गुरुवार, 14 जनवरी 2021
सर्दी के बावजूद भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी
गजब: सीएम की मीटिंग में घुस लेती एसडीएम
गावस्कर के साथ वाकयुद्ध मे पड़ने का इरादा नहीं
सिडनी। आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन का सुनील गावस्कर के साथ वाकयुद्ध में पड़ने का कोई इरादा नहीं है और उन्होंने कहा कि उनकी कप्तानी को लेकर भारत के इस महान बल्लेबाज के आकलन से वह रत्ती भर भी चिंतित नहीं हैं। सिडनी टेस्ट के दौरान पेन ने रविचंद्रन अश्विन पर छींटाकशी की थी जिसके बाद गावस्कर ने कहा था कि राष्ट्रीय टीम के कप्तान को यह शोभा नहीं देता और बतौर कप्तान पेन के दिन गिनती के बचे हैं। यह पूछने पर कि क्या उन्होंने गावस्कर की टिप्पणी सुनी है, पेन ने कहा ,” मैने सुना लेकिन मैं इसमें पड़ना नहीं चाहता। मेरा सुनील गावस्कर के साथ वाकयुद्ध का कोई इरादा नहीं है।” उन्होंने कहा,” वह अपनी राय रखने के लिये स्वतंत्र हैं लेकिन मुझे रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता। सनी को जो कहना है, वह कहते रहें लेकिन आखिर में मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है।” पेन ने अपने आचरण के लिये सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा कि अब आगे से वह चेहरे पर मुस्कुराहट लिये खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा,” अपने पूरे कैरियर में 99 प्रतिशत मैं इत्मीनान से रहा हूं। उससे ही मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाता हूं। उस दिन मैं आवेग में आ गया था।” उन्होंने कहा ,” मैने दर्शकों की तरफ देखा और मुझे महसूस हुआ कि मैं टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी कर रहा हूं। मैने हमेशा इसका सपना देखा था। मैं काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलूंगा और जीतने के इरादे से ही खेलूंगा।”
सीबीआई अधिकारी के घर पर सीबीआई की रेड
होममेड आई मास्क से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती
14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया
विश्व में मृतक संख्या-19.77 लाख से अधिक हुई
वाशिंगटन डीसी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा। विश्वभर में अब तक 19.77 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी हैं। जबकि बीते एक दिन में सात लाख 40 हजार से अधिक नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9.23 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ 23 लाख 13 हजार 199 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 19 लाख 77 हजार 893 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.30 करोड़ हो गयी है, जबकि 3.84 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ पांच लाख 12 हजार से अधिक हो गया। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 46 हजार 763 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,51,727 हो गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 82.56 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि इस महामारी से 2.05 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 34.34 लाख हो गयी है जबकि 62,463 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 32.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 84,910 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 28.88 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 69,168 मरीजों की मौत हाे चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 23.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,325 लाेगों की मौत हुई है।इटली में अब तक 23.19 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 80,326 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 21.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,878 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 19.81 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 42,618 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 18.31 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,124 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 17.57 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 44,983 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 15.71 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.36 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 14.04 मामले सामने आए हैं तथा 32,074 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 13.05 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,360 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में 12.78 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 35,140 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूक्रेन में 11.66 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 21,121 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 38,399 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.01 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,786 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 8.58 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 24,951 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,656 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 6.86 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 17,404 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 6.81 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,969 लोगाें की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में करीब 6.70 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,250 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.52 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 17,204 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.05 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,915 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.24 लाख को पार कर गयी है और 7833 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 5.20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,817 लोगों की जान जा चुकी है। स्वीडन में इस महामारी से 5.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,834 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 5.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,818 लोगों की मौत हो चुकी है। पुर्तगाल में कोरोना में 5.07 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8236 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फिलीपींस में 4.92 लाख लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9699 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 4.90 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8521 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7810 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 6868 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6304 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,229, बोलीविया में 9493, मिस्र में 8362, ग्वाटेमाला में 5117 तथा चीन में 4,796 लोगों की मौत हो चुकी है।
उपचुनाव: भाजपा का एहसान चुकाएगी बसपा
बिहार: करोड़ों की हेरोइन व अफीम बरामद की
सीएम त्रिवेंद्र ने मकर संक्रांति की बधाईयां दी
पंकज कपूर
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।
सलाह: सीमा से हटे तो नाकाबंदी करेगी सरकार
आज लॉन्च, पीएम कौशल योजना का तीसरा चरण
कड़ा हो सकता है कोरोना का अगला पड़ाव
मध्य-प्रदेश में सीएम शिवराज का एक्शन जारी
मकर सक्रांति के साथ माघ मेले का आगाज
पंजाबः सीएम अमरिंदर ने बुलाई कैबिनेट की बैठक
ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया पारित
वाशिंगटन डीसी। डेमोक्रेटिक नेताओं के नियंत्रण वाली अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने पिछले सप्ताह कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में हुई हिंसा के मद्देनजर अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके साथ ही ट्रंप अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनके खिलाफ दो बार महाभियोग चलाया जा रहा है। इस प्रस्ताव को 197 के मुकाबले 232 मतों से पारित किया था। रिपब्लिकन पार्टी के भी 10 सांसदों ने इसके समर्थन में मतदान किया। इस महाभियोग प्रस्ताव में निर्वतमान राष्ट्रपति पर अपने कदमों के जरिए छह जनवरी को ‘‘ राजद्रोह के लिए उकसाने’’ का आरोप लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि ट्रंप ने अपने समर्थकों को कैपिटल बिल्डिंग (संसद परिसर) की घेराबंदी के लिए तब उकसाया, जब वहां इलेक्टोरल कॉलेज के मतों की गिनती चल रही थी और लोगों के धावा बोलने की वजह से यह प्रक्रिया बाधित हुई। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चार सांसदों ने मतदान नहीं किया। चारों भारतीय अमेरिकी सांसदों एमी बेरा, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल ने महाभियोग के समर्थन में मतदान किया। अब इस प्रस्ताव को सीनेट में भेजा जाएगा, जो ट्रंप को कार्यालय से हटाने के लिए सुनवाई करेगी और मतदान करेगी। सीनेट 19 जनवरी तक के लिए स्थगित है। इसके एक दिन बाद 20 जनवरी को जो बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।
पीएम ने देशवासियों को मकर सक्रांति की बधाईं दी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि ये पर्व हर किसी के जीवन में सुख एवं समृद्धि के साथ नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें। पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह त्योहार तमिल संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर जीने की प्रेरणा देता रहे और हर किसी में करुणा एवं दया का भाव मजबूत करता रहे।’’ माघ बिहू पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुजरात के लोगों को उत्तरायण की शुभकामनाएं दीं। मकर संक्रांति एक ऐसा त्यौहार है जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम और तरीकों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इसे तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है। असम में इसे माघ बिहू और गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं। पंजाब और हरियाणा में इस समय नई फसल का स्वागत किया जाता है और लोहड़ी पर्व मनाया जाता है।इस दिन पतंग उड़ाने का भी विशेष महत्व होता है और लोग बेहद आनंद और उल्लास के साथ पतंगबाजी करते हैं। गुजरात में इस दिन पतंगबाजी के बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लिखा है ‘सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामनाओं के साथ सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ सभी देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल एवं उत्तरायणी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आएं। ईश्वर से कामना है कि आप खुश रहें, स्वस्थ रहें।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “फसलों की कटाई का समय खुशी और उत्सव का अवसर होता है। सभी को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की शुभकामनाएं। हक के लिए शक्तिशाली लोगों के खिलाफ लड़ रहे किसान, मजदूरों के लिए विशेष प्रार्थना और शुभकामनाएं।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और भोगी की हार्दिक शुभकामनाएं। फसलों से जुड़े इन त्यौहारों के उल्लास के बीच ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले।
पेट्रोल-डीजल में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की। देश के चार बड़े महानगरों में आज डीजल 24 से 26 पैसे और पेट्रोल 22 से 25 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ। बुधवार को पांच दिन स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दाम बढ़े थे। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल का दाम आज रिकार्ड भाव से मात्र दो पैसे कम 91.32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। यहां पेट्रोल का रिकार्ड भाव चार अक्टूबर 2018 को 91.34 रुपये प्रति लीटर था। दिल्ली में आज पेट्रोल 25 पैसे बढ़कर 84.70 रुपये और डीजल भी इतना ही बढ़कर 74.88 रुपये प्रति लीटर हो गया। दिल्ली में पेट्रोल रोज नये रिकार्ड बना रहा है। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल के दाम 25 पैसे बढ़कर 91.32 रुपये और डीजल के भाव 26 पैसे बढ़कर 81.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल के भाव 23 पैसे बढ़कर 86.15 रुपये और डीजल के भाव 25 पैसे बढ़कर 78.47 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।
देश में कोरोना के 16,946 नए संक्रमित मिलें
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 16,946 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,12,093 हो गए। जिनमें से 1,01,46,763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 198 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,727 हो गई। आंकड़ों के अनुसार कुल 1,01,46,763 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.52 हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब भी तीन लाख से कम है। अभी 2,13,603 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.03 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अभी तक कुल 18,42,32,305 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,43,191 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...