शनिवार, 5 दिसंबर 2020

सरकार ने किसानों को संकट में धकेल दिया

सरकार ने देशभर के किसानों को संकट में धकेल दिया: राहुल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बिना परेशान है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के किसानों को ही इस संकट में धकेल दिया है। राहुल गांधी ने शनिवार को कहा “बिहार का किसान एमएसपी- एपीएमसी के बिना बेहद मुसीबत में है और अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को इसी कुएँ में धकेल दिया है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है। इसके साथ ही उन्होंने एमएसपी नहीं मिलने से परेशान बिहार के किसानों का एक वीडियो जारी किया है जिसमें कहा गया है कि औरंगाबाद के किसानों को धान का एमएसपी नहीं मिल रहा है और सरकार उनके संकट पर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों की धान की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी को किसान आंदोलन खत्म करने के लिए हठ छोड़ने की सलाह दी और कहा “राजहठ त्यागिये, राजधर्म मानिये। अन्नदाता की सुनें, काले क़ानूनों को निरस्त करें। वरना,इतिहास ने कभी अहंकार को माफ़ नही किया। किसान विरोधी मोदी सरकार।”               


बातचीत से पहले पीएम की बड़ी बैठक

नई दिल्ली। केंद्रीय सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर आज 10वें दिन भी जमे हुए हैं। सरकार और किसानों के बीच हो चुकी दो बार की वार्ता फेल हो चुकी है जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। शनिवार को किसान संगठनों के साथ अगले दौर की बैठक से पहले ये बड़ी मीटिंग हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी पहुंचे।               



हरियाणा के स्वास्थ्यमंत्री अनिल संक्रमित मिलें

कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज कोरोना से संक्रमित


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने पिछले महीने परीक्षण के तौर पर कोरोना वायरस के खिलाफ विकसित किए जा रहे स्वदेशी कोवैक्सिन का टीका लिया था।
विज ने ट्वीट करके शनिवार को संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए अपील की है कि हाल में उनके संपर्क में जो लोग आए हैं, वे जांच करा लें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया हूं और अम्बाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं। जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें जांच कराने की सलाह दी जाती है।’’
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के तीन सदस्यों वाले एक प्रतिनिधि मंडल ने विज से शुक्रवार को मुलाकात की थी और कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल होने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की अपील की थी। जेजेपी राज्य में भाजपा की सहयोगी पार्टी है।इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष निशान सिंह कर रहे थे और वरिष्ठ पार्टी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला इसका हिस्सा थे। योग गुरु रामदेव ने भी मंगलवार को विज से मुलाकात की थी। विज ने कोविड-19 के खिलाफ संभावित टीके कोवैक्सिन के तीसरे चरण के परीक्षण में पहला स्वयंसेवी बनने की पेशकश की थी और उन्हें 20 नवंबर को इसकी खुराक अम्बाला कैंट के सिविल अस्पताल में दी गई थी। विज ने तब एक ट्वीट में बताया था, ‘‘ मुझे भारत बायोटेक उत्पाद का कोरोना वायरस का परीक्षण टीका कोवैक्सिन कल 11 बजे अम्बाला कैंट के सिविल अस्पताल में पीजीआई रोहतक और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में दिया जाएगा।’’उन्होंने बताया था कि उन्होंने ही ट्रायल में हिस्सा लेने की पेशकश की थी। कोवैक्सिन स्वदेशी टीका है और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर भारत बायोटेक इसे विकसित कर रही है।               


राम मंदिर निर्माण का कार्य होगा तेज

अयोध्या: मकर संक्रांति से तेज होगा राम मंदिर निर्माण का कार्य


उमय सिंह साहू


अयोध्या। चातुर्मास तथा तकनीकी कारणों से कच्छप चल रहे राम मंदिर निर्माण के कार्य को तेज करने की तैयारी है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कार्यदाई संस्था लार्सन एंड टूब्रो और परामर्श दात्री संस्था टाटा कंसलटेंट के अधिकारियों के साथ मंत्रणा शुरू कर दी है।उम्मीद जताई जा रही है कि मकर संक्रांति से राम मंदिर निर्माण के काम में तेजी आएगी। इसी दिन से राम मंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ लोगों से सहयोग हासिल करने के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से धार्मिक अनुष्ठान के साथ टोलिया रवाना की जाएंगी।
श्रीराम जन्म भूमि पर बाबा राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 5 अगस्त को शिलान्यास कर चुके हैं। राम मंदिर के निर्माण और इसकी देख रेख का जिम्मा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास है। जान आस्था और आकांक्षा के अनुरूप राम मंदिर निर्माण के लिए निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में कई दौर की मीटिंग और विचार मंथन हो चुका है। जन्मभूमि पर विश्व का सबसे विशाल प्राचीन नागर शैली में राम मंदिर बनाया जाना है। या मंदिर राजस्थानी लाल बलुआ पत्थर से बनना है। जिसके एक तल से ज्यादा के निर्माण के लिए श्रीराम जन्म भूमि न्यास की ओर से पत्थर तलाशी का काम पूरा कराया जा चुका है। तकनीकी विशेषज्ञों के सुझाव पर पत्थर से बनने वाले मंदिर के लिए बिना लोहे का इस्तेमाल किए हुए फाउंडेशन बनाया जाना है। इस फाउंडेशन के लिए 1 मीटर व्यास के 100 पिलर जमीन के नीचे डालने की योजना बनाई गई है। भार क्षमता और मजबूती मापने के लिए विशेषज्ञों के सुझाव पर ट्रस्ट और निर्माण समिति ने पायल टेस्टिंग कराई है। जिसकी रिपोर्ट पर अभी केंद्रीय भवन निर्माण शोध संस्थान रुड़की, आईआईटी चेन्नई समेत कार्यदाई संस्था लार्सन एंड टूब्रो परामर्श दात्री संस्था टाटा कंसल्टेंसी के विशेषज्ञ मंथन कर रहे हैं।               


सावधान: घर में चीटियों का होना देता है संकेत

हम हर समय चींटियों को नजर अंदाज करते हैं, उन्हें पैरों तले कुचल देते हैं और उन्हें काटने वाले दुष्टों से अधिक कुछ नहीं समझते। लेकिन ऐसा नहीं है। चींटियां भी कुछ न कुछ संकेत देती है। लेकिन हम उसे नहीं समझ पाते हैं। अगर आपके घर में अक्सर लाल चींटियां दिख जाती है या फिर रहती है तो ये यह वास्तु दोष का कारण हो सकता है।दरअसल चींटियां दो प्रकार की होती हैं- लाल और काली। इनमें से लाल को अशुभ और काली को शुभ माना गया है। घर में लाल में चींटियों का होना अशुभ संकेत देता है वहीं घर में मौजूद काली चींटियां बरकत का संकेत देती है।                         


हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने ढूंढी मछली, विरोध

हल्द्वानी- कांग्रेसियों ने ढूंढी मछली, ऐसे किया विरोध


हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों में हो रहे गड्ढों में भरे पानी में मछली ढूंढने का काम किया, राज्य सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों में हो रहे गड्ढों में भरे पानी में मछली ढूंढने का काम करते हुए विरोध जताया, कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि इस सरकार और नगर निगम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि पूरी तरह नींद में सोए हुए हैं सड़कों में जगह-जगह खड्डे हैं लोग गिर रहे हैं तथा उन्हें चोटें लग रही हैं कई लोग घायल हो गए हैं, बावजूद उसके सड़कों के गड्ढे भरने का नाम नहीं लिया जा रहा है लिहाजा सरकार को नींद से जगाने के लिए आज इस तरह का प्रदर्शन किया गया है और सरकार से मांग की गई है कि तत्काल सड़कों को ठीक किया जाए।               


नियुक्ति-पत्र मिलने से अभ्यर्थियों का हंगामा

बरेली: नियुक्ति-पत्र मिलने से पहले अभ्यर्थियों का हंगामा


सुनील श्रीवास्तव


बरेली। संजय कम्युनिटी हॉल में शनिवार को 490 नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। नियुक्ति पत्र बांटने से पहले ही हंगामा हो गया। अभ्यर्थियों ने बीएसए का घेराव किया। नियुक्ति पत्र देने की जिद पर अड़े रहे। किसी तरह बीएसए ने अभ्यर्थियों को समझा कर शांत कराया। कोर्ट के आदेश के बाद 69 हजार शिक्षक भर्ती के सापेक्ष पूरे प्रदेश में 37,723 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। जिसमें बरेली के लिए 490 शिक्षकों को चयनित किया गया। इसमें से 452 अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग कराई। जिन्हें नियुक्ति पत्र मिलना था। मगर इसमें से 31 शिक्षक ऐसे मिले जिनके नाम और अंकों में गड़बड़ी थी। बीएसए ने इनके नियुक्ति पत्रों को रोक दिया है।नियुक्ति पत्र बांटने से पहले ही यह शिक्षक संजय कमेटी हॉल में पहुंचे और वहां जाकर हंगामा शुरू कर दिया, बीएसए के आते ही उन्हें बीएसए का घेराव किया। बोले उन्हें नियुक्ति पत्र चाहिए। किसी तरह व्यक्ति ने समझाया और कहा कि वह एक एफिडेविट बनवाएं और आकर विभाग में जमा कर दें। इसके बाद ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। फिलहाल अभ्यर्थियों को पीएम के आने का इंतजार है। उधर बीएसए का कहना है कि इनके नाम और अंकों में गड़बड़ी मिली थी। एफिडेविट देने के बाद कमेटी इस पर विचार करके नियुक्ति पत्र देने का आदेश करेगी।               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...