गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

पिस्टल के दम पर परिवार को मारने की धमकी

अतुल त्यागी 
पिस्टल के दम पर अपने ही परिवार को दी जान से मारने की धमकी
हापुड़। जनपद की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र का मामला सामने आया हे। अपने ही परिवार को जान से मारने के लिए युवक दिखा पिस्टल दिखा रहा है। दहशत के साए में जीने के लिए पीड़ित परिवार मजबूर हे। पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहें है। पारिवारिक विवाद के चलते खुद के परिवार को ही मारने पर पिस्टल वाला युवक आतुर है। पीड़ित परिवार प्रशासन को सूचित कर चुका है।

हापुड़: पब्लिक स्कूल में 10 शिक्षक पॉजिटिव मिलें

अतुल त्यागी 
दीवान के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल में निकलें 10 शिक्षक पॉजिटिव
हापुड़। जनपद के स्कूल कॉलेजों में कोरोना का कहर थमनें का नाम ही नहीं ले रहा है। एसएसवी इंटर कॉलेज, दीवान पब्लिक स्कूल के बाद कोरोना बम दिल्ली पब्लिक स्कूल में फूटा। जहां 10 शिक्षक कोरोना पोजेटिव पाए गए। फ्रीगंज रोड़ स्थित श्रीमती कमला देवी इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य टीम को बैंरग लौटा दिया गया जिससे हड़कंप मच गया। डीआईओएस ने विघालय प्रशासन को टेस्ट करवानें के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली रोड़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कोरोना जांच की ,जिसमें दस शिक्षक कोरोना पोजेटिव पाए गए ,वहीं फ्री गंज रोड़ स्थित श्रीमती कमला देवी गर्ल्स इंटर कालेज में स्वास्थ्य टीम कोरोना जांच करनें पहुंची,परन्तु वहां स्टाफ ने जांच करवानें से इंकार कर दिया और टीम को बैंरग लौटा दिया।
उल्लेखनीय हैं कि एसएसवी  इंटर कॉलेज में 15 शिक्षक व स्टूडेंट्स व दीवान पब्लिक स्कूल में 23 शिक्षक कोरोना पोजेटिव निकलनें पर स्कूल कालेज में हड़कंप मच हुआ हैं। जिला विघालय निरीक्षक डा. निशा अस्थाना ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्कूल ,कालेजों में बचाव की दृष्टि से कोरोना जांच करवाई जा रही हैं। आदेश का हर हालत में पालन किया जाना चाहिए। कमला देवी प्रशासन टीचर्स व स्टाफ की कोरोना जांच करवाएं।

सभी अपने स्तर से आंदोलन को कर रहे समर्थन

अतुल त्यागी 
हापुड़। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं को थाना बहादुरगढ़ प्रभारी राजीव कुमार बालियान ने ज्ञापन लेकर उनकी बात ज्ञापन के माध्यम से आगे तक पहुंचाने की बात रखी। लगभग 3.20 बजे लगभग बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के नंगला बड पहुंचे ए एस पी सर्वेश मिश्रा और 4.10 तक भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ईश्वर त्यागी के आवास पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक वार्ता करते हुए समाज में समरसता कायम रखने की बात कही। एएसपी सर्वेश मिश्रा के साथ थाना बहादुरगढ़ प्रभारी राजीव कुमार बालियान ने भी कार्यकर्त्ताओं को भाईचारा बनाए रखने की बात की।

हापुड़: पेड़ से लटका शव मिलने से फैली सनसनी

अतुल त्यागी 
हापुड़। 25 वर्षीय अज्ञात युवक का पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी। काली नदी के पास पीपल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी।

केंद्रीय कैबिनेट ने अहम प्रस्ताव को दी मंजूरी

मोदी कैबिनेट ने विद्युत क्षेत्र में अहम प्रस्ताव को दी मंजूरी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग भारत और संघीय ऊर्जा नियामक आयोग (एफईआरसी) तथा संयुक्त राज्य अमरीका (यूएसए) के बीच विद्युत क्षेत्रों में सूचना और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह एमओयू दक्ष, थोक, विद्युत बाजार विकसित करने और ग्रिड विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए नियामक और नीतिगत ढांचे को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इस समझौते के तहत की कई तरह की गतिविधियां होंगी। मसलन, ऊर्जा से संबंधित मुद्दों की पहचान करना और आपसी हितों के क्षेत्रों में सूचना और नियामक प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान के लिए विषयों और संभावित एजेंडों को विकसित करना। एक-दूसरे की सुविधाओं में आयोजित गतिविधियों में भागीदारी के लिए आयुक्तों या कर्मचारियों के दौरे आयोजित किए जाएंगे। सेमिनारों, दौरों और आदान-प्रदान में भागीदारी बढ़ेगी। समझौते के तहत सभी पक्ष आपसी हितों के कार्यक्रम विकसित करेंगे। जब व्यावहारिक और आपसी हित में हो तो ऊर्जा के मुद्दों पर वक्ताओं और अन्य प्रबंधन या तकनीकी कर्मियों को भी उपलब्ध कराएंगे।

एक धार्मिक उपदेशक, एक किसान का बलिदान

संत बाबा राम सिंह का होगा अंतिम संस्कार, किसानों के समर्थन में खुद को गोली मार की थी आत्महत्या
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कुंडली बॉर्डर पर किसान धरने में शामिल एक ग्रंथी ने खुद को गोली मार ली। किसान उन्हें जल्द ही पानीपत के पार्क अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रंथी की पहचान करनाल के निसिंग कस्बे के गांव सिंगरा निवासी संत बाबा रामसिंह के रूप में हुई। बाबा राम सिंह वहां गुरुद्वारा नानकसर में ग्रंथी थे। वे किसान धरने में शामिल होने के लिए करनाल से आते जाते रहते थे। चार-पांच दिन पहले भी वे धरने में शामिल होने के लिए आए थे।
अंतिम संस्कार शुक्रवार को संत बाबा राम सिंह का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल हॉस्पिटल में उनका पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संत बाबा राम सिंह के शव को सिंगड़ा गांव ले जाया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अंतिम दर्शन करने पहुचेंगे। किसानों पर सरकार के कथित जुल्म के खिलाफ संत बाबा राम सिंह ने बुधवार को आत्महत्या कर ली थी। वो सिंघु बॉर्डर पर किसानों के धरने में शामिल होने आए थे। संत बाबा राम सिंह का सुसाइड नोट भी सामने आया। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है। कि किसानों का दुख देखा। वो अपना हक लेने के लिए सड़कों पर हैं। बहुत दिल दुखा है। सरकार न्याय नहीं दे रही। जुल्म है। जुल्म करना पाप है। जुल्म सहना भी पाप है। संत बाबा राम सिंह आगे लिखते हैं। कि किसी ने किसानों के हक में और जुल्म के खिलाफ कुछ नहीं किया। कइयों ने सम्मान वापस किए। यह जुल्म के खिलाफ आवाज है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। संत बाबा राम सिंह किसान होने के साथ धार्मिक उपदेशक भी थे। वो पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में थे। और किसानों के समर्थन में आवाज उठा रहे थे। उन्होंने शिविर की भी व्यवस्था की थी। और कंबल भी बांटे थे। संत बाबा राम सिंह के अनुयायियों का कहना है। कि संत बाबा राम सिंह ने आत्महत्या नहीं की बल्कि किसानों के लिए शहादत दी है। 65 वर्षीय बाबा राम सिंह हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे। बताया जाता है। कि हरियाणा और पंजाब के अलावा दुनियाभर में उनके लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। वो कई सिख संगठनों में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। संत बाबा रामसिंह का डेरा करनाल जिले में सिंगड़ा गांव में है। वो सिंगड़ा वाले बाबा जी के नाम से मशहूर थे। बाबा राम सिंह सिंगड़ा वाले डेरे के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में प्रवचन करने के लिए जाते थे। बुधवार देर शाम को संत बाबा राम सिंह का पार्थिव शरीर करनाल आया कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में देर शाम तक उनके पोस्टमार्टम को लेकर अनुयायियों और प्रशासन के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। लेकिन बाद में रात 11:00 बजे के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हुई। बाद में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, करनाल पहुंचे और उनके दर्शन किए। एक दिन पहले ही संत बाबा राम सिंह ने गुरनाम सिंह चढूनी से 45 मिनट तक मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने किसानों के मुद्दे पर बात की थी। और उनकी स्थिति जानने का प्रयास किया।

ब्लड प्रेशर में खाने-पीने का रखें ध्यान, परहेज

 ब्लड प्रेशर जब भी 140/90 एमएमएच की ऊपरी सीमा रेखा को पार कर जाता है। तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर का अगर समय पर इलाज नहीं किया जाता है। तो यह हार्ट समस्याओं को पैदा कर सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बहुत सी खाने पीने की चीजों से परहेज होता है।
कैफीन
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज कैफीन वाली चीजों से दूर ही रहें तो बेहतर चाय, कॉफी और सोडा जैसे ड्रिंक नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।
मसाले
अधिक मसाले वाला खाना ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाने में इस्तेमाल होने वाला मसाला ब्लड प्रेशर की समस्या को और बढ़ा सकता है।
पैक फूड्स
ब्लड प्रेशर के रोगियों को पैक फूड्स से भी बचकर रहना चाहिए। डिब्बाबंद और पैक किए गए स्टॉक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। सोडियम हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है।
शुगर
हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को शुगर या मीठी चीजों से बचना चाहिए।शुगर का अधिक सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।
नमक
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपने खाने में नमक का कम सेवन करनें हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नमक का अधिक सेवन उच्च रक्तचाप और हार्ट समस्याओं का कारण बन सकता है।
अचार
भोजन को संरक्षित करने के लिए नमक की आवश्यकता होती है। नमक भोजन को जल्दी सड़ने से बचाकर उसे लंबे समय तक खाने योग्य बनाए रखता है। नमक वाली सरंक्षित चीजों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए परेशानी का कारण हो सकता है।
अचार को लंबे समय तक सही रखने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अचार के सेवन से भी बचना चाहिए।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...