गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

एक धार्मिक उपदेशक, एक किसान का बलिदान

संत बाबा राम सिंह का होगा अंतिम संस्कार, किसानों के समर्थन में खुद को गोली मार की थी आत्महत्या
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कुंडली बॉर्डर पर किसान धरने में शामिल एक ग्रंथी ने खुद को गोली मार ली। किसान उन्हें जल्द ही पानीपत के पार्क अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रंथी की पहचान करनाल के निसिंग कस्बे के गांव सिंगरा निवासी संत बाबा रामसिंह के रूप में हुई। बाबा राम सिंह वहां गुरुद्वारा नानकसर में ग्रंथी थे। वे किसान धरने में शामिल होने के लिए करनाल से आते जाते रहते थे। चार-पांच दिन पहले भी वे धरने में शामिल होने के लिए आए थे।
अंतिम संस्कार शुक्रवार को संत बाबा राम सिंह का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल हॉस्पिटल में उनका पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संत बाबा राम सिंह के शव को सिंगड़ा गांव ले जाया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अंतिम दर्शन करने पहुचेंगे। किसानों पर सरकार के कथित जुल्म के खिलाफ संत बाबा राम सिंह ने बुधवार को आत्महत्या कर ली थी। वो सिंघु बॉर्डर पर किसानों के धरने में शामिल होने आए थे। संत बाबा राम सिंह का सुसाइड नोट भी सामने आया। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है। कि किसानों का दुख देखा। वो अपना हक लेने के लिए सड़कों पर हैं। बहुत दिल दुखा है। सरकार न्याय नहीं दे रही। जुल्म है। जुल्म करना पाप है। जुल्म सहना भी पाप है। संत बाबा राम सिंह आगे लिखते हैं। कि किसी ने किसानों के हक में और जुल्म के खिलाफ कुछ नहीं किया। कइयों ने सम्मान वापस किए। यह जुल्म के खिलाफ आवाज है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। संत बाबा राम सिंह किसान होने के साथ धार्मिक उपदेशक भी थे। वो पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में थे। और किसानों के समर्थन में आवाज उठा रहे थे। उन्होंने शिविर की भी व्यवस्था की थी। और कंबल भी बांटे थे। संत बाबा राम सिंह के अनुयायियों का कहना है। कि संत बाबा राम सिंह ने आत्महत्या नहीं की बल्कि किसानों के लिए शहादत दी है। 65 वर्षीय बाबा राम सिंह हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे। बताया जाता है। कि हरियाणा और पंजाब के अलावा दुनियाभर में उनके लाखों की संख्या में अनुयायी हैं। वो कई सिख संगठनों में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। संत बाबा रामसिंह का डेरा करनाल जिले में सिंगड़ा गांव में है। वो सिंगड़ा वाले बाबा जी के नाम से मशहूर थे। बाबा राम सिंह सिंगड़ा वाले डेरे के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में प्रवचन करने के लिए जाते थे। बुधवार देर शाम को संत बाबा राम सिंह का पार्थिव शरीर करनाल आया कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में देर शाम तक उनके पोस्टमार्टम को लेकर अनुयायियों और प्रशासन के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। लेकिन बाद में रात 11:00 बजे के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हुई। बाद में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, करनाल पहुंचे और उनके दर्शन किए। एक दिन पहले ही संत बाबा राम सिंह ने गुरनाम सिंह चढूनी से 45 मिनट तक मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने किसानों के मुद्दे पर बात की थी। और उनकी स्थिति जानने का प्रयास किया।

ब्लड प्रेशर में खाने-पीने का रखें ध्यान, परहेज

 ब्लड प्रेशर जब भी 140/90 एमएमएच की ऊपरी सीमा रेखा को पार कर जाता है। तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर का अगर समय पर इलाज नहीं किया जाता है। तो यह हार्ट समस्याओं को पैदा कर सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बहुत सी खाने पीने की चीजों से परहेज होता है।
कैफीन
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज कैफीन वाली चीजों से दूर ही रहें तो बेहतर चाय, कॉफी और सोडा जैसे ड्रिंक नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।
मसाले
अधिक मसाले वाला खाना ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाने में इस्तेमाल होने वाला मसाला ब्लड प्रेशर की समस्या को और बढ़ा सकता है।
पैक फूड्स
ब्लड प्रेशर के रोगियों को पैक फूड्स से भी बचकर रहना चाहिए। डिब्बाबंद और पैक किए गए स्टॉक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। सोडियम हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है।
शुगर
हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को शुगर या मीठी चीजों से बचना चाहिए।शुगर का अधिक सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।
नमक
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपने खाने में नमक का कम सेवन करनें हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नमक का अधिक सेवन उच्च रक्तचाप और हार्ट समस्याओं का कारण बन सकता है।
अचार
भोजन को संरक्षित करने के लिए नमक की आवश्यकता होती है। नमक भोजन को जल्दी सड़ने से बचाकर उसे लंबे समय तक खाने योग्य बनाए रखता है। नमक वाली सरंक्षित चीजों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए परेशानी का कारण हो सकता है।
अचार को लंबे समय तक सही रखने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अचार के सेवन से भी बचना चाहिए।

रितिक के गाने पर सड़क पर नाचने लगे रणवीर

जब मुंबई के बिज़ी सड़क पर रितिक के गाने पर डांस करने लगे रणवीर सिंह
कविता गर्ग
मुंबई। रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें वह रितिक रोशन के एक फेमस गाने पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं। सड़क के बीचों-बीच डांस कर रहे रणवीर-रितिक और किसी ने उन्हें नहीं पहचाना। रणवीर अपनी गाड़ी से उतरते हैं और सड़क के बीचों-बीच म्यूजिक के लिए सेटअप करने के बाद वह डांस करने लगते हैं। इस मौके पर वह रितिक रोशन के करने वाले अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर ब्लैक मास्क है। जिस वजह से उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा। वीडियो में सड़क पर ट्रैफिक के बीच वह ऐसा क्यों गाने पर डांस कर रहे हैं।
बता दें कि रणवीर रितिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। बता दें कि यह चैलेंज रितिक रोशन ने खुद रणवीर सिंह को दिया था। फिल्म च्बैंग बैंगज् के प्रमोशन के दौरान रितिक ने सोशल मीडिया पर रणवीर के लिए लिखा था। कि वह अपना कार से मुंबई के किसी भी मेन सड़क पर उतरें और अपने फैन्स के लिए पोज़ दें।
रितिक ने यह चैलेंज केवल रणवीर को नहीं बल्कि शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर और आमिर खान जैसे सितारों को भी दिया था। 

छोटी लड़कियों के साथ काम करते है बड़े अभिनेता

दीया मिर्जा बोलीं- अपना करियर बनाने के लिए छोटी लड़कियों के साथ काम करते हैं बूढ़े ऐक्टर्स
कविता गर्ग  
मुंबई। ब्यूटी रहीं ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा काफी टैलंटेड हैं। और हमेशा खुलकर अपने विचार रखती हैं। दीया मिर्जा का कहना है, कि अब बॉलिवुड में महिलाओं को केंद्र में रखते हुए काफी काम किया जा रहा है और इसके लिए वह ओटीटी को जिम्मेदार मानती हैं। उनका यह भी कहना है कि बूढ़े ऐक्टर्स जानबूझकर छोटी उम्र की लड़कियों के साथ काम करते हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ा है, महिलाओं का प्रतिनिधित्व
हमारे सहयोगी के साथ हुई एक्सक्लूसिब बातचीत में दीया ने कहा, मुझे लगता है कि अब महिला किरदारों पर कहानियां और मौके खुलकर सामने आ रहे हैं। पहले के मुकाबले अब महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। अब हमारे पास काफी महिलाएं डायरेक्टर, डायरेक्टर ऑफ फॉटोग्राफी और एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। जब मैंने काम करना शुरू किया था उसके मुकाबले यह संख्या अब काफी बढ़ चुकी है। मुझे लगता है कि ऐसा ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के आने के कारण हुआ है। जहां महिलाओं के नजरिए को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। और मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं।
बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए नहीं हैं कहानियां
अभी भी काफी उम्रदराज पुरुष फिल्मों में लीड रोल निभाते हैं। लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है। इस बारे में बात करते हुए दीया ने कहा, च्मुझे लगता है कि उम्रदराज महिलाओं को भी लीड रोल करने का मौका मिलेगा। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण सच है। कि ऐसी कहानियां उम्रदराज महिलाओं और किरदारों के बारे में नहीं लिखी जा रहीं जितनी पुरुषों के लिए लिखी जा रही हैं। यह देखना और भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण होता है। जबकि एक उम्रदराज आदमी कम उम्र के किरदार को निभाता नजर आता है।
नीना गुप्ता का दिया उदाहरण
इस बारे में आगे बात करते हुए दीया ने कहा, च्सुंदरता का पैमाना हमेशा उम्र से जोड़ा गया है। मुझे लगता है। कि जवान चेहरा दिखाने पर लोगों का रुझान ज्यादा है। फिर भी इससे इतर देखें तो नीना गुप्ता जी जैसी ऐक्ट्रेस भी हैं। वह इस बात को खुलकर कह चुकी हैं कि – मैं एक ऐक्टर हूं, मुझे अपना काम पसंद है। प्लीज मुझे काम दीजिए। शुक्र है। कि कुछ अच्छे फिल्मकारों ने उन्हें काम दिया और उन्होंने अपनी उम्र को हरा दिया। लेकिन बहुत सी अधेड़ हो रहीं ऐक्ट्रेस अभी भी स्ट्रगल कर रही हैं। क्योंकि उनके लिए कोई कहानी ही नहीं लिखी जा रही है। बॉलिवुड के पुरुषवादी चरित्र के बारे में बात करते हुए दीया ने कहा, च्यह इंडस्ट्री पुरुषों के वर्चस्व वाली है। बूढ़े ऐक्टर्स को जवान लड़कियों के ऑपोजिट काम करना पसंद होता है। ताकि वह अपना करियर आगे बढ़ा सकें। यह बिल्कुल अजीब है। कि 50 साल से ऊपर का आदमी किसी 19 साल की लड़की के साथ काम करता है। बता दें कि दीया मिर्जा पिछली बार तापसी पन्नू की फिल्म च्थप्पड़ज् में दिखाई दी थीं। अभी वह एक तेलुगू फिल्म च्वाइल्ड डॉगज् में काम कर रही हैं।

इटावा: जीर्णोद्धार कार्य का किया गया उद्घाटन

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित बाल उद्यान में हुए नवनिर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य का किया उद्घाटन

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा पुलिस सुधार कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन स्थित बच्चा पार्क के जीर्णोद्धार तथा सौदर्यीकरण का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों के बच्चों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा आसमान में गुब्बारे छोड़े गए तथा बच्चों में टॉफी, बिस्किट आदि वितरित किए गए। जिसे पाकर बच्चे काफी प्रसन्न दिखाई दिए।

'2022' की तैयारियों में जुटे सीएम आदित्यनाथ

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दी नई दिशा
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गंभीर है। पिछले दिनों इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में भाजपा को सपा से मिली हार के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सीएम ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रयागराज मंडल के तकरीबन सभी जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारियों को चेताया कि कार्यकर्ताओं के साथ वह सभी समन्वय बनाकर काम करें। यह वर्ष अब खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव की तैयारियों को लेकर सिर्फ एक वर्ष का ही समय है।
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में पार्टी प्रत्याशी डा. यज्ञदत्त शर्मा की हार की एक वजह यह भी आई कि पार्टी नेताओं के बीच इस चुनाव में समन्वय काफी कम था। अब विधानसभा चुनाव में यह गड़बड़ी न हो इस वजह से सीएम ने प्रयागराज के तीनों मंत्री डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं स्थानीय और पड़ोसी जिलों के सांसदों, विधायकों के साथ संगठन के पदाधिकारियों के साथ दो घंटे तक वार्ता की।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया की कैकेयी से की तुलना

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैकेयी से की सोनिया गांधी की तुलना

इंदौर। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने बयान को लेकर एक बार फिर विवाद में आ गए हैं। मिश्रा ने बिना नाम लिए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशान साधा है। और उनकी तुलना ‘कैकेयी’ से की है। मिश्रा ने कहा कि एक मां है। जो षड्यंत्रपूर्वक अपने बेटे को गद्दी दिलाना चाहती है। इसके अलावा ताश के पाटों का जिक्र करते हुए उन्होने कांग्रेस के 52 सांसदों का भी मज़ाक उड़ाया। इंदौर में संभागीय किसान सम्मेलन में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने कहा मुझे व्हाट्सएप आया कि कैकई के बाद कौन सी माँ है। जो षड्यंत्र पूर्वक अपने बेटे को गद्दी दिलवाना चाहती है। वो बोला ताश की गड्डी में कितने पत्ते होते हैं। जवाब मिला 52 इस पार्टी के भी 52 सांसद हैं। मिश्रा ने आगे कहा मुझे एक व्हाट्सएप फॉरवर्ड मिला जिसमें कहा गया था। कि जापान में हर दिन स्कूल जाने वाले बच्चे को लेने के लिए ट्रेन रुकती है। वे नहीं जानते कि भारत में एक पार्टी एक बच्चे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम कर रही है।
मिश्रा के इस बयान पर ट्विटर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिकृया दी है। एक यूजर ने लिखा “ताश की गड्डी मे कितने जोकर है। जवाब मिला दो, आपकी पार्टी भी 2 सांसद से शुरू हुई थी। और 2 जोकर अभी भी है। आपकी गड्डी में। एक ने लिखा बेरोजगार अंधभक्त कहेंगे बहुत मज़ा आया कितना अच्छा जोक था। एक अन्य यूजर ने लिखा आपकी तो पूरी विचारधारा व्हाट्सएप पर आधारित है। कोई नई बात नहीं है।
मिश्रा ने कृषि कानूनों को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। मिश्रा ने अपने भाषण के दौरान आगे कांग्रेस पर कृषि कानूनों को लेकर गलतफहमी पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा दिल्ली में विरोध क्यों हो रहा है। अगर पुराने कृषि नियम सही होते तो इतने सालों तक भी किसानों पर कर्ज नहीं होता। नया कृषि कानून किसानों के उत्थान के लिए है।
उन्होंने कहा ऐसी चर्चा थी। कि कांग्रेस के लोग भूख हड़ताल पर जाएंगे। ये लोग गलतफहमी पैदा कर रहे हैं। यह पार्टी भारत के लोगों के खिलाफ है। वे हर आंदोलन के दौरान गलतफहमी पैदा करते हैं। बता दें केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली से सटे बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन पिछले 22 दिन से जारी है। किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

कमल सरकार गिराने में मोदी की भी भूमिका

कमल नाथ सरकार गिराने में नरेंद्र मोदी की थी अहम भूमिका 

भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी साल की शुरुआत में हुई राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस की कमलनाथ सरकार विधायकों की बगावत के बाद गिर गई थी। तब इसका श्रेय केंद्र की राजनीति में न जाकर राज्य में ही रहने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान को दिया जा रहा था। हालांकि अब भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान ने सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। दरअसल, एक रैली के दौरान विजयवर्गीय ने कहा कमलनाथ की सरकार गिराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका थी। और किसी की नहीं पर यह बात किसी को बताना नहीं। विजयवर्गीय ने इसी भाषण के दौरान कहा कि जब तक राज्य में कमलनाथ की सरकार थी। तब तक हमने उन्हें चैन से नहीं सोने दिया। यदि ऐसा कोई कार्यकर्ता था। भाजपा का जो कमलनाथ जी को सपनों में दिखाई देता था। तो वो नरोत्तम मिश्रा जी थे। विजयवर्गीय ने आगे कहा पर्दे के पीछे की बात कर रहा हूं आप किसी को मत बताना। मैंने आज तक किसी को नहीं बताई पहली बार इस मंच पर बता रहा हूं कि कमलनाथ सरकार को गिराने में किसी की महत्वपूर्ण भूमिका थी तो नरेंद्र मोदी जी की थी। धर्मेंद्र प्रधान जी की नहीं थी। पर ये बात किसी को बताना नहीं मैंने आजतक किसी को नहीं बताई। बता दें कि इसी साल की शुरुआत में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम कमलनाथ के बीच मतभेद नजर आने लगे थे। इसके बाद 22 विधायकों ने सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। और कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। 20 मार्च को खुद कमलनाथ ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
मध्यप्रदेश में उठापटक के लिए धर्मेंद्र प्रधान को माना जाता है। पर्दे के पीछे का खिलाड़ी बताया जाता है। कि जब मध्य प्रदेश में विधायकों ने बागी तेवर दिखाए थे। तभी केंद्रीय नेतृत्व ने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अहम फैसले लेने का जिम्मा सौंपा था। 23 मार्च को सरकार बनने से पहले भी प्रधान ने ही विधायकों से बात की और शिवराज सिंह चौहान ने नाम पर सहमति बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

ऑस्ट्रेलिया: भारत ने 6 विकेट पर बनाए 233 रन

एडिलेड। कप्तान विराट कोहली (74) की अर्धशतकीय पारी और चेतेश्वर पुजारा (43) की सधी हुई पारियों के बावजूद रिपीट बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट के पहले दिन गुरुवार को भारतीय पारी लड़खड़ा गयी और उसने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 89 ओवर में छह विकेट पर 233 रन बनाए।

आंदोलन का समाधान निकालने में जुटी सरकार

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों नरेन्द्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, दुष्यंत गौतम, अरूण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

श्रीनगर: रात का तापमान -6.4 डिग्री सेल्सियस रहा

श्रीनगर। श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चलने जाने से गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध डल झील जम गई। शहर में आज नालों और नालियों सहित पानी के नल और अन्य जलाशयों का पानी भी जम गया। सुबह सूर्य दिखाई दिया। हालांकि बर्फीली हवाएं चलने के कारण लोग घरों के अंदर ही रहें।

मंत्रालय ने योगासन को खेल के रूप में मान्यता दी

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने गुरूवार को योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में औपचारिक तौर पर मान्यता दे दी है। जिससे इसे सरकारी सहायता मिल सकेगी। खेल मंत्री किरेन रीजीजू और आयुष (आयुर्वेद, योग , नैचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी) मंत्री श्रीपाद येस्सो नाईक ने एक कार्यक्रम के दौरान योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता दी।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...