शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

पत्रकार कर रहे थे बीजेपी कार्यकर्ता को ब्लैकमेल

मध्य प्रदेश। अश्लील फोटो खींच कर रहे थे बीजेपी कार्यकर्ता को ब्लेकमेल,पत्रकार और उसकी महिला सहयोगी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

नागदा। मध्य प्रदेश से एक ब्लैकमेलिंग का मालम सामने आया है। जिसमें एक युवती व एक तथाकथित पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के नागदा में एक युवती व एक तथाकथित पत्रकार पुलिस के जाल में फंस गए जिन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेलिंग करने की साजिश रची थी। वहीँ गुरुवार को पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया आरोपी युवती निवासी आदिनाथ कॉलोनी के साथ तथाकथित पत्रकार कैलाश गुर्जर निवासी गांव खजूरिया थाना नागदा के खिलाफ भादवि की धारा 384, 386 व 34 में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता सुरेश रघुवंशी उम्र 65 वर्ष निवासी चिकित्सालय मार्ग नागदा ने शिकायत की थी। कि एक युवती उसे ब्लैकमेल कर रही है। बाद में पुलिस ने जांच के बाद युवती तथा उसके सहयोगी तथाकथित पत्रकार को ब्लैकमेलिंग करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि युवती एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। उसने अपने दोस्त कैलाश गुर्जर के साथ मिलकर षडयंत्र रच कर 16 फरवरी को एक भाजपा कार्यकर्ता को फोन कर इंगोरिया रोड स्थित बीमा अस्पताल परिसर में शाम 6 बजे मिलने बुलाया। जब भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचा तो आरोपित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उस से चिपक गई और इसी दौरान उसके दोस्त गुर्जर ने दोनों का फोटो खींच लिया और बाद में उससे पैसे की डिमांड करने लगे।
पुलिस ने बाताय कि आरोपी ने कहा कि आरोपी ने फरियादी से कहा कि यदि मुझे पैसे नहीं दिए तो हम यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पहले आरोपित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने 14 लाख रुपए की मांग की बाद में 2 लाख रुपए की मांग अड़ गए। जिसके बाद फरियादी भाजपा कार्यकर्ता ने 17 फरवरी को पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपीओं को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया। जैसे की आरेापी ने फरियादी को फोन किया और कहा कि 2 लाख रूपए लेकर नए बस स्टेंड पर आ जाना। इधर पुलिस भी सिविल ड्रेस में ऑटो, सायकल व बाईक से वहां पहुंच गई, लेकिन आरोपी ने पुन: फोन कर खाचरौद नाके पर बुलाया, जब फरियादी वहां से जाने लगा तो फिर फोन कर उसे बैरछा रोड पर बुलवाया। इधर पुलिस ने फरियादी से कुछ रुपए का बंडल भी तैयार कर लिया था। जैसे ही बैरछा रोड पर आरोपित पहुंचे तो पुलिस ने दोनों को धरदबोचा।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक कैलाश गुर्जर पूर्व में भी कुछ लोगों को शिकार बना चुका है। गौरतलब है। कि ग्रेसिम उद्योग के एक सुरक्षा अधिकारी के साथ भी ऐसी घटना हुई थी। उस घटना के तार भी इसी से जुड़े हुए है। वही आरोपी पर पूर्व से ही नागदा थाने में दो मारपीट के प्रकरण दर्ज है। आरोपी की माता समाजवादी पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुकी है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा तो वह अपने आप को मीडियाकर्मी बता रहा था। उसके पास से पुलिस ने प्रेस आईडी भी जब्त की। उस आईडी पर फोटो तो आरोपित का था। लेकिन नाम मोहन यादव पता उज्जैन व इंदौर का लिखा हुआ था। वही बताया जा रहा है। कि फरियादी वर्तमान में भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता है। किसी समय वह कांग्रेस का पदाधिकारी था।

कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, दौरे से वापस होगें सीएम

 वापसी होंगे सीएम भूपेश, 2 दिनों तक असम में की कई सभाएं, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

रायपुर। असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौटेंगे। सीएम शाम तक राजधानी पहुंचेंगे। बता दें कि दो दिनों तक मुख्यमंत्री ने ताबड़तोड़ कई सभाएं की।
इस दौरान सीएम ने असम में जीत का दावा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। वहीं सीएम ने कई अहम विषयों को लेकर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा हुई है।

बिहार: चिराग को झटका, 208 नेता जेडीयू में शामिल

बिहार: चिराग पासवान को बड़ा झटका, लोजपा के 208 नेता जेडीयू में हुए शामिल
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। पटना में चिराग पासवान की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहाँ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के 208 नेताओं के जदयू में शामिल होने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी समाजवादी विचारधारा पर चलने वाली देश की एकमात्र पार्टी है। जिसमें परिवारवाद और वंशवाद की कोई जगह नहीं। सिंह ने जदयू के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान लोजपा के प्रदेश महासचिव केशव सिंह सहित पासवान की पार्टी के 208 नेताओं के जदयू में शामिल होने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि अगर आपमें प्रतिभा है। आप दल के प्रति निष्ठावान हैं। और मेहनत से अपना काम करते हैं। तो जदयू में किसी भी पद को पा सकते हैं। सिंह ने कहा हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने कार्यों से बिहार को नई पहचान दी है। सेवा ही उनका धर्म और बिहार ही उनका परिवार है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर बिहार का गौरव बढ़ाना है। इस बीच, लोजपा के सासंद चंदन सिंह ने यहां अपने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि लोजपा पूरी तरह से अटूट और एकजुट है। और कुछ तथाकथित नेता लोजपा से निकाले जाने के बाद अब जदयू के गोद में चले गए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा ने सत्ता का मोह त्याग कर बिहार पहले बिहारी पहले की बात की और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया जिसके बाद ये कमजोर और गद्दार नेता भाग खड़े हुए। पिछले साल संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व को अस्वीकार्य करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था व्यक्त करने वाले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के सांसद चंदन ने कहा कि इन तथाकथित नेताओं ने बिहार पहले बिहारी पहले से गद्दारी कर बीते चुनाव में जदयू के प्रत्याशियों का साथ दिया लेकिन जनता ने जदयू को सबक सिखाया जिसके बाद पार्टी ने इन गद्दार नेताओं को लोजपा से बाहर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं। जो आजतक वार्ड स्तर का भी चुनाव नहीं जीत सके हैं।

एसबीआई का अलर्ट, एलपीजी सब्सिडी हो जाएगी बंद

एसबीआईने जारी किया अलर्ट, एलपीजी सब्सिडी हो जाएगी बंद फटाफट करना है। ये काम
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। यदि आप स्टेट बैंक ऑफ (एसबीआईने) के खाताधारक हैं। और अभी तक आपने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं किया है। तो समय आ गया है। कि आप इस कार्य को बहुत गंभीरता से लें। ऐसा नहीं करने पर आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और आप बैंक से कुछ खास तरह की राशि नहीं निकाल पाएंगे। भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने ग्राहकों को इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। इसका सीधा संबंध प्रत्यक्ष नकद लाभ हस्तांतरण (डायरेक्ट कैश बेनीफिट ट्रांसफर) या सरकार से मिलने वाली सब्सिडी से है। जाहिर है। एसबीआई ग्राहक इनका लाभ नहीं उठा सकते हैं। यदि उन्होंने अपना आधार अकाउंट से लिंक नहीं किया है। अपने ग्राहकों को इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताने के लिए भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक ने ट्वीट किया हम अपने ग्राहकों को सूचित करना चाहेंगे कि भारत सरकार से किसी भी प्रकार का नकद प्रत्यक्ष लाभ या सब्सिडी प्राप्त करने के इच्छुक लोगों के लिए आधार कार्ड को खाते से लिंक करवाना अनिवार्य है। ग्राहक आधार कार्ड के साथ अपने खाते को लिंक करवाने के लिए अपनी निकटतम एसबीआई शाखा से संपर्क कर सकते हैं। तरीकों से कर सकते हैं। लिंक एसबीआई ग्राहकों को पता होना चाहिए कि चार तरीकों से एसबीआई खाते के साथ आधार को लिंक किया जा सकता है। जो लोग अपना खाता लिंक करना चाहते हैं। वे एसबीआई ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम के माध्यम से और अपनी निकटतम एसबीआई बैंक शाखा में जाकर ऐसा कर सकते हैं। यदि आपको अपने खाते को आधार के साथ लिंक करना मुश्किल लगता है। तो आप अपने आधार कार्ड की एक तस्वीर अपने बैंक में ले जा सकते हैं। बैंक द्वारा दिए गए फॉर्म भर सकते हैं। और इसे अपनी फोटो पहचान, आधार कार्ड के प्रिंटआउट के साथ जमा कर सकते हैं। एसबीआई ग्राहकों को बैंक द्वारा एक एसएमएस के माध्यम से आधार अपडेट के बारे में सूचित किया जाएगा।

मुंबई: शर्लिन के ऊपर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

एक्टर्स शर्लिन चोपड़ा के ऊपर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जानिये क्या है वजह
 मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। पिछले दिनों एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पोर्न फिल्म रैकेट के मामले में गिफ्तार किया गया था और जब से गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी हुई है। तब से इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक इस केस में गहना वशिष्ठ के साथ 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अब इस केस में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ा है।
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शर्लिन चोपड़ा है। बता दें एक्ट्रेस ने मुम्बई हाईकोर्ट में एंटी सेपेट्री बेल याचिका दाखिल की है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई होगी। इस बारे में मुम्बई पुलिस ने कोर्ट को कहा हम सोमवार तक एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की गिरफ्तार नहीं करेंगे। मुम्बई पुलिस पोर्नोग्राफी केस की जांच कर रही हैं। इस केस में पहले ही मुम्बई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है इस मामले में एक्ट्रेस गहना वासिष्ठ को भी गिरफ्तार किया गया हैं इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय लिंक भी सामने आए थे।
बता दें कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के एमडी पर इसमें शामिल होने का आरोप भी लगा था। हालांकि कुंद्रा की टीम ने कहा है। कि इसमें कुंद्रा शामिल नहीं है। कंपनी के एमडी को इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। दूसरी ओर सागरिका शोना सुमन नाम की मॉडल ने राज कुंद्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। और उन पर कार्रवाई की मांग की थी। सागरिका का कहा था। कि राज कुंद्रा इस रैकेट का हिस्सा हैं। और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दे वशिष्ठ के कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है। और 14 दिन का समय बीत जाने के बाद इस मामले में पूछताछ आगे बढ़ेगी। वहीं गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया है। गहना की टीम ने बयान में कहा कि उन्हें (गहना) एक साल में चार बार दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्थमा की बीमारी है। और उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक है। मुंबई पुलिस को मानवीय आधार पर उनके साथ पेश आना चाहिए। वह अपराधी नहीं है। उनका इन पोर्न वेबसाइट्स से कोई लेना देना नहीं है।

 

रामदेव ने रिसर्च के आधार पर कोरोना की दवा बनाई

रिसर्च के आधार पर कोरोना की दवा बनाई बाबा रामदेव
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कोरोनावायरस की आयुर्वेदिक दवा का ऐलान किया और दवा के रिसर्च पेपर की बुक लॉन्च की। ऐलान के वक्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उनके साथ मौजूद थे। बाबा रामदेव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि आयुर्वेद के बारे में रिसर्च को लेकर लोगों में शंकाएं बनी रहती हैं। लेकिन हमने शंका के सभी बादलों को छांटकर रिसर्च और एविडेंस के आधार पर ही दवा तैयार की है। रामदेव ने कोरोना की दवाई के रिसर्च पेपर पेश किए, जानें बड़ी बातें... आज ऐतिहासिक दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है।
एविडेंस और रिसर्च के आधार पर हमने कोरोना की दवाई बनाई है। मॉडर्न मेडिकल साइंस के नियम फॉलो किए हैं। रिसर्च पेपर पब्लिश भी हो चुके हैं। और कुछ पाइपलाइन में भी हैं। 
जब हमने पहले लॉन्च किया था। तो सवाल उठाए गए थे। अब शक के बादल हमने छांट दिए हैं। और रिसर्च के साथ सामने आए हैं।
दरअसल, आयुर्वेद के बारे में लोगों को रिसर्च को लेकर शंका बनी रहती है।
बाबा रामदेव, नितिन गडकरी और डॉ हर्ष वर्धन ने कोरोना के लिए बनी दवाई के रिसर्च पेपर की बुक लांच की। नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे खुशी है, कि योग आयुर्वेद में रिसर्च के लिए बाबाजी और आचार्य ने बहुत बड़े अनुसंधान संस्थान की स्थापना की है। योग और आयुर्वेद पूरे विश्व को दिशा दे सकता है। हिंदुस्तान में रहकर ये बात शायद न समझे। लेकिन जर्मनी में जाएंगे तो समझेंगे रिसर्च बहुत आवश्यक होती है। बाबाजी को हम योग और आयुर्वेद के ब्रांड एम्बैसडर के रूप में देखते हैं। चमत्कार के बिना कोई नमस्कार नहीं करता, लोगों को अनुभव हुआ तो उन्होंने स्वीकार किया। अभी तक विश्वास के आधार आयुर्वेद में दवा देते थे। लेकिन अब रिसर्च और एविडेंस के ज़रिए इसकी प्रमाणिकता बढ़ती है। इस अनुसंधान और वैज्ञानिक रूप सर काम करने के लिए बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को बधाई दोबारा रिसर्च के साथ सामने आने पर लोगों का भरोसा इस पर बढ़ेगा।

भारत मेें ट्वीटर ने शुरू किया, खास ऑडियो फीजर

भारत मेें ट्वीटर में शुरू हुआ खास फीजर, अब ऑडियो मैसेज भी भेज सकेंगे आप
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के मामले में सबसे ज्यादा यूज होने वाला ट्वीटर में आज कल हर कोई एक्टीव रहते है। वहीं ट्वीटर के जरिए लोग देश विदेश तक एक दूसरे से जुड़े है। इसी क्रम में माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्वीट ने भारत में अपने एक खास फीचर की शुरुआत की है। इस फीजर के साथ अब ट्वीटर पर आप ऑडियो मैसेज भी भेज सकेंगे। ट्विटर ने बताया कि कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेज (डीएम) में वॉइस मैसेज का सपोर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। जो धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचेगा। बता दें कि भारत से पहले ट्विटर ने यह फीचर ब्राजील और जापान में जारी किया था। यानी ट्विटर की इस सुविधा को पाने वाला भारत तीसरा देश है।
क्या है ट्विटर का नया फीचर...
इस फीचर के जरिए यूजर्स टेक्स्ट के साथ अब ऑडियो मैसेज भी भेज सकेंगे। यूजर्स 140 सेकेंड तक का ऑडियो रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है। कि वॉइस मैसेज सिर्फ मोबाइल एप पर ही उपलब्ध है। यानी आप अगर डेस्कटॉप पर ट्विटर इस्तेमाल करते हैं। तब इस फीचर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। हालांकि मैसेज को सुनने के लिए एप होना जरूरी नहीं है।
मैसेज सुनने के लिए यूजर्स को प्ले/पॉज़ का बटन दिया जाएगा। यूजर्स को ऑडियो मैसेज रिपोर्ट करने का ऑप्शन भी मिलेगा, ताकि फीचर का दुरुपयोग न हो। बता दें कि ट्विटर ने पिछले साल सितंबर में पहली बार वॉइस मैसेज फीचर की घोषणा की थी। ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी ने कहा कि यह खुद को अभिव्यक्त करने का एक नया तरीका है। इसके जरिए किसी की आवाज सुनकर उनकी भावनाओं से जुड़ने में मदद मिलेगी।
भले ही वॉइस मैसेज फीचर ट्विटर पर नया हो लेकिन व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर जैसे एप्स पर यह काफी पहले से आता है। वॉइस डीएम फीचर ट्वीटर की उस मअपने प्लेटफॉर्म पर ऑडियो-आधारित सर्विस देने की कोशिश का हिस्सा है। बता दें कि पिछले साल ट्विटर ने वॉइस ट्वीट का सपोर्ट जारी किया था। इसके जरिए यूजर्स आवाज ट्वीट कर पाते हैं। हालांकि यह फीचर भी सभी के लिए उपलब्ध नहीं है।

सीजी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1 दिवसीय धरना

छत्तीसगढ़: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय धरना, मानदेय वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दे रहे हैं। मानदेय वृद्धि, चिकित्सा मानदेय समेत मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है। कि 2 महीने में मांग पूरी करने का वादा सरकार ने किया था। दो साल में भी पूरी नहीं हुई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जल्द मांग पूरी करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।

लाभार्थी करवा सकेंगे निजी अस्पतालों में इलाज

ईएसआइसी लाभार्थी करवा सकेंगे निजी अस्पतालों में इलाज
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने ईएसआइसी यानी के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी है। अब ईएसआइसी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों को घर के नजदीक के किसी भी निजी अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा भी मिल गई है। श्रम मंत्रालय ने इस संबंध में सूचना जारी की कर दी है। बयान में कहा गया है। कि जिन ईएसआइसी लाभार्थियों के आवास के 10 किलोमीटर दायरे में ईएसआइसी अस्पताल नहीं हैं। वे ईएसआइसी के पैनल में शामिल निकटवर्ती निजी अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं। नए क्षेत्रों में भी ईएसआइसी योजना का विस्तार करने के से इसके लाभार्थियों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। ऐसे में अब सदस्यों को उनके आवास के नजदीक चिकित्सा सुविधा मुहैया करने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचे का लगातार विस्तार किया जा रहा है। पढ़िए श्रम मंत्रालय का पूरा बयान
विभिन्न नए क्षेत्रों में भी ईएसआई योजना का विस्तार करने के परिणामस्वरूप ईएसआई लाभार्थियों की संख्या में बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई है। अब ईएसआई सदस्यों को उनके अपने आवास क्षेत्र के आसपास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचे के विस्तार और उसे सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस समय कुछ क्षेत्रों में ईएसआई के स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों जैसे अस्पताल या औषधालय या इन्श्युर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आईएमपी) के 10 किलोमीटर के दायरे में न होने के चलते ईएसआई लाभार्थियों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में कठिनाई आ रही है। ऐसे क्षेत्रों में ईएसआई लाभार्थियों को अब समग्र भारत में ईएसआईसी के नामित अस्पतालों में स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा प्राप्त करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए लाभार्थी को किसी ईएसआईसी अस्पताल या औषधालय से अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी।
ऐसे क्षेत्रों में ईएसआई लाभार्थियों को ईएसआई के नामित अस्पताल में ओपीडी सेवाओं को मुफ्त और सीधे प्राप्त करने के लिए नामित अस्पताल जाना होगा और अपना ईएसआई ई-पहचान पत्र/स्वास्थ्य पासबुक के साथ आधार कार्ड/सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। ऐसे लाभार्थी ओपीडी में चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाओं के लिए किए गए भुगतान को वापस लेने की सुविधा होगी। यह सुविधा पाने के लिए लाभार्थी को औषधालय एवं शाखा कार्यालय या ईएसआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय जाना होगा।
यदि लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होती है। तब नामित अस्पताल को 24 घंटों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से ईएसआई के प्राधिकृत अधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी ताकि लाभार्थी को नकद रहित स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। इस संबंध में ईएसआईसी मुख्यालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की वेबसाइट पर www.esic.nic.in पर उपलब्ध है।

 

मंगल पर नासा का रोवर पहुँचानें में दिया योगदान

भारतीय मूल की डॉ. स्वाति मोहन ने मंगल पर नासा का रोवर पहुँचानें में दिया बड़ा योगदान जानिए इनके बारे में

वाशिंगटन डीसी। मंगल ग्रह पर इन दिनों कई शोध होते हुए दिख रहे हैं। वहीं अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का परसेवरेंस रोवर सात महीने बाद शुक्रवार को मंगल ग्रह पर लैंड हो गया है। इस खबर से नासा के सभी वैज्ञानिक बेहद खुश हैं। आपको बता दें कि परसेवरेंस रोवर मंगल ग्रह पर भारतीय समय के अनुसार 2 बजकर 25 मिनट पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ है।
सात महीने बाद परसेवरेंस रोवर मंगल ग्रह पर हुआ लैंड
नासा का परसेवरेंस रोवर धरती से टेकऑफ करने के सात महीने बाद शुक्रवार को सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर लैंड हो गया है।
इस लैंडिंग पर भारतीय मूल की वैज्ञानिक डॉ स्वाति मोहन का सबसे बड़ा योगदान माना जा रहा है। आपको बता दें कि इनके बदौलत ही नासा को इतना बड़ा इतिहास रचने का मौका मिला है।
वैज्ञानिक डॉ स्वाति मोहन... भारतीय मूल की वैज्ञानिक डॉ स्वाति मोहन ने परसेवरेंस रोवर को मंगल ग्रह पर सफतापूर्वक लैंडिंग के दौरान कहा कि मंगल ग्रह पर अब टचडाउन की पुष्टि हो चुकी है। अब मंगल ग्रह पर जीवन के संकेतों की तलाश करने को तैयार है। आपको बता दें कि जब सारी दुनिया सात महीने से परसेवरेंस रोवर को मंगल ग्रह पर लैंडिंग का इंतजार कर रही थी। उस वक्त यह वैज्ञानिक प्रोजेक्ट टीम के साथ कॉर्डिनेट कर रही थी।
डॉ स्वाति मोहन नासा के विभिन्न मिशनों का हिस्सा रही
भारतीय मूल की वैज्ञानिक डॉ स्वाति मोहन ब्रह्मांड में नए और सुंदर स्थान ढूंढना चाहती थी। इन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी इसके साथ इन्होंने अपनी पीएचडी पूरी की। आपको बता दें की स्वाति मोहन जेट प्रोप्लशन प्रयोगशाला में शुरू से ही मार्स रोवर मिशन की सदस्य रही है। यह अमेरिका की नासा के विभिन्न मिशनों का हिस्सा रही है।
 

मुंबई में जीते पांच खिताब, रोहित ने बनाया चैंपियन

नई दिल्ली। आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम का नाम आपसे कोई पूछे तो बताने में शायद ही एक सेकंड से ज्‍यादा का समय लगेगा। आखिरकार मुंबई इंडियंस ने लीग में इस कदर बादशाहत बनाई है, कि बाकी टीमों और उसके बीच का अंतर काफी ज्‍यादा हो गया है। एक संतुलित टीम और एक जबरदस्‍त कप्‍तान. कमाल की बात ये है। कि मुंबई ने जो पांच खिताब जीते हैं। उन सभी में रोहित ने ही उसे चैंपियन बनाया है। और उससे भी कमाल की बात ये कि रोहित शर्मा ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस टीम की कमान संभाली थी। यानी उन्‍होंने जिन आठ सीजन में टीम की कप्‍तानी की है। उनमें से पांच में उसे खिताबी जीत दिलाई।
जानिए इस बार की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने किन खिलाडि़यों पर दांव लगाया है। देखिए मुंबई इंडियंस के रिटेन किए गए और नीलामी में खरीदे गए खिलाडि़यों की पूरी लिस्‍ट।
(मुंबई इंडियंस आईपीएल नीलामी 2021)
रिटेन प्‍लेयर्स। रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक, आदित्‍य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्‍ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्रिस लिन, राहुल चाहर, हार्दिक पंड्या, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, अनुकूल रॉय, इशान किशन।

दिशा रवि मामले में अदालत का मीडिया को निर्देश

अकांशु उपाध्याय
 नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि टूलकिट मामले में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच के बारे में मीडिया में आई कुछ खबरें ‘सनसनीखेज और पूर्वाग्रह से ग्रसित रिपोर्टिंग’ की ओर संकेत करती हैं। अदालत ने इस तरह की सामग्री को इस चरण में हटाने का आदेश देने से इनकार कर दिया लेकिन साथ ही मीडिया प्रतिष्ठानों से कहा कि लीक हुई जांच सामग्री प्रसारित नहीं की जाए।गौरतलब है कि किसानों के प्रदर्शनों के समर्थन में एक टूलकिट को साझा करने में कथित भूमिका के चलते दिशा रवि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि इस तरह की समाचार सामग्री तथा दिल्ली पुलिस के ट्वीट को हटाने से संबंधित अंतरिम याचिका पर विचार बाद में किया जाएगा।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...