सोमवार, 18 जनवरी 2021

वायरस: जेल में साधारण मनाएंगे 'गणतंत्र' दिवस

अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। कोरोना का असर दूसरी चीजों के साथ अब गणतंत्र दिवस पर भी दिखेगा। महामारी के चलते अब की बार गणतंत्र दिवस के जश्न का रंग जेल में भी साधारण ही रहेगा। हर साल उत्साह, उल्लास एवं उमंग से मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस अब की बार सिर्फ ध्वजारोहण तक सीमित रहेगा। कोरोना के चलते इस बार परेड भी नहीं होगी। जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम रहती है। बंदियों में इसको लेकर उत्साह भी रहता है। बंदी भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि अब की बार कोरोना संक्रमण चल रहा है।कई बंदी भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ऐसे में जेल प्रशासन पूरा एहतियात बरत रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ही सामूहिक कार्यक्रम आयोजित न कराने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही परेड भी नहीं करने का फैसला लिया गया है।इस गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सिर्फ ध्वजारोहण होगा, उसमें सीमित संख्या में लोग प्रतिभाग करेंगे। साथ ही प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को कोविड गाइलाइन का पालन करना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इधर, जिला जेल में भी यही नियम लागू रहेगा। जिला जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि सामूहिक कार्यक्रम पर रोक रहेगी। ध्वजारोहरण व भाषण कार्यक्रम ऑनलाइन रहेगा, जो बंदी देख सकेंगे। का कहना है कि कोरोना के चलते गणतंत्र दिवस पर सामूहिक स्तर पर होने वाले कार्यक्रम पर पूर्णतया रोक रहेगी। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आन: पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में आरएलडी की उठापटक

आरएलडी में उठापटक जारी, गाजियाबाद-मेरठ और बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष हटाए, इन्हे मिली जिम्मेदारी
अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी में सक्रिय राष्ट्रीय लोकदल में उठापटक जारी है। अलीगढ के बाद अब बुलंदशहर, मेरठ और गाजियाबाद में बदलाव हुआ है। रालोद नेतृत्व ने तीनो जिले के जिलाध्यक्ष हटा दिए हैं।
बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष अब अरुण चौधरी को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख को और मेरठ में मतलूब गौड़ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

भारत का 'झंडा' बदलने की साजिश रचीं: सपा

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘भारत का झंडा बदलने की हो रही साजिश
 हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है, कि यूपी देश का बड़ा और राजनीतिक हैसियत वाला राज्य है। आने वाले दिनों में यहां साजिश व षडयंत्र की राजनीति होगी। वह सब होगा जो पहले नहीं देखा है। देश में जिस तरह का प्रचार हो रहा है। उससे लगता है। कि भारत का झंडा बदलने की साजिश हो रही है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा षड़यंत्रकारी, जातिवादी पार्टी है। उसका काम नफरत फैलाना है। भाजपा राज में किसान दुखी है। कृषि कानूनों से उन्हें लूट लिया जाएगा। तीनों कानून वापस होने चाहिए। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सपा डॉ. आंबेडकर और डॉ. लोहिया की विचारधारा पर चल रही है। विपक्षी नेताओं से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने की मंदिर ट्रस्ट की इच्छा पर अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल न होता तो पता नहीं कितने लोग अब तक चंदा मांगने आ गए होते। नवरात्र में चंदा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि हर धर्म में चंदा लेने की अलग-अलग व्यवस्था है। भाजपा इसे राजनीतिक कार्यक्रम बनाना बंद करें। हम हिंदू हैं। वेदों, गीता, रामायण में चंदा शब्द का जिक्र नहीं है। हम जहां भी मंदिर में गए दक्षिणा दी।

प्रारंभ: श्रीराम मंदिर निर्माण के प्रारूप की तैयारी

राम मंदिर की नींव का प्रारूप तैयार, फरवरी से शुरू होगा काम
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के लिए नींव का प्रारूप तैयार हो चुका है। नींव खोदाई का कार्य फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर के नींव के ढांचे पर इंजीनियरों ने मुहर लगा दी है। पूरा मंदिर विश्व में इंजीनियरिंग की अद्भुत संरचना में शामिल होगा। 01 फरवरी से नींव खोदाई का कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है। राममंदिर शताब्दियों तक सुरक्षित रहे इसके लिए देश की 10 बड़ी तकनीकी एजेंसियों ने करीब आठ माह तक मंथन किया है। उन्होंने कहा कि राममंदिर के नींव का प्रारूप तैयार हो चुका है। ऐसे में यदि 01 फरवरी से काम शुरू हो जाता है तो 39 से 40 महीने के भीतर राममंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि पत्थर का वजन जिस नींव पर टिका रहना है। उसकी आयु कैसी है। दूसरी बात इस नींव की ड्राइंग किस ढंग से बनाई जाए ताकि लंबे समय तक नींव पत्थर का वजन सह सके। इस पर इंजीनियर मंथन कर चुके है। उसका प्रारूप आ गया है। कार्य अब शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि नींव मजबूत करने के लिए 50 फीट गहराई तक खोदाई की जाएगी।
इसके बाद पत्थरों का भार सहने लायक नींव बनाई जाएगी। ऐसी ड्राइंग तैयार हो चुकी है जिससे राममंदिर शताब्दियों तक सुरक्षित रहेगा। राममंदिर भारत की इंजीनियरिंग ब्रेन का अद्भुत उदाहरण बनेगा। चंपत राय ने कहा कि हमारा 39 महीने के भीतर राममंदिर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। कहा कि राममंदिर में बहुत सारा काम मैनुअल होना है। इसलिए यदि चार-पांच महीने देर भी हो जाए तो भी कोई बात नहीं है। राममंदिर में मनुष्य के हाथों की कारीगरी होगी, आरसीसी, प्री फेब्रिकेशन का काम नहीं है। अनुभवी लोगों की मदद ली जा रही है।

सांसद प्रत्याशी की विधानसभा में दावेदारी: सपा

सपा में शामिल हुईं अलीगढ की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर, छर्रा विधानसभा पर कर सकती हैं दावेदारी !

अलीगढ। जिले की सियासत में एक और उलटफेर हुआ है। वर्ष 2019 में अलीगढ़ सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी लक्ष्मी धनगर शनिवार को सपा में शामिल हो गईं। सपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष लक्ष्मी धनगर ने दलबल के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कोविड-19 प्रोटोकाल के कारण लक्ष्मी धनगर के साथ केवल 20 लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मिली थी। इस मौके पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि लक्ष्मी के सपा में आने से पार्टी मजबूत होगी। अलीगढ़ में इसका व्यापक असर होगा। लक्ष्मी ने कहा कि वह सपा के साथ पूरे समाज को जोड़ेंगी और भविष्य में हरेक चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने में पूर्ण निष्ठा से काम करेंगी। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव को भी लक्ष्मी के साथ पूर्व सीएम अखिलेश ने मंच में जगह दी। बाद में जिलाध्यक्ष से संगठन विस्तार और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बातचीत की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश से पूर्व विधायक, बड़े-बड़े नेता सपा के साथ हो रहे हैं। जिससे पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।
माना जा रहा है, कि लक्ष्मी धनगर छर्रा विधानसभा पर सपा से दावेदारी करेंगी। जिले में उनके सपा में शामिल होने से तरह तरह की चर्चाएं हैं।

70 विधानभाओं में नियुक्त किये 'संगठन' मंत्री

काशीपुर। आम आदमी पार्टी सूबे में 2022 का चुनाव पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार है। इस ही क्रम में आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में बड़े स्तर पर संगठन विस्तार की घोषणा की गई। जिसमे पूरे प्रदेश की सभी विधानसभाओं में एक एक संगठन मंत्री की नियुक्ति की गई है। ऊधम सिंह नगर की काशीपुर विधानसभा से प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं ऊधम सिंह नगर की अन्य विधानसभाओं में जसपुर से अभिताभ सक्सैना, बाजपुर से दीनदयाल सिंह, गदरपुर से अमरदीप सिंह विर्क, रुद्रपर से हरपेन्द्र खैरा, किच्छा से दिनेश यादव, सितारगंज से माखन सिंह, नानकमत्ता से गुरविंदर सिंह व खटीमा से सुनील कंडवाल को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी ने अपने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का भी विस्तार करते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी सुवर्धन शाह जी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त गंगोत्री से राजेन्द्र बुटोला व धर्मपुर देहरादून से योगेंद्र चौहान को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। काशीपुर में लंबे समय से पार्टी संगठन के लिए काम कर रहे मयंक शर्मा को संगठन मंत्री नियुक्त किये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। प्रदेश प्रवक्ता व वि.स. संगठन मंत्री मयंक शर्मा को काशीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया जी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, केंद्रीय जोनल प्रभारी धर्मवीर अवाना, आकाश मोहन दीक्षित, आयुष मेहरोत्रा, आमिर हुसैन, ज़ोनल संगठन मंत्री प्रवीन कुमार, जितेंद्र भट्ट आदि ‘आप’ नेताओं ने मिष्ठान खिलाकर व पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं व शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

प्रयागराज: प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 4-5 में जल स्तर बढ़ने के कारण आई कटान का निरीक्षण सोमवार को जिलाधिकारी श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने किया। हाल ही में संगम नोज एवं कुछ अन्य घाटों पर जल के रंग में बदलाव की चिंता साधु एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा व्यक्त की गई थी। जिसके दृष्टिगत नरोरा डैम से पानी छुड़वाया गया था। जल स्तर बढ़ने के कारण जल स्वच्छ एवं निर्मल हो गया। परंतु कटान की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। जिससे स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया एवं किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। कटान के कारण श्री जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी मुनीषाश्रम महाराज के कैंप के पिछले हिस्से में लगे कुछ टेंट का स्थानांतरण एहतियात के तौर पर किया गया है। इसके अतिरिक्त कोई भी संस्था कटान से प्रभावित नहीं हुई है। श्री जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी मुनीषाश्रम जी महाराज शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रहे एंटीजन टेस्ट को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा वहां उपस्थित कल्पवासियों से उनके आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट भी चेक की। निरीक्षण उपरांत जिलाधकारी ने कुछ संस्थाओं के महंतों से भेंट की तथा वहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन शतप्रतिशत सुनिश्चित करवाने का निवेदन किया। दंडी वाडा के श्री ब्रह्म आश्रम जी महाराज के दर्शन करते हुए उनके शिविर में रह रहे कुछ कल्पवासियों से बातचीत की तथा उनकी भी कोविड-19 आरटीपीसीआर रिपोर्ट चेक की। जांच के दौरान सभी जगह उपस्थित शत प्रतिशत लोगों के पास 5 दिन के भीतर की आरटी पीसीआर रिपोर्ट पाई गई। बातचीत के दौरान विभिन्न जनपदों से आए कल्पवासियों ने बताया कि उन्हें संस्था द्वारा पहले से ही कह दिया गया था कि बिना आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के संस्था में आने की अनुमति नहीं इसलिए वे सब अपने साथ रिपोर्ट लेकर आए हैं। महंत श्री ब्रह्म आश्रम जी महाराज ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कल्पवासियों के एंटीजन टेस्ट हेतु स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस निरंतर आ रही है। 
तत्पश्चात जिलाधिकारी मनी रामदास छावनी गए तथा महंत श्री राम गोपाल दास जी के दर्शन कर उनके यहां कोविड-19 से संबंधित की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महंत जी ने भी आश्वस्त कराया की उनके यहां भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत अनुपालन हो रहा है एवं किसी भी कल्पवासी को बिना आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के आने की अनुमति नहीं है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम किया जारी

लखनऊ। विश्वविद्यालय पहली बार परीक्षा तीन पालियों में आयोजित कराने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होगी। कोरोना महामारी की वजह से इस साल भी परीक्षा ओएमआर पर बहुविकल्पीय सवाल आधारित होगी। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि सेमेस्टर की स्नातक परीक्षाएं तीन पाली में कराई जा रही हैं। बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 9.00 से 10.30 बजे तक, बीकॉम तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 12.00 से 1.30 बजे तक, बीएससी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा बीए पंचम की परीक्षाऐं दोपहर 3.00 बजे से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।

प्रयागराज: गरीब-असहायों को कम्बल वितरण किया

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। अरैल स्थित आदि वेणी माधव मंदिर पर गरीब एवं असहायों को कम्बल वितरण किया गया। संस्थाध्यक्ष संतोष तिवारी एवं कार्यक्रम अधिकारी निखिलेश पांडेय ने मुख्य अतिथियों आनंद कुमार साहू, डॉ. संगम लाल विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, डॉ. ए. के. चौबे, सिद्धार्थ पाण्डेय, अनिल कुमार विश्वकर्मा, दया शंकर पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, सुशील श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथियों द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले सत्येन्द्र सोनकर- गंगा यमुना तहजीब, एडवोकेट राजन शर्मा, गोपाल, आनन्द कुमार उपाध्याय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सर्वश्री कुंवर तिवारी, सुनील मिश्रा, महेश प्रसाद केसरवानी, सुनील कुशवाहा, आशीष कुमार पाण्डेय, संदीप सिंह,डां प्रमोद मिश्रा, रोहित तिवारी, नागेश नारायण मिश्रा, ऋषि दीक्षित,मीनू पांडे, पूर्णिमा चौबे, कंचन पाण्डेय, गुड़िया सिंह परिहार, स्मिता वर्मा,सरिता गिरी, तुलसी तिवारी,देव दीप मालवीय, दामोदर प्रसाद तिवारी, पप्पू पुजारी, बृजेन्द्र नारायण शर्मा, मनोज कुमार,गोविंद सिंह, प्रवीण तिवारी,कार्तिकेय तिवारी, पीयूष, प्रियांशु शुक्ला, आनन्द कुमार उपाध्याय, आर्यन तिवारी, ऋषभ पाण्डेय, कार्तिकेय शर्मा, राहुल कुशवाहा, यश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

प्रयागराज: सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। विकास भवन स्थित सरस भवन के सभागार में मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल लोकनाट्य नौटंकी विधा से 05 टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने अभिनय से वहां उपस्थित लोगो व निर्णायक मण्डल के सदस्यों का मन मोह लिया। निर्णायक मण्डल में अपर आयुक्त प्रथम रमेश चन्द्र (अध्यक्ष), हर्षित कुमार, केन्द्राध्यक्ष/कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन, मोहन धनराज, सहायक निदेशक कार्यक्रम आकाशवाणी, अतुल यदुवंशी अध्यक्ष लोककला महासंघ, गुलाम सरवर, पाण्डुलिपि अधिकारी सस्कृति विभाग, शैलेश श्रीवास्तव, नाट्यविद् एवं इन्द्रमणि पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी निर्णायक मण्डल की भूमिका में मौजूद रहे। सभी प्रतियोगियों को अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए 20 मिनट का समय दिया गया था। विजेता का चयन विषय वस्तु, वेश-भूषा एवं वाद्य्य यंत्र पर निर्धारित 20-20 अंक के आधार पर प्रतिभागियों को नम्बर दिये गये। जिसके आधार पर मेवालाल बिंद नौटंकी मण्डली को प्रथम स्थान, शिव प्रकाश नौटंकी मण्डली को द्वितीय एवं श्री संतोष कुमार नौटंकी मण्डली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रतियोगी सांस्कृतिक दलों के द्वारा सामाजिक विषयों पर अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।

प्रयागराज: डायरी का निर्माण अतिशीघ्र किया जाए

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल के द्वारा आयोजित बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी पदाधिकारी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की डायरी का निर्माण शीघ्र से शीघ्र कराएं। जिससे कि पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के उद्देश सिद्धांत एवं उसका इतिहास जान सके और कार्य योजना के अंतर्गत पार्टी को बूथ स्तर और मजबूत बनाया जा सके और आगे का... सेक्टर और बूथ हमारी शक्ति के केंद्र हैं। इनमें, मजबूत, गतिशील संगठन खड़ा हो इस निमित्त  डायरी का निर्माण शीघ्र से शीघ्र करें। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने की संचालन राजू वर्मा ने की
बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती अनीता सचान, नवरत्न  कत्याल, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, अरविंद केसरवानी, शिव शरण सिंह, शिव मोहन गुप्ता, नीरज केसरवानी, मनमोहन मिश्रा, अतुल खन्ना, लता उपाध्याय आदि मंडल के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

प्रयागराज: अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। जिला कचहरी के अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारी मे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हुआ। कुल मतदाता की संख्या करीब 4083 थी। 60 बूथ पर अधिवक्ता द्वारा डाले गए वोट व  08 बैलेट पेपर मतदान के लिए उपयोग किए गए। प्रातः 9:00 से शाम 5:00 बजे तक हुआ मतदान प्रशासन भी अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग करते हुए मतदान को संपन्न कराया।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...