गुरुवार, 4 मार्च 2021

15 राज्यों में संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक

नई दिल्ली/ जिनेवा। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति फिर से बदल रही है। इसके चलते 15 राज्यों में संक्रमण दर भी बढ़ने लगा है। यहां रोजाना मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे ही सही। लेकिन उछाल देखने को मिल रहा है। इन 15 राज्यों में संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक है। जबकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पांच फीसदी से अधिक संक्रमण दर होने का मतलब स्थिति नियंत्रण में न होना है। आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 13.2 फीसदी संक्रमण दर है। इसके अलावा गोवा में यह 11.1, नगालैंड में 9.3 और केरल में 9.2 फीसदी है। ठीक इसी तरह कोरोना वायरस की मृत्यु दर को लेकर स्थिति देखें तो पंजाब इस मामले में सबसे आगे है। यहां हर 100 कोरोना मरीजों में लगभग तीन लोग जान गंवा रहे हैं। पंजाब में 3.2 और महाराष्ट्र में 2.4 फीसदी कोरोना मरीज अब तक मौत के शिकार हो चुके हैं।

वन-टू-वन वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने बृहस्पतिवार को कहा, कि उसने अपने डेस्कटॉप ऐप पर भी वन-टू-वन वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा जोड़ी है। कंपनी ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर वॉयस और वीडियो कॉल शुरू से अंत तक एन्क्रिप्टेड हैं। व्हाट्सएप ने कहा कि पिछले वर्ष और अक्सर लंबी बातचीत के लिए व्हाट्सएप पर एक दूसरे को कॉल करने वाले लोगों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। डेस्कटॉप कॉलिंग को अधिक उपयोगी बनाने के लिये कंपनी ने यह सुनिश्चित किया है, कि यह पोर्ट्रेट और लैंडस्केप ओरिएंटेशन दोनों में काम करे।

99 वर्षीय प्रिंस को 16 रात अस्पताल में रहना पड़ा

लंदन। हृदय रोग से पीड़ित ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का लंदन के एक अस्पताल में किया गया ऑपरेशन सफल रहा। बकिंघम पैलेस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 99 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप को 16 रात अस्पताल में रहना पड़ा। पहले उन्हें निजी किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर हृदय रोग से संबंधित आगे की जांच और उपचार के लिए उन्हें सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ”ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का कल (बुधवार) सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में हृदय का सफल ऑपरेशन हुआ।” बयान में कहा गया, ”वह इलाज, आराम के लिए कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे।” लंदन में सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल, नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) अस्पताल है और यूरोप का सबसे बड़ा हृदय रोग अस्पताल है। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग जून में 100 वर्ष के हो जाएंगे।

पीएम के जीवन पर बनेगी फिल्म 'एक और नरेन'

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘एक और नरेन’ का निर्माण किया जाएगा और इसमें गजेंद्र चौहान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। चौहान ने मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी। फिल्म निर्देशक मिलन भौमिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि फिल्म ‘एक और नरेन’ की कहानी में दो किस्से होंगे। एक में नरेंद्रनाथ दत्त के रूप में स्वामी विवेकानंद के कार्य और जीवन को दर्शाया जाएगा। जबकि, दूसरे में नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को दिखाया जाएगा। भौमिक ने कहा कि फिल्म में दो हस्तियों के जीवन को पेश किया जाएगा। विवेकानंद ने अपना जीवन वैश्विक भाई-चारे के संदेश के प्रसार में समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि दूसरी शख्सियत नरेंद्र मोदी हैं। जोकि, भारत को एक नई ऊंचाई पर ले गए और वह राजनीति क्षेत्र के सबसे मशहूर नेताओं में शुमार हैं। वहीं, अभिनेता गजेंद्र चौहान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 20 वर्षों से निजी तौर पर जानते हैं। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के नाते ऐसी शख्सियत का किरदार निभाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

शेयर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय बाजार सहमा

मनोज सिंह ठाकुर  

मुंबई। अमेरिका में बांड में निवश की कमाई में उछाल से वैश्विक शेयर बाजारों में फिर बिकवाली का दौर शुरू होने का असर बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयरों पर भी दिखा और बीएसईएस 30 सेंसेक्स करीब 599 अंक गिर गया। सेंसेक्स लगातार तीन दिन से चढ़ रहा था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 905 अंक तक गिर गया था। उससे उबर कर अंतत: यह 598.57 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,846.08 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी इसी तरह 164.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,080.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एलएंडटी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.62 प्रतिशत तक गिरे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 नुकसान के साथ बंद हुए।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही अश्लील सामग्री

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘ओवर दी टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म’ पर कई बार किसी न किसी तरह की अश्लील सामग्री दिखाई जाती है और इस तरह के कार्यक्रमों पर नजर रखने के लिए एक तंत्र की आवश्यकता है। न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह सोशल मीडिया के नियमन संबंधी सरकार के हालिया दिशा-निर्देशों के बारे में शुक्रवार को जानकारी दें। इसी दिन अमेजन प्राइम की इंडिया प्रमुख अर्पणा पुरोहित की अग्रिम जमानत के लिये याचिका पर भी सुनवाई हो सकती है। पुरोहित ने अपनी याचिका में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 25 फरवरी के आदेश को चुनौती दी है। जिसमें वेब श्रंखला ‘तांडव’ को लेकर उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में दिए गए अग्रिम जमानत के उनके अनुरोध को अदालत ने अस्वीकार कर दिया था। पीठ ने कहा, ”संतुलन कायम करने की आवश्यकता है। क्योंकि कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री भी दिखाई जा रही है।

टूटे कांच के टुकड़ों के पास जाने से भय लगता है

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। आमतौर पर टूटे कांच के टुकड़ों के पास जाने में किसी को भी भय लगता है और यह डर लम्बे समय तक व्यक्ति के दिलो दिमाग में छाया रहता है। मन में बसे ऐसे डर को दूर करने के लिए लोग साहसिक खेलों का सहारा भी लेते हैं। ऐसे ही एक अनूठे साहसिक काम को अंजाम दिया है। एग्जीक्यूटिव कोच और प्रेरक स्पीकर डॉ. राजेश मोहन राय ने जिन्होंने कांच के टुकड़ों पर नंगे पांव पैदल चलने के सत्र का आयोजन किया। डॉ. राय ने राजधानी के अलीपुर में इस सत्र का आयोजन किया। जिसमें जमीन पर बिछाए गए कांच के टुकड़ों पर करीब 30 लोग चले। जिनमें एक महिला कर्मी, एक युवा निदेशक और कंपनी के चेयरमैन भी शामिल थे। डॉ. राय ने इस अनूठे और जोखिम भरे सत्र के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा,”बचपन से ही लोग कांच के टूटे टुकड़ों के पास जाने से घबराते हैं और ऐसे सत्र से लोगों के दिलों में बसा डर दूर करने में मदद मिलती है।


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...