बुधवार, 30 दिसंबर 2020

बस-पिकअप की टक्कर में 2 श्रद्धालुओं की मौत

बस और पिकअप टक्कर में दो श्रद्धालुओं की मौत 17 घायल

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज के सोरो इलाके में पिकअप और राज्य परिवहन निगम की बस के बीच बुधवार हुई टक्कर में दो श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यहां कहा कि श्रद्धालु सोरों से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। सोरों के आगरा बरेली राजमार्ग पर मल्लाह नगर के पास यह हादसा हुआ। घायलों को कासगंज के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी श्रद्धालु मैनपुरी के रहने वाले हैं। दोनो मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ में 16 आईपीएस का हुआ तबादला

छत्तीसगढ़ में 16 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश 

रायपुर। राज्य सरकार ने 6 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। जारी सूची में दीपांशु विजय काबरा टी.आर.पैकरा, रतन लाला डांगी, आर.पी.साय, संजीव शुक्ल और विनीत खन्ना का नाम शामिल है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।

ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को यूके में मिली मंजूरी

ऑक्सफोर्ड की कोविड-19 ऑक्सफोर्ड की स्टार जॉन्स वैक्सीन को यूके में मिली मंजूरी, अगला नंबर भारत का? 

लंदन। यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। कुछ दिनों में ही ब्रिटेन के लोगों को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन की खुराक लगनी शुरू हो जाएगी ब्रिटेन की मंजूरी के बाद भारत में उम्मीदें बढ़ गई है। क्योंकि यहां इस्तेमाल के लिए अप्रूवल की लाइन में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन सबसे आगे खड़ी है।

सीजी: सीएम भूपेश का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम

सीएम भूपेश बघेल का 2 दिवसीय दौरा कार्यक्रम
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल 2 जनवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान सीएम बघेल रायगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। 3 जनवरी को सीएम बघेल बिलासपुर में विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। आयोजित आम सभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान सीएम गौठान और अंग्रेजी माध्यम स्कूल का भी निरीक्षण करेंगे।

मुंबई: लाल निशान में बीएसई, सेंसेक्स 151 अंक टूटा

रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलने के बाद लाल निशान में बीएसई, सेंसेक्स 151 अंक टूटा

मुंबई। बीएसई इन दिनों लगातार रिकॉर्ड बनाते दिख रहा है। बुधवार को बाजार में खुलते समय भारी उछाल देखा गया लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार लाल निशान पर पहुंच गया। इससे निवेशकों भारी चिंता के भाव साफ देखे जा सकते हैं। सेंसेक्स 176 अंकों की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई 47,789 पर और निफ्टी 48 अंकों की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई 13,980.90 पर खुला।
हालांकि थोड़ी ही देर में बाजार सपाट हो गया और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में आ गये। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले-जुले संकेतों की वजह से शेयर बाजार सपाट हो गया।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स बढ़ते हुए 47,807.85 की नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 13,982.90 के स्तर तक पहुंचा। इसी तरह गिरते हुए सेंसेक्स 151 अंक टूटकर 47,462.03 तक और निफ्टी 13,886.75 तक पहुंचा।
इन शेयरों में आयी तेजी
निफ्टी में शुरूआती कारोबार में करीब 886 शेयरों में तेजी और 343 शेयरों में गिरावट आयी। पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट आयी। निफ्टी पर बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में यूपीएल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक और आयशर मोटर्स शामिल।

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, अभियान

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, सर्च अभियान जारी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में मंगलवार शाम से जारी मुठभेड़ में बुधवार को तीन आतंकवादी मारे गये तथा सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमराबाद लवायपोरा के समीप अभियान छेड़ा था।
सुरक्षा बल के जवान लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक मकान में छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायीं। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चलती रही। उन्होंने बताया कि अंधेरे और ठंड के कारण अभियान रोक दिया गया। सुरक्षा बलों ने कड़े गश्त और आतंकवादियों के भागने के प्रयास को विफल करने के लिए लक्षित मकान के आसपास लाइटें लगवायीं।
आज सुबह हाेने पर अभियान तेज कर दिया गया। करीब सात बजे तक दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने मकान में मोर्टार से गोले दागे, जहां आतंकवादी छुपे हुए थे। इसके बाद आतंकवादियों की ओर से गोलियां चलनी बंद हो जाने पर सुरक्षा बल के जवान मकान के भीतर घुसे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये हैं। मृत आतंकवादियों की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।
अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। कानून एवं व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिए समीप के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इलाके के निवासियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से सुरक्षा बलों ने लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी, जिससे काफी संख्या में लोग अपने घरों से नहीं निकल सके।
दिल का दौरा पड़ने से सीआरपीएफ के जवान की मौत
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में आज सुबह सीआरपीएफ के एक जवान को दिल का दौरा पड़ा। उसे तुरंत पुलवामा के जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सिकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। जवान की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि विनोद कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह सीआरपीएफ की 183 बटालियन में तैनात था।

लगभग डेढ़ करोड़ मोबाइल उपभोक्ता प्रभावित

पंजाब में दूरसंचार टावरों में तोड़फोड़ से डेढ़ करोड़ मोबाइल उपभोक्ता प्रभावित
हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन के दौरान दूरसंचार टावरों में बड़ी संख्या में तोड़फोड़ से संपर्क सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। और करीब डेढ़ करोड़ उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। तथा कोरोना के संकट में घर से पढ़ाई कर रहे छात्र और वर्क टू होम पेशेवर सबसे अधिक कठिनाई में हैं।
किसानों के प्रदर्शन का आज 35 वां दिन है। आज सरकार से भी सातवें दौर की बातचीत होनी है। इन सबके बीच हर गुजरते दिन के साथ आंदोलन के उग्र होने का प्रभाव नजर आने लगा है। पहले रेल और सड़कें रोकी जा रही थीं। किंतु अब धीरे-धीरे तोड़फोड़ की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार पंजाब में 3.9 करोड़ मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोग हैं। इनमें रिलायंस जियो के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ उसके उपभोक्ता हैं।
पंजाब में आंदोलन के नाम पर रिलायंस जियो के 2000 के करीब मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की अपील और चेतवानी भी खास असर नहीं डाल पाई। मंगलवार को सेलुलर आपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओआईए)ने भी टावरों में तोड़फोड़ से संपर्क व्यवस्था के चरमरा जाने की आशंका और चिंता जताई है। सीओएआई रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन- आइडिया जैसी कंपनियों की एसोसिशन है।
किसान आंदोलन समर्थक का अधिक गुस्सा रिलायंस जियो के टावरों पर नजर आ रहा हैं। क्योंकि उन्हें अंदेशा है। कि नए कृषि कानूनों का सबसे अधिक लाभ मुकेश अंबानी और अडानी की कंपनियों को ही मिलेगा, हालांकि न तो अंबानी का रिलायंस समूह और न ही अडानी की कंपनियां किसानों से अनाज खरीदने के कारोबार में हैं। यही नहीं अब बाबा रामदेव की पतांजलि के उत्पादों की भी आवाज उठने लगी है। मुख्यमंत्री कैप्टन सिंह की चेतावनी और किसान संगठनों की अपीलें बेसर साबित हुई है।
एयरटेल, वोडा-आइडिया और रिलायंस जियो जैसी टेलीकॉम कंपनियों की साझा एसोसियेशन सीओएआई और टावर कंपनियों के संगठन, टावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसोसिएशन (टीएआईपीए) भी पंजाब में टावर को नुकसान न पहुंचाने की अपील कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की सख्त कार्यवाही की चेतावनी देने के बावजूद तोड़फोड़ जारी है। सरकारी आदेशों के स्पष्ट अभाव दिख रहा है। हालांकि पुलिस जरूर कुछ हरकत में आई है। रिलायंस जियो पिछले कुछ दिनों में तोड़फोड़ के कारण खराब हुए कुछ टावरों की तेजी से मरम्मत कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम तक कुल 826 साइटें डाउन थीं। सूबे में जियो के करीब नौ हजार टेलीकॉम टावर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सितंबर 2020 में जियो के दूरसंचार टावर संपत्ति का बड़ा हिस्सा कनाडा की ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी को बेच दिया था। यह डील 25,215 करोड़ रुपये में हुई थी। इसका मतलब है। कि किसान जो टावर रिलायंस जियो का समझ कर तोड़ रहे हैं। दरअसल उसमें कनाडा की ब्रुकफील्ड की भी हिस्सेदारी हैं। और इस तोड़फोड़ का नुकसान ब्रुकफील्ड को भी होगा।
विशेषज्ञों के मुताबिक कनाडा की ब्रुकफील्ड कंपनी की संपत्ति के नुकसान से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि और निवेश की संभावनाओं को धक्का लगेगा। उद्योगों के लगातार विरोध से पंजाब से उद्योगों के पलायन का खतरा भी बढ़ जाएगा। आम लोगों का मानना है। कि राजनीतिक नफे नुकसान से इतर सरकारी या निजी संपत्ति के नुकसान से किसी को कोई फायदा नहीं पहुंचता।
मोबाइल टावरों की विद्युत आपूर्ति काटना सूबे की जीवन रेखा को शिथिल करने जैसा है। बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं से महरूम हैं। कोविड में जो लोग घर से काम कर रहे थे। यानी वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। उन्हें भी खतरे में धकेल दिया गया है। ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े युवाओं के धंधे मंदे हो गए हैं।

मुजफ्फरनगर: युवती का अपहरण,सामूहिक दुष्कर्म

अरविंद कुमार सैनी 
मुजफ्फरनगर। एक युवती घर के आंगन में सूख रहे कपड़े उतारने के लिए बाहर निकली तो पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। सुबह एक पोखर के पास अचेत अवस्‍था में वह पड़ी मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म हुआ था। शर्मसार कर देने वाली यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है। मुज़फ़्फ़रपुर के कांटी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक रेप की घटना सामने आई है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे से ही युवती गायब थी। बुधवार की सुबह वह एक पोखर के पास अचेत अवस्था में मिली जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से दो आरोपित को पकड़ लिया गया है। मामले की तफ्तीश में कांटी व महिला थाना की पुलिस जुटी हुई है। मौके पर पहुंचे एएसआई हरीबल्‍लभ कुमार ने बताया कि रेप की घटना हुई है। और दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अब परिजनों का बयान लिया जा रहा है। उसके बाद केस दर्ज होगा। पीड़िता की मां ने बताया कि रात करीब दस बजे वह घर के आंगन में सूख रहे कपड़े उतारकर रूम में लाने के लि‍ए निकली. उसी दौरान घर के दरवाजे पर से मुंह दबाकर उसे लेकर कुछ लोग भाग गए। जब उसके पिताजी आए तो बेटी हम लोगों को नहीं दिखी तब जाकर घर के बाहर खोजबीन शुरू की लेकिन वो नहीं मिली अंत में आसपास के लोग चले गए लेकिन मैं ढूंढती रही सुबह पांच बजे पोखर के पास हमको मिली, तब पुलिस को सूचना दी गई। मेरे बेटी के साथ गलत काम किया गया है।

भारत: वायरस संक्रमण के 20,549 नए मामले

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,549 नए मामले
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,549 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,02,44,852 हो गई है। जबकि इनमें से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 98.34 लाख हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। लोगों के संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 95.99 प्रतिशत है। सुबह आठ बजे जारी इन आंकड़ों के अनुसार 286 और रोगियों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,439 हो गई है।
मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 98,34,141 लोग ठीक हो चुके हैं। जिससे संक्रमण से उबरने की दर 95.99 प्रतिशत हो गई है। जबकि कोविड-19 मृत्युदर 1.45 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार नौवें दिन तीन लाख से कम रही। देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,62,272 है। जो कुल संक्रमितों का 2.56 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आईसीएमआर) के मुताबिक 29 दिसंबर तक 17,09,22,030 नमूनों की जांच की चुकी है। इनमें से 11,20,281 जांच मंगलवार को की गई।

भारत में भी पैर पसार रहा कोरोना का नया स्ट्रेन

भारत में भी पैर पसार रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, ब्रिटेन से लौटै 20 लोग संंक्रमित
नई दिल्ली। ब्रिटेन से भारत लौटे कुल 20 लोग सार्स-सीओवी-2 के नए प्रकार (स्ट्रेन) से संक्रमित पाए गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इन 20 लोगों में मंगलवार को संक्रमित पाए गए छह लोग भी शामिल है।
मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) में जांच के दौरान आठ मामले, कल्याणी (कोलकाता के पास) स्थित ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स’ (एनआईबीएमजी) में एक मामला, पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) में एक मामला, बेंगलुरू के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान अस्पताल (निमहांस) में सात मामले हैदराबाद के कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) में दो मामले और दिल्ली के जिनोमिकी और समवेत जीव विज्ञान संस्थान (आईजीआईबी) में एक मामला सामने आया।
मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि ब्रिटेन से आए छह लोग वायरस के नए प्रकार से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी लोगों को चिह्नित स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों में अलग पृथक-वास कक्षों में रखा है। और उनके सम्पर्क में आए लोगों को भी पृथक-वास में रखा गया है। इन लोगों के साथ यात्रा करने वाले लोगों उनके परिवार के सदस्यों और उनके सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। अन्य नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है।
मंत्रालय ने कहा कि हालात पर निकटता से नजर रखी जा रही है। और सतर्कता बढ़ाने, संक्रमण को रोकने जांच बढ़ाने और नमूनों को आईएनएसएसीओजी प्रयोगशालाओं में भेजने के लिए राज्यों को नियमित सलाह दी जा रही है। उसने कहा कि यह गौर करने वाली बात है। कि सबसे पहले ब्रिटेन में मिला वायरस का नया स्वरूप डेनमार्क, हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा जापान, लेबनान और सिंगापुर में भी पाया गया है।
मंत्रालय ने बताया कि 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर के बीच करीब 33,000 यात्री ब्रिटेन से भारत के विभिन्न हवाईअड्डों पर पहुंचे। इन सभी यात्रियों का पता लगाया जा रहा है। और केन्द्र तथा राज्य सरकार इनकी आरटी-पीसीआर जांच करा रही है। भारत ने विषाणु के उत्परिवर्तित प्रकार (म्यूटेंट वेरिएंट) का पता लगाने तथा इसे रोकने के लिए एक अग्र-सक्रिय रणनीति तैयार की है।
इसमें 23 दिसम्बर की मध्यरात्रि से 31 दिसम्बर तक ब्रिटेन से आनेवाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने और ब्रिटेन से लौटे सभी हवाई यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य करना शामिल है। नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी। कि वायरस के ज्यादा संक्रामक नए स्वरूप के सामने आने की वजह से ब्रिटेन एवं भारत के बीच विमानों की आवाजाही 23 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक स्थगित रहेगी।

विश्व: 17.89 लाख से अधिक लोग की मौत

विश्व में कोरोना से 17.89 लाख से अधिक लोग की मौत
वाशिंगटन/नई दिल्ली। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच इस महामारी से अब तक 8.19 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 17.89 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 8,19,68,448 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 17 लाख 89 हजार सात मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 95 लाख के पार पहुंच गई है जबकि 3,38,561 लोगों की मौत हुई है। संक्रमणों के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख 44 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 98.34 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 2.62 लाख रह गये हैं। जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,439 हो गयी है।
ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 75.63 लाख से ज्यादा हो गयी है। जबकि इस महामारी से 1,92,681 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 30.73 लाख से ज्यादा हो गयी है। जबकि 55,107 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 26.31 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। और 64,204 मरीजों की मौत हाे चुकी है। ब्रिटेन में 23.89 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 71,675 लोगों की मौत हुई है।
तुर्की में कोविड-19 से अब तक 21.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 20,388 लाेगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 20.67 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। और 73,029 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 18.93 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 50,442 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 16.92 लाख लोग आ चुके हैं। तथा 31,655 लोगों की मौत हुई है।
कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 16.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 42,620 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 16.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 43,018 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 14.01 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,23,845 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 12.68 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 27,454 लोगों की मौत हो गई है।
ईरान में इस महामारी से अब तक 12.12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 54,946 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 10.68 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। जबकि 18,801 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 10.21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 27,568 लोग काल के गाल में समा गए हैं। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 10.08 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। और 37,525 लोगों की मौत हो चुकी है।
नीदरलैंड में कोरोना से 7.89 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 11,305 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या करीब 7.27 लाख हो गयी है।और मृतकों का आंकड़ा 27,703 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 6.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 11,302 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से करीब 6.41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 19,361 लोगाें की मौत हो चुकी है।
रोमानिया में कोरोना से करीब 6.23 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 15,469 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से अब तक 6.03 से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 16,488 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं इराक में संक्रमितों की संख्या 5.93 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,800 तक पहुंच गया है। कनाडा ने बंगलादेश को कोरोना संक्रमितों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। जहां अब तक 5.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं। जबकि 15,387 लोगों की मौत हुई है।
बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.11 लाख को पार कर गयी है। और 7,509 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.77 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 10,047 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,162 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 4.42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। और 7,493 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 7,314 लोगों की जान जा चुकी है। स्वीडन में भी कोरोना से 4.28 लाख लोग प्रभावित हैं। जबकि 8,484 लोगों की मौत हो चुकी है।
इजरायल में इस महामारी से 4.12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 3,292 लोगों की जान जा चुकी है। पुर्तगाल कोरोना में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। जबकि 6,751 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.62 लाख लोग प्रभावित हैं। जबकि 6,204 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,001 बोलीविया में 9135, मिस्र में 7520, चीन में 4777 और ग्वाटेमाला में 4781 लोगों की मौत हो चुकी है।

डेनमार्क में कोविड प्रतिबंध 17 जनवरी तक बढ़े

डेनमार्क में कोविड प्रतिबंध 17 जनवरी तक बढ़े
मुरमैंस्क। डेनमार्क में कोरोना वायरस (कोविड​​-19) महामारी के प्रसार को रोकने के प्रतिबंधात्मक उपायों को 17 जनवरी तक बढ़ाया दिया गया है। प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकेंस ने डेनिश मीडिया के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा 3 जनवरी तक देश में लागू सख्त प्रतिबंधात्मक उपायों को 17 जनवरी तक बढ़ाया जा रहा हैं।
फ्रेडरिकेंस ने कहा कि देश में अभी भी संक्रमण की संख्या अधिक है। प्रतिबंधात्मक उपायों के तहत शॉपिंग मॉल, सैलून, मसाज पार्लर और इसी तरह के अन्य प्रतिष्ठान तथा इनमें बार रेस्तरां और कैफे भी शामिल हैं। यहां से केवल खाने पीने के सामान को ले जाने का काम होगा। छोटे किराना स्टोर और फार्मेसीज खुले रहेंगे।
इसके अलावा छात्र और स्कूली बच्चे घर पर ही रहेंगे सभी तरह अंदर के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम निषिद्ध रहेंगे। स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर, थिएटर म्यूजियम, लाइब्रेरी और अन्य संस्थानों में भी काम नहीं होगा। नए साल के जश्न के लिए 10 से अधिक लोगों को इकट्ठा नहीं होने की सिफारिश की गई है।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...