सोमवार, 30 नवंबर 2020

नक्सली हमले में 1 अफसर शहीद, 9 घायल

कोबरा अफसर नक्सली हमले में शहीद 9 कमांडो भी घायल


सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी बम विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ) के एक कोबरा असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद हो गए। नक्सलियों के आईईडी धमाके में 9 जवान घायल हो गए हैं। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है। कि चिंतागुफा और चिंतलनार थाना क्षेत्र से कोबरा एसटीएफ और डीआरजी की टुकड़ियां बीती रात एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकली थीं। इसी बीच नक्सलियों ने आईईडी धमाका करके कोबरा 206 बटालियन के जवानों को निशाना बनाया। ऑपरेशन के दौरान रात करीब 8.30 बजे चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अरबराज मेट्टा पहाड़ी के पास आईईडी विस्फोट की घटना हुई।
एसपी ने बताया कि घटनास्थल थाना चिंतागुफा के उत्तर-पश्चिम में 09 किलोमीटर और बुर्कापाल बेस कैंप से 06 किलोमीटर पश्चिम में है। आईईडी ब्लास्ट में कोबरा 206 के सेकेंड इन कमांड दिनेश सिंह और असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव समेत 206 कोबरा के दस जवान घायल हो गए।                                 


आंदोलनः 5 हाईवे रोकने की तैयारी में किसान

किसान आंदोलन- पांच नेशनल हाईवे रोकने की तैयारी में किसान


अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसानों को रोकने के बाद से वह नेशनल हाईवे 44 के सिंघु बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। किसानों ने अब दिल्ली से जुड़े पांच नेशनल हाईवे से मोर्चाबंदी की तैयारी शुरू कर दी है। अगर सरकार से जल्द बात नहीं होती है। तो सिंघु व टिकरी बॉर्डर के बाद जयपुर, मथुरा बरेली हाईवे को रोकने का फैसला लिया गया है। किसानों का नेशनल हाईवे रोकने का फैसला केवल यहां तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनके बाद भी किसानों की मांगों को लेकर कोई सकारात्मक बात नहीं होती है। तो अन्य हाईवे को बाधित कर दिया जाएगा।
जहां पहले सरकार ने उनको रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। वहीं अब किसानों को दिल्ली में जाने के लिए कहा जा रहा है। तो वह नेशनल हाईवे 44 से हटने के लिए तैयार नहीं है। पंजाब के किसानों के जत्थे लगातार आ रहे हैं। तो हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड तक के किसानों का साथ उनको मिलना शुरू हो गया है। अभी तक कुछ संगठन निजी तौर पर आंदोलन की रणनीति बना रहे थे। वहीं अब ऐसा नहीं होगा।
किसी एक संगठन का फैसला निजी होगा और उसे किसानों का फैसला नहीं माना जाएगा। इसलिए पंजाब के 30 संगठनों ने बनाई कमेटी का फैसला माना जाएगा तो हरियाणा के 18 संगठन भी उनके साथ खड़े हुए हैं। किसान संगठनों की कमेटी रोजाना रणनीति बनाएगी और उसके आधार पर आंदोलन को चलाया जाएगा।
किसानों ने सिंघु व टिकरी बॉर्डर के बाद दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे संख्या 8, दिल्ली-मथुरा-आगरा नेशनल हाईवे संख्या 2 व दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली नेशनल हाईवे नंबर 24 पर डेरा डालने की तैयारी कर ली है। इनमें बरेली हाईवे पर हापुड़ तो अन्य दोनों हाईवे पर दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डालने की चेतावनी किसान संगठनों ने दी है।
भाकियू हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार अब देर कर चुकी है। और किसान किसी मैदान में नहीं जाएगा, बल्कि नेशनल हाईवे पर ही रहेंगे। सरकार ने मांग जल्द ही नहीं मानी तो अन्य नेशनल हाईवे भी बंद कर देंगे। हरियाणा का किसान व किसान संगठन एक साथ है। और पंजाब के किसान संगठन भी एक साथ हो गए हैं। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कमेटी बनाकर आंदोलन चल रहा है। किसान आंदोलन से जुड़ा कोई भी फैसला मिलकर लिया जाएगा।
भाकियू अंबावत के राष्ट्रीय महासचिव शमशेर दहिया ने कहा कि सरकार पहले पंजाब के किसानों को अकेले समझ रही थी। लेकिन पंजाब के साथ हरियाणा, यूपी समेत अन्य राज्यों के किसान हैं। पंजाब के किसान अभी लगातार आ रहे हैं। और हरियाणा के 18 किसान संगठन साथ खड़े हैं। जिस तरह का फैसला पंजाब के किसान लेंगे वह हरियाणा के किसानों को मान्य होगा। यह आंदोलन बढ़ता जा रहा है। और सरकार सभी मांगों को पूरा करेगी तो उसके बाद ही आंदोलन खत्म होगा।                                  


1 साल में 23 बच्चों का बाप बना युवक

एक साल में 23 बच्चों का बाप बन गया यह युवक जानकर हो जाएंगे हैरान


ऑस्ट्रेलिया। एक साल में 23 बच्चों का बाप बनना सुनकर आपको भी अजीब लग रहा होगा। लेकिन यह सच है। एक युवक एक ही साल में 23 बच्चों का जैविक पिता बन गया। असल में शुरू-शुरू में उसने शौकिया स्पर्म डोनेट किया लेकिन बाद में उसने इसे फुल टाइम जॉब बना लिया।
मामला ऑस्ट्रेलिया का है। एलन फान नाम का शख्स देश में स्पर्म डोनेट करने के लिए काफी चर्चित हो चुका है। युवक का कहना है। कि महिलाएं उसकी नस्ल और स्पर्म के हेल्दी होने की वजह से उसे पसंद करती हैं। उसने प्राइवेट तौर से स्पर्म डोनेट करके करीब 23 बच्चे पैदा किए हैं। वह रजिस्टर्ड फर्टिलिटी सेंटर में भी स्पर्म डोनेट करता है।
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में रहने वाले 40 साल के एलन की अब जांच की जा रही है। कुछ फर्टिलिटी क्लिनिक ने ही एलन के बारे में शिकायत की थी। एलन पर आरोप है। कि उसने वैध क्लिनिक से हटकर स्पर्म डोनेट किए और तय सीमा से अधिक बच्चे पैदा किए।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के कानून के तहत एक पुरुष सिर्फ 10 परिवार बना सकता है। वहीं, एलन का कहना है। कि महिलाओं को मना करना उसके लिए काफी मुश्किल भरा काम है। इसी वजह से उन्होंने एक दिन में तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया। फिलहाल एलन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उसके खिलाफ जांच के आदेश हैं।                                   


राजस्थानः पूर्व मंत्री किरण का निधन हुआ

जयपुर। राजस्थान की पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजसमंद की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन हो गया है। विधायक माहेश्वरी का रात साढ़े 12 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह राजसमंद से तीन बार विधायक, उदयपुर नगर परिषद की सभापति और उदयपुर की सांसद रह चुकी हैं। किरण माहेश्वरी को भाजपा ने कोटा नगर निगम चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया था। कोटा में वे कोरोना संक्रमित होकर उदयपुर लौटी थीं। उन्हें करीब पांच दिन होम आइसोलेशन रखा गया। उसके बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर गीतांजलि हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें उदयपुर से एयर एम्बुलेंस से उन्हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। करीब 25 दिन से वे मेदांता में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि किरण माहेश्वरी का पार्थिव देह आज उदयपुर लाया जाएगा तथा कोविड़ प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया जाएगा।                     


जम्मू-कश्मीरः अभ्यार्थियों की नियुक्ति रोक दी

श्रीनगर। बेसिक शिक्षा विभाग ने 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों से बीएड करने वाले चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोक दी है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि शासन ने विधि एवं न्याय विभाग से इस संबंध में राय मांगी है।
आपको बता दें स्कूलों में नियुक्ति देने से पहले दस्तावेजों की जांच में अधिकतर जिलों में कुछ चयनित अभ्यर्थियों के पास जम्मू-कश्मीर के कॉलेजों से प्राप्त बीएड की डिग्री मिली। संबंधित कॉलेजों को राष्ट्रीय शिक्षक परिषद (एनटीसी) से मान्यता न होने से बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति देने से इनकार कर दिया।               


सशस्त्र सीमा बल के 1522 कांस्टेबल भर्ती

सशस्त्र सीमा बल 1522 पदों में कांस्टेबल भर्ती 2020 एसएसबी कॉन्स्टेबल रिक्वायरमेंट 2020


लखनऊ। नौकरी की तलाश कर रहे ऐसे बेरोजगार युवा जो देश की सेवा करने के लिए भारतीय सेना में जाना चाहते है। उनके पास भारतीय सेना  इंडियन आर्मी में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। क्योंकि अभी हाल ही विभाग द्वारा भारतीय सेना के अंतर्गत विभिन्न पदों में भर्ती हेतु तत्काल विभागीय नोटिफिकेशन जारी किये है। 
यदि आप इंडियन आर्मी के अंतर्गत उन पदों में नौकरी हेतु जाने के इच्छुक है। तो कृपया नीचे दिए गए भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी को अच्छे से पढ़ने के बाद अवश्य आवेदन करें। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में है। और नौकरी करने के इच्छुक है। तो कृपया इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस पोस्ट में वर्तमान में भरे जा रहे अन्य विभागों में  सरकारी नौकरी भर्ती की जानकारी भी देख पाएंगे। इंडियन आर्मी के अतिरिक्त अन्य विभागों               


ओपन विश्वविद्यालय में प्रवेश शुरू, करें आवेदन

ओपन विश्व विद्यालय में कल से प्रवेश , घर बैठे करें आवेदन


अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षण सत्र जनवरी - दिसंबर 2021 में प्रवेश के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है। छात्र, छात्राएं , नौकरी पेशा, गृहणी एवं निजी कंपनी में कार्यरत सभी एक दिसंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष पोर्टल शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 
विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेबसाइट पर विस्तृत निर्देश जारी कर दिया है। जिसे आप नीचे दिए लिंक से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते है। 
दिशा निर्देश - 
नए सत्र में स्नातक के पांच , स्नातकोत्तर के नौ एवं 15 डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। स्नातक  वर्ग में बीए, बीकॉम, बीएससी गणित व जीवविज्ञान , बीबीए , बीलिब सहित स्नातकोत्तर के एमए अंग्रेजी,हिंदी,संस्कृत,समाज शास्त्र , राजनीती शास्त्र, एमएससी गणित एमए शिक्षा तथा एमएसडब्ल्यू व एमकॉम में दाखिला ले सकेंगे। पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रमुख रूप से पर्यटन , जीएसटी सायबर लॉ, पत्रकारिता , सायकोलॉजी, योग साइंस सहित 12 वीं पास छात्रों के लिए डीसीए एवं रामचरित मानस पर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2021 निर्धारित है।                         


चक्रवर्ती तूफान से खतरा, करेगा नुकसान

मौसम विभाग ने ट्विटर पे ट्वीट करके किया अलर्ट ‘निवार के बाद नए चक्रवाती तूफान का खतरा हो सकता है नुकसान


चैन्नई। तमिलनाडु में पिछले हफ्ते चक्रवाती तूफान निवार ने अच्छी-खासी तबाही मचाई लेकिन अब यहां एक और तूफान पैदा होता दिख रहा है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने सोमवार को एक ट्वीट कर बताया कि तमिलनाडु और केरल की तरफ एक और चक्रवाती तूफान बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि सैटेलाइट और शिप के ताजा पर्यवेक्षण दिखाते हैं। कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और आसपास के क्षेत्र के कम दबाव वाले क्षेत्र में डिप्रेशन की स्थिति बन गई है। यह दबाव 30 नवंबर की सुबह 5.30 पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में श्रीलंका के त्रिंकोमाली के पूर्व-दक्षिणी पूर्व से लगभग 750 किमी दूर और भारत के कन्याकुमारी से पूर्व-दक्षिणी पूर्व से लगभग 1150 किमी दूर स्थित है।
अगले 24 घंटों में इस डिप्रेशन के और गहन होने की आशंका है। आशंका है। कि यह आगे चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। 2 दिसंबर की शाम तक इसके श्रीलंकाई तट के पश्चिम-उत्तरी पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। मौजूदा हालात के आकलन के मुताबिक, यह 3 दिसंबर की सुबह तक पश्चिम की ओर बढ़कर कोमोरिन इलाके में सामने आ सकता है।
राजीवन ने बताया कि हालिया अनुमानों के मुताबिक, यह चक्रवात निवार जितना भयंकर नहीं होगा, लेकिन फिर भी उन्होंने लोगों से सावधानी रखने को कहा है। बता दें कि पिछले हफ्ते तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई क्षेत्रों में निवार के चलते भारी बारिश हुई थी। जिससे गहरे जल-जमाव की स्थिति बन गई थी। यहां तक कि पुडुचेरी से करीब 30 किलोमीटर दूर मरक्कनम शहर में भारी भूस्खलन भी हुआ था। चक्रवाती तूफान जनित इस हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली थी।                   


अलर्टः कई जिलों में बारिश से पारा गिरेगा

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की आशंका, अगले 24 घंटे में पारा गिरने से पड़ेगी कड़ाके की ठंड


लखनऊ। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यूपी के ज्यादातर जिलों में अगले चार दिनों में पारा और गिर सकता है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।  वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।लखनऊ, कानपुर, झांसी,ललितपुर सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
इससे पहले रविवार को भी राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश हुई थी। इससकी वजह से तापमान में गिरावट आई थी।तेज बारिश के साथ कई जगह ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है।                              


हरिद्वार की सीमाएं सील, लौटाएं हजारों लोग

हरिद्वार की सीमाएं सील, बॉर्डर से लौटाए हजारों लोग। पुलिस से झड़प, जानिए क्या है मामला


हरिद्वार। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की सख्ती के बाद अब अब जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। सोमबार को कार्तिक पूर्णिमा है, लिहाज गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के उमड़ने की चिंता के चलते सीमाएं सील कर दीं और स्नान पर रोक लगा दी। हर की पैड़ी पर बैरिकेडिंग की गई है। इधर, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर ही रोक दिया। जिस पर श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। अंततः हजारों लोगों को बॉर्डर से ही लौटना पड़ा।
एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह बंद है। आवश्यक सेवाएं ही आ जा सकती हैं। जरूरी काम से आने वालों को जांच परख कर ही प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।           


फेसबुक पर दोस्ती, 3 बार सामूहिक दुष्कर्म

फेसबुक फ्रेंड ने लड़की से दोस्ती कर मिलने बुलाया फिर दोस्तो के साथ मिलकर किया 3 बार सामूहिक दुष्कर्म


कानपुर। नाबालिग लड़की की दोस्ती फेसबुक पर लड़के से हुई। दोस्ती के कुछ दिन बाद ही लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की से तीन बार गैंगरेप किया। पहले तो लड़की ने डर के चलते घर पर नहीं बताया लेकिन अगले दिन उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। घर वालों ने पुलिस के पास जानकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी इलाके का है। प्रेमी और उसके 3 दोस्तों ने कुछ ही घंटों में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौरपर 3 बार सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना शनिवार को हुई थी। लेकिन घटना के बारे जानकारी तक मिली जब लड़की घर लौटी और उसने अगले दिन अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने 2 आरोपियों राहुल सोनकर और मिथुन सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी 2 आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि चकेरी इलाके की रहने वाली लड़की ने फेसबुक के जरिए साहिल नाम के लड़के से दोस्ती की। शनिवार को साहिल ने अपने दोस्तों राहुल और मिथुन को अपनी प्रेमिका को त्रिमूर्ति मंदिर के पास मोटरसाइकिल पर लाने के लिए कहा। जब वे लड़की को लेकर आए तो साहिल वी.के. राजपूत नाम के लड़के के साथ उन्हें एक कार में मिला। उन्होंने लड़की को कुछ खाने के लिए दिया। जब लड़की बेहोश हो गई तो वे चारों उसे एकांत स्थान पर ले गए और कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वे उसे एक खाली प्लॉट में ले गए और फिर से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे एक दूकान की छत पर ले गये और तीसरी बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।                             


सीएम योगी ने रात रात की बड़ी कार्रवाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने रातों-रात की बड़ी कार्यवाही, सीएम के इस कार्यवाही से प्रदेश में मचा हड़कंप


संदीप मिश्र


लखनऊ। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में काम करने वाले कई कर्मचारियों और प्रभारी पर बड़ी कारवाई की हैं। जिससे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया हैं। साथ ही साथ भष्ट अधिकारियों में सीएम योगी का खौफ भी दिखाई दे रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक धान खरीद में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कारवाई की गई हैं। साथ ही साथ इन्हे बर्खास्त भी किया गया हैं। बता दें की उत्तर प्रदेश में 24 केंद्र प्रभारियों व सचिव को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही साथ 74 प्रभारियों को चेतावनी भी दी गई हैं। सीएम योगी ने साफ कर दिया है की धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अगर कोई अधिकारी ऐसा करता हैं। उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जायेगा। साथ ही साथ उनकी सेवा भी समाप्त की जाएगी। सीएम योगी के इस आदेश से सभी केंद्र प्रभारियों की टेंशन बढ़ गई हैं। आपको बता दें की सीएम योगी ने साफ-साफ कहा है। की धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही साथ राज्य के सभी किसानों को उचित मूल्य दिया जाना चाहिए।                                


बिहार: शराब बंदी का छेद बंद करने की तैयारी

शराबबंदी का छेद बंद करने की तैयारी में नीतीश, जिन्होंने शराब से पैसा बनाया वो नपेंगे


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए भले ही 5 साल पूरे होने को है। लेकिन राज्य के अंदर इस कानून की हकीकत सबको पता है। शराब की उपलब्धता और होम डिलीवरी सिस्टम को लेकर लगातार सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते रहते हैं। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों चुनाव के दौरान शराबबंदी को लेकर जमीनी हकीकत से जुड़े कड़वे सवालों का सामना किया है। ऐसे में अब नीतीश हर कीमत पर शराबबंदी को कड़ाई से लागू करने की तैयारी में हैं। शराब बंदी लागू होने के बाद बिहार में माफिया ने जो समानांतर सिस्टम खड़ा किया उसे कैसे ध्वस्त किया जाए इसे लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। 
सरकार यह भली-भांति समझ रही है। कि शराब माफिया के साथ मिलकर शासन और प्रशासन में बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों ने किस कदर पैसा बनाया है। कैसे वह इस अवैध सिस्टम का हिस्सा बन चुके हैं। कैसे माफिया के साथ मिलकर अवैध उगाही की जा रही है। इस सब पर नकेल कसने के लिए अब सरकार ने नजर टेढ़ी कर दी है।
शराबबंदी कानून को सफल बनाया जाए इसके लिए मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम एसपी को दिशा निर्देश जारी किया है। मुख्य सचिव की तरफ से सभी जिलों के डीएम और एसपी को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है। कि वैसे अधिकारियों, सरकारी सेवकों और पुलिसकर्मियों की पहचान की जाए. जिनके जिम्मे शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने का काम है। और उसके बावजूद यह नहीं हो पा रहा। शराब के काले कारोबार में शामिल अफसरों, कर्मचारियों पर नकेल कसी जाए और इसके लिए खुफिया निगरानी की जाए।
बिहार में शराबबंदी के बाद जिस किसी ने इस अवैध कारोबार से अकूत संपत्ति बनाई है। जिसकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। वैसे अधिकारी जो शराबबंदी रोकने के लिए जवाब दे हैं। और उसके बावजूद उनके इलाके में शराबबंदी फेल नजर आ रही है। खासतौर पर ऐसे अधिकारी जिनकी संपत्ति लगातार बढ़ रही है। उस सब की खुफिया निगरानी करते हुए जिले के एसपी और डीएम इसकी रिपोर्ट ऊपर के अधिकारियों को देंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर ऐसे पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार एक्शन लेने की तैयारी में है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है। कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है। चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या फिर कर्मचारी। शराब बंदी कानून के खिलाफ जाने वाले अफसरों पर कार्रवाई करेगी। सरकार एक ऐसा सिस्टम खड़ा करने जा रही है। जिसके तहत सरकारी अफसरों, कर्मचारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ निचले स्तर के पुलिसकर्मियों तक के बारे में शिकायत मिलने पर उसकी सत्यता की जांच की जा सके और तत्काल एक्शन भी हो सके। यह भी तय किया जा रहा है। कि बड़े से बड़ा अधिकारी अगर दोषी है। तो वह इस मामले में बच नहीं पाए। दोषी अधिकारियों को निलंबित किए जाने से लेकर विभागीय कार्यवाही तक किए जाने की तैयारी है। सेंट्रल टीम गुप्त सूचना के आधार पर भी एक्शन लेगी।           


गुरु नानक जयंती पर दिग्गजों ने दी बधाई

गुरु नानक जयंती आज, पीएम नरेंद्र मोदी समेत दिग्गजों ने दी बधाई


पालूराम


नई दिल्ली। देशभर में आज गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु माने जाते हैं। कहा जाता है। कि बचपन से ही गुरु नानक देव का आध्यात्मिकता की तरफ काफी रुझान था। और वह सत्संग और चिंतन में लगे रहते थे।
30 साल की उम्र तक गुरु नानक देव का ज्ञान परिपक्व हो चुका था। और परम ज्ञान हासिल होने के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन सत्य का प्रचार किया। गुरु नानक देव की जयंती को सिख धर्म के लोग बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा से प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के तौर पर मनाते हैं। कहा जाता है। कि ईश्वर की तलाश की खातिर गुरु नानक ने 8 साल की उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया था।
गुरु नानक देव का झुकाव बचपन से ही आध्यात्म की तरफ होने के कारण उन्होंने सांसारिक कामों से दूरी बना ली थी। वे लगातार ईश्वर और सत्संग की तरफ रुचि लेने लगे थे। ईश्वर के प्रति गुरु नानक का समर्पण काफी ज्यादा था। जिसके कारण लोग उन्हें दिव्य पुरुष मानने लगे। गुरु नानक जयंती यानी प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारों में शब्द-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही अलग-अलग जगहों पर लंगर भी लगाए जाते हैं।                                     


केबीसी के दौरान 5 लाख का ईनाम जीता

बरेली के इस गांव के बेटे ने केबीसी में पाया बड़ा मुकाम, जीते 50 लाख, 2 दिसंबर को होगा प्रसारण


बरेली। जिले की तहसील बहेड़ी के छोटे से गांव वसुधरन जागीर निवासी किसान के बेटे तेज बहादुर ने कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 1 करोड़ के सवाल का जवाब पता न होने पर तेज बहादुर ने खेल को क्विट कर दिया। क्षे़त्र के गांव वसुधरन निवासी लघु किसान चरन सिंह का बेटा तेज बहादुर बरेली राजकीय पाॅलिटेक्निक में सिविल से जीटीआई कर रहा है। उसने प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। कड़ी मेहनत और परिश्रम के बाद तेज बहादुर कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गया। उसने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी खेलते हुए 50 लाख रुपए की राशि जीत ली और एक करोड़ के सवाल का सही जवाब पता न होने पर खेल को क्विट कर दिया। उसके केबीसी में 50 लाख रुपए जीतने पर परिजनो और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। तेज बहादुर का केबीसी में 50 लाख रुपए जीतने का एपिसोड 2 दिसम्बर को सोनी टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। वह आईएएस बनकर देश सेवा में भागीदार बनना चाहता है।           


आरएलडी नेता ने भाजपा पर लगाए आरोप

आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने बीजेपी पर लगाए आरोप, कहा- चुनाव प्रचार के कारण किसान नहीं हैं प्राथमिकता


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल ( आरएलडी) ने रविवार को आरोप लगाया कि बीजेपी हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में व्यस्त है। और इसलिए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की तारीख दिसंबर में तय की गई तथा उस पार्टी के लिए किसान प्राथमिकता में नहीं हैं।
रालोद नेता जयंत चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को बलपूर्वक दबाना चाहती है। रविवार को किसानों ने केंद्र सरकार की बातचीत की पेशकश को ठुकराते हुए चेतावनी दी है। कि वे राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के सभी रास्तों को बंद कर देंगे।
किसान विरोधी बीजेपी जयंत चौधरी
चौधरी ने एक बयान में कहा देश के किसान मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन लोकतंत्र में बातचीत करने के बदले केंद्र सरकार किसानों की आवाज को बल पूर्वक दबाना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि लाठी चार्ज, पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले दागकर बीजेपी सरकार ने एक बार फिर किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। 
कृषि कानून का हो रहा विरोध
बता दें कि पंजाब और हरियाणा के किसान नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते बीते कुछ दिनों से किसान हरियाणा और दिल्ली सीमा पर बैठे हुए हैं। इस दौरान किसानों के आंदोलन के उग्र होने पर पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके साथ ही किसानों को हाने के लिए पानी की बौछार भी की गई।                                   


नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर टिकी नजर

नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर टिकी सबकी नजर, पटना से दिल्ली तक हो रही लॉबिंग


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। 17वीं विधानसभा का पहला सत्र खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर जा टिकी   है। दिसंबर के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में इसका विस्तार हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब चुनाव के बाद शपथ ली तो उनके साथ चंद चेहरों को ही कैबिनेट में जगह मिली और अब सबको कैबिनेट विस्तार का इंतजार है।
कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार सियासी गलियारे में लॉबिंग का दौर जारी है। जेडीयू खेमे से कैबिनेट में जगह पाने के लिए दावेदार लगातार नेताओं के जनसंपर्क कर रहे हैं। और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी उपयोगिता साबित करने में जुटे हुए हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी खेमे से दावेदारों की लॉबिंग पटना से लेकर दिल्ली तक जारी है। विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद कई नेता दिल्ली कूच कर चुके हैं। उन्हें उम्मीद है। कि दिल्ली में बैठे पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से संपर्क साध है। वह कैबिनेट में जगह पा सकते हैं. कई बड़े चेहरों को उम्मीद है। कि पार्टी उन्हें एक बार फिर से कैबिनेट में जगह दे सकती है। जबकि बीजेपी के कई नए चेहरे इंतजार में बैठे हैं। कि कहीं उनकी किस्मत का ताला खोला जाए।
सबकी नजरें इस बात पर टिकी है। कि क्या भारतीय जनता पार्टी में जिस तरह पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को बिहार की राजनीति से केंद्र की राजनीति में ले जाने का फैसला किया उसी तर्ज पर सुशील मोदी के साथ कैबिनेट में रह चुके नंदकिशोर यादव और प्रेम कुमार को भूमिका भी दी जाएगी क्या बीजेपी कुछ अन्य नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दे सकती है। जबकि जेडीयू कोटे से जिन नामों की चर्चा है। उनमें श्रवण कुमार के साथ-साथ दामोदर रावत महेश्वर हजारी, संजय झा और सुनील कुमार के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।माना जा रहा है। कि जेडीयू महिला कोटे से एक और मंत्री बना सकती है। लेसी सिंह इन दावेदारों में सबसे आगे चल रही हैं.
 हालांकि जिन नामों की चर्चा हो रही है। वह केवल सियासी गलियारे में लग रहे कयास से ज्यादा कुछ भी नहीं है। कैबिनेट विस्तार में जिन्हें जगह दी जाएगी उनका आधिकारिक ऐलान होने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।                               


कार्तिक पूर्णिमा पर साल का अंतिम 'चंद्रग्रहण'

कार्तिक पूर्णिमा पर साल का अंतिम चंन्द्रग्रहण


कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर साल का अंतिम चन्द्रग्रहण लगेगा। ये चन्द्रग्रहण वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा। चन्द्र ग्रहण दोपहर 1बजकर 2 मिनट से शुरू होगा और शाम 5बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा। ये साल का आखिरी चन्द्रग्रहण होगा।इससे पूर्व दो चन्द्रग्रहण लग चुके है।इस साल 6 ग्रहण एक दिसंबर को लगेगा इस साल कुल 6 ग्रहण लगे इनमें 3 चन्द्रग्रहण पड़े और 2 सूर्य ग्रहण हैसाल की शुरूआत 10 जनवरी;को पहला चन्द्रग्रहण लगा;फिर 5 जून को दूसरा चन्द्रग्रहण और 30नवंबर को अब आखिरी चन्द्रग्रहण लगने जा रहा है। वहीं 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ तो अब साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा।जिसमे ये चन्द्रग्रहण एक उपच्छाया ग्रहण है। ऐसे मे सूतक मान्य नही होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस ग्रहण का कोई सूतक काल नही होता वह ज्यादा प्रभावशाली नही होता ऐसे मे इस ग्रहण का प्रभाव राशियों को अधिक प्रभावित नही करेगा। ये चन्द्रग्रहण देश के केवल पुर्वोत्तर भागों मे दिखाई देगा।पश्चिमी राज्यों में दिखाई नही देगा। बुजुर्ग सरोजनी त्रिपाठी के अनुसार इस दिन श्री निबांर्काचार्य जयंती;देवदिवाली;कार्तिक स्नान;भीष्म पंचक ब्रत पूर्ण आदि उत्सव रहेंगे।               


इंटरलॉकिंग में घटिया सामग्री का उपयोग

बेहटा इंटरलॉकिंग में हो रहा घटिया सामग्री से निर्माण मानक हवा हवाई


बेहटा। सीतापुर प्राप्त जानकारी के अनुसार  जनपद के विकासखंड बेहटा इलाके की ग्राम पंचायत नरना पकौड़ी में इंटरलॉकिंग में घटिया सामग्री  इस्तेमाल की जा रही ग्रामीणों ने इसे लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है। आरोप है, कि इंटरलॉकिंग में पीला ईटा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उसके साथ ही चुनाई में घटिया सामग्री को प्रयोग में लाई जा रही विरोध करने पर ठेकेदार ग्राम कठूरा के द्वारा धमकाया जा रहा ठेकेदार से जब बात की गई की किस योजना के अंतर्गत इंटरलॉकिंग का कार्य निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया प्रमुख की निधि से कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण सिपाही लाल राकेश कुमार पट्टू गुड्डू यादव आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है।                     


तेज रफ्तार का कहर, 1 की मौत 2 घायल

सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत, दो घायल


अविनाश श्रीवास्तव


भागलपुर। तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गयी। भागलपुर बिहार में भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो बच्ची की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि लक्ष्मिनियां गांव के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में तीन बच्चियां आ गयी। इस दुर्घटना में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गयी। मृतक बच्ची की पहचान निरंजन यादव की पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में की गयी है। IPS पर 25 हजार का ईनाम घोषित सूत्रों ने बताया कि घायल दो बच्चियों को ग्रामीणों के सहयोग से भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बोलेरो के चालक लालू मंडल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक बच्ची के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा और गाड़ियों के तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांगों को लेकर घटनास्थल के निकट आगजनी कर देर रात तक घंटों सड़क जाम रखा गया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।                              


देश के स्टेशनों पर मिलेगी कुल्हड़ वाली चाय

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब देश के हर रेलवे स्टेशन पर इको फ्रेंडली कुल्हड़ों में चाय बेची जाएगी। रेल मंत्री ने राजस्थान के अलवर जिले में ढीगवाड़ा रेलवे स्टेशन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान ये ऐलान किया। रेल मंत्री ने बताया कि अभी देश के लगभग 400 रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय दी जा रही है। भविष्य में रेलवे की योजना है कि देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर केवल कुल्हड़ में ही चाय बेची जाए।

रेल मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है। इस दिशा में रेलवे अपना हरसंभव योगदान देगी। एक ओर जहां कुल्हड़ से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। वहीं दूसरी ओर इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। रेलवे स्वदेशी और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने में अपना पूरा योगदान करेगी। बेहद जल्द देश के सभी रेलवे स्टेशन पर सिर्फ कुल्हड़ में ही चाय मिलेगी।                             

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...