मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

नसीमुद्दीन बने यूपी कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी

नसीमुद्दीन बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी

लखनऊ। कभी बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के बेहद खास रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कांग्रेस में बढ़ रहा यह कद अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में यह पद दिया है। इसके साथ ही सतीश अजमानी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष बनाया गया हर राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है, कि कांग्रेस ने बसपा प्रमुख मायावती के कभी दाहिना हाथ रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को अहम पद देकर अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक खेला है। प्रदेश में बुंदेलखंड के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा से विधान परिषद सदस्य थे। बसपा से बाहर होने के बाद पार्टी ने उनकी सदस्यता भी समाप्त करा दी थी। कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करना चाहती है।

अभियान: पूर्व सीएम, नाज़ियों ने जर्मनी में किया

कर्नाटक: राम मंदिर चंदा अभियान पर पूर्व सीएम कुमारस्वामी बोले-जो नाज़ियों ने जर्मनी में किया, वही आरएसएस यहाँ कर रही

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एच.डी. कुमार स्वामी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए इकठ्ठा किए जा रहे चंदे पर सवाल खड़े किए हैं।कुमारस्वामी ने सोमवार को आरएसएस पर आरोप लगाया कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की लिए चंदा देने वाले लोगों के घर पर निशान लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वैसा ही है। जैसा नाजियों ने जर्मनी में किया था। वहीँ आरएसएस ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि इनका जवाब देना भी उचित नहीं है। सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए जेडी (एस) के नेता ने दावा किया कि जिस समय जर्मनी में नाजी पार्टी की स्थापना हुई थी। उसी समय भारत में आर एस एस का जन्म हुआ था। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया लगता है। कि राम मंदिर का निर्माण करने के लिए चंदा जुटाने वाले लोग धन देने वाले और नहीं देने वाले लोगों के घरों पर अलग-अलग निशान लगा रहे है। उन्होंने कहा यह उसी तरह है। जैसा जर्मनी में नाजियों ने हिटलर के समय में किया था। जब लाखों लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी थी। उन्होंने पूछा कि ऐसी बातों से देश कहां जाएगा। कुमारस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नाजियों ने जो जर्मनी में किया था। वैसा ही आरएसएस यहां पर कर रहा है। आपको बता दें कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए ट्रस्ट की तरफ से पूरे देश में समर्पण राशी इकठ्ठा की जा रही है। कई बार इसको लेकर विवाद हो चुका है। पूर्व में भी कई कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेताओं ने चंदा एकत्रित करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। 
कर्नाटक में होने वाले उपचुनावों को लेकर एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि हमारी पार्टी ने उपचुनाव ना लड़ने का निर्णय लिया है। वो ठीक नहीं है। लेकिन उनका प्रयास है, कि पार्टी के प्रत्याशी मैदान में जरूर उतरें. कुमारस्वामी ने बताया कि प्रत्याशियों के पास पैसों की कमी थी। जिसके बाद एच.डी. देवगौड़ा ने उन्हें चुनाव ना लड़ने के लिए कहा, हालांकि उनकी कोशिश है, कि पार्टी अवश्य चुनाव लड़े।

एटा: तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

पंकज कुमार 
एटा। डीएम विभा चहल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने तहसील जलेसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौजूद विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी, कि जनता की समस्या सर्वोपरि है। अतः दायित्वों के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्रथम बार में ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने तूफान सिंह निवासी मोहनपुर द्वारा की गई सरकारी नाली पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तहसीलदार को निर्देश दिए सरकारी नाली पर अतिक्रमण कतई नहीं होना चाहिए। जो भी भूमि विवाद संबंधी प्रार्थना पत्र संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त हुए हैं। उनका यथासंभव निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुनीषा देवी निवासी पहाड़मलपुर जलेसर द्वारा की गई पारिवारिक लाभ योजना के तहत लेखपाल द्वारा रिपोर्ट न लगाए जाने की शिकायत पर लेखपाल विशाल राजपूत का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने तहसील अलीगंज में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 04 का निस्तारण किया गया। तहसील एटा सदर में उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान फरियादियो द्वारा 45 शिकायत निस्तारण हेतु प्रस्तुत की गई। जिसमें से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसपी सिंह, एसडीएम एसपी वर्मा, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, बीएसए संजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव, नायब तहसीलदार आरके त्यागी सहित अन्य अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

राममंदिर निर्माण हेतु सहयोग, 11,111,00 रुपये

पंकज कुमार   
एटा। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अवधपाल सिंह यादव ने मंगलवार को अपने आवास पर राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि के रूप में 11 लाख 11 हज़ार 1 सौ ग्यारह रुपये का चैक बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को सौंपा। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष संदीप जैन,  मारहरा विधायक वीरेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह यादव सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड की आपदा का असर एनसीआर में दिखा

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। उत्तराखंड के चमौली जनपद में आई प्राकृतिक आपदा का असर अब दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद के नागरिकों के जीवन पर भी पड़ने लगा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में एकाएक पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। जनता की जरूरत के अनुरूप शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऊपरी गंगा नहर से पीने के लिए ज्यादा गंदा पानी आने लगा है। 

बता दें कि उत्तराखंड के चमौली जनपद में गत 7 फरवरी को प्राकृतिक आपदा आ गई थी। इस हादसे में कई नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ऊपरी गंगा नहर से साफ पानी नहीं मिल रहा है। जल विभाग के अधिकारों के अनुसार पेयजल में गंदगी का स्तर 8 हजार नेफेलोमेटिक टर्बिडिटी यूनिट (एनटीयू) पर पहुंच गया है। नतीजन दिल्ली जल बोर्ड के सोनिया विहार व भागीरथी जल शोधन प्लांट से पेयजल आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इस कारण दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई लाख घरों में पेयजल आपूर्ति कम हुई है। 

उधर, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने ट्वीट कर नागरिकों से अपील की है कि पानी का संभल कर इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि दक्षिणी-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ा है। इसके मद्देनजर टैंकरों की व्यवस्था की गई है। पेयजल संकट की स्थिति में नागरिक पानी के टैंकर की डिमांड कर सकते हैं। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चड्ढा ने कहा है कि पानी के साथ कीचड़, मिट्टी, पौधों के टुकड़े इत्यादि आ रहे हैं। दोनों जल शोधन प्लांट से जल बोर्ड 240 मिलियन गैलन डेली (एमजीडी) पानी की सप्लाई करता है। सोनिया विहार जल शोधन प्लांट से जल बोर्ड सामान्य दिनों में 140 व भागीरथ से 100 एमजीडी पानी आपूर्ति करता है। फिलहाल सोनिया विहार प्लांट से 70 एमजीडी पानी की सप्लाई हो पा रही है। वहीं, गंग नहर में गंदगी बढ़ने के कारण प्रताप विहार (गाजियाबाद) स्थित गंगाजल प्लांट को बंद कर दिया गया है। इस कारण सोमवार की सुबह घरों में पानी नहीं आया। इसके चलते नोएडा और गाजियाबाद के नागरिकों की परेशानी और ज्यादा बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

धांधली कर सरकारी रकम हजम करने की प्रथा जारी

राम सहाई पुर गांव में विकास के नाम पर बड़ा घोटाला
कौशांबी। विकास योजनाओं में हेराफेरी कर बड़ी धांधली कर सरकारी रकम हजम करने की प्रथा कौशांबी जनपद में पुरानी हो चुकी है। नाली निर्माण सीसी रोड निर्माण शौचालय निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं के फर्जी अभिलेख दिखा कर सरकारी खजाने से बड़े पैमाने पर रकम निकाली जाती है। मौके परिस्थिति पर विकास कार्य बिना कराएं सरकारी अभिलेखों में विकास दर्शाते हुए आला अधिकारियों को झूठी मनगढ़ंत सूचनाएं भेज दी जाती है। सिराथू तहसील क्षेत्र के राम सहाई पुर गांव में भी विकास योजनाओं की रकम में धांधली फर्जी रिपोर्ट लगा कर जिम्मेदारों ने शाशन या बड़े अधिकारियो को भेज दी है। ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर धांधली की दर्जनों बार ग्रामीणों ने शिकायत की जांच अधिकारियों के जांच के दौरान मौके पर विकास कार्य नहीं पाए गए। फिर भी भ्रष्टाचारियों के घुटनों में गिर कर जांच अधिकारियों ने फर्जी रिपोर्टिंग लगाकर प्रत्येक बार के शिकायती पत्र का फर्जी निस्तारण कर दिया।
मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल में भी जांच अधिकारियों द्वारा मनगढ़ंत और झूठी रिपोर्ट लगाकर शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। जांच के दौरान जांच अधिकारियों ने जो जांच रिपोर्ट अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल को भेजा है। वह हकीकत वर्तमान में भी गांव में दिखाई नहीं पड़ रही है। जिससे जांच अधिकारियों की रिपोर्ट को झूठा करार देना गलत नहीं होगा सिराथू तहसील क्षेत्र के रामसहाई पुर गांव में विकास योजना में धांधली के मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सिराथू की भूमिका भ्रष्टाचारियों से संलिप्तता की ओर इशारा कर रही है। एडीओ पंचायत द्वारा शिकायतों में फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायती पत्रों का झूठे और मनगढ़ंत तरीके से निस्तारण कर दिया है।जिससे एडीओ पंचायत की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आखिर अब सवाल उठता है कि जब राम सहाई पुर गांव में आधे विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। एक योजना के नाम पर कई कई बार धन निकाला गया है। इस तरह की दर्जनों योजनाएं हैं। जिन पर दोबारा धन निकाला गया है। तमाम योजनाओं में धन निकालने के बाद कार्य नहीं कराए गए हैं। लेकिन तमाम धांधली के बाद भी जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया है। जिससे सरकारी धन के गबन के मामले में इनकी भी लापरवाही उजागर हुई है। ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर धांधली करने वालों और उनके जांच के नाम पर लापरवाही करने वालों के कारनामों को यदि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया तो भ्रष्टाचारियों के बचाव में खड़े खंड विकास कार्यालय और विकास भवन के अधिकारियों पर शासन की गाज गिरना तय है। लेकिन क्या योगीराज में इन भ्रष्टाचारियों के चेहरे बेनकाब हो पाएंगे और भ्रष्टाचारियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा या फिर भ्रस्टाचारियो के बचाव में अधिकारी खड़े रहेंगे।
गणेश साहू

हापुड़: बारात से भरी बस पलटने से दर्जनों घायल

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
हापुड़। जनपद के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र कि नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार का कहर जारी। जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है, तो वही आज नेशनल हाईवे 91 टोल प्लाजा के पास एक बारात की बस दिल्ली से मुरादाबाद के मुंडा पांडा जाते हुए पलट गई। इस दौरान सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है, कि बस के पलटने पर जा 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। उन्हें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बस के पलटने की सूचना मिलते ही जनपद के आला अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच बचाव व राहत कार्य में जुट गया है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...