मंगलवार, 2 मार्च 2021

गाजियाबाद: नगर निगम में कम नहीं हो रहा भ्रष्टाचार

अश्वनी उपाध्याय   

गाज़ियाबाद। नगर निगम समेत सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के नित नए कारनामे सामने आते रहते हैं। हाल ही में घटित मुरादनगर श्मशान कांड के बाद भी किसी विभाग ने अपने यहाँ ऊपर से नीचे तक व्याप्त भ्रष्टाचार को कम करने का कोई प्रयास किया है। ठेकेदारों और अधिकारियों के गठजोड़ की ताजा मिसाल प्रताप विहार सेक्टर 11 के जी ब्लॉक में सामने आई है। जहां निर्माण के 2 दिन बाद ही नाले की बाउंड्री वाल धराशायी हो गई। प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा पूरे शहर में नालों का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विजय नगर ज़ोन के प्रताप विहार सेक्टर 11 जी ब्लाक में चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल के बाहर नाला बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा घटिया साम्रगी का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। नतीजा यह निकला कि निर्माण के 2 दिन बाद ही नाले की दीवार धराशायी हो गई। नगर आयुक्त महोदय से अनुरोध है कि मानकों के विरुद्ध हुए इस निर्माण कार्य की जांच करा कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएंं।

राहत: दिल्ली से गाज़ियाबाद आने वाला रूट बहाल

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों के लिए राहत की खबर है। नेशनल हाईवे 9 पर किसान आंदोलन के चलते बंद की गई,हाईवे की एक लेन को दिल्ली पुलिस ने खोल दिया है। इससे राहत इस बात की होगी कि दिल्ली से जो ट्रैफिक गाजियाबाद के लिए जा रहा है। उसको आनंद विहार से डायवर्ट होकर गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा। अब सीधे नेशनल हाईवे 9 की इस लें से दिल्ली का ट्रैफिक गाजियाबाद में प्रवेश कर सकता है। हालांकि दूसरी लेन पर लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। लिहाजा गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली नेशनल हाईवे 9 की लेन पहले की तरह बंद रहेगी। दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान जो हिंसा हुई थी। उसके बाद से दिल्ली पुलिस ने एहतियातन दूसरी तरफ से भी बैरिकेड लगा दिए थे। कई लेन में ये बैरिकेड लगाए गए थे। 26 जनवरी के बाद पहली बार इन बैरिकेट्स को खोला गया है। लोगों ने भी इसके बाद एक राहत महसूस की है। क्योंकि जो लोग शाम के समय दिल्ली से आते थे। उनको काफी मुश्किल होती थी। गाजियाबाद आने के लिए उन्हें गाजीपुर गोल चक्कर से आनंद विहार जाकर, यू-टर्न लेकर महाराजपुर बॉर्डर से यूपी में प्रवेश करना पड़ रहा था। लोगों का इसके बाद काफी समय बचेगा।

देह व्यापार में 3 पुरुष और 6 महिलाएं गिरफ्तार

अश्वनी उपाध्याय   

साहिबाबाद। पुलिस ने रविवार रात डीएलएफ कालोनी स्थित एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन पुरुष और छह महिलाओं को दबोचा है। पुलिस को फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान समीर, फरमान और रवि के रूप में हुई है। मौके से छह महिलाएं भी पकड़ी गई हैं। अभियुक्तों के पास से 48 सौ रुपये और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की गई है। पता चला है कि सतीश नामक व्यक्ति ने 10 दिन पहले परिवार रखने के नाम पर फ्लैट किराये पर लिया था। वह मौके पर नहीं मिला है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित फोन से ग्राहकों से संपर्क करते थे। मात्र पांच सौ से एक हजार में ग्राहक यहां आते थे। ज्यादातर पुराने ग्राहक थे। पता चला है कि यह लोग जगह बदल-बदल कर गंदा धंधा करते थे। उनके बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

मेरठ: सिलेंडर में आग लगने से घर जला, 2 की मौत

मेरठ। नवाजुद्दीन मलिक के घर फतेहउल्लेपुर रोड नूर गार्डन में 40 फुटा गली नंबर 3 में गैस चूल्हे पर काम करते वक्त सिलेंडर में आग लगने से घर जला और लोगों का दम घुटा दो की मृत्यु 5 घायल हुए, हाहाकार मचा।बहुजन मुक्ति पार्टी के पश्चिमांचल जोन महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। नवाजुद्दीन मलिक पुत्र मोहम्मद हनीफ मलिक के घर में गैस सिलेंडर पर खाना बनाते हुए आग लगने से एक महिला और एक बच्चे की जलकर मौत हो गई। साथ 5 लोग घायल हुए दो बैल वेंटिलेटर पर भर्ती एक आईसीयू में बहुजन मुक्ति पार्टी के आर डी गादरे अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर नवाबउद्दीन मलिक और उनके साहबजादे और लोगों को सांत्वना दी और हॉस्पिटल जगदंबा में जाकर वेंटीलेटर पर भर्ती मोहम्मद कैफ उम्र करीब 8 वर्ष रुकैया उम्र करीब 16 वर्ष का जायजा लिया और मैक्स हॉस्पिटल में आईसीयू में आयशा उम्र करीब 16 वर्ष पुत्री इकरामुद्दीन लकी पुरा गली नंबर 27 से का भी हालचाल पूछा।
मौके पर पहुंचे लोगों का दूर-दूर से ताता लगा हुआ था और नवाजुद्दीन उनके पुत्र और बच्चों की हालत बड़ी दयनीय स्थिति थी चारों ओर हाहाकार मचा हुआ था। इसी बीच घर में जो जानकारी मिली नवाब उद्दीन की बहन ग्राम सितारों से चित्तौड़ा से भात नोटने आई हुई थी। किसी भी मेहमानों की खुशी में खाना बनाया जा रहा था। लेकिन अचानक से गैस सिलेंडर में आग लगने से उनकी बहन का पोता 4 साल का भी आग के हवाले होते हुए मृत्यु हो गई और उनकी बहन उम्र करीब 42 वर्ष का भी मौके पर मृत्यु हो गई। 5 लोग जले और आज पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर छाते तोड़कर धमाल और आग निकलने का रास्ता बनाया। तब जाकर उन लोगों को बाहर निकलने में मदद मिली मौके पर आरडी गादरे अदनान राजपूत शहरयाब एडवोकेट मोहम्मद आसिफ, डॉक्टर मोहम्मद उमेश, डॉक्टर शकील सैफी, मोहम्मद मारूफ, आरिफ ओमवीर सिंह, महेंद्र प्रताप, रविंद्र भडाना, ओंकार जाटव, मनीष आदि लोग मौके पर पहुंचे और दुआ की। उनके परिवार को हौसला मिले और इस घटना से निबटने के लिए सहनशक्ति मिले।

नगर निगम साफ-सफाई के नाम पर शून्य: गादरे

मेरठ। नगर निगम मेरठ द्वारा कॉलोनियों में हाउस टैक्स लगाने और सर्वे करने आई टीम से बहुजन मुक्ति पार्टी पश्चिमांचल महासचिव और मेरठ मंडल अध्यक्ष आरडी कादरी ने मिलकर कहा कि गरीब मजदूर मजलूम पसमांदा लोगों पर नगर निगम ज्यादा टैक्स ना बढ़ाएं।क्योंकि पहले ही कोरोना से लोग खस्ताहाल से भी बदतर हालत की जिंदगी जीने पर मजबूर हो चुके हैं।
नगर निगम मेरठ के द्वारा डॉ. जाकिर हुसैन कॉलोनी मेरठ में एक टीम हाउस टैक्स के नाम पर चेक चेकिंग और सर्वे करने को लेकर घूम रहे थे। लेकिन कुछ लोगों की हालत बहुत दयनीय हो गई है। कोरोना के नाम पर लोगों के कारोबार उजड़ गए हैं, मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। कारोबार की स्थितियां बहुत नाराज हो चुकी हैं। मंगलवार को लोग गुलामी की ओर सरकार ने अपने मंसूबे में कोई कसर नहीं छोड़ी है इन सभी बातों को लेकर आरडी गादरे ने नगर निगम की सर्वे टीम से आह्वान किया किसी भी लोगों के ऊपर नाजायज टैक्स ना बढ़ाए जाने को ध्यान में रखकर सर्वे किया जाना चाहिए आप और हम सभी जनता के लिए हैं और शासन प्रशासन का शोषण स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी के ऊपर नाजायज ज्यादा टैक्स ना बढ़ाया जाए अन्यथा बहुजन मुक्ति पार्टी इसका विरोध आंदोलन के रूप में करेगी आज किसान बिल्ला कर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने जाहिर कर दिया है कि देश को गुलामी की ओर धकेला जा रहा है और करो ना के नाम पर लोगों को बेरोजगार कर दिया गया आज लोग बेरोजगार की संख्या बढ़ गई और महंगाई आसमान छूने लगी है। वह सरकार जो ₹1 बढ़ने पर जनता की हिमायत किया करती थी। आज जनता को ही जमीन दोष करने पर लगी हुई है और महंगाई आसमान छूने लगी है। अंबानी अदानी और उद्योगपतियों को देश बेचा जा रहा है। हम देश को बिकने नहीं देंगे और संविधान बचाने के लिए प्रयासरत हैं। नगर निगम सर्वेक्षण के दोरान मोहम्मद इसरार, रवि हेमंत दिनकर, संदीप पोसवाल, विरेश कुमार, दिनेश कुमार, चराना वीरेश कुमार, सौरभ भड़ाना, गौरव कुमार, कृष्णा चपराना, मनीष ककराना आदि मौजूद रहे और एक गरीब महिला जरीफन मलिक का मंगलवार तक तक हाउस टैक्स ना आने पर भी निंदा जताई कि कुछ गरीब  परिवारों को भी सताया जा रहा है।

कौशांबी: सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

कौशाम्बी। सिराथू तहसील में मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम सिराथू प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी राम वीर सिंह ने फरियाद लेकर आये 45 फरियादियों की शिकायतों को सुनकर 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को सम्बंधित जिम्मेदारों को देते हुए उन्हें निर्देशित किया है, कि वह मौके पर जाकर शिकायती पत्रों का गुण दोष के आधार पर निस्तारण करे।
सन्तलाल मौर्य 

पुलिस को जवाब देने के लिए सप्ताह का समय मिला

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। किसानों के प्रदर्शन से संबंधित ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में दिशा रवि के साथ सह-आरोपी निकिता जैकब की अग्रिम जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए यहां एक अदालत ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को एक सप्ताह का और समय दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने अर्जी स्वीकार करते हुए नौ मार्च तक पुलिस को जवाब दाखिल करने की अनुमति दे दी।इससे पहले लोक अभियोजक ने कहा कि एजेंसी को जैकब की याचिका पर विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए। अदालत 9 मार्च को एक और सह आरोपी शांतनु मुलुक की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संक्षिप्त सुनवाई के दौरान जैकब की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने कहा कि वह मुलुक की याचिका के साथ नहीं बल्कि अलग मामले के तौर पर उनकी याचिका पर जिरह करना चाहती हैं। अदालत ने कहा कि वह 9 मार्च को दलीलें रख पाएंगी।

लाठियों के विरोध में पार्टी ने फूंका सरकार का पुतला

पंकज कपूर  
हल्द्वानी। विधानसभा घेराव करने भराड़ीसैंड़ जा रहे सैकड़ों लोगों पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा भांजी गई लाठियों के विरोध में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व जिला समन्वयक समित टिक्कू के साथ आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर 1ः00 बजे बुद्ध पार्क, तिकोनिया, हल्द्वानी में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप नेता समित टिक्कू ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा की सरकार केन्द्र में हो या राज्यों में जनता की मांगों का इसी प्रकार दमन कर रही है। साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। इस दौरान आप नेता समित टिक्कू, संगठन मंत्री कालाढूंगी मनोज नेगी, अब्दुल कादिर, शबाब खान, पुष्कर बिष्ट, खेम करण, शमी कुरैशी, रमेश सिंह राठौर, दिनेश जोशी, हिमांशू ठाकुर, अजय शाहू, मुकेश शर्मा आदि शामिल थे।

संसद चैनल: लोकसभा-राज्यसभा टीवी का विलय

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी चैनलों का विलय कर एक नया टीवी चैनल बनाया गया है। जिसका नाम संसद टीवी रखा गया। राज्यसभा सचिवालय की ओर से आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की गयी है। इस विलय के बारे में पिछले साल जून में सूचना दी गयी थी।इस नये विलय के साथ शीर्ष स्तर के अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रवि कपूर को संसद टीवी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। वह मंगलवार से पदभार सम्भालेंगे। उनका कार्यकाल एक वर्ष तक के लिए होगा। वहीं, राज्यसभा टीवी के मौजूदा सीईओ मनोज कुमार पांडे को उनके कर्त्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है।

नौवहन क्षेत्र में 82 अरब डॉलर के निवेश पर काम

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश में समुद्री नौवहन क्षेत्र के विकास में 2035 तक विभिन्न परियोजनाओं में 82 अरब डालर का निवेश किया जायेगा। बंदरगाहों के विकास के साथ ही जलमार्गों का विकास और लाइटहाउस के आसपास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कदम उठाये जायेंगे।समुद्री नौवहन क्षेत्र पर आयोजित शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुये प्रधानमंत्री ने भारतीय बंदरगाहों, जलपोत कारखानों और जलमार्गों में निवेश के लिये वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित किया। मोदी ने कहा कि सागरमाला परियोजना के तहत 574 से अधिक परियोजनाओं की पहचान की गई है। इन पर 82 अरब डालर यानी छह लाख करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इन परियोजनाओं पर 2015 से 2035 के बीच काम पूरा किया जाना है।

तेल-रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता और महिलाएं भी मौजूद हैं और सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कलेक्ट्रेट ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को महानगर कार्यालय कैसरबाग में ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...