गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के बहरियाबाद क्षेत्र के खाजेपुर मठिया गांव के पास रविवार की सुबह एक किशोरी छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका कक्षा 12 की छात्रा है। उसके गले पर जख्म का निशान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने कहा कि बहरियाबाद इलाके की खाजेपुर मठिया गांव निवासी किशोरी रविवार सुबह 6:00 बजे नित्य की भांति घर से शौच के लिए कुछ दूर खेत की तरफ गई। लगभग एक घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद जब किशोरी घर नहीं लौटी तो उसकी मां उसे ढूंढते हुए खेत की तरफ गई। जहां निर्वस्त्र किशोरी जमीन पर पड़ी हुई मिली। आनन-फानन में परिजनों द्वारा किशोरी को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रविवार, 6 दिसंबर 2020
एक, दो, तीन नहीं, 4 बच्चों को जन्म दिया
सीतापुर। मां बनना बहुत सुखद एहसास होता है, कहते है जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है तो वो भी दोबारा जन्म लेती है। प्रसव पीड़ा के दौरान होने वाले दर्द का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। सोचिए एक बच्चे को पैदा करने में महिला मौत के मुंह से गुजर कर आती है तो 4 बच्चे एक साथ पैदा करने वाली महिला का क्या हाल हुआ होगा। मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर का है, जहाँ एक गर्भवती महिला ने एक साथ एक नहीं दो नहीं बल्कि 4 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें 1 बेटा है और 3 बेटियाँ हैं। इतना ही नहीं बल्कि चारों बच्चे पूरी तरह से स्वास्थ्य भी है।
मुन्नू लाल भार्गव ने बताया कि उनकी पत्नी मौसम देवी को बीती रात तेज दर्द शुरू हो गए। घरवालों नें अस्पताल ले जाने की तैयारी की लेकिन दर्द बहुत अधिक बढ़ गया जिसकी वजह से घर पर ही डिलीवरी करनी पड़ी। लेकिन हैरानी की बात है कि चारों बच्चे बिल्कुल स्वास्थ्य है।बच्चों के साथ माँ मौसम देवी की तबीयत बिल्कुल ठीक है। जन्म के बाद कुछ घंटों बाद डॉक्टर को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। सभी इस कुदरत के करिश्मे को देखकर खुश है।
डीएम ने मिडिया से दुर्व्यवहार पर संज्ञान लिया
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे को सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि जिला महिला अस्पताल में रानी नाम की महिला के द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया। जिसमें बच्चे को स्टाफ के द्वारा कई घंटों तक मां को नहीं दिया गया और संबंधित परिवार के साथ स्टाफ के द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया। बता दें कि जैसे ही जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे के संज्ञान में यह खबर आई तो उन्होंने इसे तत्काल गंभीरता से लेते हुए संपूर्ण प्रकरण की जांच मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता को सौंपते हुए तत्काल सायंकाल तक रिपोर्ट चाहि गई हैं, ताकि दोषी पाए जाने वाले स्टाफ के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित की जा सकें।
59 वें स्थापना दिवस पर सीएम से कई उम्मीदें
लखनऊ। प्रदेश के करीब 90 हज़ार होमगार्ड जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी उम्मीदें हैं। आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री होमगार्ड के 59 वें स्थापना दिवस पर आलमबाग स्थित होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम स्वीकार करेंगे। शनिवार को अफसरों ने परेड ग्राउंड का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए होमगार्ड जवानों के आश्रितों को आर्थिक मदद के रूप में चेक वितरित करेंगे। मुरादाबाद में बनकर तैयार मंडलीय कमाण्डेन्ट प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण करेंगे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में महिला होमगार्ड की 180 दिन की प्रसूता अवकाश की घोषणा कर सकते हैं। महिलाओं की यह मांग लंबे समय से चल रही है। होमगार्ड मुख्यालय द्वारा इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
- महिलाओं को 180 दिन का प्रसूता अवकाश
- वर्दी भत्ता नगद दिया जाय
- प्रशिक्षण व अंतर्जनपदीय भत्ता बढ़ाया जाय
- प्रत्येक होमगार्ड की मौत पर उसके आश्रित को पांच लाख रुपये की अर्थिक मदद दी जाय
- वैतनिक स्टाफ अफसर को पुलिस की तरह पौष्टिक आहार भत्ता
- वर्दी धुलाई भत्ता बढ़ाने
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी सतर्क नजर आ रही हैं और उनकी तत्काल रुप से सुनवाई भी करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि जनसंपर्क अधिकारी उपनिरीक्षक अतुल चौहान महिलाएं द्वारा की जा रही शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित चौकी प्रभारियों को अवगत करा रहे हैं तथा थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाईया करनी सुनिश्चित कराते नजर आ रहे हैं। वहीं, महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला सिपाही पूनम द्वारा शिकायत करने वाले पीड़ितों को सेनीटाइज कराते हुए उनकी एंट्रियां रजिस्टर में की जा रही हैं। जिसको मद्देनज़र रखते पीड़ितए और उनके परिवार वाले पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर रहें हैं।
नशे में पति ने की पत्नी के साथ मार-पीट
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला के साथ नशे में धुत पति द्वारा मार-पीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। आपको बता दें कि गाज़ियाबाद की एक कॉलोनी निवासी महिला मनीषा की शादी अब से लगभग बारह वर्ष पहले दीपक निवासी ग्राम नेकपुर मुरादनगर के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति चरस, गांजा, शराब आदि का सेवन करता है और फिर नशे की हालत में उसके साथ मार-पीट करता हैं। महिला का यह भी कहना है कि आज तक वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया हैं। आपको बता दें कि महिला के परिवार वालों ने उसके पति को काफी बार समाज के गणमान्य व्यक्तियों के बीच बुलाया और फिर समझाया, लेकिन वह अपनी नशे की लत को नही जोड़ता। इतना ही नहीं, पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह तीन वर्ष से अपने पति से अलग किराए के एक घर में थानाक्षेत्र की शिवम विहार कॉलोनी में रहती आ रही है तथा उसका किराया भी वह खुद ही बच्चों को ट्यूशन देकर कमाए गए पैसों से चुकाती हैं।
बाल सुधार गृह में नाबालिगो की आत्महत्या
बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा के शासकीय बाल निरीक्षण गृह (बाल सुधार गृह/रिमांड होम) में रहने वाले 2 नाबालिग लड़कों ने शनिवार सुबह तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सामने आने के बाद जिले में हडकंप मच गया। बाल निरीक्षण गृह में रात 2 बजे के करीब आत्महत्या की घटना हुई। बाल निरीक्षण गृह में रह रहे अन्य लड़कों को सुबह दोनों लाशें लटकती दिखाई दी जिससे घबराए बच्चों ने बाल निरीक्षणकर्मियों को इसकी जानकारी दी।
गाजियाबादः पुलिस ने कई अपराधी गिरफ्तार किएंं
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में बड़ते अपराध पर विराम लगाने हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अंतर्गत चलाए जा रहे एबीसी स्कीम के चेकिंग अभियान के तहत थाना कविनगर पुलिस ने अपनी सक्रियता के चलते शुक्रवार रात्रि दो शातिर तस्करों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इनके पास से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस और पांच किलो अवैध गांजा भी बरामद हुआ हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम निसार पुत्र मुस्तकीम निवासी थाना करावल नगर दिल्ली और दूसरे ने अमित कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी थाना बादलपुर गौतमबुधनगर बताया हैं।
मोटरसाइकिल सहित 2 शातिर गिरफ्तार किएं
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा सभी थानाक्षेत्रों में शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियानों के अंतर्गत थाना साहिबाबाद पुलिस ने एबीसी स्कीम के चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार देर रात्रि 25 फुटा रोड शालीमार गार्डन से दो शातिर लुटेरों को उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह अवैध असलहा एवं फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सक्रिय थे। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम परवेज पुत्र नवाब और दूसरे ने रिजवान पुत्र अब्दुल निवासी थाना टीला मोर गाज़ियाबाद बताया हैं।
संविधान के शिल्पकार की पुण्यतिथि मनाई
पंकज कुमार/आदर्श श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। 6 दिसंबर को भारतीय संविधान के शिल्पकार प्रमुख अर्थशास्त्री एवं समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर नगर गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी के अंबेडकर तिराहे पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने बाद गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित ,जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, युवा नेता अमित गुप्ता, रामकुमार वर्मा, कमलेश कुमार वर्मा, रामासरे चौरसिया, राकेश विश्वकर्मा ,सदस्य जिला पंचायत रघुनंदन राजपासी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे मास्टर सत्य प्रकाश बाजपेई, टोनी शुक्ला ,दादा देवीदीन मिश्रा, खलील अहमद, हेमू शुक्ला ,अकील अहमद, फकीर मोहम्मद, इसरार अली, पंकज पटेल, सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर से अखंड भारत के निर्माण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के योगदान को सराहा और उनके नारे लगाए बाबा जी का मिशन अधूरा! हम सब मिलकर करेंगे पूरा!! बाबा साहब अमर रहे! भारतीय संविधान अमर रहे!! जय भीम !जय भारत !आदि नारों से चौराहा गूंजता रहा!
4 मंजिला मकान में लगी आग, हुआ खाक
श्रीराम मौर्य
शिमला। शिमला जिला के तहत पड़ने वाले नावर क्षेत्र के गुजांदली गांव में आधी रात मकान में आग लग गई। भयंकर अग्िनकांड में 4 मंजिला मकान जलकर खाक हो गया। चार मंजिला इस भवन में करीब आठ परिवार रहते थे। मकान पूरी तरह जल जाने के बाद ये परिवार बेघर हो गए हैं। आग की इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त सूचना के अनुसार आग की यह घटना रात करीब 12 बजे पेश आई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। चार मंजिला इस भवन में 20 से ज्यादा कमरे थे। पूरा मकान लकड़ी का बना हुआ था। आग लगने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस की टीम भी पहुंची व साथ लगते घरों को बचाया गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को तुरंत आग लगने की सूचना दे दी थी। अन्यथा साथ लगते मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे। रातभर ठंड में राहत कार्य चलता रहा। गनीमत रही कि अग्िनकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया रात के समय यह घटना पेश आई है। उन्होंने कहा प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के साथ हर संभव सहायता दी जाएगी।
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके अखिलेश पांडेय जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...