बुधवार, 9 दिसंबर 2020

बागेश्वर के डीएम-सीडियों कोरोना पॉजीटिव

बागेश्वर के डीएम और सीडिओ कोरोना पाॅजिटिव, आइसोलेशन में गए


बागेश्वर। उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। कारण लोग कोरोना के प्रति वैसे गंभीर नहीं है। जैसा होना चाहिए। पुलिस-प्रशासन भी अब कोरोना के प्रति लापरवाह नजर आ रहा है। अब बागेश्वर जनपद से ऐसा समाचार है। जिसने कोरोना के प्रति बरती जा रही लापरवाही को बेपर्दा कर दिया है। बागेश्वर जनपद के डीएम विनीत कुमार और सीडीओ डीडी पंत कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। जिले के प्रभारी सीएमओ डा. वीके सक्सेना ने बताया कि ट्रूनेट टेस्ट में जिले के दोनों शीर्ष अधिकारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके बाद दोनों अधिकारी आइसोलेशन में चले गए हैं। दोनों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।
उल्लेखनीय है। कि एक दिन पहले ही डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में एक बैठक आहूत की गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बैठक सहित दोनो अधिकारियों के संपर्क में आए लोगों की सूची खंगाल रहे हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे है।                       


अभिनेत्री चित्रा ने लगाईं फांसी, सुसाइड

अब इस अभिनेत्री ने फांसी लगाकर की सुसाइड


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। मशहूर अभिनेत्री वीजे चित्रा के सुसाइड करने की खबर है। साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वीजे चित्रा की उम्र महज 28 साल थी। बताया जा रहा है। कि चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया है। उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। जानकारी के अनुसार चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रह रही थीं। फिलहाल उनके मंगेतर से भी पूछताछ की जाने वाली है। चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। जो फिलहाल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है। कि चित्रा डिप्रेशन में थी जिसके चलते उन्होंने ये चौंकाने वाला कदम उठाया है।             


जानवरों में घुसा वायरस, 4 शेर संक्रमित

बर्सिलोना। कोरोना वायरस इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी लगातार परेशान कर रहा है। अब स्पेन के बार्सिलोना शहर के एक चिड़ियाघर में चार शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा इस चिड़ियाघर के दो स्टाफ के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


जाला, नीमा और रन रन नाम की तीन मादा शेरों में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए थे। वही कियुंबे नाम के नर शेर में भी ये लक्षण मिले थे। इन चारों का जब टेस्ट कराया गया तो ये सभी शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये चिड़ियाघर इस मामले की जांच हो रही है कि आखिर इन शेरों को कोरोना कैसे हुआ है।  इस चिड़ियाघर के स्टाफ ने इन चारों शेरों पर स्टैंडर्ड पीसीआर स्वैब टेस्ट किया था। ये वही टेस्ट है जो इंसानों पर भी किया जाता है। माना जा रहा है कि ये शेर किसी ऐसे स्टाफ के सदस्य के संपर्क में आए होंगे जो एसिम्टोमैटिक था।
इस चिड़ियाघर की तरफ से आए एक बयान में कहा गया है कि इन सभी शेरों को एंटी इंफ्लेमेटरी ड्रग्स दिए जा रहे हैं और इन शेरों की मॉनीटरिंग भी की जा रही है। इन शेरों को उनके हल्के लक्षणों के चलते ऐसी ही देखभाल की जा रही है। जैसी आमतौर पर हल्के फ्लू के समय की जाती है और ये शेर इस ट्रीटमेंट पर अच्छी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

इस चिड़ियाघर द्वारा जारी स्टेटमेंट में ये भी कहा गया कि कोरोना पॉजिटिव शेरों द्वारा चिड़ियाघर में आने वाले लोगों में कोरोना इंफेक्शन फैलने का खतरा बेहद कम है और इसकी वजह साफ है। क्योंकि जो लोग भी यहां शेरों को देखने आते हैं वो शेरों के इतने करीब नहीं जाते हैं। जिससे इनके बीच संपर्क स्थापित हो पाए।

बार्सिलोना के पशु चिकित्सा सेवा के स्टाफ ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित ब्रॉन्क्स जू से भी इस बारे में संपर्क किया है। इस जू में चार टाइगर और तीन शेर अप्रैल के महीने में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। स्पेन के जू से पहले अमेरिका के इस शहर के जू में ही शेरों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सबसे पहले सामने आया था। न्यूयॉर्क के इस जू के सभी शेर और टाइगर कोविड से रिकवरी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाडिया नाम का टाइगर पहला ऐसा जानवर है जो अमेरिका में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।                                


हदः किशोरी से गैंगरेप के बाद फिर गैंगरेप

बिलासपुर। एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी का गैंगरेप किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी भी उनकी दोस्त थी। इसके बाद मंगलवार को मामला तारबहार थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।


जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा निवासी शेख रमजान उर्फ गग्गा (20), संदीप रजक (20)] रिशू रजक (20) और 16 साल के एक नाबालिग की तारबहार क्षेत्र में रहने वाली किशोरी से दोस्ती थी। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाकर षड्यंत्र रचा। करीब एक सप्ताह पहले किशोरी से मिलने आरोपी रमजान बिना नंबर की बाइक लेकर पहुंचा और उसे घुमाने के बहाने साथ ले गया।


4 दिन पहले फिर आरोपियों ने बुलाया और दुष्कर्म किया


किशोरी को लेकर आरोपी रेलवे क्षेत्र स्थित एक खंडहरनुमा मकान के पास पहुंचा। वहां पहले से तीनों आरोपी मौजूद थे। उन्होंने किशोरी को पकड़ लिया और सभी ने दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। इसी वीडियो का डर दिखाकर 4 दिन पहले भी आरोपियों ने किशोरी को बुलाया और उससे दुष्कर्म किया।


आरोपियों का मोबाइल भी जांच के लिए भेजा गया
घटना के बाद से किशोरी काफी परेशान थी। परिजनों ने उसकी हालत देखी और पूछा तो किशोरी ने सारी जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार को परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे मोबाइल भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल की जांच की जा रही है। उसे फारेंसिक को भिजवाया गया है।                                     


अगले साल से घटेगी आपकी सैलरी, झटका

झटकाः अगले साल से घट जाएगी आपकी सैलरी!


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अगले साल से आपकी सैलरी थोड़ी कम आएगी लेकिन आपका बुढ़ापा संवर जाएगा। अप्रैल 2021 से नया वेतनमान नियम लागू होगा। इससे आपकी हाथ में आने वाली सैलरी, प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी पर फर्क पड़ेगा. क्या फर्क पड़ेगा इसे समझते हैं।
सरकार ने पिछले ही साल संसद में वेज कोड पास करवाया था। जो अब अगले वित्त वर्ष से लागू होना है। इसका असर प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले छोटे बड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की सैलरी पर पड़ेगा।
खबर के मुताबिक नए नियम के हिसाब से कर्मचारियों को मिलने वाले तमाम भत्ते जैसे ग्रेच्युटी, पीएफ वगैरह कुल सैलरी के 50 परसेंट से ज्यादा नहीं हो सकते हैं। यानि कंपनियों को अप्रैल 2021 से कुल सैलरी में बेसिक सैलरी का हिस्सा 50 परसेंट या फिर इससे ज्यादा रखना होगा। ये नया वेज रूल आने के बाद सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस नए नियम के कुछ फायदे हैं। तो कुछ नुकसान भी हैं।
इस नए वेब रूल पर एक्सपर्ट्स बताते हैं। कि इसका क्या फायदा होगा, ये तो रिटायरमेंट के बाद ही पता चलेगा। क्योंकि नए नियम के तहत ग्रेच्युटी की रकम बढ़ जाएगी। क्योंकि ग्रेच्युटी बेसिक सैलरी के हिसाब से कैलकुलेट की जाती है। और बेसिक सैलरी बढ़ने से ग्रेच्युटी की रकम भी बढ़ जाएगी। ग्रेच्युटी के अलावा कंपनी और कर्मचारी दोनों का ही पीएफ योगदान भी बढ़ जाएगा। इससे लंबी अवधि में कर्मचारी की बचत भी बढ़ेगी।
नए वेतनमान नियम में आपकी घट जाएगी, इससे सबसे ज्यादा झटका ऊंची सैलरी वाले ऑफिशियल्स को होगा जिनकी सैलरी में 70-80 परसेंट हिस्सा ही भत्तों का होता है। इससे कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है। क्योंकि ग्रेच्युटी और पीएफ योगदान पहले से ज्यादा बढ़ जाएगा।             


प्रेस से सांसद मोइत्रा ने माफी की मांग की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मीडिया बिरादरी ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की उस टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की है जिसमें उन्होंने प्रेस को कथित तौर पर 'दो पैसे वाली' मीडिया बोला था। कोलकाता प्रेस क्लब ने मोइत्रा से माफी की मांग की है। वहीं सांसद ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि यह एक बंद कमरे की बैठक थी इसलिए उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि यहां प्रेस को क्यों बुलाया गया है?मोइत्रा ने इस संबंध में ट्विटर पर एक तरफ माफी मांगी और दूसरी तरफ खुद को सही बताया। अपनी सफाई में मोइत्रा ने कहा कि रिपोर्टर को जिला यूनिट के एक धड़े ने बंद कमरे की बैठक में बुलाया था। यह धड़ा पार्टी में हालिया संगठनात्मक बदलाव से नाखुश था। मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं से नाराज होते हुए कहा था कि पत्रकार को यहां क्यों बुलाया गया है।               


दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये बॉर्डर रहेंगे पूरी तरह बंद


नई दिल्ली। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज 14वें दिन भी जारी है। प्रदर्शन की वजह से कई रास्ते बंद है। कुछ जगहों पर ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। आइए जानते हैं, कि दिल्ली के एंट्री प्वाइंट्स पर वाहनों की आवाजाही कैसी है।
एनएच-44 भी दोनों तरफ से बंद
किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के मुताबिक आज सिंघु बार्डर, औचंदी बॉर्डर, पियाओ मनियारी बॉर्डर और मंगेश बॉर्डर यातायात के लिए पूरी तरह बंद है। एनएच-44 भी दोनों तरफ से बंद रहेगा। जो लोग इन इलाकों से गुजरने वाले हैं। इन्हें वैकल्पिक रास्तों से आने जाने की सलाह दी गई है।
इसके साथ ही पुलिस ने कोरोना वायरस नियमों का पालन करने की भी अपील की है। पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने औऱ हाथों को सैनेटाइज करने को कहा है।
बेनतीजा रही 13 किसान नेताओं की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात 
नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों की तरफ से मंगलवार को बुलाया गया भारत बंद शांतिपूर्ण रहा और इसका देशव्यापी असर देखने को मिला। मंगलवार देर रात 13 किसान नेताओं की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात बेनतीजा रही। अचानक हुई बैठक में किसी हल की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन किसान नेता अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार ने भी अपनी मंशा साफ कर दी है कि कानून वापस नहीं होंगे।             


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...