गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया की कैकेयी से की तुलना

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैकेयी से की सोनिया गांधी की तुलना

इंदौर। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने बयान को लेकर एक बार फिर विवाद में आ गए हैं। मिश्रा ने बिना नाम लिए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशान साधा है। और उनकी तुलना ‘कैकेयी’ से की है। मिश्रा ने कहा कि एक मां है। जो षड्यंत्रपूर्वक अपने बेटे को गद्दी दिलाना चाहती है। इसके अलावा ताश के पाटों का जिक्र करते हुए उन्होने कांग्रेस के 52 सांसदों का भी मज़ाक उड़ाया। इंदौर में संभागीय किसान सम्मेलन में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने कहा मुझे व्हाट्सएप आया कि कैकई के बाद कौन सी माँ है। जो षड्यंत्र पूर्वक अपने बेटे को गद्दी दिलवाना चाहती है। वो बोला ताश की गड्डी में कितने पत्ते होते हैं। जवाब मिला 52 इस पार्टी के भी 52 सांसद हैं। मिश्रा ने आगे कहा मुझे एक व्हाट्सएप फॉरवर्ड मिला जिसमें कहा गया था। कि जापान में हर दिन स्कूल जाने वाले बच्चे को लेने के लिए ट्रेन रुकती है। वे नहीं जानते कि भारत में एक पार्टी एक बच्चे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम कर रही है।
मिश्रा के इस बयान पर ट्विटर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिकृया दी है। एक यूजर ने लिखा “ताश की गड्डी मे कितने जोकर है। जवाब मिला दो, आपकी पार्टी भी 2 सांसद से शुरू हुई थी। और 2 जोकर अभी भी है। आपकी गड्डी में। एक ने लिखा बेरोजगार अंधभक्त कहेंगे बहुत मज़ा आया कितना अच्छा जोक था। एक अन्य यूजर ने लिखा आपकी तो पूरी विचारधारा व्हाट्सएप पर आधारित है। कोई नई बात नहीं है।
मिश्रा ने कृषि कानूनों को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। मिश्रा ने अपने भाषण के दौरान आगे कांग्रेस पर कृषि कानूनों को लेकर गलतफहमी पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा दिल्ली में विरोध क्यों हो रहा है। अगर पुराने कृषि नियम सही होते तो इतने सालों तक भी किसानों पर कर्ज नहीं होता। नया कृषि कानून किसानों के उत्थान के लिए है।
उन्होंने कहा ऐसी चर्चा थी। कि कांग्रेस के लोग भूख हड़ताल पर जाएंगे। ये लोग गलतफहमी पैदा कर रहे हैं। यह पार्टी भारत के लोगों के खिलाफ है। वे हर आंदोलन के दौरान गलतफहमी पैदा करते हैं। बता दें केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली से सटे बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन पिछले 22 दिन से जारी है। किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...