शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

मुंबई: शर्लिन के ऊपर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

एक्टर्स शर्लिन चोपड़ा के ऊपर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जानिये क्या है वजह
 मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। पिछले दिनों एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पोर्न फिल्म रैकेट के मामले में गिफ्तार किया गया था और जब से गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी हुई है। तब से इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक इस केस में गहना वशिष्ठ के साथ 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अब इस केस में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ा है।
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शर्लिन चोपड़ा है। बता दें एक्ट्रेस ने मुम्बई हाईकोर्ट में एंटी सेपेट्री बेल याचिका दाखिल की है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई होगी। इस बारे में मुम्बई पुलिस ने कोर्ट को कहा हम सोमवार तक एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की गिरफ्तार नहीं करेंगे। मुम्बई पुलिस पोर्नोग्राफी केस की जांच कर रही हैं। इस केस में पहले ही मुम्बई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है इस मामले में एक्ट्रेस गहना वासिष्ठ को भी गिरफ्तार किया गया हैं इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय लिंक भी सामने आए थे।
बता दें कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के एमडी पर इसमें शामिल होने का आरोप भी लगा था। हालांकि कुंद्रा की टीम ने कहा है। कि इसमें कुंद्रा शामिल नहीं है। कंपनी के एमडी को इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। दूसरी ओर सागरिका शोना सुमन नाम की मॉडल ने राज कुंद्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। और उन पर कार्रवाई की मांग की थी। सागरिका का कहा था। कि राज कुंद्रा इस रैकेट का हिस्सा हैं। और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दे वशिष्ठ के कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है। और 14 दिन का समय बीत जाने के बाद इस मामले में पूछताछ आगे बढ़ेगी। वहीं गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया है। गहना की टीम ने बयान में कहा कि उन्हें (गहना) एक साल में चार बार दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्थमा की बीमारी है। और उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक है। मुंबई पुलिस को मानवीय आधार पर उनके साथ पेश आना चाहिए। वह अपराधी नहीं है। उनका इन पोर्न वेबसाइट्स से कोई लेना देना नहीं है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...