शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

व्यापारियों ने मनाया महामंत्री अमित का जन्मदिन

व्यापारियों ने मनाया अपने महामंत्री का जन्मदिन
बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री, पूर्व पार्षद अमित सिंह बबलू का जन्मदिन सिविल लाइंस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर अमित सिंह को शहर उत्तरी विधानसभा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया।सभी सदस्यों ने एक साथ केक काट कर एवं माल्यार्पण करके अमित सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, महामंत्री अनूप वर्मा सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जयसवाल, उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, अरविंद यादव, आशीष जयसवाल, जे एस बीरडी, पंकज चौधरी, रामबचन, नफीस भाई, नीरज गुप्ता पन्नी, उमंग ग्रोवर आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

रेल मंत्री के आगमन पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी

रेल मंत्री पीयूष गोयल के आगमन पर भाजपाइयों ने धूम-धाम से किया स्वागत

हापुड़। जनपद में आज अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए हापुड़ पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। जैसे ही रेल मंत्री पीयूष गोयल स्पेशल ट्रेन से हापुड़ पहुंचे तो भाजपा सदर विधायक विजयपाल आढती ने उनका फूलों का बुका देकर स्वागत किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल हापुड़ पहुंचे थे।


टीआरपी घोटाले का पुलिस ने किया खुलासा

मुंबई। पुलिस ने रिपब्लिक टीवी चैनल पर टीआरपी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि टाइम्स नाउ को डेटा में हेरफेर करके नंबर एक स्थान से हटा दिया था। मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध मिलिंद भरांबे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह खुलासा किया।उन्होंने यह भी कहा कि रेटिंग एजेंसी बीएआरसी की नई रिपोर्ट ने टीआरपी जोड़तोड़ के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ये जोड़तोड़ 2016 से 2019 के बीच चली। उन्होंने कहा कि बीएआरसी ने लगभग 44 सप्ताह के डेटा का विस्तार से विश्लेषण किया। खासकर अंग्रेजी समाचार और तेलुगू समाचार के बारे में जहां उन्होंने काफी हद तक हेरफेर पाया। भरांबे ने यह भी कहा कि कुछ मामलों में रेटिंग्स पूर्व-निर्धारित प्रतीत होती है, जिसमें कहा गया है कि बीएआरसी के कुछ शीर्ष पूर्व अधिकारी भी शामिल थे।

टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए अंबानी

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे रईस मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। तेल से लेकर रिटेल तक और टेलीकॉम तक में अपना दबदबा दिखाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी इस साल यानी 2020 की शुरुआत में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स पर चौथे स्थान पर पहुंच गए थे। अब वो दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर अरबपतियों में भी नहीं हैं। करीब एक लाख करोड़ घट गई संपत्ति - ब्लूमबर्ग रैंकिंग के अनुसार, मुकेश अंबानी की वर्तमान नेटवर्थ 76.5 बिलियन डॉलर ( 5.63 लाख करोड़ रुपये) है, जो इस वर्ष की शुरुआत में लगभग 90 बिलियन डॉलर (6.62 लाख करोड़ रुपये) से कम है। वर्तमान में आरआईएल टॉप बॉस अंबानी, सेर्गेई ब्रिन व लैरी एलिसन के बाद 11 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। सेर्गेई ब्रिन व लैरी एलिसन क्रमशः 9वें और 10 वें स्थान पर हैं।

आयकर विभाग ने चलाया विशेष अभियान, कार्रवाई

नई दिल्ली। आयकर चोरी करने वालों के लिए अगले दिनों में मुश्किल बढ़ने वाली है। आयकर विभाग एक विशेष अभियान चला रहा है। जिससे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे ही एक मामले में मुंबई के एक व्यक्ति ने अपनी सालाना इनकम 5 लाख रुपये कम बतायी थी, जबकि उसके बैंक खाते में 60 करोड़ रुपये जमा होने का पता चला है। आयकर विभाग ने कर चोरों पर अंकुश के लिए देशभर में एक नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान के द्वारा ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। जो बार-बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी विभाग से संपर्क करने से बच रहे हैं।

फैसला: कर्नाटक में अब नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने क्रिसमस से पहले बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में आज से शुरू होने वाले नाइट कर्फ्यू का आदेश वापस ले लिया है। ये फैसला टेक्निकल कमेटी के रिव्यू के आधार पर लिया गया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पब्लिक की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि क्रिसमस के चलते मध्यरात्रि में भीड़ के जमा होने को मंजूरी दी जा सकती है। देश के 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से 20 में कोरोना से हुई मौत की दर नेशनल एवरेज 1.4% से भी कम हो गई है। 3.2% के साथ पंजाब टॉप पर है। 2.6% के साथ महाराष्ट्र दूसरी पायदान पर है। लक्षद्वीप इकलौता ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है। जहां कोई केस नहीं आया है। देश में 24 हजार 236 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, 29 हजार 364 मरीज ठीक हो गए, जबकि 302 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5450 की कमी आई। अब तक कुल 1 करोड़ 1 लाख 23 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 96.92 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.46 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 2.81 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

भारतीय अर्थव्यवस्था में उम्मीद से बेहतर रिकवरी

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था में उम्मीद से बेहतर रिकवरी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2021 के लिए इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान को रिवाइज कर दिया है। इंडिया रेटिंग्स ने पहले इकोनॉमिक ग्रोथ रेट को -11.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर -7.8 फीसदी कर दिया है।
लेकिन इस बीच अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा सवाल है कि यह ग्रोथ कितनी देर तक जारी रहती है। कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था की चाल पहली तिमाही में ऐतिहासिक .23.90 फीसदी तक लुढ़क चुकी थी। दूसरी तिमाही में यह .7.5 फीसदी पर रही थी। हालांकि, इंडिया रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि महामारी के तुरंत खत्म होने की संभावना कम है और आर्थिक गतिविधियों को फिलहाल इसी के साथ रहना होगा। इस आधार पर इंडिया रेटिंग्स को उम्मीद है कि तीसरी तिमाही में GDP की ग्रोथ -0.8 फीसदी रहेगी और चौथी तिमाही में यह 0.3 फीसदी रह सकती है। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में ही ग्रोथ सकारात्म हो सकती है। इंडिया रेटिंग्स द्वारा इस अनुमान के रिवाइज से ठीक एक दिन पहले भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी बुलेटिन में कहा है कि तीसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था पॉजिटिव दायरे मे आ सकती है। इस बुलेटिन में ‘अर्थव्यवस्था की स्थिति’ शीर्षक से एक आर्टिकल में यह बात कहा है। इस बुलेटिन में कहा गया है कि ऐसे कई उदाहरण हैंए जिनसे इस बात के संकेत मिलते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड-19 की मार से तेजी से उबर रही है। महंगाई काबू करने की जरूरत

हालांकि आरबीआई की इस बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि कई एजेंसियों द्वारा लगाए गए अनुमानों को भी रिवाइज किया जा रहा है और यही मोमेंटम जारी रहता है तो अंतिम तिमाही में आर्थिक वृद्धि और भी जबरदस्त हो सकती है। यह भी कहा गया कि वर्तमान में महंगाई को काबू में करने की जरूरत है नहीं तो इससे आर्थिक ग्रोथ को नुकसान पहुंच सकता है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...