शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

पोलैंड सरकार ने देश में गर्भपात पर लगाया बैन

पोलैंड सरकार ने देश में गर्भपात पर लगाया बैन, महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

वारसॉ। पोलैंड की सरकार ने गर्भपात पर लगभग पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इसको लेकर देश में महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पोलैंड में भ्रूण में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर कानूनी तौर पर महिलाएं गर्भपात करा सकती थीं। हालांकि, नए नियम के अनुसार गर्भपात पर अब लगभग पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। पिछले साल 22 अक्टूबर को वहां की एक कोर्ट ने ये आदेश जारी किया था जिसे पोलैंड की सरकार ने अब लागू किया है। गर्भपात को गैरकानूनी बताते वाले कोर्ट के आदेश के खिलाफ महिलाएं पिछले साल से ही विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ और अन्य शहरों में महिलाओं के अधिकार की मांग के लिए और इस कानून के विरोध के लिए महिलाएं, और संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। पोलैंड की कुछ महिलाओं का कहना है, कि अगर भ्रूण में कोई दिक्कत होने पर वो गर्भपात नहीं कर सकतीं तो फिर वो बच्चे पैदा करने की कोशिश भी नहीं करेंगी।

2 दिनों की यात्रा पर बंगाल पहुंचेंगे गृहमंत्री शाह

आज रात 2 दिनों की यात्रा पर बंगाल पहुंचेंगे अमित शाह, बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कई नेता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस साल चुनाव है। इसको लेकर काफी गहमागहमी भी है। इसी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के 2 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात कोलकाता पहुंच रहे हैं।अमित शाह के इस हाई-प्रोफाइल बंगाल दौरे के दौरान प्रदेश की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और अन्य दलों से कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जानकरी के मुताबिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर अमित शाह लगभग 11 बजे पहुंचेंगे। शाह की बंगाल की पिछली यात्रा के दौरान, तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व राज्य परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी 19 दिसंबर को भाजपा में शामिल हो गए थे। शाह कलनादिया जिले के मायापुर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस का दौरा करने वाले हैं। वह उत्तर 24-परगना के ठाकुरनगर क्षेत्र में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। यहां मतुआ समुदाय का वर्चस्व है। 31 जनवरी को शाह कोलकाता में भारत सेवाश्रम संघ का दौरा करेंगे और हावड़ा जिले के डुमुरजला स्टेडियम में रैली करेंगे जहां कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रेक्टर मालिक किसानों से एचसी ने मांगा जवाब

ट्रैक्टर मालिक किसानों से 10 लाख तक के पसर्नल बॉन्ड व जमानत मांगने पर याचिका दाखिल, एचसी ने मांगा जवाब
बृजेश केसरवानी   
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने ट्रैक्टर मालिक किसानों से भारी राशि के पर्सनल बॉन्ड और जमानतें मांगने के मामले में डीएम, सीतापुर से जवाब तलब किया है। दरअसल सीतापुर के डीएम ने जिले के ट्रैक्टर मालिक किसानों को नोटिस भेजा था। सीआरपीसी की धारा-111 के तहत ये नोटिस भेजा गया था। इसमें कानून व्यवस्था पर संकट की आशंका के चलते नोटिस देने की बात कही गई थी। नोटिस में ट्रैक्टर मालिक किसानों से 50 हज़ार से लेकर 10 लाख तक के पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही रक़म की दो जमानतें मांगी गई थीं। डीएम सीतापुर के इस आदेश पर जनहित याचिका हाईकोर्ट में दाखिल हुई है। मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी। जिलाधिकारी से निर्देश प्राप्त कर कोर्ट को अवगत कराने का आदेश अपर महाधिवक्ता को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति राजीव सिंह की खंडपीठ ने अरुन्धति धुरू की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर दिया है।

ए छोरियों हट जाओ, क्या ट्रैक्टर के नीचे आना है ?

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मंडावली थाने में तैनात इंस्पेक्टर (एटीओ) पुष्पलता ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रवक्ता राकेश टिकैत पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया है। महिला इंस्पेक्टर का आरोप है कि टिकैत जुबान से कुछ और इशारों में कुछ और कह रहे थे। उनका इरादा किसानों को तय रूट पर न भेजकर दिल्ली की ओर भेजना था। पुष्पलता और उनके साथ मौजूद महिला एसआई सुमन कुशवाहा जब बैरिकेड तोड़ रहे ट्रैक्टरों पर लटककर उसको रोकने की कोशिश कर रही थीं तो टिकैत ने देसी अंदाज में कहा, “ए छोरियों हट जाओ, क्या ट्रैक्टर के नीचे आना है। पुष्पलता ने बताया कि किसानों की भीड़ के आगे फोर्स कम थी। किसान जबरन बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की ओर निकल गए। इंस्पेक्टर पुष्पलता ने बताया कि वह मूलरूप से गांव चांदतारा, खरखौदा, मेरठ की रहने वाली हैं। 26 जनवरी को उनकी ड्यूटी गाजीपुर अंडरपास पर थी। ट्रैक्टर रैली को यहीं से मुड़कर आनंद विहार की ओर जाना था। सुरक्षा बलों को वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया था कि रैली दोपहर 12 बजे शुरू होगी, लेकिन 9.30 बजे से ही किसानों ने अपनी रैली शुरू कर दी। इस बीच कुछ किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़कर एनएच-24 की सर्विस लेन से दिल्ली की ओर कूच करने का प्रयास किया तो वह एसआई सुमन के साथ ट्रैक्टर के आगे आ गईं। उस समय राकेश टिकैत भी वहां मौजूद थे। पुष्पलता के मुताबिक टिकैत ने किसानों को रोकने का बिल्कुल भी प्रयास नहीं कहा...। किसान बैरिकेड तोड़ रहे थे तो वह दिखावे के लिए उनको आनंद विहार की ओर जाने के लिए कह रहे थे। पुष्पलता के मुताबिक जिस ट्रैक्टर पर वह लटकी थीं। उस ट्रैक्टर चालक ने रेस देकर उनको डराने का प्रयास किया। लेकिन वह बिल्कुल भी नहीं डरीं। आखिर में उस ट्रैक्टर वाले को आनंद विहार की ओर ही जाना पड़ा।

मामला, समाजसेवी की शिकायत पर दर्ज कराया

विजय भाटी   

गौतम बुद्ध नगर। दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर एवं छह पत्रकारों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजद्रोह एवं अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। नोएडा के सेक्टर 20 थाने में यह मामला एक समाजसेवी की शिकायत पर दर्ज कराया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने 26 जनवरी को दिल्ली में हिंसक किसान प्रदर्शन से संबंधित अपुष्ट खबरें चलाईं तथा ट्वीट किए। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि अर्पित मिश्रा नामक समाजसेवी ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में राजदीप सरदेसाई, मृणाल पांडे, जफर आगा, परेशनाथ, अनंतनाथ तथा विनोद के जोस सहित आठ लोगों के नाम लिए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में भादंसं के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। नोएडा पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सैंध: उपद्रवियों का आंदोलन में घुसने का प्रयास

राणा ओबराय     
नई दिल्ली। किसान आंदोलन के दाैरान शुक्रवार को 
हिंसक हो गया। जब स्थानीय लोगों और किसान संगठनों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। दोपहर करीब 1 बजे नरेला की तरफ से आए लोग धरनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए किसानों से बॉर्डर खाली करने की मांग करने लगे। इनका कहना था कि किसान आंदोलन के चलते लोगों के कारोबार ठप हो रहे हैं। करीब 1.45 बजे ये लोग किसानों के टेंट तक पहुंच गए और उनकी जरूरत के सामान तोड़ दिए। इसके बाद किसानों और लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई। दोनों ओर से पथराव भी हुआ। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन स्थिति बिगड़ते देख लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस झड़प में कई लोगों को चोटें आई हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें लगी हैं। अलीपुर थाने के एसएचओ पर तलवार से भी हमला हुआ है। इस अफरातफरी के बीच प्रदर्शनकारी की तलवार से अलीगढ़ के एसएचओ प्रदीप पालीवाल घायल हो गए। सिंघू सीमा पर पुलिस ने कथित तौर पर स्थानीय होने का दावा करने वालों और किसानों पर बल प्रयोग किया। स्थानीय होने का दावा करने वाले लोग विरोध स्थल खाली करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान किसानों से उनकी झड़प हो गई। प्रदर्शनस्थल पर अराजक तत्वों ने एक पंडाल से लेकर वाशिंग मशीन तक तोड़ दिया। हालांकि सवाल अब ये उठ रहे हैं कि जहां दिल्ली जलबोर्ड के टैंकर भी नहीं जा पा रहे। वहां स्थानी प्रदर्शनकारी कैसे पहुंचे। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। शुक्रवार दोपहर सिंघु बॉर्डर पर कई गांवों के किसानों ने प्रदर्शन कर मांग की कि किसान यहां से जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों के इस तरह से 2 महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन करने के चलते न केवल कारोबार प्रभावित हुआ है, बल्कि सैकड़ों लोग बेरोजगार तक हो चुके हैं।

नंगा-नाच से सारा किसान वर्ग दोषी नही हो जाता

राणा ओबराय    
चंडीगढ। जो किसान आंधी, तूफान और अंधेरी रातों को चीरते हुए धरती से अन्न पैदा करता है। वह किसान कभी खोफ के साये तले नही रह सकता। देश का इतिहास रहा है, जब-जब देश पर मुसीबत आती है। तब-तब किसान और जवान देश की रक्षा के लिए आगे आतेें है। ज्यादा समय हो गया है। किसान अपनी मांगों को मनवाने के हाड़तोड़ ठंड में शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठा है। यदि किसानों के रूप में अराजक तत्व आंदोलन में शामिल होकर गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नँगा नाच करते हैं, तो उससे सारा किसान वर्ग दोषी नही हो जाता है। जिस तरह से दिल्ली प्रशासन ने संघर्षरत किसानों के धरना स्थल की बिजली पानी काट दिया और पुलिस के भारी बंदोबस्त से किसानों पर दबाव बना कर राकेश टिकैत को गिरफ्तार की योजना बनाई थी। उस योजना को राकेश टिकैत के बहे आंसुओं ने देश के किसानों की अंतरात्मा को चीर के रख दिया। यूपी हरियाणा पंजाब के किसानों ने रात को ही दिल्ली की तरफ वापसी कूच कर दिया। हरियाणा के कंडेला और अम्बाला क्षेत्र के किसानों ने राकेश टिकैत के नारे लगा कर कहा हम तुम्हारे साथ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गणतन्त्र दिवस के मौके पर लालकिले के उपर उपद्रवियों द्वारा झंडा लहराने से जिस किसान आंदोलन को सरकार लगभग खत्म होना मान रही थी। उस आंदोलन को राकेश टिकैत की आंखों से निकले आंसुओ और उसकी अंतरात्मा की आवाज से रातोरात आंदोलन ने फिर से गति पकड़कर किसानों को एकजुट कर दिया।

एटा: युवाओं ने निकाली जनाक्रोश बाइक रैली

पंकज कुमार   
एटा। जनपद से जहां एटा रेल विस्तार न होने से गुस्साए युवाओं ने मेधा व्रत शास्त्री की अगुवाई में एक बड़ी बाइक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस रैली में बहुतायत में बाइक के साथ पहुंचे और भाग लिया। वही मेधा व्रत शास्त्री ने बताया कि यह मेरी अकेली या किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है। एटा रेल विस्तार पूरे जनपद वासियों के लिए जरूरी है और इसी के लिए युवाओं द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है।

एटा: अवैध असलहा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पंकज कुमार    
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम करनपुर में मारपीट हुई। फायरिंग व हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक अनिकेत को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। श्री नन्ने पुत्र लालाराम निवासी ग्राम करनपुर थाना नयागांव एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी। वादी के ही गाँव के अनिकेत पुत्र जबर सिंह, धर्मवीर व भूरे पुत्रगण सोवरन सिंह आदि ने वादी के परिजनों व वादी की पत्नी के साथ पुरानी रंजिश को चलते गाली-गलौच, फायरिंग व लाठी डंडों से मारपीट की है, इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मु0अ0सं0- 223/2020 धारा 323, 504, 506 व 307 भादंवि* अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को करनपुर तिराहे के पास से समय करीब 06.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मु.अ.सं- 10/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

कौशाम्बी: ट्रैक्टर परेड कर किसानों ने किया आंदोलन

कौशाम्बी। केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर जबरिया लगाए गए तीन किसान बिल को लेकर नाराज किसानों ने किसान यूनियन के नेतृत्व में चायल तहसील में धरना प्रदर्शन कर नेताओं ने सभा की है। सभा के माध्यम से किसानों ने कहा है कि वह केंद्र सरकार के गलत बिल को स्वीकार नहीं करेंगे केंद्र सरकार ने किसानों पर जो गलत बिल लगाया है। उस किसान बिल को केंद्र सरकार को वापस लेना होगा। वरना किसान आंदोलन कर केंद्र सरकार की नीव हिला देंगे। 26 जनवरी को किसान आंदोलन का कार्यक्रम आयोजित था।
धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रहे किसानों में आक्रोश दिखाई पड़ रहा था। चायल तहसील में किसानों ने ट्रैक्टर परेड कर किसान विरोधी तीनों बिल वापसी की मांग रक्खी कार्यक्रम की। अध्यक्षता नुरुल इस्लाम जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन ने की और धरना के संयोजक चायल तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी रहे। कार्यक्रम में इलाके के तमाम किसान उपस्थित रहे। किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान धरना प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए चायल तहसील पहुंचे और वहां पर एक सभा की सभा के बाद किसान यूनियन के नेताओं ने तहसीलदार और पिपरी कोतवाल की मौजूदगी में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन यूनियन के नेताओं ने तहसीलदार को सौंपा।
अनुराग कुशवाहा 

नेपाली तस्कर को 10 साल कारावास की सजा

आदर्श श्रीवास्तव   

लखीमपुर खीरी। नेपाल से भारत में तस्करी कर चरस लाने के मामले में अपर जिला जज हरिप्रसाद ने नेपाली युवक को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियोजन पक्ष रखते हुए अपर जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया, भारतीय नेपाल सीमा के पिलर संख्या 200 के करीब 23 अगस्त 2014 को एसएसबी और पुलिस की एसएसपी आजाद नगर और पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रहे थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल से आते समय बसही बाजार के पास नेपाली युवक विशाल लामा तमांग को गिरफ्तार किया गया था। जिसके पास से सात किलो चरस के साथ एक नोकिया मोबाइल और 2160 की नेपाली मुद्रा और नेपाली पासपोर्ट के अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं थीं।

हापुड़ः दुकान में घुसकर बदमाशों ने की दिनदहाड़े लूट

अतुल त्यागी   
हापुड़। दो बदमाशों ने एक पिन्नी व वारदाना व्यापारी की दुकान में घुसकर तंमचें के बल पर लूटपाट की। घटना का विरोध करनें पर व्यापारी को बट मारकर घायल कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड़ पर गौशाला के सामनें स्थित पिन्नी, प्लास्टिक व वारदाना व्यापारी कृष्ण कुमार अग्रवाल की दुकान पर दो बदमाश ग्राहक बनकर घुस आएं और माल देखनें के बहानें उन्हें दुकान की पहली मंजिल पर ले गए। जहां बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर कब्जें में लेकर लूटपाट की तथा व्यापारी के विरोध करनें पर बट मारकर घायल कर दिया और मौकें से फरार हो गए। घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...