सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

पत्नी-बेटी को मार थाने जाकर किया आत्मसमर्पण

गर्भवती पत्नी और बेटी को मारकर खुद थाने जाकर किया आत्मसमर्पण
 संदीप मिश्र 
बागपत। जिले में एक युवक ने गृह कलह के चलते अपनी पत्नी व बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक एमएस रावत ने आज कहा कि गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी गुलफाम हेयर कटिंग का कार्य करता है तथा कैंसर से पीडि़त है। उसने तीन निकाह किए। पहली पत्नी आसमा से उसे कोई बच्चा नहीं था। कैंसर की जानकारी मिलने पर वह उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद आरोपी ने दूसरा निकाह किया जिससे चार वर्षीय बेटी आयत थी। कुछ दिन बाद दूसरी पत्नी भी अपनी बेटी को पति गुलफाम के पास छोड़कर चली गई थी। करीब डेढ़ साल पहले ही आरोपी ने तीसरा निकाह मुस्कान के साथ किया था। वह गर्भवती थी। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि रविवार रात मुस्कान और गुलफाम का किसी बात पर झगड़ा हुआ था। जिसकी वजह से गुलफाम ने अपनी पत्नी मुस्कान व चार वर्षीय बेटी आयत की गला दबाकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घटना की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

केरल: महिला टीचर ने 6 साल के बेटे की हत्या की

अल्लाह की खुशी के लिए महिला टीचर ने की 6 साल के बेटे की हत्या

पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ में 30 साल की एक टीचर ने कथित रूप से ‘अल्लाह को खुशÓ करने के लिए अपने छह साल के बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला गर्भवती है। उसने पुलिस को बताया कि ‘अल्लाह को खुशÓ करने के लिए उसने अपने बेटे की कुर्बानी दी। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
इस घटना के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को इस अपराध के बारे में सूचना दी। इस घटना की वजह से महिला के रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं। पुलिस के मुताबिक, यह वारदात तड़के करीब चार बजे हुई। पीडि़त महिला के तीन बेटों में से सबसे छोटा था और उसके साथ सो रहा था। उसने बच्चे को जगाया और उसे वॉशरूम ले गई और हत्या करने से पहले उसके पैर बांध दिए। महिला का पति दूसरे कमरे में अपने दो बेटों के साथ सो रहा था।
पलक्कड़ दक्षिण पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पुथुपल्लीथिरुव की रहने वाली शाहिदा जो कि तीन बच्चों की मां है, ने अपने तीसरे बेटे की जान ले ली और फिर रात को 3 से 4 बजे के बीच में पलक्कड़ के इमरजेंसी कंट्रोल रूम में 112 नंबर पर कॉल कर अपना गुनाह कबूल किया। महिला ने पुलिस को बताया कि अल्लाह को कुर्बानी के रूप में उसने अपने छह साल के बेटे आमिल की जान ले ली है।
शाहीदा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पलक्कड़ के पुलिस अधीक्षक आर. विश्वनाथ ने कहा, महिला ने जो पुलिस को बताया एफआईआर में भी वही लिखा है।

बाढ़: उत्तराखंड में 'सुरंग में बचाव' अभियान जारी

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के रेणी गांव में रविवार को एक ग्लेशियर के फटने के बाद आई बाढ़ में अब तक करीब 150 लापता लोग हैं। या उनके मृत होने की आशंका है। आईटीबीपी के जवान यहां लगातार राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं। उत्तराखंड में एसडीआरएफ ने चमोली जिले में तपोवन बांध के पास की सुरंग में बचाव अभियान सोमवार सुबह भी जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने उत्तराखंड त्रासदी पर कहा कि इस वक्त हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती, सुरंग में फंसे करीब 34 लोगों को बचाना हैं। अभी हम सुरंग के अंदर 70 मीटर तक गए हैं। और करीब 180 मीटर तक और जाना है। किस तरह से हम सुरंग से मलवा निकाले, इसके लिए पदाधिकारियों के साथ बातचीत की गई है। वहीं सुबह एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि 2.5 किमी लंबी सुरंग में बचाव कार्य जारी है।और अभी तक 27 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 153 लोग लापता हैं। साथ ही 40-50 लोग टनल में फंसे हुए हैं।
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने बताया कि हमने दूसरी टनल के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। वहां करीब 30 लोगों के फंसे होने की सूचना है। आईटीबीपी के 300 जवान टनल को क्लियर करने में लगे हैं। जिससे लोगों को निकाला जा सके। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक 170 लोग इस आपदा में लापता हैं। वहीं चमोली पुलिस ने भी बताया कि टनल में फंसे लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जेसीबी की मदद से टनल के अंदर पहुंच कर रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक कुल 15 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया है। और अलग-अलग स्थानों से 14 शव बरामद किए गए हैं। वहीं वायु सेना के हेलिकॉप्टर भी राहत व बचाव कार्य के लिए लगा दिए गए हैं।
उत्तरप्रदेश मं 1000 किमी तक हाई अलर्ट
इधर उत्तरप्रदेश सरकार ने चमोली हादसे के बाद एहतियात के तौर पर 1000 किमी क्षेत्र में हार्ट अलर्ट घोषित कर दिया है। गंगा किनारे बसे शहरों व गांवों में लगातार सावधानी बरती जा रही है। और लोगों को सावधान किया जा रहा है। गौरतलब है। कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी गांव में ग्लेशियर टूटकर ऋषिगंगा नदी में गिरा था। जिसके कारण तपोवन स्थित हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट पूरी तरह से तबाह हो गया था और अचानक आई बाढ़ के कारण धौलीगंगा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया था।
उत्तराखंड त्रासदी के लिए चीन जिम्मेदार
इधर उत्तराखंड त्रासदी के लिए चीन को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। पद्मश्री से सम्मानित और ग्लेशियोलाजी, स्कूल आफ इंवायरमेंट साइंसेज जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर डॉ. इकबाल हसनैन ने उत्तराखंड त्रासदी के लिए चीन को जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा कि चीन अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन कर रहा है। उनका कहना है। कि हिमालय भारत और चीन के बीच है। दोनों देशों में कोयले का प्रयोग अधिक हो रहा है। ज्यादा कार्बन उत्सर्जन के कारण ग्लेशियर पिघलकर सिकुड़ रहे हैं। तथा झीलें अधिक बन रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि दक्षिण मुहाना पहाड़ होने के कारण मलबे के दबाव के चलते कोई झील फटी है। जिस कारण उत्तराखंड में इस तरह की त्रासदी आई है।

स्कार्पियो कार ने मारी टक्कर 3 की मौंत, 2 घायल

सिहोरा/जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के सिहोरा बायपास पर मझौली लिंक रोड में देररात एक स्कॉर्पियो करीब 20 फीट ऊपर से ओवरब्रिज से हवा में लहराते हुए सड़क पर जा गिरी। जिससे स्कॉर्पियो में सवार 5 में से 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 2 लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे सिविल अस्पताल सिहोरा से जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया है। रात में चौक समारोह से लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा वार्ड नंबर 8 निवासी रूप सिंह ठाकुर के पुत्र जय सिंह ठाकुर को बेटा हुआ था। जिसका चौक समारोह रविवार को आयोजित हुआ। दिन भर घर में खुशियां कायम थी। रात को रूप सिंह का बड़ा बेटा शेखर सिंह उम्र 27 वर्ष अपने अन्य मित्र अखिलेश ठाकुर उम्र 22 वर्ष, शनि पटैल उम्र 20 वर्ष, रिंकू सैनी उम्र 28 वर्ष एवं सोनू गुप्ता उम्र 30 वर्ष के साथ चौक समारोह के बाद रात 1:00 बजे रिश्तेदारों को छोड़ने गया था। जिसके बाद वह फोरलाइन से अपने घर के लिए आ रहा था। जैसे ही वो मझौली बायपास के ओवरब्रिज लिंक रोड पर पहुंचा वैसे ही उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और लहराते हुए नीचे आ गिरी। जिससे इस गाड़ी में सवार शेखर सिंह ठाकुर, अखिलेश सिंह ठाकुर एवं शनि पटैल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिंकू सैनी के दोनों पैर बुरी तरह घायल हो गए। कार में सवार सोनू गुप्ता को भी चोटें आई। सोनू गुप्ता ने सिहोरा थाने को घटना की सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने शेखर सिंह ठाकुर, अखिलेश सिंह ठाकुर और शनि पटैल को मृत घोषित कर दिया जबकि रिंकू सैनी को जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया। सोनू गुप्ता को उपचार के बाद घर भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात एक बजे के करीब एक नीले रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 20 सीई 8176 राजमार्ग से गुजर रही थी। तभी अचानक सिहोरा मझौली लिंक रोड पर ओवरब्रिज के किनारे लगी रेलिंग से टकराने लगी और कुछ दूर रगड़ खाने के बाद गाड़ी ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। जिससे कार में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। तभी वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने मदद की और कार में फंसे लोगों को निकाला उसके उपरांत लोगों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

मां-बाप की हत्या के बाद पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

हरियाणा में पुलिसकर्मी ने मां-बाप की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

सोनीपत। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शख्स ने अपने माता-पिता की हत्या के बाद उन्हें आग में झोंक दिया फिर खुद भी जान दे दी। घटना के बाद से इलाके के लोग हैरान हैं। कि कोई बेटा अपने माता-पिता के ऐसा कैसे कर सकता है।
 दिल्ली पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल दीपक ने दिल्ली से सटे सोनीपत जिले के गांव मटिंडू में बुजुर्ग माता-पिता की हत्या कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इसके बाद दीपक ने चौबारे में जाकर खुद भी जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर उसके भाई दिनेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ हत्या कर शवों को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है। 
दीपक के भाई दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी व बच्चों के साथ सोनीपत में रहते हैं। और माता-पिता गांव मटिंडू में रहते हैं। दीपक भी वहीं रहता था। सुबह उनके पिता रामधन के फोन से कॉल आई कि घर में आग लग गई है। इसके बाद वह बात करने की कोशिश करते रहे, लेकिन पिता से बात नहीं हो पाई तो पड़ोसियों को जानकारी दी।
वहीं जानकारी लगने पर पड़ोसी दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो वहां माता-पिता के अधजले शव पड़े थे। और चौबारे पर दीपक के मुंह से झाग निकल रहा था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता रामधन स्वास्थ्य विभाग से चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जबकि मां किताब कौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रामधन व किताब कौर के सिर पर धारदार हथियार से चोट मारने के निशान थे। मौके से खून से सनी चादर, कुल्हाड़ी, कैंची व जहरीली गोलियों का पैकेट मिला है। आशंका है। कि दीपक ने कुल्हाड़ी से माता-पिता की हत्या की और आग लगा दी, फिर खुद जहर खा लिया। 
इस सारे मामले में देखने में यह आया है। कि यह वारदात घरेलू कलह के चलते हुई है। सिपाही दीपक का पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी करीब एक साल से मायके में रह रही है। जून 2020 में पत्नी के ममेरे भाई पर हमला करने के आरोप में दीपक को जेल जाना पड़ा। नौकरी से सस्पेंड हुआ। अक्टूबर में जमानत पर आया। अब नौकरी पर बहाल हो गया था।
पड़ोसियों का कहना है। कि दीपक पत्नी से विवाद को लेकर तनाव में था। माता-पिता से भी विवाद होता था। पुलिस ने बताया कि शक के अधार पर सिपाही दीपक पर हत्या का केस दर्ज किया है। दीपक के शव के पास से कुल्हाड़ी, पेट्रोल वाली बोतल व सल्फास की गोलियां मिलीं हैं। दीपक का भाई दिनेश दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर है। दीपक की 13 साल की बेटी व 11 साल का बेटा है।

उत्तराखंड: तबाही और बचाव राहत कार्य पर विशेष

देवभूमि उत्तराखंड में पुन। दैवीय प्रकोप से हुयी भारी तबाही और बचाव राहत कार्य पर विशेष 
पंकज कपूर   
देहरादून। यह युग परिवर्तन का दौर चल रहा है और संधिकाल अथवा युग के साथ तालमेल बिठा कर उसके मुताबिक कार्य व्यवहार आचरण नियम सिद्धांतों को मानना होगा।युग परिवर्तन के बीस बरस गुजर गये हैं। और इक्कीस्वीं सदी अब खुद स्वत अपने मुताबिक परिवर्तन लाने की मुहिम में जुट गई है। परिणामस्वरूप धरती पर तरह के घटनाक्रम एवं अभूतपूर्व ऐतिहासिक भारी तबाही शुरू हो जाती है। प्रकृति का प्रकोप एक नहीं तमाम तरह से होता है।अभी सात साल पहले इसी प्रकार की एक प्राकृतिक आपदा देवभूमि उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आई थी। जिसके घाव अभी भी नहीं भरें थे। कि कल सुबह नौ बजे देवभूमि के चमौली में एक जोरदार धमाके के साथ जोशीमठ के रैनी गाँव के पास धौली गंगा में जोरदार धमाके के साथ पुन पहाड़ से जुड़ी। कई नदियों में जल प्रलय आ गई।अचानक ग्लेशियर टूटने से आई आफत अपने आप में अविश्वसनीय एवं विज्ञान को चुनौती देने वाली है। क्योंकि जाड़े के मौसम में बर्फ जमी होने से कभी पिघलती नहीं है। जिसके कारण कभी जाड़े में ग्लेशियर नहीं टूटते हैं। कुदरत खुदा भगवान प्रकृति द्वारा इस कड़ाके की सर्दी में ग्लेशियर को पिघला कर लायी गयी मौत तबाही एवं खौफ ने पूरे देश को दहला दिया है और जान माल का ऐतिहासिक नुकसान हुआ है।सिर्फ दस बारह घंटे में ही इस त्रासदी ने जो कहर बरपा है। और जितना नुकसान हुआ है। उसका आँकलन कर पाना संभव नहीं है। कल्पना करिये कि अगर कुदरत का यही कहर भगवान न करें दो चार दिन आ जाय तब इस धरती के वजूद का खतरा पैदा हो जायेगा।मात्र बारह घंटे की कुदरती महातबाही से स्थिति यह पैदा हो गई है। कि घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने ही नहीं दौरा कर आपदा प्रबंधन का जायजा लिया है। बल्कि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह भी हस्तक्षेप करते हुए घटना पर निगाह रखे लोगों को हर तरह से इस दैवीय आपदा से बचाने के लिए जिम्मेदार लोगों से सम्पर्क बनाये हुये कड़ी निगरानी कर रहे हैं। आश्चर्य जनक ढंग से ग्लेशियर टूटने आई मौत एवं बरबादी की आंधी से ऋषि गंगा बिजली परियोजना को भारी नुकसान हुआ है। और बचाव दल जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहे लोगों को मौत के मुंह से सुरग से खोदकर निकालकर देवदूत की भूमिका निभा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम एजेंसियों द्वारा मौके पर लोगों को जिंदा बचाने की जद्दोजहद कर रही है। और एक दर्जनों लोगों को बचाया जा चुका है। बचाव राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अप्रत्याशित आई तबाही की धारा के सामने नर नारी ही नहीं बल्कि जो गाँव घर पेड़ पहाड़ जंगल सामने आया वह सब बलिदान हो गए। अलकंदा एवं जुडी नदियों में जल प्रलय आने से आज सुबह तक सैकड़ों लोग लापता हैं। तथा एक दर्जन से अधिक लोगों के शव मिल चुके हैं। निचले इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शाम को तबाही का मंजर बहाव कम होने से देर रात तक समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया था लेकिन पुनः बहाव तेज हो गया है। जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। और उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया।आपदा प्रबंधन सक्रिय है। एवं लोगों की जान बचाने में देश की सेना के साथ सभी बचाव एजेंसियों को लगा दिया गया है। जो घटना के तुरंत बाद से जान खतरे में डालकर विमानों एवं हैलीकाप्टरों की मदद से रेसक्यू कार्य में जुटे हुए हैं। और मलवे में दबे फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।इस त्रासदी से कितनी मौतें हुयी हैं। इसका अभी कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।इस दैवीय आपदा से वहीं बच रहा है। जिसे भगवान खुदा ही बचा रहा है।दुनिया के तमाम देशों ने घटना पर गहरे सदमे का इजहार करते हुए सहायता की पेशकश कर मानवीय संवेदना व्यक्त की है। जबकि सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी गई है।हम अपने पाठकों की तरफ से इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर लोगों की जान माल की हिफाजत के लिये ईश्वर से कामना करते हैं।

दम: आटे-प्याज की गाड़ी का 20 हजार का चालान

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। टिकरी बॉर्डर पर आटे-प्याज की बोरियां ले जा रही एक गाड़ी का आरटीओ ने 20 हजार का चालान कर दिया। यह बात टीकरी बॉर्डर तक पहुंच गई। रोषस्वरूप किसान सोमवार को आरटीओ कार्यालय का घेराव करेंगे। जानकारी के अनुसार राजस्थान के झुंझुनू के गांव पिचानवा निवासी राकेश का चालान काटा गया है।
राकेश ने बताया कि वह पेशे से किसान है। तीन फरवरी को वह किसानों के समर्थन में सुबह करीब पांच बजे अपने साथी हरपाल, महेश, जगदीश और चरण सिंह के साथ पिकअप गाड़ी में टीकरी बॉर्डर के लिए निकला था। उस दौरान गाड़ी में उसने प्याज और आटे की दो-दो बोरियां लाद लीं। राकेश ने बताया कि उस दिन सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह हिसार जिंदल पुल के पास पहुंचे तो यहां वह चाय पीने रुके। इस दौरान आरटीओ की गाड़ी उनके पास आकर रुकी। इसमें से आरटीओ डॉ. सुनील कुमार ने उनसे कागजात मांगे। राकेश के अनुसार गाड़ी के सभी कागजात आरटीओ को चेक करवाए। इनमें से आरटीओ ने उसका लाइसेंस व आरसी अपने पास रख ली।

चरस के साथ 3 नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

बहराइच। जिले के सुजौली पुलिस व एसएसबी 70वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान 18.5 किग्रा चरस के साथ तीन नेपाली महिला तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बरामद चरस की कीमत लगभग 54 करोड़ रुपया आंकी गई है। बताया गया कि यह चरस नेपाल से लाई जा रही थी। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से पुलिस ने भारतीय नेपाली करेंसी, दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मिली खबर के अनुसार बताया गया कि बीती रात ग्राम फकीरीपुरी अन्तर्गत बेलघटवा नाला पुल के पास चेकिंग के दौरान यह तस्कर पकड़े गये हैं।पुलिस ने बताया कि तीनों तस्कर किसी साधन से हरिद्वार उत्तराखंड जाने की फिराक में थी।

दरगाह: टेस्ट रिपोर्ट बगैर शिरकत पर लगी पाबंदी

अजमेर दरगाह उर्स 809: कोविड टेस्ट रिपोर्ट बगैर शिरकत पर लगी पाबंदी, सिर्फ 24 घंटे ठहरने की इजाजत
नरेश राघानी  
अजमेर। सरकारी नियमावली के तौर पर विश्व विख्यात सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स पर जायरीनों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही कोविड टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ में लानी अनिवार्य रहेगी। जायरीनों को ठहराव स्थल पर 24 घंटे से ज्यादा नहीं ठहरने दिया जाएगा। साथ ही 65 साल से ज्यादा और 10 साल से कम उम्र के जायरीन, गर्भवति महिलाओं व बीमार जायरीन को प्रवेश नहीं दिया जानेवाला है। इसके लिए सभी जायरीनों के राज्यों एवं सरकारों को पत्र लिखा जाएगा! चांद पर है उर्स मुबारक।
ख्वाजा साहब का उर्स चांद दिखाई देने पर अंदाजन 12 फरवरी से शुरू होगा! पूर्व में कोरोना को देखते हुए विश्राम स्थानों को इस बार बंद रखे जाने का निर्णय किया गया था। लेकिन अब विश्राम स्थलों में जायरीन के ठहरने की व्यवस्था की जा सकेगी! हालांकि विश्राम स्थलों पर भी कोविड-19 के तहत नियमों का पालना अनिवार्य होगा! दरगाह शरीफ से नाजिम अश्फाक हुसैन ने बताया कि विश्राम स्थलों पर आने वाले सभी जायरीन का कोविड टेस्ट रिपोर्ट के साथ रजिस्ट्रेशन होगा! साथ ही किसी भी जायरीन को 24 घंटों से ज्यादा नहीं ठहरने दिया जाएगा।
राज्य सरकार को लिखे पत्र
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा के अनुसार उर्स में आने वाले जायरीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन जल्द ही बेवसाइट शुरू करेगा। कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके लिए सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखे जा चुके हैं।
यह रहेगा उर्स का कार्यक्रम
-8 फरवरी को चढ़ेगा उर्स का झंडा
-11 फरवरी को उतारा जाएगा संदल
-12 फरवरी को खुलेगा जन्नती दरवाजा
-13 या 14 फरवरी को होगी रजब की पहली तारीख
-12 और 19 फरवरी को होगी जुमे की नमाज
-18 या 19 फरवरी होगी कुल की रस्म
-21 या 22 फरवरी को होगी बड़े कुल की रस्म
11 को उतरेगा संदल
खादिम ख्वाजा सय्यद फैज़ानुद्दीन चिश्ति ने बताया कि 11 फरवरी को दरगाह में मजार शरीफ पर पेश किया जाने वाला सालभर का चादर और संदल उतारा जाएगा। यह संदल जायरीन में बांट दिया जाता है। इसी तरह 14 फरवरी को बॉलीवुड की तरफ से चादर पेश की जाती है।

अछल्दा से कानपुर के लिए नही शुरू हुई बस सेवा

औरैया। अछल्दा से कानपुर के लिए नही शुरू हो सकी बस सेवा, लोग परेशान

अछल्दा (औरैया)। अछल्दा से कानपुर के लिए बस सेवा अभी तक शुरू नही हो सकी है। बस सेवा को शुरू करने के लिए मंडल अध्यक्ष ने परिवहन निगम औरेया को पत्र लिखा था लेकिन उस पर अभी तक कोई अमल नही किया गया है। जिसके चलते कस्बे के लोगो की  समस्याएं कम नही हो रही है। अछल्दा क्षेत्र में ट्रेनों का स्टापेज खत्म होने के बाद से कस्बे के लोगो की मुश्किलें कम नही हो रही कस्बे के लोगो को कानपुर जाने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। ऐसे में व्यापारी, मरीज, और दैनिक यात्रियों का ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा इन लोगो को कानपुर जाने के लिए दो हजार से तीन हजार रुपए तक खर्च करना पड़ रहा है। वही कस्बे के लोगो की इस समस्या को देकगते हुए बीस दिन पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर ने परिवहन निगम को अछल्दा से कानपुर के लिए रोजबेज बस सेवा शुरू करने की मांग की गई थी। जिस पर परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन परिवहन निगम द्वारा आश्वाशन दिए हुए बीस दिन हो गए है। लेकिन अभी तक कस्बे के लोगो को कानपुर के लिए रोडवेज सेवा नही मिल सकी है। जिससे कस्बे के लोग परेशान है। कस्बे के लोगो जल्द ही रोडवेज बस सेवा शुरू कराए जाने के लिए डीएम से गुहार लगाई है। 

कृषि सुधार जरूरी, आंदोलन खत्म करें किसान

गरीबी उन्मूलन के लिए कृषि सुधार जरूरी, आंदोलन खत्म करें किसान
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दोहराया कि उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है। और गरीबी उन्मूलन के लिए कृषि सुधार जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर तीन दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कि देश में 12 करोड़ किसानों के पास दो एकड़ से भी कम भूमि है। और उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सहायता का कोई लाभ नहीं मिल पाता है। सरकार का इरादा इन किसानों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार हमेशा से ही पिछली सरकारों की भी प्राथमिकता में रहे हैं। उन्होंने इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और चौधरी चरण सिंह का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसानों को अपना आंदोलन वापस ले लेना चाहिए। कोई कानून अंतिम नहीं है। इनमें सुधार की व्यापक गुंजाइश होती है। और बाद में भी सुधार हो सकेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि एक बार कानूनों के लागू हो जाने के बाद, इनमें जो भी कमी होगी, वह दूर कर ली जाएगी।
मोदी ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए है। उन्होंने जनधन खाते, डिजिटल लेनदेन , उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण आदि प्रमुख कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोगों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने विभिन्न आंकड़ों के हवाले से कहा कि देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल में जहां पूरी दुनिया में आर्थिक गतिविधियां बंद पड़ी है। वहीं भारत में सर्वाधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है। दुनिया भर की नजरें भारत पर टिकी है। और देश पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर है। देश में खाद्यान्न का उत्पादन उच्चतम स्तर पर है।
उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना में छोटे किसानों को भी शामिल किया गया है। और पिछले साल इस योजना के तहत 95000 करोड़ रुपये दिये गये हैं। किसान सम्मान निधि में 10 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। श्री मोदी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत अवसरों की भूमि है। आजादी के 75 वर्ष को प्रेरक वर्ष के रूप में लेना चाहिए और वर्ष 2047 आजादी के अवसर के सपनों को पूरा करना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि सुधारों से जुड़े कानूनों को देश तथा किसानों के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी बताते हुए विपक्षी दलों , विभिन्न संगठनों और आंदोलनकारियों से अच्छे सुझाव देने तथा बातचीत के जरिये मिलकर मुद्दे का समाधान कर देश को आगे बढ़ने देने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि ये सुधार कृषि क्षेत्र तथा देश के उत्थान के लिए बेहद जरूरी हैं। इसलिए किसी को भी देश तथा विशेष रूप से आंदोलनकारियों को गुमराह नहीं करना चाहिए बल्कि उन्हें समझाना चाहिए साथ ही देश के विकास में बाधा बनने वाले लोगों को पहचानने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री के जवाब के बाद सदन ने विपक्षी सदस्यों के सभी संशोधनों को नामंजूर करते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विपक्ष के सर्वश्री तिरूचि शिवा, एम षणमुगम , दीपेन्द्र हुड्डा, विशम्भर प्रसाद निषाद, छाया वर्मा, विकास रंजन और ई करीम सहित अनेक सदस्यों ने संशोधन के प्रस्ताव दिये थे। जिन्हें सदन ने ध्वनिमत से अस्वीकार कर दिया।

पंचायत: आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

चुनाव आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम जानें क्या है नई तारीख
संदीप मिश्रा 
 लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। हाईकोर्ट से मिले निर्देश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने अब उसी के हिसाब से काम को कराने के लिए पुन: संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। जिसमें मुरादाबाद में 23 फरवरी तक मतदाता अपने वोट बनवा पाएंगे। इसके बाद 24 से दो मार्च के बीच दावे आपत्तियां ली जाएंगी और उनका निस्तारण आठ मार्च तक होगा। अंतिम प्रकाशन 15 मार्च को किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पत्र भेजकर नए परिसीमन की वजह से कुछ ग्राम पंचायतों के नगरीय क्षेत्र में करने की वजह से मतदाताओं सूची में शामिल नहीं किया जा सका। इसलिए ऐसे बचे लोग विशेष पुनरीक्षण में मतदाता बनाए जाएंगे।
इसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन 24 फरवरी को होगा। दावे व आपत्तियां 24 फरवरी से दो मार्च तक,निस्तारण 3 से 8 मार्च तक किया जाएगा। दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद इन्हें मूल सूची में स्थान देने के लिए 9मार्च से 14 मार्च तक का समय तय किया गया है। इसके बाद अंतिम प्रकाशन 15 मार्च को किया जाएगा।
क्या कहा है हाईकोर्ट ने 
हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है। कि प्रदेश में 30 अप्रैल तक पंचायत चुनाव सम्पन्न करा लें। यह आदेश न्यायमूर्ति एमएन भंडारी एवं न्यायमूर्ति आरआर आग्रवाल की खंडपीठ ने विनोद उपाध्याय की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने 30 अप्रैल तक प्रधानी के चुनाव कराने का निर्देश देने के साथ ही मई में ब्लाक प्रमुख का चुनाव कराने को कहा है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को पंचायत चुनाव के लिए 17 मार्च तक आरक्षण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने प्रधान के चुनाव 30 अप्रैल तक, जिला पंचायत सदस्यों व ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव 15 मई तक कराने को कहा है। कोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग से जवाब मांगा था। चुनाव आयोग के कार्यक्रम पेश करने के बाद आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था। जिस पर गुरुवार को सुनवाई हुई। चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में जो कार्यक्रम पेश किया था। उसमें चुनाव मई तक होने की बात कही गई थी। इस पर हाईकोर्ट ने साफ कहा कि पंचायत चुनाव मई में कराने का प्रस्ताव प्रथम दृष्टया स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि नियमानुसार 13 जनवरी 2021 तक चुनाव करा लिए जाने थे।
चुनाव आयोग ने अपने कार्यक्रम में हाईकोर्ट को बताया कि गत 22 जनवरी को पंचायत चुनाव की मतदाता सूची तैयार हो गई है। 28 जनवरी तक परिसीमन का काम भी पूरा कर लिया गया है। लेकिन सीटों का आरक्षण राज्य सरकार को फाइनल करना है। इसी कारण अब तक चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं किया जा सका है। आयोग ने बताया कि सभी सीटों का आरक्षण पूरा होने के बाद चुनाव में 45 दिन का समय लगेगा।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...