावधान किए गए हैं। इस तरह के धर्म परिवर्तन रोकने के लिए भी विधेयक में प्रावधान किए गए हैं।

मुठभेड़: इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी दोषी करार

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 2008 में हुए बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा की हत्या और अन्य अपराधों के लिये सोमवार को आरिज खान को दोषी ठहराया। आरिज खान कथित तौर पर आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों से अपराध बिना किसी संदेह के साबित हुआ है। न्यायाधीश ने कहा कि यह साबित होता है कि आरिज खान और उसके साथियों ने पुलिस अधिकारी की हत्या की और उन पर गोली चलाई। अदालत ने कहा कि सजा की अवधि पर 15 मार्च को बहस होगी। दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में 2008 में बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के निरीक्षक शर्मा की हत्या कर दी गई थी।

प्रदीप-अक्षरा की फिल्म ‘विवाह- 2’ की शूटिंग शुरू

मनोज सिंह ठाकुर   

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडे चिंटू और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जोड़ी वाली फिल्म ‘विवाह 2’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘विवाह 2’ की शूटिंग भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर से शुरू हो चुकी है। वर्ष 2019 में प्रदर्शित फ़िल्म विवाह की अपार सफलता के बाद विवाह 2 का निर्माण बड़े भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फ़िल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फ़िल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह और साउथ से भोजपुरी इंडस्ट्री में आई बेहतरीन अभिनेत्री सहर आफसा नज़र आने वाली हैं।

विस्फोटकों से लदी कार मिलने के केस की जांच की

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के पास मिले विस्फोटक से लदे एक वाहन के मामले की जांच को अपने हाथों में ले लिया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एनआईए ने गृह मंत्रालय के आदेशों के बाद इस मामले को अपने हाथों में लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी फिर से मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है। गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर ‘एंटीलिया’ के निकट 25 फरवरी को एक ‘स्कॉर्पियो’ कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं। पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी। वाहन के मालिक हीरेन मनसुख शुक्रवार को ठाणे में मृत पाये गये थे।

पीएम मोदी ने खरीदे महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और इस मौके पर देशवासियों से महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की अपील की। ”आत्मनिर्भर भारत” अभियान में महिलाओं की अग्रणी भूमिका का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और उद्यमियों द्वारा तैयार कुछ उत्पाद भी खरीदें। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि भारत को अपनी महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।”

विश्व में मृतकों की संख्या 25.93 लाख के पार हुई

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण से अभी तक 25.93 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। जबकि, संक्रमितों की संख्या 11.68 करोड़ के ज्यादा हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 68 लाख 49 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि, 25 लाख 93 हजार 230 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर निरतंर जारी है और यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 89 लाख 98 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 5.25 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 12 लाख 29 हजार 398 तक पहुंच गयी है। हालांकि, यहां एक करोड़ आठ लाख 82 हजार 798 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 57 हजार 853 हो गया है।

अपनों के साथ भेदभाव का दिखा परिणाम: सीएम

हरिओम उपाध्याय   

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर नहीं चलने के दुष्परिणामों का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा, कि समाज जब भी अपनों के साथ भेदभाव करता है तो नेपाल में माओवाद की तरह उसका एक विकृत रूप देखने को मिलता है।मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समावेशी विकास का जिक्र किया और कहा कि समाज जब भी अपनों से भेदभाव करता है तो उसका एक विकृत रूप देखने को मिलता है। जो नेपाल में माओवाद के रूप में देखने को मिला। योगी ने थारू समुदाय का जिक्र करते हुए कहा, कि थारू समुदाय आजादी के बाद भी शासन की सुविधाओं से वंचित था। भारत में रह रहे इस समुदाय तक केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंचने लगीं तो वह राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ कर अपना योगदान करने लगा। लेकिन यही समुदाय नेपाल में जाकर माओवादी बन जाता है और वहां की व्यवस्था को तहस-नहस करता हुआ दिखाई देता है।

8 मार्च को मनाया गया 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस'

सुनील श्रीवास्तव   

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई जायज कारण हैं। महिला/स्त्री/नारी/औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है। चाहे वह शिक्षक/वकील/डॉक्टर/पत्रकार/सैनिक/सरकारी कर्मी/इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों। समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना पुरुषों का है।आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं। संघर्ष कर करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है। सन् 1908 में एक मजदूर आंदोलन के बाद ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। महिलाओं ने न्यूयॉर्क में उनकी नौकरी के घंटे कम करने और साथ ही उनका वेतन बढ़ाने के लिए मांग रखी थी। महिलाओं की हड़ताल इतनी कामयाब रही कि वहां के सम्राट निकोलस को पद छोड़ना पड़ा, और अंतरिम सरकार ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दे दिया।


कंपनी ने रैड मैजिक स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया

बीजिंग। चीन में सबसे तगड़े गेमिंग स्मार्टफोंस के तौर पर रैड मैजिक 6 सीरीज के स्मार्टफोंस को लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते है कि इस सीरीज में कंपनी ने दो नए और लेटेस्ट मोबाइल फोंस को लॉन्च किया है। आपको बता देते है कि इस सीरीज के तगड़े फोंस को फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बता देते है कि रेडमी मैजिक 6 और रैड मैजिक 6 प्रो. मोबाइल फोंस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 SoC और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस करके लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बता देते है कि रैड मै 6 और रैड मैजिक 6 प्रो. मोबाइल फोंस को कई रैम और स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है। हालाँकि इसके अलावा फोंस को दो अलग अलग रंगों में लिया जा सकता है। आपको बता देते है कि चीन के बाजार में रैड मैजिक 6 मोबाइल फोन के शुरूआती कीमत CNY 3,799 यानी लगभग 42,700 है, यह कीमत इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके अलावा अगर आप इसके 12GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि इसे लगभग CNY 4,099 यानी रुपए 46,000 के आसपास की कीमत में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन के दो मॉडल कार्बन फाइबर ब्लैक रंगों में आते हैं। इसके अलावा एक अन्य मॉडल को साइबर नीयन ऑप्शन में भी लिया जा सकता है। जो 12GB रैम और 128GB मॉडल में आता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 12GB रैम और 256GB मॉडल को CNY 4,399 यानी लगभग रुपए 49,500 में लिया जा सकता है। इतना ही नहीं अगर हम रैड मैजिक प्रो. रमैबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के 12GB रैम और 128GB मॉडल को लगभग CNY 4,399 में लिया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप इसके 12GB रैम और 256GB वैरिएंट को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप इसे CNY 4,799 यानी लगभग रुपए 54,000 के प्रा. मोबाइल में ले सकते हैं। इसके अलावा अगर हम 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की चर्चा करें तो इसे CNY 5,299 यानी लगभग Rs 59,600 में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को ब्लैक आयरन और इसे ब्लेड सिल्वर रंगों में लिया जा सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन का एक ट्रांसपेरेंट मॉडल भी है। जिसे आप CNY 5,599 यानी लगभग Rs 63,000 में ले सकते है। यह मोबाइल फोन 16GB रैम और 256GB मॉडल में आता है। हालाँकि अगर आप इसका 18GB रैम मॉडल को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप इसे 512GB स्टोरेज मोडले में मात्र CNY 6,599 यानी लगभग रुपए 74,200 में ले सकते हैं।

पंजाब: ₹1,68,015 करोड़ का बजट किया पेश

राणा ओबराय   

चंडीगढ़। पंजाब राज्य विधानसभा में सोमवार को वर्ष 2021-22 के लिये 1,68,015 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। जिसमें फसल ऋण माफी योजना के तहत 1.13 लाख किसानों के 1,188 करोड़ रुपये के फसली ऋण माफ करने का प्रस्ताव किया गया है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने राज्य विधानसभा में 2021- 22 का बजट पेश करते हुये राज्य में बुजुर्गों की पेंशन 750 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये महीना करने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने शगुन योजना के तहत दी जाने वाली राशि को भी 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये करने का प्रस्ताव किया। बादल ने कहा, कि फसल रिण माफी योजना के अगले चरण में राज्य सरकार 1.13 लाख किसानों का 1,186 करोड़ रुपये और भूमिहीन किसानों का 526 करोड़ रुपये का फसल कर्ज माफ करेगी। राज्य की अमरिंदर सिंह सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। राज्य में अगले साल के शुरुआती महीनों में चुनाव होने हैं।

महिला दिवस पर पीएम समेत नेताओं ने दी बधाई

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी तमाम उपलब्धियों पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।’’ प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने संबोधनों में जिक्र करते हैं कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं हैं। इस संदर्भ में वह रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख करते हैं। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश में कहा कि हमें नारियों के खिलाफ किसी भी तरह की भेदभाव का उन्मूलन करने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके और वे अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल कर सकें। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हुए कहा कि उनके योगदान ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नो ‘हीरो’ विदआउट ‘हर’ (नारी बिना के बिना कोई नायक नहीं हो सकता)।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘कोविड-19 संकट के इस समय में नारी शक्ति की निस्वार्थ और मजबूत भूमिका सामने आयी। इस महिला दिवस पर हम कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने वाली 60 लाख से अधिक महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हैं।’’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं के योगदान को दर्शाता है। हमारी महिला शक्ति ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकती हैं। वे अब हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

देश में संक्रमण के 18,599 नए मामले सामने आएं

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,599 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,29,398 हो गई। देश में लगातार तीसरे दिन 18 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी 1,88,747 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज की गई है। जो अब 96.91 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 97 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,57,853 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,08,82,798 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में सात मार्च तक 22,19,68,271 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 5,37,764 नमूनों की जांच रविवार को की गई थी।

पेट्रोल-डीजल के दाम पर सदन में किया हंगामा

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि को लेकर हंगामा किया। जिसके कारण उच्च सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सभापति एम वेंकैया नायडू ने शून्यकाल में कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की ओर नियम 267 के तहत कार्यस्थगन नोटिस मिला है। जिसमें उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा का अनुरोध किया है। नियम 267 के तहत सदन का सामान्य कामकाज स्थगित कर किसी अत्यावश्यक मुद्दे पर चर्चा की जाती है।

क्या खिलाड़ी धोनी के रिकॉर्ड्स तोड़ देंगे ऋषभ ?

अहमदाबाद। अनुभवी भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा ने कहा कि ऋषभ पंत की आक्रामक बल्लेबाजी शैली से टीम-टीम प्रबंधन को तब तक कोई परेशानी नहीं है। जब तक वह अपना ‘काम’ ठीक तरीके से कर रहे हैं। भारत के दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। अनुभव के साथ, ऋषभ पंत एक लंबा रास्ता तय करेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद शुक्रवार को कहा कि इस तरह से बल्लेबाजी करते हुए पंत जब असफल हो तो लोगों को उनकी आलोचना करने में कमी करनी चाहिए। कुछ समय पहले तक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिये आलोचना का सामना करने वाले पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन 118 गेंद में 101 रन की पारी खेल कर मैच पर भारत का दबदबा कायम कर दिया।
भारत ने 6 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए टेस्ट सीरीज 3-1 से जीती। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतना हो या इंग्लैंड के खिलाफ, जो खिलाड़ी हीरो बनकर उभरा उसका नाम है। ऋषभ पंत. अब पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर किरण मोरे ने कहा है। कि पंत एक दिन धोनी के रिकॉर्ड्स तोड़ देंगे।
पंत ने चौथे टेस्ट मैच में 101 रनों की पारी खेलकर भारत को रफ पैच से खेल में वापस ला दिया और वाशिंगटन सुंदर के साथ एक मजबूत साझेदारी बनाई। वापसी में सुंदर ने 96 रनों की रोमांचक पारी खेलकर भारत को कमांडिंग पोजिशन में धकेल दिया। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी पंत की तारीफ की और कहा कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में शिविर में किसी और की तुलना में कड़ी मेहनत की है। खेल और फिटनेस से संबंधित उनके निरंतर ट्रेनिंग ने उन्हें ये परिणाम दिए हैं।
इसी संदर्भ में, भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे भी उन लोगों की सूची में शामिल हो गए जो इस समय पंत की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अब तक के 20 टेस्ट मैचों में पंत का दूसरा टेस्ट मैच शतक है। उनकी प्रगति को ध्यान में रखते हुए वह दिन दूर नहीं जब वह भारत के दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। अनुभव के साथ, ऋषभ पंत एक लंबा रास्ता तय करेंगे।
किरण मोरे ने पंत की तारीफ में कहा, ‘आप हर दिन सीखते हैं। आप अलग-अलग पिचों पर अलग-अलग मिट्टी के प्रकारों को रखकर सीखते हैं। आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों और पेसरों को ध्यान में रखकर सीखते हैं। जो इस समय भारत के पास हैं। आपको अवलोकन करके सीखना होगा वह एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे अनुभव के साथ पंत एक लंबा रास्ता तय करेंगे।

झारखंड: गांव में अक्सर दिव्यांग पैदा होते है बच्चे

रांची। झारखंड के घाटशिला के डुमरिया प्रखंड के चाईडीहा गांव मे कई ऐसे बच्चे है। जो कुपोषित के शिकार है। आज सोमवार को ये बच्चे दिव्यांग होकर लाचार और बेवश होकर खाट पर पड़े हैं। कई ऐसे कुपोषित बच्चे थे। जिनकी मौत हो चुकी है। चाईडीहा के रहने वाले जगदीश सिंह के दो पुत्र और पुत्री है। दो पुत्री तो ठीक है। लेकिन दो पुत्र दोनों कुपोषित के शिकार होने पर दो में से एक की मौत हो चुकी है और दूसरा घाट पर पड़े पड़े अपनी लाचार अपनी जिन्दगी के दिन गिन रहा है। कुपोषित बच्चा कृष्णा सिंह दिनभर अपने घाट पर ही पड़े रहते है। ना बोल पाते है। और ना ही चल पाते है। उसकी मां बसंती सिंह दिनभर अपने बेटे की देखभाल में लगी रहती है। पहले दो पुत्र कृष्णा सिंह और मेघनात सिंह - जिसमें छोटा मेघनाथ सिंह की मौत हो चुकी है। पहले दोनों भाई एक ही खाट पर पड़ा रहते थे। लेकिन अब मेघनाथ सिंह की मौत के बाद कृष्णा सिंह अकेल ही खाट पर पड़ा रहता है। चाईडीहा गांव में रूद्ध सिंह की पुत्री यशोदा सिंह भी कुपोषण का शिकार है। अभी वह तीन साल की है। लेकिन चल नही पाती है। और ना ही बोल पाती है। अपनी मां की गोद में ही वह खेलती रहती है। रूद्ध सिंह ने अपनी पुत्री को डॉक्टरों को दिखाया जिस पर डॉक्टरों ने कहा कि आने वाले समय में बच्ची चलेगी और बोलेगी भी। लेकिन तीन साल होने को है बच्ची ना ही चल पाती है। और ना ही बोल पाती है। इस गांव में विशेश्वर सिंह जिनका एक हाथ दिव्यांग है। विशेश्वर सिंह भी बताते है। कि उनका एक हाथ बचपन से ही खराब है। एक हाथ खराब होने पर वह कही काम भी नही कर पाता है। दिव्यांग से जो पेंशन 1000 रूपय मिलता है। उसी से वह अपना घर चलाता है। इसी गांव में कुपोषित बच्चा जिनकी मौत हो गई है। वह दशरथ सिंह के 14 वर्षीय पुत्र, मिलू सिंह के 3 वर्षीय पुत्री और कृष्णा पातर के 4 वर्षीय पुत्र की मौत हो चुकी है। ग्रामीण बताते है। कि इस गांव में अक्सर दिव्यांग बच्चा ही पैदा हुआ, किस कारण से उन्हें नहींं पता नहीं है।

फ्रांस: डसॉल्ट के मालिक ओलिवियर दसॉ की मौत

पेरिस। फ्रांस के अरबपतियों में से एक और राफेल फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी के मालिक ओलिवियर दसॉ की हेलिकॉप्‍टर हादसे में मौत हो गई। दसॉ फ्रांस की संसद के सदस्‍य थे। ओलिवियर दसॉ छुट्टियां मनाने गए थे। इसी दौरान उनका निजी हेलिकॉप्टर नॉर्मंडी दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उनकी मौत हो गई। दसॉ की मौत पर फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्विटर पर लिखा, ‘ओलिवियर दसॉ फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योगपति, स्थानीय निर्वाचित अधिकारी, कानून निर्माता, वायु सेना के कमांडर के तौर पर देश की सेवा की. उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना।
गौरतलब है। कि ओलिवियर 2002 से लेस रिपब्लिक पार्टी के विधायक थे। और इनके दो भाई और बहन थे। साथ ही वह परिवार के उत्तराधिकारी थे। उनके दादा मार्सेल, एक विमानिकी इंजीनियर और प्रतिष्ठित आविष्कारक थे। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांसीसी विमानों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रोपेलर विकसित किया था। जो आज भी विश्वभर में प्रसिद्ध है।
बता दें कि दुर्घटना के दौरान ओलिवयर छुट्टियों पर थे। 2020 फोर्ब्स की अमीरों की सूची के अनुसार डसॉल्ट को अपने दो भाइयों और बहन के साथ दुनिया का 361वां सबसे अमीर शख्स बताया गया था। उन्होंने अपनी राजनीतिक भूमिका के कारण किसी भी तरह के हितों के टकराव से बचने के लिए दसॉ बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था।
 

दक्षिणपंथी भाजपा के कोबरा बनकर लौटे अभिनेता

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। ये तस्वीर है गौरांग चक्रवर्ती की। दूसरा नाम मिथुन चक्रवर्ती। 1982 की डिस्को डांसर का जिम्मी। इस जिम्मी की शोहरत ऐसी थी, कि सोवियत यूनियन में राजकपूर के बाद सबसे ज़्यादा इसी का चेहरा पहचाना गया। वो भारत का पहला डिस्को डांसर था। पुणे का प्रोडक्ट होने से पहले मिथुन नक्सली थे। अपने भाई की एक्सीडेंट में मौत के बाद उन्हें परिवार के पास लौटना पड़ा वरना वो नक्सल आंदोलन की राह पर निकल ही चुके थे।
1976 में मिथुन को मृगया में एक्टिंग का मौका मिला और पहली ही फिल्म के बाद उनकी झोली में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड था। 80 का पूरा दशक मिथुनमय था। शोहरत उनकी सोवियत यूनियन तक पहुंची और 1986 में वो देश के सबसे ज्यादा टैक्स देनेवाले शख्स बन गए। 1989 में तो उनकी 19 फिल्म बाज़ार में थीं। और एक-दूसरे के कलेक्शन के लिए ही चुनौती बन गईं। मिथुन हिंदी फिल्मों के अलावा दूसरी भाषाओं में भी फिल्में कर रहे थे। इतना सारा काम करते हुए 90 के दशक में उनको थकान होने लगी। नतीजतन वो ऊटी चले गए और वहां एक शानदार होटल बनवाया।
मुंबई के शोर से बचने के लिए उन्होंने ऐलान कर दिया कि जो फिल्में ऊटी या आसपास शूट होंगी वो उनमें ही काम करेंगे और डिस्काउंट भी देंगे। इस ऐलान ने कम बजट वालों को एक मौका दे दिया और उसके बाद हमारी पीढ़ी ने उनकी वो फिल्में देखीं जो बजट में बेहद कमज़ोर थीं लेकिन मिथुन की वजह से शानदार बिज़नेस कर रही थीं। 1995 की एक फिल्म जल्लाद में उन्हें फिल्मफेयर की ओर से बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी मिल गया। नायक से लेकर खलनायक तक मिथुन ने कोई भी रोल नहीं छोड़ा था।
गरीब से लेकर अमीर, सताये हुए पात्र से लेकर सताने वाले तक, बदला लेनेवाले से लेकर हंसोड़ तक के रोल में वो हिट रहे। उन्होंने अंधाधुंध फिल्में साइन कर डाली। हालत ये थी। कि खुद तो वो 1995 से 1999 तक देश के सबसे बड़े टैक्सपेयर थे लेकिन उनकी एक फिल्म का बिज़नेस दूसरी फिल्म का बिज़नेस काट रहा था। प्रोड्यूसर्स को इस समस्या का समाधान नज़र ही नहीं आ रहा था। मिथुन ही मिथुन के लिए चुनौती बन सकते थे। बाकी सब दूसरे नंबर थे। छोटे बजट वालों के लिए मिथुन तारनहार थे।
दूसरी तरफ कल तक नक्सली रहे मिथुन ने होटल्स की पूरी चेन ही खोल डाली। ऊटी से शुरू हुआ सफर मधुमलाई, दार्जिलिंग, कोलकाता तक चला गया था। इसके अलावा मिथुन्स ड्रीम फैक्ट्री नाम का उनका प्रोडक्शन हाउस फिल्में बना रहा था। जिसके अपने दर्शक थे। 90 के आखिर तक आते-आते उन्होंने बंगाली फिल्मों में ही काम करना शुरू कर दिया मगर जब उनका कम बैक हिंदी में हुआ तो उन्होंने गुरू जैसी फिल्म भी दी। इसके अलावा वो हर साल इक्का-दुक्का हिंदी फिल्में करते ही रहे हैं।
वीर, गोलमाल-3, हाउसफुल-2, ओह माई गॉड, खिलाड़ी 786 के अलावा उन्होंने बेटे मिमोह के साथ भी फिल्म की। मिथुन को खास उनकी खास तरह की फिल्में ही नहीं बनाती बल्कि इसके इतर किए गए काम भी हैं। जिस सिंटा को आज इंडस्ट्री जानती है। वो दिलीप कुमार और सुनील दत्त के साथ मिलकर मिथुन ने ही बनाई थी। टीवी पर भी उनकी उपस्थिति पिछले कई सालों से बनी हुई है। बंगाली दर्शकों के ज़हन पर तो मिथुन 35 सालों से हावी हैं। बिग बॉस का बांग्ला वर्ज़न वही होस्ट करते हैं। तृणमूल कांग्रेस ने मिथुन को 2014 में राज्यसभा भेजा लेकिन 2016 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
वैसे लोगों को कम ही जानकारी है। कि प्रणव मुखर्जी को राष्ट्रपति पद के लिए ममता का समर्थन उन्होंने ही जुटाया था। सारिका के साथ मिथुन की मुहब्बत हमेशा चर्चा में रही। 1979 में मिथुन ने शादी सारिका से नहीं हेलेना ल्यूक से की। इसके बाद योगिता बाली उनकी पत्नी बनीं। 80 के दशक तक आते -आते श्रीदेवी उनसे प्यार कर बैठीं। अफवाहें उड़ने लगी कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। बाद में मिथुन ने इन अफवाहों की पुष्टि कर दी। वो शादी भी अपने अंत तक पहुंच ही गई और मिथुन फिर से योगिता बाली के साथ थे।
आज मिथुन दा 71 साल के हैं। ज़िंदगी के तमाम उतार चढ़ावों के साथ उन्होंने राजनीति का भी एक चक्र पूरा जी लिया। धुर वामपंथी से होते हुए वो 2014 में टीएमसी के सहारे राज्यसभा चले गए थे। संसद में उन्होंने तीन बार से ज़्यादा चेहरा नहीं दिखाया। फिर 2016 में शारदा चिटफंड स्कीम में उनका नाम आया. ईडी ने तलब कर लिया. अचानक मिथुन को अहसास हुआ कि उनकी सेहत ख़राब है। तो एक ही साथ सांसदी, टीएमसी, सियासत सबको छोड़ दिया। 
अब वो दक्षिणपंथी भाजपा के कोबरा बनकर लौटे हैं। चर्चा ये है कि पहले एक अन्य दिग्गज को बल्लेबाज़ी करनी थी मगर उसने सेहत का हवाला दे दिया तो उनकी जगह मिथुन दा उतरे हैं। ये तो पता नहीं कि मिथुन सिर्फ प्रचार करेंगे या चुनाव भी लड़ेंगे लेकिन राजनीति में उनकी गहरी रुचि होने के बावजूद निष्क्रियता बहुत चर्चित रही है। देखें कि ये वाला डिस्को कब तक चलता है।

बलिया में महंत ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा

संदीप मिश्र 
बलिया। एक किशोरी से बलिया जिले के खैराखास मठ के महंत और उसके दो शिष्यों द्वारा पिछले सात वर्षों से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 3 जनवरी 2021 को पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी दूर हैं।
पीड़िता ने शुक्रवार को बलिया में डीआईजी आजमगढ़ मंडल, सुभाष चंद्र दूबे से शिकायत किया कि आरोपी महंत और उसके शिष्य उसे डरा धमका रहे हैं। इसके बाद यह मामला सामने आया। पीड़िता का आरोप है। कि अदालत से आदेश के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
मूल रूप से सुल्तानपुर निवासी और वर्तमान में उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने आरोप लगाया है। कि महंत भूपन तिवारी उर्फ मौना बाबा, निवासी सदर गोड़वा थाना ललिया जनपद बलरामपुर और उसका शिष्य जगत नारायण दुबे निवासी खैराखास थाना उभाव जनपद बलिया और राजेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू निवासी मालगोदाम रोड, बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया वर्ष 2015 से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे।
पीड़िता के मुताबिक, मठ का महंत उसका रिश्तेदार है। उसके पिता की मृत्यु के बाद शिक्षा-दीक्षा के लिए वह उसे मठ ले आया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले का खुलासा करने के लिए प्रभावी जांच का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

रैली में भीड़, ₹66 लाख में 3 रेलगाड़ियां बुक की

 अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी ने 66 लाख रुपए में 3 रेलगाड़ियां बुक कीं। अलीपुरद्वार, मालदा और हरीशचंद्रपुर से गाड़ियां रवाना हुईं। मिलेनियम पोस्ट की ख़बर के मुताबिक़ 22-22 बोगियों वाली दो ट्रेन की बुकिंग 26 और 22 लाख में हुई। जबकि, 16 बोगी वाली एक ट्रेन 18 लाख में बुक हुई।
अब 11 महीने पहले की उन तस्वीरों के बारे में सोचिए जब देश के अलग-अलग कोनों से लाखों-करोड़ों लोग अप्रत्याशित लॉकडाउन के बाद जानवरों की तरह पैदल चल रहे थे। सैकड़ों लोग सड़कों पर चलते-चलते मर गए थे। 
मोदी सरकार और बीजेपी तब तमाशा देख रही थी। अलबत्ता, विपक्षी पार्टियों ने जब मज़दूरों के लिए बसें बुक कीं तो उसमें अड़ंगा डाल रही थी। पूरे देश से झूठ बोल रही थी। कि ट्रेन किराये का 85 फ़ीसदी हिस्सा सब्सिडी के तौर पर केंद्र सरकार दे रही है। मज़दूरों से पैसे लूटे जा रहे थे। 
मज़दूर जब घर जाना चाह रहे थे तो सरकार जाने नहीं दे रही थी। अभी लोग घर में हैं तो उन्हें घर से उठाकर मैदान लाने के लिए ट्रेन चलवा रही है।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...