बुधवार, 13 जनवरी 2021

बंगाली एकता मंच ने विवेकानंद की जयंती मनाई

कोलकाता। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के सभी कार्यकर्ताओं में निर्णय लिया कि अबकी बार स्वामी विवेकानंद जयंती स्वामी के सिद्धांतों पर चलते हुए युवाओं को देश के प्रति जागरूक करते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हुए मनाया जाएगा।
इसी को देखते हुए अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश क्षेत्र के बिलासपुर के एक छोटे से गांव में स्वर्ग फार्म के गोकुल नगर क्षेत्र में आशाएं और गरीब बुजुर्गों को राशन वितरित किया।।
आश्वासन दीया आगे भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ेगी तो अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के कार्यकर्ता जरूरतमंद और गरीबों के लिए हमेशा तन मन धन से मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे।।
अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाया और युवाओं को नशे से दूर रहने की और लोगों की सेवा करने के प्रेरित किया।।
इसी उपलक्ष में गोकुल नगर क्षेत्र के प्रभारी आनंद बाला और उनके सहयोगी ने अपने अपने प्रयासों से जरूरतमंद लोगों सहयोग प्रदान की।
जहां की तरफ देश के अंदर बड़े बड़े कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है। वहीं अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि इस साल उत्तराखंड क्षेत्र में जो भी जयंती में खर्चा आता है उस पैसों को गरीबों और जरूरतमंद लोगों में सहयोग करके स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जाएगी।
किस उपलक्ष में उपस्थित थे। अखिल भारतीय बंगाली समाज अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास, आनंद वाला, आशु मंडल, मानिक बैरागी, दीपक मंडल , कौशल विश्वास, शुभम दास, आदि लोग उपस्थित थे।

हल्द्वानी: बच्चों के खातों में डालें जाएंगे ₹2.76 करोड़

हल्द्वानी। शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक जिले के 1351 स्कूलों में अध्ययनरत 46000 बच्चों के खातों में 2.76 करोड रुपए जारी किए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से हर साल कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ने वाले छात्रों की ड्रेस खरीदने के लिए यह रकम दी जाती है। इस योजना के अनुसार प्रत्येक छात्र को दो जोड़ी ड्रेस के लिए ₹600 उनके खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी अधिकारियों को पत्र लिखकर 20 जनवरी तक ड्रेस की रकम बच्चों के खाते में ट्रांसफर करने को कहा गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हाल में नगद में कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। दरअसल वर्तमान में केवल दसवीं और बारहवीं को छोड़कर सभी कक्षाओं का पठन-पाठन ऑनलाइन माध्यम से ही चल रहा है।

उगाही के आरोप में दरोगा-सिपाही सस्पेंड किए

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के धानेपुर थाने में तैनात दारोगा सतीश सिंह व सिपाही इंद्रेश यादव को वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने निलंबित कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान वसूली करने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिये है। उन्होंने बताया कि शैलेश कुमार पाण्डेय ने इस मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुये सभी मातहतों को अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर कड़ी चेतावनी दी हैं।

मरीजों के ठीक होने की दर 96.51फीसदी हुईं

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,968 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,95,147 हो गए। इनमें से 1,01,29,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.51 हुई।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 202 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,529 हो गई। आंकड़ों के अनुसार 1,01,29,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 2,14,507 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.04 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 12 जनवरी तक कुल 18,34,89,114 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 8,36,227 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

चेतना दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

पंकज कपूर 

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वामी विवेकानन्द की 158 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित युवा चेतना दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के कई युवाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जल्द ही राज्य में युवा आयोग अस्तित्व में आ जायेगा। इसके लिए बजट का प्राविधान हो चुका है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने एक ध्येय वाक्य दिया ‘‘उठो जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो ’’। विवेकानन्द जी भारतीय संस्कृति के संवाहक थे। उन्होंने पूरे विश्व को भारत की संस्कृति से अवगत कराया। भारत की संस्कृति सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है, यहां की संस्कृति में सबको साथ लेकर चलने की ताकत है। उन्होंने भारत की शौर्य, वीरगाथाओं और वसुधैव कुटुम्बकम् की संस्कृति से दुनिया को अवगत कराया। दर्शन एवं साधक के रूप में हम विवेकानन्द जी के चरित्र को समझ सकते हैं। शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक सभी तरह की शक्ति हमारे युवाओं में होनी चाहिए, इस पर भी उन्होंने विशेष बल दिया। विवेकानन्द जी ने उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जनपद, बागेश्वर एवं अगस्त्यमुनी के स्मरणों का वर्णन किया है। उत्तराखण्ड से स्वामी विवेकानन्द जी का विशेष लगाव था। विवेकानन्द जी का जीवन दर्शन युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज प्रदेश के युवाओं के साथ जो संवाद हुआ, इसमें बहुत अच्छे सुझाव मिले। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि युवाओं द्वारा जो भी सुझाव दिये गये हैं, उनका संग्रह किया जाय। ये विचार सरकार के लिए नीतिगत निर्णय लेने में सहयोगी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, कार्य के प्रति समर्पण का भाव हो तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। युवाओं को रोजगार तक ही सीमित न रहकर अपने साथ अन्य लोगों को रोजगार से जोड़ना होगा। स्वरोजगार के लिए राज्य में पर्याप्त संभावनाएं भी हैं। उत्पादों का वैल्यू एडिशन एवं प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कैसे हो, इस दिशा में और प्रयासों की जरूरत है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्रोथ सेंटर पर कार्य किया जा रहा है। ग्रोथ सेंटर आज आजीविका बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यूएनओ की रिपोर्ट के अनुसार एडवेंचर टूरिज्म में रोजगार की सबसे अधिक संभावनाएं हैं। राज्य सरकार ने एडवेंचर टूरिज्म के लिए एक अलग विंग बनाई है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र से राज्य के युवाओं ने संवाद स्थापित करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से युवा कैसे लाभान्वित हो रहे हैं, प्रदेश को और तेजी से प्रगति पथ पर ले जाने के लिए क्या प्रयास होने चाहिए और सरकार की योजनाओं के बारे में दूरस्थ क्षेत्रों तक लोगों को जानकारी हो इस बारे में सुझाव दिये गये।

सांसद अजय ने पीएम का आभार व्यक्त किया

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...