गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

ऐतिहासिक परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना का भूमि पूजन किया और इसके साथ ही इस ऐतिहासिक परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इंडिया गेट पर आयोजित किये इस भूमि पूजन समारोह में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, केंद्रीय निर्माण विभाग के महानिदेशक और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू उत्तर और दक्षिण ब्लॉक से इंडिया गेट है। जिनमें राजपथ, इसके आसपास के लॉन और नालियां (केनाल), पेड़ की कतारें, विजय चौक और इंडिया गेट प्लाजा सहित एक तीन किलोमीटर लंबा खंड है। यह मूल रूप से ब्रिटिश राज के दौरान वायसराय हाउस के लिए एक भव्य जुलूस मार्ग के रूप में बनाया गया था।

जनक्रांति के 100 वर्ष पूरे होने पर बोले अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौरी चौरा जनक्रांति के 100 वर्ष पूरे होने पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं रहा है और वे दिखावटी चर्चा करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के स्तुतिगान से उनका सम्मान नहीं होता है, बल्कि पूरी श्रद्धा से उनके विचारों को आत्मसात करना होता है। प्रतिबद्धताएं एवं प्राथमिकताएं तय करने के साथ ही उन पर पूरी निष्ठा से मन, वचन, कर्म से समर्पण करना होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर करना स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को नकारना है। अखिलेश यादव ने यहां जारी एक बयान में कहा कि चौरी चौरा घटना से भाजपा को सबक लेना चाहिए। आज देश का किसान आंदोलित है, वह ठंड में कई साथियों को खोने के बाद भी खेती बचाने के लिए आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि जो बात किसान कह रहे हैं। भाजपा सरकार उन्हें सुनना नहीं चाहती है। तीन कृषि कानूनों की वापसी की वाजिब मांग को लेकर आंदोलित किसानों के प्रति सरकार के रवैये से ज्यादा उम्मीद नहीं है। सरकार को संविधान का सम्मान करना चाहिए। लोकतंत्र में किसानों के साथ न्याय सर्वोपरि स्थान रखता है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि किसानों के प्रति क्रूरता और जनता के आक्रोश से भाजपा में भी असंतोष पनप रहा है। बयान में कहा गया कि समाजवादी सरकार के समय शहीदों के सम्मान में चौरी चौरा होते हुए गोरखपुर-देवरिया की चार लेन सड़क बनाकर शहीदों की स्मृति को स्थायित्व दिया गया था।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले प्रदेश कांग्रेस के अगले प्रमुख होंगे। लिहाजा उन्होंने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा सूत्रों ने बताया कि पटोले ने विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झीरवाल को अपना इस्तीफा सौंपा। पटोले भंडारा जिले की सकोली सीट से विधायक हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह प्रदेश प्रमुख के तौर पर राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट का स्थान लेंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। थोराट की अगुवाई में कांग्रेस के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल में दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात की थी। महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से शुरू होगा।

हर संभव मदद देने का दिया आस्वाशन: त्रिपाठी

 बृजेश केसरवानी   
प्रयागराज। जनपद थाना सरायइनायत क्षेत्र शिवा शीतगृह के कांदी रोड सहसो में गुरुवार को गुरुवार को जीवननिधि आई क्लीन एण्ड रिसर्ज सेन्टर के सहयोग से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के  रूप शामिल हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला गंगापार के जिला अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी ने की। नेत्र शिविर के आयोजन में शामिल होने पहुँचे डीआईजी वरिष्ठ पुलिस कप्तान प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का सर्वप्रथम आयोजको द्वारा गणेश भगवान की प्रतिमा भेट की गयी और उनका स्वागत अभिन्नदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयागराज डीआईजी ने सम्बन्धित अपने विचार रखे और सम्बन्धित हर संभव मदत देने का आस्वाशन दिया। इस मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस क्षेत्रीय संभ्रांत अन्य लोग उपस्थित रहे।

छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों को दिलाई शपथ

 बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के अन्तर्गत गुरूवार को एनसीसी कैडेट/एनएसएस एवं यातायात पुलिस एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से सुभाष चैराहा सिविल लाइंस प्रयागराज में पैदल यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री केपी सिंह पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन ने सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों की जानकारी दी एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी एनसीसी/एनएसएस के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई। सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने एवं घर के सदस्यों, आसपास रहने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देने के लिए कहा। श्री राजेश कुमार मौर्य आरटीओ प्रयागराज ने सीट बेल्ट लगाकर ही चार पहिया वाहन चालक वाहन चलाये एवं दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने पर जोर दिया। श्री आर के सिंह आरटीओ प्रवर्तन प्रयागराज ने सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए युवाओं को सड़क सुरक्षा के पालन करने एवं उनके द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रचारित करने की अपील की। इस अवसर पर श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डीआईजीध्एस एस पी प्रयागराज, श्री अखिलेश भदौरिया एसपी यातायात पुलिस, श्री शियाराम वर्मा, एआरटीओ प्रशासन, सुश्री अलका शुक्ला एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम, श्री भूपेश कुमार गुप्ता जी एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय, श्री सुरेश कुमार मौर्य एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय, सीओ सिविल लाइंस, श्री सुरेन्द्र सिंह यात्रीकर अधिकारी, आटो युनियन के अध्यक्ष श्री विनोद चन्द्र दुबे, सुश्री मन्जू सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एनएसएस संयोजक, एनसीसी के अधिकारी, कैडेट, एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं पेट्रोल-डीजल की कीमत

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बृहस्पतिवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। हाल के समय में वाहन ईंधन कीमतों में सबसे बड़ी वृद्धि की गई है। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने कहा है कि सरकार करों में कटौती के जरिये उपभोक्ताओं के बोझ को कम कर सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार करीब एक सप्ताह के अंतराल के बाद पेट्रोल और डीजल दोनों ईंधनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये प्रति लीटर के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपये प्रति लीटर की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसी तरह दिल्ली में डीजल 76.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई यह 83.67 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। देश की तीसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) के प्रमुख मुकेश कुमार सुराना ने कहा कि पिछले दो-तीन दिन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम अचानक बढ़कर 59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं। मांग और आपूर्ति में अंतर की अवधारणा के अलावा सऊदी अरब द्वारा उत्पादन में कटौती की वजह से कीमतों में तेजी आई है। वाहन ईंधन के खुदरा दाम उत्पादन की बेंचमार्क लागत के ऊपर केंद्र और राज्यों के कर के अलावा डीलर का कमीशन जोड़कर निकाले जाते हैं। मुकेश कुमार सुराना ने कहा, ”पेट्रोल पंप पर वाहन ईंधन के खुदरा दाम का सिर्फ 25 से 30 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क लागत पर निर्भर करता है। शेष केंद्र और राज्यों का कर होता है।’ उन्होंने कहा, ”हमारे पास बेंचमार्क लागत में बढ़ोत्तरी का बोझ ग्राहकों पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।” सरकार के पास इसके लिए कराधान है। उन्होंने कहा कि मार्जिन काफी कम है। ”सरकार इस बात का जवाब दे सकती है कि कीमतों को कैसे रोका जाए।” पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा था कि दिल्ली में पेट्रोल के दाम में केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क का हिस्सा 32.98 रुपये है। वहीं इसमें राज्य सरकार के बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) का हिस्सा 19.55 रुपये है।

प्रयागराज: 6 गोवंशों के साथ 2 पशु तस्कर गिरफ्तार

 बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। थाना सरायइनायत की पुलिस नेगश्त दौरान मुखबीर की खास सुचना पर घेराबंदी कर 6 राशि (गाय) गोवंश पिकअप में लदे कब्जे में लेते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पशु तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में मामूर थाना सरायइनायत की पुलिस ने दो पशु तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। बीते कुछ दिनों से थाना क्षेत्र में पशु तस्करों की सक्रीय होने की मुखबिर से सुचना मिल रही थी। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी ने मामले को लेकर कड़े निर्देश जारी किये आज दरोगा भीष्म नारायण सिंह अन्य पुलिस के साथ गश्त पर थे। तभी गुलाब ढाबा के पीछे बागीचा बभनकुइया से समय करीब डेढ़ बजे एक पिकअप महिंद्रा में 06 राशि गौवंश लदी दो लोगो को मौके से पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्तो की पहचान संजय यादव पुत्र पारस नाथ यादव निवासी सेमरी थरवई व विकास सिंह पुत्र गिरजाशंकर निवासी थानापुर थरवई के रूप में हुई। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ सम्बन्धित मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की गयी।

संघ: पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक हुए सेवानिवृत्त

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। राजकीय मुद्रणालय श्रमिक संघ के तत्वधान में प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक कैलाश चंद यादव, जोकि 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो गए। जिस के उपलक्ष में श्रमिक हितकारी संघ द्वारा आज वेलफेयर सेंट्रल हॉल सिम हितकारी केंद्र प्रयागराज में 12:00 बजे विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अनुपम, इलाहाबाद महापौर अभिलाषा गुप्ता, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेई, भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता आदि लोग थे। राजकीय मुद्रणालय श्रमिक संघ के सभी कर्मचारी ने सेवानिवृत्त हो रहे। कैलाश चंद यादव को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनकी विदाई की। कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजन किया गया जिसमें भक्ति गानों पर आर्केस्ट्रा एवं रंगारंग कार्यक्रम और भोजन आदि की व्यवस्था की गई। वहां मौजूद सभी कर्मचारियों ने पहली बार हुए कर्मचारी विदाई समारोह की सराहना की। विदाई समारोह में संरक्षक कैलाश चंद यादव अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला महामंत्री रवि कांत कोषाध्यक्ष राम रतन सिंह ने कार्यभार संभाला।

संघ ने ग्यारह सूत्रिय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

अतुल त्यागी
हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदधिकारियों ने ग्यारह सूत्रिय मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना को ज्ञापन सोपा। संगठन के प्रदेश संयुक्त मंत्री मोहित राघव ने बताया कि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तरो कर्मचारियों का वेतन बजट होने के उपरांत समय से नही किया जाना। प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह मे भुगतान किया जाये। और बताया कि हमारी ग्यारह सूत्रिय मांगों को जल्द पूरा नही किया गया तो संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगीऔर शासन को भी इन समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। ज्ञापन सौपने वालो मे नीतिन तोमर, विपिन कुमार आर्य, वीरपाल सिंह, कमल सिंह, अंकित शर्मा, देवकुमार गर्ग,  गौरव शर्मा, शिवकुमार राणा, राहुल कुमार, धर्म सिंह, दीपचंद, राजबहादुर, अनुज कुमार, विनित कुमार, गोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

हापुड़ः चौरी-चौरा कार्यक्रम का शुभारंभ किया

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम किया तो, वही एन एस एस एनसीसी सिविल डिफेंस स्कूल स्काउट गाइड एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी शहीद स्तंभ पर पहुंचने पर जहां वंदे मातरम एवं देश भक्ति के गीत गुंजायमान हो गए। वही चोरी चोरा समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सन्दीप सिंह की उपस्थिति एवं जिला प्रशासन के देख रेख में देश व प्रदेश की सरकार के आदेश व निर्देश पर आयोजित किया समारोह में जनपद के प्रभारी मंत्री सन्दीप सिंह ने सदर विधायक विजयपाल आढ़ती,नगरपालिका परिषद चैयरमैन प्रफुल सारस्वत जिलाधिकारी अदिति सिंह,मुख्यविकास अधिकारी उदय सिंह एवं जनपद के विभिन्न आलाधिकारियों की उपस्थिति में अतरपुरा चौपला स्थित शहीद स्तम्भ पर पुष्पमाला एवं दीप प्रज्वल्लन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और  शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शहीदों को नमन करते हुए चोरी चोरा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसके अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री द्वारा डाक विभाग द्वारा जारी किए गए एक डाक टिकट जिसका मूल्य 5 रुपये का है, बटन दबाकर शुभारम्भ किया।

6 साल में वायुसेना को मिलेंगे सभी 83 एलसीए तेजस

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के सीएमडी आर माधवन ने कहा है, कि लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) मार्क एमके-1ए के लिए दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व के देशों ने दिलचस्पी दिखाई है और जल्द ही एक अनुबंध होने की उम्मीद है। भारत से हुए अनुबंध के अनुसार हमें आज से 36 महीने बाद एलसीए तेजस की डिलीवरी शुरू करनी है। पहली डिलीवरी मार्च, 2024 में 2 विमानों से शुरू की जाएगी।जिन्हें 16 तक आगे बढ़ाया जाएगा। एचएएल सभी 83 तेजस 6 साल में भारतीय वायुसेना को सौंप देगा।एचएएल प्रमुख माधवन ने गुरुवार को एयरो इंडिया-2021 के दौरान प्रेस वार्ता में कहा कि लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) मार्क एमके-1ए के लिए दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व के देशों ने दिलचस्पी दिखाई है और जल्द ही एक अनुबंध होने की उम्मीद है। एचएएल प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया कि 114 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए वायुसेना की योजना एलसीए वेरिएंट से अलग है। दोनों में कोई टकराव नहीं है, इसलिए दोनों परियोजनाएं स्वतंत्र रूप से जारी रहेंगी।एचएएल प्रमुख ने तेजस लड़ाकू विमानों की निर्यात कीमत और लागत के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा कि 83 तेजस लड़ाकू विमानों की अनुबंध लागत लगभग 48 हजार करोड़ रुपये है, अगर सभी तरह के टैक्स और विदेशी मुद्रा में वृद्धि घटा दी जाए तो यह डील 36 हजार करोड़ रुपये के आसपास आ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग तेजस एमके-1ए के एक विमान की कीमत 48 हजार करोड़ रुपये के आधार पर कर रहे हैं। जो पूरी तरह गलत है। दरअसल 83 एलसीए के लिए कुल ऑर्डर की लागत लगभग 25,150 करोड़ रुपये है।

गाज़ियाबाद में पांचवें चरण का टीकाकरण सम्पन्न

अश्वनी उपाध्याय 

 गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद में पांचवे चरण के कोविड टीकाकरण का आयोजन आज 4 फरवरी 2021 को प्रातः 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक किया गया। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर पी एन अरोड़ा व डायरेक्टर उपासना अरोड़ा ने भी आज टीका लगवाया। टीका लगने के बाद डॉक्टर पी एन अरोड़ा ने कहा के अवसाद के 1 वर्ष काटने के बाद अब जबकि कोविड-19 का टीका उपलब्ध है और लगाया जा रहा है। यह बहुत ही सुखद अनुभव है। समाज के लोगों के लिए संदेश देते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि सब को टीका लगवाना चाहिए और टीके से डरना नहीं चाहिए यह सुरक्षित है और हमारे उज्जवल भविष्य और सामाजिक एवं आर्थिक मजबूती का एक बड़ा कारण बनने वाला है।इस अवसर पर उपासना अरोड़ा ने कहा कि उन्हें टीका लगवाने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा की मैसेज आने पर टीका जरूर लगवाएं और टीका लगने के बाद भी यह ध्यान रखें कि मास्क लगाना जरूरी है और 2 गज की दूरी भी जरूरी है। आपको बता दें कि यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद के लगभग 80% डॉक्टरों एवं स्टाफ को टीका लगाया जा चुका है। डॉक्टर अरोड़ा एवं उपासना अरोड़ा ने आज के दिन को विशेष बताया और समाज एवं मरीजों के प्रति अपने उत्तरदायित्व एवं प्रतिबद्धता को आज के दिन पुनर्स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अब काफी डॉक्टरों एवं स्टाफ  के टीका लगने के बाद हम सब दोबारा पूरी शक्ति एवं ऊर्जा के साथ मरीजों की सेवा में जुटे रहेंगे।


लोहा विक्रेता मंडल के स्थापना दिवस का आयोजन

अश्वनी उपाध्याय       

गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की डॉ.अतुल कुमार जैन की अध्यक्षता में एक सभा संपन्न हुई। जिसमें लोहामंडी क्षेत्र के विकास के लिए और व्यापारियों के हित से संबंधित काफी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। काफी संख्या में पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया और अपने बहुमूल्य सुझाव देकर समस्याओं के निराकरण हेतु सहमति बनाने में अपने विचार रखें। बैठक में मुख्य रूप से लोहा मंडल में ट्रैफिक जाम, ट्रैक्टर ट्रॉली संचालन, लोहा मंडी स्थित गेट्स और सुरक्षा के विषय में भी चर्चा हुई। गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के स्थापना दिवस और शपथ समारोह के आयोजन के विषय में भी सभी ने अपने विचार रखे। आगामी वर्ष के लिए विभिन्न गतिविधियों, आयोजनों पर भी चर्चा की गई लोहा मंडी क्षेत्र में जगह- जगह कूड़े के ढेर और गंदगी तथा प्रकाश व्यवस्था और मुर्गा मंडी के कारण भी गंदगी की ओर सदस्यों ने ध्यान आकर्षित किया। नए सदस्यों के आवेदन पर भी विचार विमर्श करके उनकी सदस्यता पर अनुमोदन किया गया। प्रारंभ में डॉ.अतुल कुमार जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और सभी को अपने-अपने विचार एजेंडा के अनुसार रखने के लिए आमंत्रित किया। महामंत्री राजकुमार अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया। उपस्थित सदस्यों ने सीजीएसटी और जीएसटी के संबंध में आने वाली समस्याओं के विषय में भी प्रश्न किए कि यदि विक्रेता अपनी रिटर्न समय पर फाइल नहीं करता या उसके द्वारा किया गया क्रय ठीक नहीं है तो क्रेता के ऊपर कोई भी पेनल्टी नहीं लगनी चाहिए। इस पर अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जैन ने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से इस विषय में वार्ता शीघ्र की जाएगी। कार्यकारिणी की बैठक में भूपेंद्र बंसल, इंद्र मोहन कुमार, अमरीश जैन, अविनाश चंद्र, दीपक सिंघल, राधेश्याम सिंघल, सुशील जैन, सतीश बंसल, महेश कुमार गुप्ता, सुधीर जैन, अनिल कुमार, सुरेश चंद गुप्ता, मोहनलाल अग्रवाल, प्रदीप बंसल, संजय मित्तल, राजीव गुप्ता, संजय गोयल, विजय कुमार गुप्ता, गौरव मिगलानी, गिरीश मेहंदीरत्ता, विकास जैन, वीरेश मित्तल, राजीव अग्रवाल, सतीश चंद बंसल, विनीत अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, सौरभ गोयल और संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

राहुल के खिलाफ अयोध्या में दायर हुई याचिका

अकांशु उपाध्याय 

 नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के लिए उत्तर प्रदेश से बुरी खबर सामने आई है। अयोध्या जिले के एडीजे-प्रथम कोर्ट ने उन्हें राफेल मामले को लेकर नोटिस जारी किया है। राहुल गाँधी को 26 मार्च को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश वकील मुरलीधर चतुर्वेदी की दायर याचिका के तहत दी गई है, जिसमें उन्होंने राहुल गाँधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपशब्द कहने के आरोप लगाए है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गाँधी कुछ समय पहले राफेल को लेकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर थे। इस दौरान उन्होंने लड़ाकू विमान से संबंधित दस्तावेज को स्कैम बताया था। वकील ने याचिका में जिक्र किया है कि राहुल गाँधी ने ना सिर्फ कागज को फर्जी बताया, बल्कि पीएम के लिए ‘चौकीदार चोर’ शब्द का इस्तेमाल भी किया था। बता दें कि राफेल मामले को लेकर राहुल गाँधी पर ये पहला केस नहीं है। इससे पहले उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की जा चुकी है। उन पर कोर्ट की अवमानना का आरोप लगा था। तब राहुल गाँधी ने हलफनामा दायर करके सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग लीं थी। उन्होंने हलफनामे में लिखा था कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। उनसे गलती हो गई। इसके लिए वह माफी चाहते हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी राफेल डील को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं। वो नोटबंदी पर भी सरकार को घेरने से पीछे नहीं रहे। इस दौरान भी उन्होंने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार और पीएम मोदी को चौकीदार चोर कहकर संबोधित भी किया। हाल ही में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला किया और कहा कि चीन भारत में प्रवेश करता है और हमारी जमीन हड़प लेता है। आप उन्हें क्या संदेश देते हैं? कि हम अपने रक्षा व्यय में वृद्धि नहीं करेंगे। आपने इसे 3000-4000 करोड़ रुपए बढ़ा दिया। आपने क्या संदेश दिया? आप भारत में प्रवेश कर सकते हैं और जो चाहें कर सकते हैं, हम अपने रक्षा बलों का समर्थन नहीं करेंगे।

गाज़ियाबाद: रेहड़ी पटरी वालों को रखने होंगे कूड़ेदान

अश्वनी उपाध्याय

 गाजियाबाद। शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए बुधवार से नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर को भी चालान काटने और जुर्माना वसूलने का अधिकार दिया गया है। पहले नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई निरीक्षकों के पास ही यह अधिकार था। इसके साथ ही सभी रेहड़ी पटरी वालों को कूड़ेदान भी साथ रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं, जिससे की गंदगी न हो। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को समीक्षा बैठक में बाजारों और सड़कों की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कविनगर जोन में सुबह निरीक्षण के दौरान उनको गंदगी नजर आई। रेहड़ी-पटरी वालों की दुकान के बाहर ही दोने फेंके हुए मिले। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों को दुकानों के बाहर कूड़ादान रखने के लिए जागरूक किया जाए। गंदगी फैलाने वालों का चालान अब नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, सफाई निरीक्षक के अलावा सभी जोन के स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर को भी दिया गया है।

गाजियाबाद में स्कूल खोलने की तैयारियां शुरू

अश्वनी उपाध्याय

 गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद गाज़ियाबाद जिले में सभी स्कूल खोलने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सैनिजाइजेशन की सुविधा और सीटिग प्लान को लेकर विद्यालयों में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शिक्षकों का कहना है कि अभी शासन प्रशासन स्कूल खोलने को लेकर कोई पत्र तो नहीं मिला है, लेकिन उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने दस दिन में स्कूल खोलने को लेकर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसी के आधार पर विभाग से तैयारी के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर महामंत्री लईक अहमद ने बताया कि स्कूल में सैनिटाइजेशन, सीटिग प्लान आदि को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अभी कोई आदेश नहीं हुए, लेकिन जल्दी ही स्कूल खुलवाए जाने की उम्मीद है। विभागीय अधिकारियों ने भी अपने स्तर से तैयारी करने के ही निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ में सभी जिलों के विद्यालयों खोलने के लिए दस दिन में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए थे। स्कूल खुलने के बाद कोरोना से बचाव का पूरा ध्यान रहेगा। इसके अलावा स्कूल खोलने को लेकर शासन का जो भी आदेश और गाइडलाइन होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजभूषण चौधरी ने कहा कि शिक्षकों को अपने स्तर से ही स्कूल खोलने को लेकर तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। अभी स्कूल खोलने को लेकर कोई आदेश नहीं है। उसका विद्यालय में पालन कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त शर्मा का कहना है कि अभी स्कूल खोलने को लेकर शासन से कोई आदेश नहीं है। शासन की ओर से जो भी आदेश और गाइडलाइन होगी उसका विद्यालयों में पालन कराया जाएगा।


उत्तराखंड में कक्षा 6 से 11 तक पढ़ाई की शुरुआत

पंकज कपूर 
 देहरादून। लंबे अंतराल के बाद अब उत्तराखण्ड शासन ने स्कूल खोलने को लेकर आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक 8 फरवरी से कक्षा 6 से 11 तक के बच्चे को भौतिक रुप से पढ़ाई शुरु हो सकेगी। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आदेश जारी कर इस बात की सूचना दी है। पूर्व में प्रदेश सरकार द्वारा दसवीं व बाहरवीं के बच्चों को भौतिक रुप से पढ़ाई का आदेश जारी हुआ था, जिसके बाद अब 6 से 11 कक्षा तक के बच्चों को भी स्कूलों में भौतिक रुप से पढ़ाई करने की अनुमति मिल गई है। जारी आदेश में मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिलाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, वहीं अब फिर जिलाधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि विद्यालयों में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के को पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

यूपी में पंचायत चुनावों की तारीखें हुई घोषित

हरिओम उपाध्याय
 लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनावों का इंतजार कर रहे प्रत्याशियों के इम्तिहान की तारीखों की घोषणा हाई कोर्ट ने कर दी है। देश के ग्रामीण हिस्सों के लिए लगभग किसी त्योहार से कम नहीं माने जाने वाले प्रधानी के चुनावों को पूर्ण कराने के लिए कोर्ट ने 30 अप्रैल तक का वक्त दिया है।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने हेतु 15 मई तक का वक्त तय किया गया है। एक याचिका की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह आदेश राज्य निर्वाचन आयोग के रवैये पर नाराजगी जताते हुए विजय उपाध्याय की याचिका पर सुनाया। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सरकार यूपी में पंचायत चुनाव 17 अप्रैल तक करा ले। कोर्ट ने कहा कि आरक्षण निर्धारण के बाद 30 अप्रैल तक हर हाल में पंचायतों का गठन करते हुए ग्राम प्रधानी का चुनाव करा लें। वहीं ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कराने के लिए कोर्ट ने सरकार को 15 मई तक का वक्त दिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम में उठा किसान आंदोलन का मुद्दा

चेन्नई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के मौजूदा प्रदर्शन का मसला टीम बैठक में उठा। जिसमें सभी ने अपने विचार रखे कि उन्हें क्या करना है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने इस संक्षिप्त बातचीत का ब्यौरा नहीं दिया। उन्होंने कहा ,” देश में चल रहे सभी मसलों की तरह हमने टीम बैठक में इस पर भी बात की । सभी ने अपनी राय रखी कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने कहा ,” इतना ही है। इसके बारे में संक्षेप में बात हुई जिसके बाद टीम और मैच को लेकर रणनीति पर बात की।” बुधवार को कोहली , सचिन तेंदुलकर, कोच रवि शास्त्री समेत कई भारतीय क्रिकेट सितारों ने किसानों के प्रदर्शन पर अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना समेत कुछ अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बाद देश में एकजुटता बनाये रखने की अपील की थी।


हरियाणा के विधायकों ने राजभवन पैदल कूच किया

राज्‍यपाल से मुलाकात का समय न मिला ताे हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने किया राजभवन पैदल कूच

चंडीगढ़। हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य से मिलने का समय नहींं दिए जाने बाद राजभवन की ओर पैदल कूच किया। कांग्रेस विधायकों का नेतृत्‍व पूर्व मुख्‍यमंत्री और विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। कांग्रेस तीन कृषि कानूनों के विरोध कर रही है। हुड्डा केंद्रीय कृषि कानूनों से पैदा हालात और किसान आंदोलन के बारे में चर्चा के लिए हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है। इस बारे में कांग्रेस के विधायक राज्‍यपाल से मिलना चाहते हैं।
हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने राज्‍यपाल से मिलने का समय मांगा था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था। कि यदि राज्‍यपाल ने आज सुबह 11 बजे तक मिलने के लिए समय नहीं दिया तो कांग्रेस के विधायक राजभवन की ओर पैदल कूच करेंगे। राज्‍यपाल द्वारा मिलने के लिए समय नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस विधायकों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्‍व में हरियाणा एमएलए हॉस्‍टल से राजभवन की ओर पैदल कूच किया।
पैदल कूच के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हाथों में नारे लिखे तख्तियां ले रखी थीं। इन तख्तियों पर किसानों और उनके आंदोलन के समर्थन में नारे लिखे थे। कांग्रेस विधायक इस दौरान नारेबाजी कर रहे थे। और तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे थे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है।और तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करती है।
हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की फसलाेंके लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की गारंटी का कानून बनाए। इसके साथ ही सरकार अन्‍नदाता किसानों की आवाज सुने और तीनों केंद्रीय कृषि कानूनाें को रद करे। उन्‍होंने मांग की कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले हरियाणा के किसानों के परिवारों को हरियाणा सरकार मुआवजा दे और एक सदस्‍य को नौकरी दे। कांग्रेस की सरकार बनी तो ऐसे किसानों के परिवारों से एक व्‍यक्ति को नौकरी दी जाएगी।

गाजीपुर पहुंचे 15 विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रोका

किसान आंदोलन लाईव गााजीपुर पहुंचे 15 विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रोका, सड़क से कीलें हटाने पर सफाई- इन्हें दूसरी जगह लगाएंगे
अंकित गोस्वामी
गाजियाबाद। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 71वां दिन है। इस बीच गाजीपुर बॉर्डर पर हलचल आज फिर बढ़ गई। शिरोमणि अकाली दल की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल समेत 10 विपक्षी दलों के 15 नेता आज किसानों से मिलने गाजीपुर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। विपक्षी नेता बार-बार गुजारिश करते रहे कि उन्हें किसानों से मिलने दिया जाए, लेकिन पुलिस नहीं मानी। आखिर उन्हें बिना मिले ही लौटना पड़ा सुरक्षाबलों ने रोका तो टीमसी नेता सौगत रॉय बस स्टॉप पर बैठ गए। विपक्षी नेताओं का कहना है। कि किसानों से मिलने से रोकने के मामले को लोकसभा स्पीकर के नोटिस में लाएंगे।
पुलिस ने सड़क से कीलें हटाईं, फिर सफाई दी
पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए कुछ दिन पहले कई लेयर की बैरिकेडिंग करने के साथ ही सड़कों पर कीलें भी लगा दी थीं। इस पर किसान नेताओं और विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा था। लेकिन, गुरुवार को इन कीलों को हटाने के फोटो और वीडियो सामने आए। इसके बाद पुलिस ने सफाई दी कि कीलों को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह लगाया जाएगा। साथ ही कहा कि बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा।फोटो गाजीपुर बॉर्डर पर सड़क से कीलें हटाते वर्कर की है। ये तस्वीरें सामने आने के बाद ही पुलिस ने सफाई दी कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कीलें दूसरी जगह लगाई जाएंगी।
अमेरिका ने कृषि कानूनों की तारीफ की
एक तरफ देश में कृषि कानूनों पर बवाल मचा है। उधर अमेरिका ने भारत के कृषि कानूनों की तारीफ की है। उसका कहना है। कि इन सुधारों से भारतीय बाजार मजबूत होगा और निजी निवेश भी बढ़ेगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा 'अमेरिका किसी भी शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करता है। यह लोकतंत्र की पहचान है। अगर कोई मतभेद है। तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए। भारत के सुप्रीम कोर्ट ने भी यही कहा है।
किसान नेता बोले- अब मंत्रियों से बात नहीं करेंगे, पीएम आगे आएं
दिल्ली की सीमाओं पर 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे किसान अपना आंदोलन तेज करने की स्ट्रैटजी में जुटे हैं। इसी सिलसिले में हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में बुधवार को किसान महापंचायत हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब कृषि मंत्री या फिर किसी और मंत्री से बातचीत नहीं करेंगे। अब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बातचीत के लिए आगे आना होगा।
'जब राजा डरता है। तो किलेबंदी का सहारा लेता है।
टिकैत ने आगे कहा, 'अभी तो किसान कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं। जब गद्दी वापसी की मांग करेंगे तब सरकार क्या करेगी? जब कोई राजा डरता है। तो किले बंदी का सहारा लेता है। ठीक ऐसा ही हो रहा है। बॉर्डर पर जो कीलबंदी की गई है। ऐसे तो दुश्मन के लिए भी नहीं की जाती है। लेकिन किसान डरेगा नहीं। किसान इसके ऊपर लेटेंगे और उसे पार करके जाएंगे।
सरकार द्वारा बातचीत के लिए किसानों की कमेटी के सदस्यों की संख्या कम करने से भी टिकैत ने साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, कभी भी बीच लड़ाई में घोड़े नहीं बदले जाते। जो कमेटी के सदस्य हैं। वहीं रहेंगे।
महापंचायत में 5 प्रस्ताव पास
1. तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस ले
2. MSP का कानून बनाए
3. स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करे
4. पकड़े गए लोगों और जब्त किए गए ट्रैक्टर छोड़े जाएं
5. किसानों का कर्ज माफ हो
केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस से 576 बसें वापस मांगीं
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस की ड्यूटी में भेजी गईं 576 डीटीसी बसों को डिपो में तुरंत लौटाने का निर्देश दिया है। ये बसें किसान आंदोलन में सुरक्षाबलों की आवाजाही में लगी हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने डीटीसी को ये निर्देश भी दिए हैं कि बिना सरकार की इजाजत के दिल्ली पुलिस को बसें नहीं दें।
किसानों पर सेलेब्रिटी आमने-सामने...
किसान आंदोलन के समर्थन में पिछले 24 घंटे में कई विदेशी हस्तियां सामने आईं। क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे भारत में किसानों के आंदोलन के साथ हैं। वहीं पॉप सिंगर रिहाना ने लिखा कि आखिर हम किसान आंदोलन के बारे में चर्चा क्यों नहीं कर रहे हैं। इन पर भारतीय सेलेब्रिटीज ने पलटवार भी किया। रिहाना को जवाब देते हुए कंगना रनोट ने लिखा बैठ जाओ मूर्ख। हम तुम लोगों की तरह अपना देश नहीं बेच रहे। कोई भी इस मुद्दे पर इसलिए बात नहीं कर रहा क्योंकि हिंसा फैला रहे लोग किसान नहीं आतंकी हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...