मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

महिला के साथ 2 युवकों ने किया दुष्कर्म

अल्मोड़ा। यहां नगर क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां धारानौला में एक किराए के आवास में रहने वाली 40 वर्षीय महिला के साथ घर में घुसकर दो युवकों ने तब दुष्कर्म किया जब वह घर पर अकेली थी। महिला का एक पुत्र 18 साल व एक 12 साल की पुत्री भी है। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। महिला ने दर्ज तहरीर में कहा है कि बीते 6 दिसंबर की रात करीब 8 बजे तीन युवक उसके घर में जबरन दाखिल हो गये और वापस चले गये। इसके बाद दो युवक फिर लौटे और रात करीब 11 बजे उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ वीर सिंह ने सीएनई को बताया कि इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी कर ली गई है। महिला का मेडिकल कराया जा चुका है।             


अदा की नमाज प्रोटेक्शन में खड़े दिखे सिख

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। एक के बाद एक विपक्षी दल किसानों के समर्थन में सामने आ रहे हैं। वहीं अब पंजाब और हरियाणा के किसानों के समर्थन में मुस्लिम पक्ष भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर नमाज पढ़ रहे हैं और सिख समुदाय के लोग उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।                 


एसिडिटी बीमारी से अब मिलेगा छुटकारा

एसिडिटी होना एक गंभीर समस्या है। जिसके चलते अपच और कई अन्य तकलीफे होने लगती है। कई बार ये गैस सिर में चढ़ जाती है। जिसके चलते दर्द की समस्या होने लगते है और कई बार छाती या शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंच जाती है। जिसके चलते दर्द या अकड़न की समस्या होने लगाती है, इसलिए आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है इससे निपटने के कुछ कारगार उपाय, तो देर किस बात की है आइये जानते है इन उपायों के बारे में


जीरा और अजवाइन है प्रभावी


अजवाइन की तासीर गर्म होती है लेकिन जीरा महादिल होता है। यानी शरीर और रोग की प्रकृति देखते हुए प्रतिक्रिया करनेवाला फूड। एसिडिटी या पेट में जलन होने पर एक-एक चम्मच जीरा और अजवाइन लेकर इन्हें तवे पर भून लें। जब ये दोनों ठंडे हो जाएं तो इनकी आधी मात्रा लेकर चीनी के साथ खा लें। आधे बचे हुए तैयार मिश्रण को अगले समय के भोजन के बाद ले लें।               


दो से अधिक संतान वालों को राहत मिली

जयपुर। कैबिनेट बैठक में राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 में संशोधन कर राज्य सरकार के कार्मिकों की 1 जून, 2002 के बाद संतानों की संख्या दो अधिक होने पर 3 वर्ष के लिए एसीपी रोकी जाकर आगामी एसीपी में उसके पारिणामिक प्रभाव को समाप्त करने का निर्णय भी लिया गया। राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियमों में संशोधन कर वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग के सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के समकक्ष वेतनमान देने को मंजूरी दी है। अब प्रधानाचार्य, वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग को दिनांक 01.07.2013 से 31.12.2015 तक काल्पनिक आधार पर ग्रेड-पे 6000 से बढ़ाकर 6600 तथा 01.01.2016 से सातवें वेतन आयोग की पे-मैट्रिक्स में एल-15 से बढ़ाकर एल-16 के अनुसार दिया जाएगा।वास्तविक भुगतान अधिसूचना की दिनांक से देय होगा।               


बिहार: 'भारत बंद' के कारण परिक्षाएं रद्द

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। भारत बंद के कारण बिहार में होने वाली कई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर अब नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। डीएलएड प्रथम सत्र की परीक्षा आज होने वाली थी, लेकिन भारत बंद की वजह से 15 दिसंबर को होगी। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी डीएम और डीईओ को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है।             


'भारत बंद' में सड़क पर नहीं उतरेंगे तेजस्वी

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। कृषि कानून के खिलाफ बुलाई गई भारत बंद के समर्थन में बिहार में पूरा विपक्ष सड़क पर उतर गया है। राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों समेत विभिन्न संगठनों ने भारत बंद को समर्थन दिया है और इसे सफल बनाने को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में बंद समर्थकों ने ट्रेनों को रोक दिया। बंद समर्थक सड़क पर टायर जलाते हुए सड़क जाम कर दिया। पटना ,मुजफ्फरपुर,हाजीपुर समेत अन्य जगहों पर बंद समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन किया है।राजधानी पटना में भी डाकबंगला चौराहे पर तमाम विपक्षी दल के नेता मौजूद हैं। हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गौरमौजूदगी से सारे विपक्षी नेता आश्चर्यचकित हैं।               


बिहार में कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पात

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। किसान बिल के विरोध में किसानों द्वारा बुलाई गई भारत बंद को सफल बनाने के लिए पटना विश्वविद्यालय के छात्र इकाइयां भी सड़क पर उतर गई है। कांग्रेस की छात्र इकाई और पप्पू यादव की पार्टी जाप की छात्र इकाई सड़कों पर टायर जलाकर भारत बंद को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच अशोक राजपथ से गुजर रही एक प्रशासनिक महिला अधिकारी के गाड़ी के ऊपर भी छात्र ने उत्पात मचाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।               


किसानों का साथ देने का आह्वानः कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के बीच मंगलवार को लोगों का आह्वान किया कि वे किसानों का साथ दें और उनके संघर्ष को सफल बनाएं।


सरकारः किसानों की कमर तोड़ने का काम

नई दिल्ली। पिछले 2 हफ्ते से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के आह्वान पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसान उत्तराखंड उत्तर प्रदेश हाईवे पर भुराहेड़ी बॉर्डर पर जाम लगा कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव व पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी एडवोकेट ने कहा की इस समय सरकार ने तीन अध्यादेश लाकर कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। जिसको किसान बिरादरी कभी स्वीकार नहीं करेगी वही मण्डल मसचिव प्रधान नवीन राठी ने कहा कि इस सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन यह सरकार किसान विरोधी साबित हुई और हर मोर्चे पर विफल रही वही भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि यह लड़ाई किसानों के मान सम्मान की लड़ाई है। जब तक किसानों का सम्मान वह तीनों बिल वापस नहीं होंगे तब तक किसान आंदोलन करता रहेगा इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा के राष्ट्रीय लोक दल हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी इस मौके पर बाबर प्रधान खोजा नगला मुरसलीन जिला उपाध्यक्ष बिट्टू राठी कपिल राठी  भारतीय किसान यूनियन के  नगर अध्यक्ष सुलेमान सभासद भारतीय ब्लॉक उपाध्यक्ष रियासत खलीफा ग्राम अध्यक्ष छपार मोहम्मद शहजाद ब्लॉक मीडिया प्रभारी मोहम्मद फरमान ब्लॉक महामंत्री मोनू पवार शाहनवाज खान जिला सचिव हरिओम त्यागी मनीष प्रधान अनवार प्रधान जान मोहम्मद सोनू कामिल तस्लीम आदि लोग मौजूद रहे।                 


संगठनों ने जाम करने की तैयारी शुरू की

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान करने वाले किसान संगठनों ने प्रमुख मार्ग और ‘टोल प्लाजा’ जाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के महासचिव हन्नान मोल्ला ने कहा कि ‘भारत बंद’ किसानों की ताकत दिखाने का एक जरिया है और उनकी जायज मांगों को देशभर के लोगों का समर्थन मिला है।             


दिल्ली सीएम को पुलिस ने नजरबंद किया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सिंघू बॉर्डर पर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के बाद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। हालांकि पुलिस ने पार्टी के दावों को खारिज किया है। केजरीवाल ने सिंघू बॉडर्र पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से सोमवार को मुलाकात की थी। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है।                         


मुठभेड़ के बाद 3 कुख्यात गिरफ्तार किए

एलबी कुर्मी


बरेली। यूपी के जनपद बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली और पुलिस अधीक्षक ग्रमीण व क्षेत्राधिकारी तहसील बहेड़ी में अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत थाना शेरगड़ की पुलिस ने बैरमनगर गौटिया के पास बंद सुदा मुर्गीफार्म के पास मुठभेड़ के दौरान तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया ।


तीनों ने एक सुर में अपनी चोरी को कबूल किया है और चोरी द्वारा लूट में पास के गाँव रमपुरा के कोल्हू पर रात में दो लोगों की कनपटी पर तमंचा दिखाकर मोबाइल फोन छीने और इस वारदात को अंजाम देने के बाद पास के गाँव सलपुरा में एक खेत में मधुमक्खी पालन पर दो लोगों के मोबाइल फोन और छीने । इनके पास असलहा नाजायज और चोरी किये गये चार मोबाइल फोन पाये गये।


जो कि धर्मपुरा गाँव थाना-शीशगड़ के निवासी हैं, इनके पास असलहा में एक नाल की 12 बोर की बंदूक नाजायज अथवा दो 12 बोर के तमंचा नाजायज तथा एक 315 बोर का नाजायज तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर और एक जिन्दा कारतूस 15 बोर बरामद किये गये हैं ।


जिसमें एक अपराधी कामिल पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं ।जो कि थाना शीशगड़ में दर्ज हैं ।अप० जनपद बरेली का हिस्ट्रीशीटर है । थाना शेरगड़ की पुलिस ने थानाध्यक्ष श्री अशवनी कुमार के कुशल नेतृत्व में कानून-व्यवस्था के अन्तर्गतअपराधी (1).कामिल शेख पुत्र भूरा शेख निवासी धर्मपुरा
(2).अली रजा खाँ पुत्र नबी रजा खाँ निवासी धर्मपुरा
(3).बाबू खाँ पुत्र युसूफ़ खाँ निवासी धर्मपुरा


तीनों अपराधी शातिर किस्म के हैं ।जिनमें अपराधी कामिल पर थाना शीशगड़ में आई०पी०सी० की तमाम धारायें (धारा 363 , 366 , 376 , 380 , 307 ,, 457 ,, 480) दर्ज हैं ।
थाना शेरगड़ की पुलिस ने तीनों अपराधियों पर आपराधिक घटनाओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है ।                                      


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...