मंगलवार, 26 जनवरी 2021

आंदोलनकारियों का 'गदर', इंटरनेट सेवा बंद की

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की आज ट्रैक्टर रैली भी निकाली गई। ट्रैक्टर परेड निकाल रहे किसान दिल्ली के कई इलाकों में जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक और ट्वीट करके जानकारी दी है कि गृह मंत्रालय द्वारा सिंघु, गाजीपुर, टिकरी, मुबारका चौक, नागलोई और उससे जुड़े आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवा आज रात 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया।
राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के कुछ जगहों पर हिंसक होने के कारण नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को कनाट प्लेस को बंद रखने की घोषणा की। ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने कनाट प्लेस बंद रखने का परामर्श दिया है। बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हो रही किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर स्थिति अस्थिर हो गई। ट्रैक्टर रैली को लेकर सेंट्रल दिल्ली में घुस चुके किसान लाल किले तक पहुंच गए और यहां पर कुछ प्रदर्शनकारियों को दूसरा झंडा फहराते हुए देखा गया। प्रदर्शन कर रहे हजारों ट्रैक्टर लाल किले पर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे। लाल किले पर झंडा फहराने के बाद किसान वापस निकल गए हैं।

कौशाम्बी: चरवा नगर पंचायत में किया झंडारोहण

कौशाम्बी। 26 जनवरी को 72 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर नव निर्मित चरवा नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन चायल विधायक संजय गुप्ता ने फीता काटकर किया। यह कार्यालय चरवा चौराहा कोआपरेटिव बैंक के पास बनाया गया है। इस मौके पर सबसे पहले नव नियुक्त अधिशाषी अधिकारी दिनेश सिंह और जेई मनोज सिंह ने कार्यालय पर ध्वजा रोहन किया। तत्पश्चात पहुंचे चायल विधायक को दोनों अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर वहां पर उपस्थित नगर के व्यापारी वा तमाम गणमान्य लोगो ने माल्यार्पण कर विधायक का स्वगत किया। स्वागत से गदगद विधायक चायल ने कहा कि अब कार्यालय का उद्घाटन कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि अब अधिशाषी अधिकारी हफ्ते में 3 दिन आप को यही मिलेंगे क्यों की 
ईओ साहब के पास चायल का भी कार्यभार है। इस वजह से अभी 3 दिन ही वह यहां सेवा देंगें। विधायक ने ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी वार्ड मे आप जनता से सीधे जुड़ कर वहां चौपाल लगाएंगे और वह कि समस्या से अवगत होंगे। 
विधायक ने कहा कि चरवा में सबसे ज्यादा पानी की समस्या है और मेरा पहला प्रयास होगा कि चरवा नगर के लोगो के घरों में पानी नल से पहुंचे और इस दिशा में काम शुरू भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज से स्थाई रूप से चरवा नगर में सफाई की व्यवस्था के लिए 25 सफाई कर्मी भरवारी से चरवा संबद्ध कर दिए गए है। और बहुत जल्द हर गरीब के लिए आवास की व्यवस्था भी कराई जाएगी और पहले एक लाख बीस हजार रुपया मिलने वाला धन अब बढ़ कर दो लाख पचास हजार मिलेगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान दीपक पांडेय, मिक्की पांडेय, गुलाब पटेल, अनिल भारतीय, कैलाश केसरवानी, आशीष केसरवानी, शेखर पांडेय, अनूप केसरवानी, सत्य प्रकाश केसरवानी, उमेश कुशवाहा, प्रमोद भारतीय, गोपाल पांडेय,कल्लू यादव, सरजीत पाल, सुरेंद्र पाल, शरद पांडेय, अनूप पांडेय,आदि तमाम लोग उपस्थित थे।
गणेश साहू 

पहली बार किसानों ने सरकार को दिखाया आईना

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसान और सत्ता आमने -सामने है। एक तरफ़ मशीनरी है तो दूसरी तरफ खेत जोतने वाले किसान है। देश के किसान दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर प्रेड से तिरंगे झंडे को सलामी देना चाहते थे। लेकिन सरकार ने मना कर दिया और उन्हें कुछ निर्धारित मार्गो पर उनको अनुमति प्रदान की। देश का किसान तीनों काले किसानों क़ानूनों को वापस लेने के लिए पिछले सैकड़ों दिनों से आंदोलन कर रहा है। लेकिन सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक पहल शुरू नहीं होने के कारण आंदोलन बढ़ता चला गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदारी की गारंटी का क़ानून बनाने की माँग पर देश के किसान एकजुट लामबंद हो गए। देश के कोने कोने में किसानों ने गणतंत्र दिवस पर किसान परेड का प्रदर्शन किया। लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन में 167 से अधिक किसान शहीद होने के कारण देश के किसानों के प्रति सरकार के कोई संवेदनशीलता के शब्द नहीं आए और ना ही सरकार ने कानून सुधार से संबंधित कोई सकारात्मक रुख अपनाया। कहने के लिए भारत के लोकतंत्र को सबसे विशाल बताया जाता है। लेकिन सरकार ने पिछले कई वर्षों से किसी भी वर्ग की कोई आवाज नहीं सुनी। रिपब्लिक या गणतंत्र एक ऐसी व्यवस्था है। जिसमे देश लोगों का होता है। सरकार लोगों की होती है। अब्राहम लिंकन ने बड़े सरल शब्दों में समझाया है कि –लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन है।   
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के  प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार मीणा ने बताया कि यह कैसा लोकतंत्र है। पिछले लंबे समय से कड़कती ठंड में आंदोलन कर रहे। किसान सैकड़ों से अधिक संख्या में शहीद हो गए हैं। लेकिन सरकार ने किसी की कोई बात नहीं सुनी। इससे पहले भी लगातार सरकार द्वारा निजीकरण की तरफ बढ़ते कदम के कारण लाखों कर्मचारी बेरोजगार हो गए। तब भी सरकार ने किसी की नहीं सुनी। जहां एक तरफ मोदी सरकार गणतंत्र  दिवस मना रही थी वहीं दूसरी तरफ कृषि कानूनों का विरोध कर रहे। किसान दिल्ली में रैली कर रहे हैं। पुलिस किसानों पर आंसू गैस गोलियां और लाठियां बरसा रही थी। दिल्ली में लाखों की संख्या में प्रवेश किए किसानों ने लाल किले पर तिरंगा झंडा पहनाया और झंडे को सलामी दी। वहीं दूसरी तरफ सरकार के खिलाफ तरह-तरह के पोस्टर किसान लेकर आए जिन पर लिखा हुआ था। “जैसे रावण की जान नाभि में थी, वैसे ही बीजेपी की जान ईवीएम में है’। सरकार की हठधर्मिता के कारण देश के किसान लंबे समय से आंदोलन पर हैं। यदि सरकार इन किसानों की मांग मान लेती तो देश को आज हुए काफी नुकसान से बचाया जा सकता था। खुदरा व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में किसानों के आंदोलन से व्यापारियों को लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के काराबार का नुकसान हुआ है। कैट ने कहा है कि प्रस्तावित संयुक्त समिति में व्यापारियों को भी रखा जाए। क्योंकि नए कृषि कानूनों से व्यापारियों के हित भी जुड़े हैं। डॉ अनिल मीणा ने बताया कि मोदी सरकार ने  किसानों का सौदा अंबानी अडानी के दफ्तर में हस्ताक्षर करके कर दिया है। मोदी सरकार लोकतंत्र की तस्वीर पूंजीपतियों में देख रही है। जिसके कारण किसान का दुःख दिखाई नही दे रहाँ है। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के हथकंडे अपनाकर तरह तरह के षड्यंत्र अपना कर आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की और आंदोलन के दौरान इस कानून के अनेक फायदे बताकर उन्हें लुभाने की कोशिश की लेकिन  किसान सरकार के बहकावे में नहीं आए किसान अपनी ज़मीन ( माँ ) के लिए वहाँ डटा हुआ है। क्यूँकि उसको पता है। की ज़मीन किन लोगों के हाथ में जा रही है। निजीकरण के नाम पर सरकार ने कई सार्वजनिक संस्थाओं को जिस तरह पूंजीपतियों के घर आने गिरवी रख दिया उसी तरह सरकार कृषि कानून के माध्यम से किसानों की जमीन धीरे धीरे उद्योगपतियों के घर आने गिरवी रखना चाहती है। सरकार की चालाकी को किसान समझ चुका है और वह मरते दम तक इन काले कानूनों को पास नहीं होने देगा।

पहली महिला फाइटर लेफ्टिनेंट ने इतिहास रचा

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। कॉम्बैट मिशन के लिए क्वॉलीफाई करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट, फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत ने फिर इतिहास रच दिया है। भावना कांत गणतंत्र दिवस के फ्लाईपास्ट में भाग लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट के साथ-साथ वायुसेना की टुकड़ी का हिस्सा बनने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। 26 जनवरी को वायुसेना की झांकी ‘भारतीय वायुसेना: शान से छुएं आकाश’ में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर और सु-30 एमके-l एयरक्राफ्ट को शामिल किया गया था। अभी कुछ दिनों पहले ही, कांत ने इंडिया टुडे से कहा था, “मैं बचपन से टीवी पर गणतंत्र दिवस की परेड देख रही हूं और मेरे लिए ये गर्व की बात है कि इस बार मैं इसका हिस्सा बनूंगी। मैं राफेल और सुखोई समेत दूसरे फाइटर विमान भी उड़ाना चाहती हूं।”

गाजियाबादः डीएम अजय शंकर ने ध्वजारोहण किया

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण किया गया। इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी ने राष्ट्रगान में भाग लिया। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रांगण में संपन्न हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में अपने उद्बोधन में डीएम ने  सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई एवं अपने उद्गार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस के इतिहास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।

जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश के समग्र विकास हेतु कृत संकल्प है और इस दिशा में गम्भीरता से प्रयास किए जा रहे है। लेकिन जनपद स्तर पर जब तक विकास कार्य समय पर और गुणवत्ता पूर्ण नहीं होंगे  तब तक प्रदेश स्तर पर विकास परिलक्षित नहीं होगा। अत: जनपद स्तर व अन्य निचले स्तर के विकास कार्यों में संलग्न सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करके प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झण्डा रोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहां की हम सब को अपने कर्तव्यों को सेवा भाव से निर्वाह करना होगा। साथ ही आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार वैश्य सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रके प्रति भावना के विकास हेतु संबोधित किया

गोपीचंद सैनी    
बागपत। 26 जनवरी तथा मंगलवार को राष्ट्र पर्व गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यालय आजाद नगर बड़ौत पर राष्ट्र गीत के साथ ध्वजारोहण किया। ततपश्चात संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी व संस्थान की प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती सिमा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ को राष्ट्र भक्ति की भावना के विकास हेतु सम्बोधित किया। सम्बोधन के पश्चात संस्थान के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के प्रति अपनी भक्ति भवनाओं का प्रदर्सन एक रंगारंग कार्यक्रम के मध्यक से किया। कार्यक्रम के बाद संस्थान की ओर से गरीब बच्चों को कपड़े व मिठाई बांटी गई।
कार्यक्रम में रवित, नीतू जैन, राजेश, रेखा, शिमला, नेहा, निशा, सुघन्द, समुंद्री राजबीर, अमित मोहित जैन, राहुल शर्मा उपस्थित रहें।

शान-ओ-शौकत से मनाया 72वां गणतंत्र दिवस

शानो शौकत से मनाया 72 वा गणतंत्र दिवस...
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में

हापुड़। पुलिस लाइन में हुई परेड ने लोगों का दिल जीत लिया। मंगलवार को कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया। डीएम अदिति सिंह ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया। 
इसके बाद पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इस अवसर पर एसपी नीरज कुमार जादोन व जिला जज उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...