गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

4 साल बाद फिर वापस आऊंगाः ट्रंप

मैं चार साल बाद फिर वापस आऊंगा वापस : डोनाल्ड ट्रंप


वाशिंगटन। तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि वे एक बार फिर वापसी करेंगे। जो बाइडेन के हाथों हारने वाले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एक क्रिसमस पार्टी के दौरान समर्थकों से ये बात कही। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। ट्रम्प को 232 जबकि जो बाइडेन को 306 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। ट्रम्प ने अब तक साफ तौर पर हार कबूल नहीं की है।


अमेरिकी मीडिया में पहले भी इस तरह की खबरें आई हैं कि ट्रम्प 2024 में फिर रिपब्लिकन पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट हो सकते हैं। हालांकि, ट्रम्प की उम्र इस मामले में रोढ़ा बन सकती है। बुधवार को व्हाइट हाउस में एक क्रिसमस पार्टी हुई। इसके होस्ट ट्रम्प ही थे। पार्टी में ट्रम्प के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। मेहमानों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा- व्हाइट हाउस में मेरे चार साल बेहद शानदार तरीके से गुजरे। मैं फिर चार साल के लिए यहां आना चाहता हूं। इस बार न सही। लेकिन, अगली बार यहां फिर आना चाहूंगा। इस पार्टी में रिपब्लिकन पार्टी के सीनियर लीडर्स भी शामिल हुए। हालांकि, मीडिया को एंट्री नहीं दी गई थी। लेकिन, ट्रम्प ने जो कुछ कहा वो बहुत जल्द लोगों तक पहुंच गया।


राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आए एक महीना हो चुका है। हालांकि, औपचारिक ऐलान बाकी है। लेकिन, इसके बावजूद ट्रम्प ने न तो अब तक स्पष्ट तौर पर हार मानी है और न ही बाइडेन को जीत की बधाई दी है। उनकी कैम्पेन टीम और वकीलों ने कई राज्यों में चुनावी धांधली के आरोपों में केस दर्ज कराए हैं। हालांकि, ये भी सच है कि हार के बाद सार्वजनिक तौर पर काफी कम नजर आए हैं। वे या तो गोल्फ खेलते नजर आए या फिर मीडिया से सिर्फ अपनी बात कहते दिखे।


अमेरिकी अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने बुधवार को ट्रम्प के धांधली के आरोप खारिज कर दिए थे। बार ने कहा था- आज की तारीख में भी यही सच है कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई। अगर ये नहीं हुई होती तो नतीजा कुछ और होता। अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए जो शर्तें हैं, उसमें ये साफ है कि कैंडिडेट की उम्र 35 साल से कम नहीं होनी चाहिए, लेकिन अधिकतम उम्र जैसी कोई शर्त नहीं है। ट्रम्प ने कैम्पेन के दौरान कई बार जो बाइडेन की उम्र पर सवाल उठाए। बाइडेन अभी 77 साल के हैं। 20 नवंबर को 78 के हो जाएंगे। ट्रम्प भी जीवन के 74 बसंत देख चुके हैं। 2024 में 78 के हो चुके होंगे। यानी अभी बाइडेन की जो उम्र है, अगले चुनाव के वक्त ट्रम्प की उतनी हो जाएगी।                                   


अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को झटका दिया

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने चीन को बड़ा झटका दिया है जो कि यह मानकर चल रहा था कि बिडेन के आने के बाद सबकुछ सामान्य हो जाएगा। बिडेन ने कहा है कि वह चीन से कई आयातों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए शुल्कों या ट्रम्प के शुरुआती व्यापार सौदों को तत्काल तोड़ने नहीं जा रहे हैं। बिडेन की रणनीति संयुक्त राज्य अमेरिका के भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ भविष्य की बातचीत में अपने लाभ को अधिकतम करने की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के स्तंभकार थॉमस फ्रीडमैन से बात करते हुए, बिडेन ने कहा, 'मैं तत्काल कोई कदम नहीं उठाने जा रहा हूं, और टैरिफ पर भी यही बात लागू होती है'।             


इटलीः दादी ने कोरोना को 3 बार चखाई हार

रोम। इटली में 101 साल की एक ऐसी महिला हैं जिन्हें तीन बार कोरोना का संक्रमण हो चुका है। पिछले एक साल में उन्हें तीन बार संक्रमण हुआ लेकिन हर बार बीमारी को मात देते हुए स्वस्थ हो गईं। बड़ी बात ये है कि उम्र के दस दशक पार कर चुकी इस महिला ने स्पैनिश फ्लू और दूसरे विश्व युद्ध के खतरे के भी देखा है। महिला का नाम मारिया ओरसिंघर है। मारिया ओरसिंघर को 100 की उम्र में कोरोना होना और तीन बार उसे मात देना इटली के डॉक्टर्स को परेशान करता रहा है। जब देश-दुनिया में कोरोना से मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है और इसमें बुजुर्गों की संख्या अच्छी खासी है, ऐसे में ओरसिंघर का उदाहरण बुजुर्गों को प्रेरित करता है कि वे किसी भी बीमारी से लड़ सकते हैं और उसके खिलाफ जीत हासिल कर सकते हैं।               


ब्रिटेन के पीएम गणतंत्र पर होगें मुख्य अतिथि

भारतीय गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हो सकते हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन


नई दिल्ली। भारत के गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मुख्य अतिथि हो सकते हैं। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक औपचारिक बातचीत में उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। इस बारे में ब्रिटिश हाई कमीशन के प्रवक्ता से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा अभी इसे लेकर पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत आने के इच्छुक हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पहले भी भारत आने की इच्छा जता चुके हैं और कई बार भारतीय संस्कृति की तारीफ भी कर चुके हैं। जब जॉनसन को कोरोना हुआ था तो प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर उनका हालचाल जाना था। कोरोना के खिलाफ दोनों ही देश बहुत मजबूती से लड़ रहे हैं। ब्रिटेन में फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। भारत में भी बहुत जल्द इसके मंजूरी के आसार हैं।                                   


विवादित द्वीप पर रूस ने तैनात की मिसाइलें

मॉस्‍को। रूस ने जापान के संवेदनशील मगर रणनीतिक रूप से अहम द्वीप पर अपना नया एडवांस्‍ड मिसाइल सिस्‍टम तैनात कर दिया है। इस घटना के बाद से रूस के बीच तनाव बढ़ गया है। जापान, रूस के इस चौंकाने वाले सैन्‍य कदम से खासा नाराज है। रूस ने जापान के उत्‍तर-पूर्व में आने वाले होकाईदो में इस मिसाइल सिस्‍टम को तैनात किया है। यह जगह रूस के पूर्वी क्षेत्र के तहत आने वाले कमछतका के करीब है। रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि रूस ने अपना एडवांस्‍ड और नया मिसाइल सिस्‍टम एस-300 यहां पर तैनात किया है।             


देश के टॉप 5 आईपीएस, दिलों पर है राज

ये हैं देश के टॉप-5 ईमानदार IPS, जो आम लोगों के दिलों पर करते हैं राज, पढ़ें


नई दिल्ली। देश के टॉप -5 ईमानदार आईपीएस, जो आम लोगों के दिलों पर राज करत हैं। इन 5 अफसरों ने अपने काम के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इन लोगों ने मुश्किल से मुश्किल घड़ी में अपनी ड्यूटी निभाई है और ये किसी के दबाव में नहीं आते है।
ऐसे अफसरों को लिस्ट बहुत लंबी है जिन्होंने अपने काम प्रति ईमानदारी और निष्ठा दिखाई है। लेकिन हम सिर्फ इन पांच आईपीएस अफसरों की बात करेंगे।
असम के लोग संजुक्ता पराशर को लेडी सिंघम भी कहते हैं। संजुक्ता ने जेएनयू से पीएचडी की है। साल 2006 में उन्होंने यूपीएससी में 85 रैंक हासिल कर अपने आईपीएस बनने का सपना साकार किया। संजुक्ता ने बोडो उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए आॅपरेशन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। संजुक्ता ने 2015 में असम के जोरहाट जिले को एसपी के तौर पर लगातार असम के जंगलों में एके-47 थामे सीआरपीएफ के जवानों और कामंडो को लीड करती रहीं।
अप्रैल में उनकी टीम ने सेना पर हमला करने वाले उग्रवादियों को दबोचा था, साथ ही उन उग्रवादियों को भी पकड़ा को जंगल का इस्तेमाल छुपने के लिए करते थे। ऐसी जगह पर आॅपरेशन करना बहुत मुश्किल होता है जहां पर मौसम का भरोसा नहीं रहता है। यह इलाका बेहद दुर्गम है।
नदी और जंगली जानवरों को खतरा हमेशा सामने रहता है। लोकल लोग उग्रवादियों को पुलिस के बारे में सूचना देते रहते है। उनके नेतृत्व में 16 उग्रवादियों को मार गिराया गया और 64 को गिरफ्तार कर भरी मात्रा में गोला बारूद भी जब्त किया गया। आईपीएस रूपा मुदगिल अखबारों की हेडलाइन्स बनने से बचती है लेकिन अपने साहसी कारनामों के कारण वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। ब्यूरोक्रेट्स की दुनिया में कुछ ही लोग ऐसे होते है जो अलग हटकर कुछ काम करने की हिम्मत जुटा पाते है। रूपा मुदगिल उन कुछ लोग में से एक हैं।
रूपा मुदगिल अपनी निडरता और बेकबकी के लिए जानी जाती है। उन्होंने देश के जैल सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार का उजागर किया था। रूपा ने एआईएडीएमके कि नेता वीके शशि कला को जेल में मिल रही वीआईपी ट्रीटमेंट के खिलाफ आवाज उठाई थी। उस वक्त शशिकला बैंगलुरू के प्रपन्ना अग्रहार सेंट्रल जेल में बंद थीं।
बिहार कैडर के आईपीएस शिवदीप वामनराव लांडे 2006 के आईपीएस आॅफिसर है। यह अपनी दिलेरी के लिए काफी मशहूर हैं। इन्होंने पटना में रहते हुए अपराधियो पर लगाम कसने के लिए नए नए आइडियास पर काम किया। जैसे, लांडे ने मगध महिला कॉलेज और पटना वूमेंस कॉलेज की लड़कियों को अपना फोन नंबर दे दिया था और कहा था कि जब भी कोई मनचला फोन करे तो उनके नंबर पर उस कॉल को डायवर्ट कर दें।
यूपी कैडर की श्रेष्ठा ठाकुर ने साबित किया है वह आयरन लेडी हैं। साल 2017 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बुलंदशहर के बतौर डीएसपी बीजेपी कार्यकर्ताओं को क्लास लगाई थी। बीजेपी कार्यकर्ता बिना गाड़ी के पेपर, नंबर प्लेट और हेलमेट के गाड़ी चला रहे थे।
उन पर जुर्माना लगाया तो वह धौंस दिखाने। लोगों से घिरे होने के बावजूद श्रेष्ठा उनकी धमकियों और भभकियों से डरी नहीं। उन्होंने पांच बीजेपी कार्यकर्ताओं को जेल भेजा। इसके 15 दिन बाद उनका ट्रांसफर हो गया। उन्होंने कविताई अंदाज में फेसबुक पर लिखा जहां भी जाएंगे, रोशनी लुटाएंगे, किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता है।                    


बाजार में बिक रहें है प्लास्टिक के चावल

थोड़े से चावल को जलाए। अगर उन्हें जलाने पर प्लास्टिक की खुशबू आती है तो आप समझ सकते हैं कि यह प्लास्टिक के चावल है कि नहीं। आप चाहे तो चावल का पानी (माड़) को गाढ़ा कर उसे भी जलाकर देख सकते हैं। अगर चावल प्लास्टिक के है तो यह माड़ प्लास्टिक की तरह जलना शुरू हो जाएगा। एक बोतल में इन चावलों को दो से तीन दिन के लिए उबाल कर रख दें। अगर इन चावलों पर फंगस नहीं लगता तो इसका मतलब है कि आपके द्वारा खरीदे गये चावल प्लास्टिक के हैं। यदि चावलों में फंगस लग जाती है तो इसका मतलब चावल असली है। एक चम्मच चावल को एक गिलास पानी में डालें। कुछ देर बाद अगर चावल ऊपर तैरने लगे तो समझ जाएं कि चावल नकली है, क्योंकि प्लास्टिक कभी भी पानी में डूबता नहीं है।             


इंडियन ऑयल, 100 ऑक्टेन रेटेड पेट्रोल लॉन्च

नई दिल्ली। इंडियन ऑयल ने देश का पहला 100 ऑक्टेन रेटेड पेट्रोल लॉन्च किया है। XP100 के रूप में ब्रांडेड, प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल शुरू में भारत भर के 10 शहरों में उपलब्ध होगा। दिल्ली में ईंधन की कीमत 160 रुपये प्रति लीटर है। वर्तमान में, भारत में बिकने वाले नियमित पेट्रोल की रेटिंग 91 ओकटाइन है। कंपनी के अनुसार इंडियन ऑयल का पेट्रोल 100 ऑक्टेन के साथ बनाया गया है, जो तेज त्वरण, महत्वपूर्ण इंजन प्रदर्शन को बढ़ावा देने, और बेहतर अस्थिरता, बेहतर ईंधन अर्थव्यवस्था और इंजन जीवन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।                       


सड़कों पर उतरे किसानों को मनाने का प्रयास

खेतों से सड़कों पर उतरे किसानों को मनाने का प्रयास जारी, केंद्रीय मंत्रियों ने की मुलाकात


नई दिल्ली। किसान संगठनों ने नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच चौथे दौर की वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेलवे, वाणिज्य एवं खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और पंजाब से सांसद एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में 35 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।सरकार ने बताया कि वार्ता दोपहर को आरंभ हुई और सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत जारी है। नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की चिंताओं पर गौर करने के लिए एक समिति गठित करने के सरकार के प्रस्ताव को किसान प्रतिनिधियों ने ठुकरा दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक दिसंबर को हुई बातचीत बेनतीजा रही थी। सरकार ने कानून निरस्त करने की मांग अस्वीकार कर दी थी और किसान संगठनों से कहा था कि वे हाल में लागू कानूनों संबंधी विशिष्ट मुद्दों को चिह्नित करें और बृहस्पतिवार को चर्चा के लिए दो दिसंबर तक उन्हें जमा करें। सरकार का कहना है कि सितंबर में लागू किए गए ये कानून बिचौलियों की भूमिका समाप्त करके और किसान को देश में कहीं भी फसल बेचने की अनुमति देकर कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार करेंगे, लेकिन प्रदर्शनकारी किसानों को आशंका है कि नए कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य और खरीदारी प्रणाली को समाप्त कर देंगे और मंडी प्रणाली को अप्रभावी बना देंगे। प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार को मांग की कि केंद्र संसद का विशेष सत्र बुलाकर नए कानूनों को रद्द करे।               


कानपुर में युवक का अधजला शव बरामद

कानपुर में युवक का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका


कानपुर। कानपुर के घाटमपुर के साढ़ इलाके में आज एक अज्ञात युवक का जली अवस्था में क्षत विक्षत शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। साढ़ इलाके के बारीगांव में आज किसान अपने खेतों पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले महाविद्यालय के समीप ईंट भट्ठे पर कुछ कुत्ते तेजी से भौंक रहे थे शंका होने पर जब कुछ किसान करीब पहुंचे तो एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव पड़ा देखा। शव से कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली जिसके नंबर के आधार पर अब पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव देखकर प्रतीत होता है कि हत्या के बाद उसे यहां लाकर फेंका गया है।                   


हिस्सों में कर्फ्यू नहीं लगाया जाएंः सरकार

कोविड-19: अदालत ने दिल्ली सरकार से पूछा क्या लगाया जाए नाइट कर्फ्यू?, सरकार ने दिया ये जवाब


नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी या इसके हिस्सों में कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद की पीठ को इस बारे में जानकारी दी।अदालत ने 26 नवंबर को पूछा था कि क्या कोविड-19 से निपटने के लिए शहर में रात में कर्फ्यू लगाया जा सकता है जैसा कि कई अन्य राज्यों ने किया है। दिल्ली सरकार ने अपनी स्थिति रिपोर्ट में बताया कि सरकार ने 31 दिसंबर तक मंजूरी दी जाने वाली गतिविधियों और प्रतिबंधित गतिविधियों के संबंध में पहले से जारी आदेशों की ही यथास्थिति बनाए रखने संबंधी आदेश जारी किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि इसलिए 31 दिसंबर तक किसी भी नई गतिविधि को मंजूरी नहीं दी जा सकती है। अदालत द्वारा जारी निर्देश और सलाह वकील राकेश मल्होत्रा की राष्ट्रीय राजधानी में जांच बढ़ाने और तेजी से परिणाम देने को लेकर दायर की गई एक याचिका की सुनवाई के दौरान यह बात हुई।             


ताज नगरी को पीएम मोदी ने दिया तोहफा

ताज नगरी को मोदी का तोहफा, सात दिसम्बर को करेंगे आगरा मेट्रो का शिलान्यास


लखनऊ। ताज नगरी आगरा में मेट्रो रेल परियोजना का शिलन्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात दिसम्बर को करेंगे। प्रमुख सचिव आवास और नियोजन दीपक कुमार ने आज कहा कि अब जल्द काम शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात दिसंबर को इस परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे। आवास विभाग एवं आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित डीपीआर के मुताबिक आगरा में मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक तैयार होगा। इसमें छह स्टेशन होंगे। पीएसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण किया जाएगा। ताजमहल पूर्वी गेट तक 14 किलोमीटर की पहली मेट्रो लाइन पर छह स्टेशनों का कॉरिडोर दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाना है।             


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...