गुरुवार, 4 मार्च 2021

99 वर्षीय प्रिंस को 16 रात अस्पताल में रहना पड़ा

लंदन। हृदय रोग से पीड़ित ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का लंदन के एक अस्पताल में किया गया ऑपरेशन सफल रहा। बकिंघम पैलेस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 99 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप को 16 रात अस्पताल में रहना पड़ा। पहले उन्हें निजी किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर हृदय रोग से संबंधित आगे की जांच और उपचार के लिए उन्हें सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ”ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का कल (बुधवार) सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में हृदय का सफल ऑपरेशन हुआ।” बयान में कहा गया, ”वह इलाज, आराम के लिए कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे।” लंदन में सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल, नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) अस्पताल है और यूरोप का सबसे बड़ा हृदय रोग अस्पताल है। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग जून में 100 वर्ष के हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...