बुधवार, 23 दिसंबर 2020

आंदोलन को हल्के में ना लें सरकार, आग से ना खेले

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर बैठे किसानों ने कहा है, कि केंद्र सरकार सरकार आग से ना खेलें और आंदोलन को हल्के में ना लें। संयुक्त किसान मोर्चा का प्रेस कांफ्रेस कहा कि वो सरकार की ओर से मिले बातचीत के न्योते को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर कोई बातचीत संभव नहीं है। किसान संगठन इससे पहले भी मोदी सरकार के प्रस्तावों को खारिज कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों में संशोधन नहीं, रद्द करे। किसान नेताओं ने कहा कि हम तीनों कानून को रद्द करने के नीचे हम तैयार नहीं है। सरकार इस तरह के प्रस्ताव भेजकर सिर्फ साजिश रच रही है। इसे हम पहले भी खारिज कर चुके है। किसान सिर्फ अन्न पैदा नहीं करता है। उनके बेटे देश की सीमा पर सुरक्षा घेरा बनाते है। सीमा पर तैनात बेटों का भी मनोबल गिर रहा है। उनके मां-बाप सड़कों पर है। हम सरकार को चेतावनी देते है कि वह आग से ना खेलें। किसान जो कि सड़कों पर आया है, उसे सम्मान पूर्वक मान ले।

जम्मू-कश्मीर चुनाव में भाजपा ने दिखाया दमखम

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में मतगणना का काम अब लगभग खत्म हो गया है। इस चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार अपना दमखम दिखाया है। हालांकि गुपकार गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है। लेकिन अब तक 74 सीटें जीतकर भाजपा यहां पर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अब तक 280 सीटों पर हुए चुनाव में 276 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। गुपकार गठबंधन की बड़ी पार्टियां नेशनल कॉन्फ्रेंस को 67, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 27 और कांग्रेस ने 26 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। गठबंधन के इस प्रदर्शन पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती खासी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘शांति और निष्पक्ष तरीके से पूरे हुए चुनाव लोकतंत्र की जीत है। लेकिन जमीनी हकीकत सामान्य से कहीं दूर थी। जिसके खिलाफ गुपकार गठबंधन ने चुनाव लड़ा था।

दर्शन के लिए बंगाल से अयोध्या पहुंचा भक्त

उमय सिंह साहू
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम का विशाल मंदिर बनने जा रहा है। राम मंदिर के लिए रामभक्तों में गजब का उत्साह है। देश के कोने-कोने में बसे रामभक्त राम मंदिर बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अयोध्या से 800 किमी दूर पश्चिम बंगाल से भगवान राम का भक्त यहां पहुंचा। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की सरकार बनाने की मंशा के लिए साइकिल से इतना लंबा सफर तय कर यहां पहुंचा था। रामभक्त ने रामलला का दर्शन पूजन किया और पश्चिम बंगाल से लाई मिट्टी को रामलला के दरबार में भेंट किया।

बॉडी लोशन लाकर पत्नी को नहीं दिया, लगाई फांसी

गाज़ियाबाद। जिले के मसूरी थानाक्षेत्र के गांव नाहल में बार-बार कहने के बावजूद पति ने बॉडी लोशन लाकर नहीं दिया तो पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह के मुताबिक गांव नाहल निवासी परचून दुकानदार सलमान की शादी करीब सात माह पहले खेकड़ा बागपत निवासी शाजिया उर्फ गुड़िया के साथ हुई थी। गुड़िया कई दिनों से सलमान से बॉडी लोशन लाने को कह रही थी।

जीडीए की हरित पट्टी में उगाये गये पौधे लहराएंगे

अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित राजनगर एक्सटेंशन की नर्सरी में तैयार पौधे अब महानगर की हरित पट्टियों में लहराएंगे। राजनगर एक्सटेंशन में तीन एकड़ एरिया में प्राधिकरण की नई नर्सरी तैयार हो गई है। नर्सरी में विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधों की पौध तैयार हो रही है। इनका इस्तेमाल प्राधिकरण की हरित पट्टियों, सेंट्रल वर्ज और पार्कों में किया जाएगा। ऐसे में जीडीए को लाखों की बचत होने के साथ-साथ शहर को सुंदर बनाने में मदद मिलेगी। नई नर्सरी में तैयार हुई पौध को जीडीए ने विभिन्न क्षेत्रों में लगाना भी शुरू कर दिया है।

बाथरूम में महिला की अश्लील वीडियो बनाई

गौतमबुद्ध नगर। गौतम बुद्ध नगर में एक लड़के ने पड़ोस की लड़की का उस वक्‍त वीडियो बना लिया जब वह बाथरूम में नहाने की गई थी। लड़के को वीडियो बनाते समय लड़की ने देख लिया और इसका विरोध किया। इस पर लड़के ने लड़की को पीट दिया। इसके बाद लड़की अपने परिवारवालों के साथ थाने पहुंची। आरोपी लड़का फरार हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला नोएडा के सेक्‍टर 49 का है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की बाथरूम में नहाने गई तो पड़ोस के लड़के ने उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया। लड़की ने इसका विरोध किया तो लड़के ने उसे पीट दिया। यह बात लड़की ने अपने परिवारवालों को बताई तो उन्‍होंने भी इसका विरोध जताया। इस पर लड़के के घरवाले उल्‍टा नाराज हो गए। उन्‍होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद लड़की अपने परिवारवालों के साथ थाने पहुंची।

खट्टर कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले

राणा ओबराय
हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद मंत्रिमंडल के निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि मीटिंग में 37 एजेंडा रखे गए। इसमें कई मुख्य निर्णय लिए गए हैं।मीटिंग में लिए गए फैसले: 1.मानेसर को नगर निगम बनाने पर मुहर लगी। 2. नई उद्योग एवं रोजगार नीति 2020 को मंजूरी दी गई, नई नीति 1 जनवरी 2021 से दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। 3. सीनियर मेडिकल ऑफिसर की भर्ती सीधा विभाग की गठित कमेटी के तहत करने पर मुहर लगाई गई, इस फैसले के बाद 25 फीसदी एसएमओ के पद भरे जा सकेंगे। 4. बिजली वितरण कंपनियों को 900 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी को कैबिनेट में मंजूरी दी गई। 5. हरियाणा योग आयोग के गठन को कैबिनेट ने मुहर लगाई। 6. पंचायतों के लिए बिजली पर पंचायत टैक्स 2% लगाने पर कैबिनेट ने मंजूरी दी, इस फैसले के बाद पंचायतों को 100 से 125 करोड़ रुपए मिलेंगे। 7. कृषि उपभोक्ताओं और कृषि से जुड़े उद्योगों पर यह टेक्स लागू नहीं होगा। 8. ग्रुप सी की भर्ती के लिए कैबिनेट ने कॉमन टेस्ट को मंजूरी दी, इस परीक्षा की वैधता 3 साल रहेगी। इसके साथ बैठक में सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए सरकारी भूमि के अंतर-विभागीय हस्तांतरण से संबंधित विधियों की रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की गई। हरियाणा सरकार ने एक सरकारी विभाग से दूसरे सरकारी विभाग को सरकारी भूमि के हस्तांतरण, राज्य के विभिन्न सरकारी बोर्डों एवं निगमों को सरकारी भूमि के हस्तांतरण, नगर निगमों या नगर परिषदों या नगर समितियों और जिला परिषदों एवं खंड समितियों सहित ग्राम पंचायतों को सरकारी भूमि के हस्तांतरण और इसके अतिरिक्त, सरकारी विभाग को नगर निगमों या नगर परिषद या नगर समिति की भूमि के हस्तांतरण और सरकारी विभागों को ग्राम पंचायत की भूमि के हस्तांतरण से संबंधित मामलों की जांच करने और रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए 17 फरवरी, 2020 को चार सदस्यीय समिति का गठन किया था। बिजली मंत्री रणजीत सिंह, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक समिति के सदस्य और राजस्व विभाग के वित्तायुक्त तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभगा के अतिरिक्त मुख्य सचिव इस समिति के सदस्य सचिव के रूप में शामिल रहें।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...