रविवार, 29 नवंबर 2020

वित्तीय मदद को लेकर सरकार पर निशाना

पालूराम


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय मदद बंद होने के बाद अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 60 लाख रुपये की छात्रवृत्ति अटक जाने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट के मद्देनजर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘भारत को लेकर भाजपा तथा आरएसएस की सोच के अनुसार शिक्षा तक आदिवासियों और दलितों की पहुंच नहीं होनी’’ चाहिए।                  


करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

जिला पंचायत की 12 करोड़ रुपए की लागत से 59 परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास


कौशाम्बी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से जिला पंचायत कौशाम्बी की 12 करोड़ रुपए की लागत से 59 परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसी क्रम में जनपद कौशांबी के जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवध रानी की उपस्थिति में इन 59 परियोजनाओं का फीता काटकर जन कल्याण के लिए लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी ने जनपद वासियों को भरोसा दिलाया है कि विकास कार्यों में और तेजी आएगी। जो भी जरूरी कार्य होंगे वह निश्चित रूप से कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नाले, सड़क,खड़ंजा की अधिक आवश्यकता है और इसीलिए जिला पंचायत ने इन कार्यों को प्राथमिकता से कराना शुरू किया है। जिले में जिला पंचायत द्वारा साल भर के अन्दर लगभग 650 कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अवध रानी ने कहा कि विकास कार्यों में जनता के सहयोग की जरूरत होती है और उन्हें सभी क्षेत्रों में जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह अभियंता अखिलेश थर्मल सहायक लिपिक रमेश चंद्र शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।


राजकुमार


कौशांबी: जिला कारागार पहुंचे डीएम-एसपी

अचानक जिला कारागार पहुंचे डीएम-एसपी, लिया जायजा


कौशाम्बी। रविवार को अचानक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक जिला कारागार पहुंच गए हैं। वहां अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्था का जायजा लिया है। अधिकारियों के कारागार पहुंचने के बाद वहां हड़कंप मचा रहा निरीक्षण के दौरान कैदियों को दिए जाने वाले भोजन और साफ-सफाई का अधिकारियों ने विधिवत निरीक्षण किया है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। रविवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह  पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी भी मौजूद थे। जिला कारागार पहुंचे अधिकारियों ने सबसे पहले जिला कारागार की आवासीय बैरको को देखा और वहां की अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने जिला कारागार के कार्यालय व परिसर में साफ सफाई का निरीक्षण किया और निर्देश दिया है, कि कारागार की साफ सफाई और बेहतर बनाई जाए निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने जिला कारागार की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।


राजकुमार


किसान आंदोलन सरकार की चूल हिलाएगा

राणा ओबराय


किसान-किसान में कितना होता है फर्क, किसान का संघर्ष है अलग अलग, किसान रूपी आंदोलन भाजपा सरकार की चूले हिलाने का करेगा काम


चंडीगढ। हरियाणा सरकार की लिए सिरदर्द बने किसानों के ऊपर मुकदमे बनाये जा रहे है। हरियाणा सरकार दलील दे रही है कि यह हरियाणा के किसान नही, बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह के भेजे हुए लोग हैं। बहरहाल लोग कही के हो या किसने भी भेजे हो पर मामला तो किसानों से जुड़ा हैं। भारत औऱ हरियाणा का बड़ा नारा है, जय जवान जय किसान राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हरियाणा के असली किसानों की सहानुभूति भी इन संघर्ष कर रहे किसानों को मिल सकती है। इसलिए केंद्र और हरियाणा सरकार को टकराव का रास्ता छोड़कर तुरंत इस मामले को खत्म करना चाहिए नही तो यह खट्टर सरकार के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकती है। किसानों और अन्य राजनीतिक दलों का कहना है कि जब भाजपा सत्ता में आने का संघर्ष कर रही थी तब उनके साथ हरियाणा का किसान नही था। सिर्फ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही किसानों को बेवकूफ बना कर कपड़े उतार प्रदर्शन करते थे। जनता को झूठे वादे दिखा कर भाजपा ने हरियाणा में सत्ता पर कब्जा किया है। अब यही किसान रूपी आंदोलन भाजपा सरकार की चूले हिलाने का काम करेगा।                                         


सभी छात्रों को निशुल्क टेबलेट देगी सरकार

हरियाणा में स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी टैबलेट देगी सरकार, जानिये फॉर्मूला


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा के मद्देनजर छात्रों की सुविधा के लिए एक अहम फैसला लिया है। सरकार स्कूली छात्रों को टैबलेट देने वाली है। सरकार ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क टैबलेट देने की योजना बनाई है। ये टैबलेट बारहवीं कक्षा के बाद वापस स्कूल को सौंपना होगा। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा आठवीं से बारहवीं के सभी वर्गों जैसे सामान्य श्रेणी अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के साथ-साथ अल्पसंख्यक वर्गों के लड़के व लड़कियों को डिजिटल एजुकेशन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए टैबलेट देने का प्रस्ताव हरियाणा सरकार के पास विचाराधीन है। पुस्तकालय की तर्ज पर इस योजना में यह टैबलेट विभाग की संपत्ति होगी जिसे विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया जाएगा और बारहवीं पास करने पर विद्यार्थियों को यह टैबलेट स्कूल को वापस लौटाना होगा। इसमें प्री-लोडेड कंटेंट के तौर पर डिजिटल पुस्तकों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के टेस्ट वीडियो और अन्य सामग्री भी रहेगी जो सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रमों के अनुसार होगी तथा कक्षावार होगी। इससे न केवल विद्यार्थियों को घर बैठे ही विभिन्न विषयों की पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी बल्कि अब वे ऑनलाइन परीक्षा भी दे सकेंगे।


रानी की फिर होगी हरियाणा में वापसी

आईएएस रानी नागर की फिर होगी हरियाणा में वापसी, पहले दिया था इस्तीफा


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा कैडर की 2014 बैच की महिला आईएएस रानी नागर ने 6 माह पूर्व इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब उनको जल्द हरियाणा में ही पोस्टिंग मिल सकती है। उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इसके बाद उन्हें पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षा में रखा गया है। रानी नागर ने 4 मई को अपना त्यागपत्र तत्कालीन मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा को भेजा था। जिसमें उन्होंने इसकी वजह सरकारी ड्यूटी के दौरान निजी सुरक्षा पर खतरे का उन्होंने अपने त्यागपत्र की प्रति सोशल मीडिया पर भी अपलोड की थी। राज्य सरकार ने उन्हें उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में इंटर कैडर ट्रांसफर करने की अनुशंसा की। मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट पर उन्हें 11 नवंबर 2020 नई पोस्टिंग के आदेशों की प्रतीक्षा में दर्शाया जा रहा है।               


सरकारः किराये पर सस्ते फ्लैट देने की तैयारी

किराये पर सस्ते फ्लैट देने की तैयारी, देखिये क्या है स्कीम 


नई दिल्ली। केन्द्र सरकार आम लोगों को जल्‍द ही बड़ी राहत देने वाली है। दरअसल सरकार अब किराये पर घर लेकर रहने के लिए चुकाने वाले मोटी रकम से निजात देने वाली है। पीएम आवास योजना के तहत शहर की जानी मानी कॉलनियों में आपको मकान मात्र 2500 रुपये से लेकर 3000 रुपये में किराए पर मिलेंगे। हालांकि शहर में यह सस्‍ते घर का फायदा एक खास वर्ग के लिए ही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के मजदूरों को किराये पर मकान मिलेंगे। एनआइटी डबुआ कॉलोनी तथा बापू नगर, बल्लभगढ़ में 2296 मकान खाली पड़े हैं। इन मकानों को किराये पर देने की योजना तैयार कर ली गई है। नगर निगम की ओर से डबुआ कॉलोनी में 2500 रुपये और बापू नगर में 3000 रुपये मासिक किराये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। निगमायुक्त डा. यश गर्ग की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाएगा। वहीं इस मामले में निगमायुक्त डा. यश गर्ग का कहना है। कि शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम शहर में आएगी। हम इस टीम के साथ डबुआ कॉलोनी का दौरा करेंगे। हम प्रयास कर रहे हैं। कि मजदूरों को किराये पर मकान उपलब्ध करा दिए जाएं। मकानों में सीवर, पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। बता दें कि कई वर्ष पूर्व केंद्र की योजना के तहत बापू नगर में बनाए गए 1280 मकानों में से 149 मकान जरूरतमंद को जारी कर दिए गए थे। ऐसे ही डबुआ कॉलोनी के 1968 में से 203 मकान जारी किए गए थे। बाकी मकान इन दिनों जर्जर हालत में हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम ने शहर का दौरा किया था। नगर निगम के साथ जब यह टीम डबुआ कॉलोनी में गई थी। तो उस समय चर्चा हुई थी। कि जब तक स्थायी रूप से जरूरतमंद लोगों को मकान जारी नहीं किए जाते तब तक यह मकान मजदूरों को किराये पर दे दिए जाएं।             


कोरोना मौतों से ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या

इस देश में कोरोना मौतों से ज्यादा लोगों ने किया सुसाइड, आंकड़ा कर देगा हैरान


टोक्यो। कोरोना के कुल मामले अब तक एक लाख 42 हजार हैं। जापान में बड़ी संख्या में सुसाइड से लोगों की मौतें हो गई हैं। सिर्फ अक्टूबर 2020 में जापान में सुसाइड से 2153 लोगों की जान चली गई। वहीं कोरोना से जापान में कुल मौतों की संख्या अब तक 2087 है। यानी पूरे साल में कोरोना से जितनी मौतें हुई हैं। उससे अधिक सिर्फ एक महीने में सुसाइड से हो गई। जापान की सरकार ने खुद सुसाइड का डेटा जारी किया है। जापान की आबादी करीब 12 करोड़ है। यहां कोरोना के कुल मामले अब तक एक लाख 42 हजार हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से जापान में सिर्फ 2087 लोगों की मौतें हुई हैं। लेकिन महामारी की वजह से काफी लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कोरोना की वजह से लोग तनाव में हैं।और काफी लोगों की सैलरी भी कम कर दी गई है।
एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है। कि कोरोना महामारी की वजह से मानसिक स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकता है। बड़े पैमाने पर लोग बेरोजगार हो सकते हैं। सोशल आइसोलेशन के शिकार हो सकते हैं और एन्जाइटी से जूझने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ सकती है। जापान दुनिया के चुनिंदा उन देशों में है।जहां समय से सुसाइड के डेटा जारी किए जाते हैं। अमेरिकी सरकार ने 2018 के बाद के सुसाइड डेटा जारी नहीं किए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है। कि जापान के सुसाइड के आंकड़ों से अन्य देशों के हालात से जुड़े संकेत भी मिल सकते हैं। 
टोक्यो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और सुसाइड मामलों के एक्सपर्ट मिशिको उएडा ने कहा कि जापान में लॉकडाउन भी नहीं था। यहां कोरोना का प्रभाव अन्य देशों के मुकाबले कम था।फिर भी सुसाइड के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। इससे यह पता चलता है। कि अन्य देशों में सुसाइड का आंकड़ा शायद इससे भी अधिक होगा हालांकि, जापान में पहले से सुसाइड की दर अधिक रही है। 2016 में सुसाइड से होने वाली मौतों की दर प्रति एक लाख लोगों पर 18.5 थी। साउथ कोरिया के बाद यह दर दुनिया में सबसे अधिक थी। वहीं, वैश्विक स्तर पर सुसाइड की दर प्रति एक लाख लोगों पर 10.6 थी। 2019 में जापान में कुल 20 हजार लोगों की मौत सुसाइड से हो गई थी। वहीं, पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले इस साल अक्टूबर में महिलाओं में सुसाइड की दर 83 फीसदी बढ़ गई, जबकि पुरुषों में सुसाइड के मामले 22 फीसदी बढ़ गए। इससे यह भी समझा जा रहा है। कि महामारी की मार महिलाओं पर अधिक पड़ी।                             


2 माह में 7,425 रूपये सस्ता हुआ सोना

अगस्त से 7425 रुपये सस्ता हो चुका है सोना, क्या फिर बढ़ेगी चमक
    अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। शुक्रवार को बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 48829 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। 7 अगस्त को सोना 56254 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया था। तबसे सोने की कीमतों में 7425 रुपये की गिरावट आ चुकी है। इसी तरह चांदी ने भी 7 अगस्त को अपना ऑल टाइम हाई स्तर छू लिया था। तब चांदी 76008 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी। लेकिन 27 नवंबर को इसका भाव 60069 रुपये रह गया। इस दौरान चांदी की कीमत में 15939 रुपये की गिरावट आई। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है। कि ग्लोबल इकॉनमी में सुधार और अमेरिका तथा चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयरों का रुख कर रहे हैं। यही वजह है। कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है। रॉयटर्स के मुताबिक डॉलर के कमजोर होने कोविज-19 वैक्सीन को लेकर उम्मीद जगने और इकॉनमी में रिकवरी के कारण निवेशकों का रुख इच्टिीज की तरफ हुआ है। इससे सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। स्टोनएक्स ग्रुप इंक के आर ओ कॉनेल ने कहा कि वैक्सीन कोई इलाज नहीं है। और संक्रमण के मामलों में तेजी चिंता का विषय है। यह इकॉनमी के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि निगेटिव इंट्रेस्ट रेट जारी रहेंगे। एंजल ब्रोकिंग में कमोडिटी और करेंसी के डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के बारे में सकारात्मक खबरों से दुनियाभर में सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। इसके बावजूद अगले एक साल में सोना 57000 से 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि सोने में निवेश लॉन्ग टर्म में फायदे का सौदा है। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि सोने में निवेश से पहले हर पहलू पर गौर करना चाहिए।                           


अजीबः मृत व्यक्ति को मिला योजना का लाभ

 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मरे हुए व्यक्ति को मिला सरकारी घर, अधिकारियों में हड़कंप


गढवा। अजीब तरह का मामला सामने आया है। झारखंड के शहर गढ़वा से एक अजीब तरह का मामला सामने आया जहां चार साल पहले मर चुके एक व्यक्ति के नाम पर सरकार ने आवास दिया। हद तो तब और हो गई जब उसी मृत व्यक्ति के नाम पर पिछले महीने बैंक जाकर पैसा भी निकाल लिया गया। मृतक के बैंक से पैसे निकालने और आवास मिलने की घटना लोगों में चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, ये मामला जिले के डंडई प्रखण्ड के जरही गांव का है। जहां धनेसर राम नामक एक व्यक्ति को पीएम आवास 2016-17 में मिला था। और उसने पीएम आवास की प्रथम क़िस्त यानी चालीस हजार की निकासी भी पिछले महीने यानी 20 अक्टूबर 2020 बैंक से कर लिया है. वहीं, कुछ दिन बाद खुलासा हुआ कि वह व्यक्ति चार वर्ष पहले ही मर चुका है।
इस बात की जानकारी मिलते ही प्रखण्ड से लेकर जिला तक के अधिकारियों में बेचैनी देखी जा रही है। मृतक के पोते धर्मेंद्र ने कहा कि मेरे बाबा के नाम पर पीएम आवास आया है।और पिछले महीने 40 हजार की निकासी भी हुई है। उसने इसकी शिकायत बीडीओ को लिखित रूप में की है। दूसरी ओर जिले में बैठे अधिकारियों को जब इस मामले की जैसे ही भनक लगी उन्होंने तुरन्त इसकी जांच का जिम्मा बीडीओ को दे दिया। डीआरडीए सह प्रभारी जिला अधिकारी अनिल क्लोमेंट ओढ़या का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। हमने जांच का आदेश दिया है। और बहुत जल्द खुलासा कर मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। झारखंड सहित देश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जहां मृतक को जिंदा और जिंदा को मृतक बताकर योजनाओं में हेराफेरी की गई है। गढ़वा का यह मामला पहला ही है। जहां मृतक व्यक्ति को योजना का लाभ तो मिला ही साथ ही मृतक व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे की निकासी भी की गई है।                               


आईपीएस मनीषा चौधरी को किया रिलीव

आईपीएस मनीषा चौधरी को हरियाणा सरकार ने किया रिलीव, अब चंडीगढ़ में होंगी ट्रैफिक एसएसपी


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आईपीएस मनीषा चौधरी को रिलीव कर दिया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव अरोड़ा की ओर से शनिवार को पत्र जारी किया। इसके साथ ही पानीपत की एसपी मनीषा चौधरी को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि हरियाणा कैडर की आईपीएस मनीषा चौधरी को केंद्र सरकार ने 10 नवंबर को चंडीगढ़ की सिक्योरिटी और ट्रैफिक एसएसपी के पद पर पदोन्नत किया था, लेकिन रिलीविंग को होल्ड कर लिया था। एसपी मनीषा चौधरी समेत तीन पुलिस अफसरों के खिलाफ पूर्व पार्षद हरीश शर्मा और उनके सहयोगी राजेश शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज है। पूर्व पार्षद हरीश शर्मा ने 19 नवंबर को बिंझौल नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उनको बचाने के प्रयास में सहयोगी राजेश शर्मा की भी डूबने से मौत हुई थी।
पूर्व पार्षद के परिजनों ने एसपी मनीषा चौधरी, तत्कालीन तहसील कैंप चौकी इंचार्ज बलजीत और एसआई हरबीर को दोषी ठहराया था। काफी हंगामे और गृह मंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद एसपी मनीषा चौधरी समेत तीनों पुलिस अफसरों के खिलाफ 23 नवंबर को मॉडल टाउन थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया और इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई।
पूर्व पार्षद हरीश शर्मा के परिजनों का कहना है। कि आईपीएस मनीषा चौधरी पानीपत की SP रहते हुए उनके खिलाफ होने वाली जांच को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए वह एसपी के ट्रांसफर और बाकी दो पुलिस अफसरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हरियाणा सरकार ने अभी तक होल्ड किए गए उनके ट्रांसफर के आदेश को बदलकर तत्काल रिलीव करने के निर्देश जारी किए हैं।
हालांकि किसान आंदोलन के कारण अभी तक इस मामले की जांच शुरू नहीं हो पाई थी। अब जांच शुरू होने से पहले ही आईपीएस मनीषा चौधरी को पानीपत एसपी के पद से रिलीव कर दिया गया है। माना जा रहा है। कि जांच प्रभावित न हो इस मकसद से रिलीव किया है।                                     


हरियाणाः बड़े प्लाटों का किया जाएगा बंटवारा

हरियाणा में बड़े प्लाटों का होगा बंटवारा, देखिये क्या योजना बना रही है सरकार


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने गुड़गांव में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता के दौरान एक अहम घोषणा की सीएम ने कहा कि सरकार हरियाणा में बड़े प्लॉटों के बंटवारे को लेकर योजना की तैयारी में है। इसके लिए पॉलिसी लगभग तैयार हो चुकी है। जिसे अगली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। इसमें प्रावधान ऐसा किया जा रहा है। कि बंटवारे के बाद हर हिस्से का कम से कम 100 गज का एरिया अवश्य हो। आपको बता दें कि सीएम मनोहर लाल के साथ इस बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सोहना के विधायक संजय सिंह, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, बादशाहपुर के विधायक एवं हरियाणा कृषि उद्योग के चेयरमैन राकेश दौलताबाद उपस्थित रहे।
लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 10 शिकायतें रखी गई थी। जिनका मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मौके पर निपटारा कर दिया। बैठक में एक समस्या यह भी रखी गई थी। कि वर्ष-1966-67 में प्रदेश में टाउन प्लानिंग स्कीम बनाई गई थी। और जो कॉलोनी उस स्कीम के अंतर्गत आती थी। उनमें प्लॉट का साइज भी स्कीम के अनुसार ही था। उस प्लॉट के टुकड़े अथवा बंटवारा करने पर टुकड़ों का नक्शा पास नहीं किया जाता।
इस पर सीएम ने बताया कि ऐसे मामलों के लिए राज्य सरकार ने नीति लगभग तैयार कर ली है। जिसका प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। नगर निगम द्वारा अनाधिकृत रूप से नियमों का उल्लंघन करते हुए न्यू कॉलोनी में बनाए जा रहे मकान को सील किए जाने के बाद भी उसमें निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायत का निपटारा करते हुए सीएम ने इस मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए और कहा कि नियमों का उल्लंघन करते हुए जो अवैध निर्माण किया गया है। उसे नगर निगम के डिमोलिशन आर्डर के अनुसार हटाया जाए।
बैठक में सेक्टर-83 में मैसर्स वाटिका लैंड बेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही आवासीय कॉलोनी में प्लॉट बुक करवाने वालों के लिए प्लॉटों की रजिस्ट्री करवाने संबंधी रखी गई समस्या का समाधान करते हुए सीएम ने जिला प्रशासन को आदेश दिए कि जो गांव चकबंदी में हैं। उनमें बिघे-बिसवे के हिसाब से विशेष इंट्री दर्ज करके कॉलोनी का नक्शा डालकर प्लॉट अलॉटियों के प्लॉटों की रजिस्ट्री करवाई जाए। इसी कॉलोनी में बिजली की एचटी लाइन बाधा बनने के बारे में बिल्डर ने सीएम को आश्वस्त किया कि जनवरी के अंत तक उक्त लाइन को हटवा कर अलॉटियों को प्लॉट दे दिए जाएंगे।
गुड़गांव के पालम विहार में समाज के कमजोर वर्गों के लिए अलॉट किए गए ईडब्ल्यूएस प्लॉटों वाले स्थान पर पानी, बिजली, सिवरेज , सड़क आदि विकास कार्य अगले एक महीने में शुरू करवाने के आदेश नगर निगम को दिए गए। सीएम ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की बस्ती में सभी सुविधाएं होनी चाहिए और यह कार्य अगले वर्ष 31 मार्च तक पूरा करना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार, सेक्टर-31 निर्माणाधीन बिश्नोई भवन के सामने टूटी सड़क की मरम्मत करने के भी आदेश दिए। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सैक्टर-31 में सड़क के इस भाग का निर्माण करने के लिए 38.74 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। और अगले दो दिन में इसके टैंडर हो जाएंगे।                                    


अभिनेत्री मौनी ने शेयर किया फोटो, सनसनी

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। साल 2007 में एकता कपूर के टीवी शो, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाती है। इस बार भी मौनी रॉय की एक बिकिनी तस्वीर ने इंटरनेट का पारा गर्म कर दिया है। अभिनेत्री ने एक शानदार बिकनी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका परफेक्ट कर्व दिखाई दे रहा है।


गैस सिलेंडर की सब्सिडी का खुद पता लगाएं

गैस उपभोक्ता ध्यान दें- गैस सिलिंडर की कितनी आ रही है सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें पता


मोमिन मलिक


नई दिल्ली। भारत सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी देती है। 12 से ज्यादा सिलिंडर खरीदने के लिए ग्राहक को बाजार मूल्य देना होता है। अब सवाल यह है। कि अधिकांश लोगों को यह जानकारी नहीं होती है। कि उनके खाते में सब्सिडी के कितने पैसे आए हैं। यहां आप जान पाएंगे कि कैसे घर बैठे ही कैसे पता कर सकते हैं। कि आपके खाते में सब्सिडी की रकम जमा हुई है। या नहीं।
आपको तीनों पेट्रोलियम कंपनियों (एचपी, भारत और इंडेन) के टैब दिखेंगे। अपनी सिलिंडर की कंपनी पर क्लिक करें। टैब चुनने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। मेन्यू जाएं और 17 अंकों की अपनी एलपीजी आईडी दर्ज करें। अगर एलपीजी आईडी नहीं पता है। तो क्‍ल‍िक हेअर टू नो योर एलपीजी आईडी पर जाकर इसे पता कर सकते हैं।
अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एलपीजी उपभोक्ता आईडी राज्य का नाम और वितरक की जानकारी दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड भरने के बाद प्रोसेस के बटन पर क्लिक करें। प्रोसेस करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको एलपीजी आईडी दिखाई देगी।
आपके खाते का विवरण एक पॉप-अप पर दिखेगा। यहां आपके बैंक खाते और आधार कार्ड के एलपीजी खाते से लिंक होने की जानकारी के साथ ही आपको यह भी पता लगेगा कि आपने सब्सिडी का विकल्प छोड़ दिया है। या नहीं। पेज के बाईं तरह सिलिंडर बुकिंग हिस्ट्री या सब्सिडी ट्रांसफर देखें’ पर क्लिक करें। इसे क्लिक करके आपको सब्सिडी की राशि भी दिख जाएगी।                               


सुकमा: सीएएफ के जवान ने की आत्महत्या

सुकमा। सीएएफ के एक आरक्षक ने अपने कमरे में, सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है। घटना सुबह करीब 8.50 बजे की है। आरक्षक का नाम दिनेश वर्मा पिता बंशीलाल वर्मा बताया जा रहा है। मृतक आरक्षक शांति नगर भिलाई का रहने वाला है और वह सुकमा में सीएएफ की 4 बटालियन में पदस्थ था। इस घटना की एसपी के एल ध्रुव ने पुष्टि की है।           


आईईडी ब्लास्ट में 1 जवान शहीद, 10 घायल

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 10 घायल 


जगदलपुर। नक्सली अपने कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सुकमा जिले में नक्सलियों ने दो आईईडी ब्लास्ट किया है। इसमें 10 जवान घायल हुए है, वहीं एक जवान शहीद हो गया।घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात ताड़मेटला के करीब हुई ब्लास्ट में घायल असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद हो गए। 10 जवना घायल हो गए हैं वही घटना में घायल अन्य 8 जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया। दो जवान को हल्की चोट आई है, जिनका इलाज चिंतलनार कैपं में चल रहा है। शनिवार को सुकमा जिले के ताड़मेटला इलाके के बुर्कापाल से 6 किलोमीटर दूर ऑपरेशन से लौट रहे कोबरा 206 बटालियन के जवानों पर नक्सलियों ने आईईडी से हमला कर दिया। ब्लास्ट में 2 अफसरों सहित 10 जवान जख्मी हो गये थे। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बुरकापाल, तेमलवाड़ा और चिंतागुफा से ज्वाईंट ऑपरेशन चलाया गया। देर शाम को ताड़मेटला के जंगल में गश्त करते हुए जवान आगे बढ़ रहे थे कि इस दौरान जवान स्पाइक होल व आईईडी की चपेट में आ गए। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने की है।                            


गृहमंत्री के प्रस्ताव से सहमत नहीं किसान

कृषि कानून : किसानों ने घेरी राष्ट्रीय राजधानी, शाह के प्रस्ताव पर सहमत नहीं है किसान


अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। नए कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान संगठनों का प्रदर्शन रविवार को भी जारी है। दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ उत्तर प्रदेश व अन्य प्रांतों के किसान भी जुड़ गए हैं। पंजाब, हरियाणा और यूपी के लाखों किसानों ने दिल्ली की सभी सीमाओं पर डेरा डाल दिया है। लगभर पूरी दिल्ली अब किसानों के घेरे में घिर गई है। सरकार ने किसानों से आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत के जरिए मसले का समाधान करने की अपील की है। गृहमंत्री अमित शाह ने किसानों से दिल्ली में बुराड़ी के निर्धारित ग्राउंड में शिफ्ट होने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बुराड़ी ग्राउंड में किसानों के शिफ्ट होने के दूसरे ही दिन सरकार उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन किसान सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर जमे हैं। इनका कहना है कि हमें जंतर मंतर जाने की इजाजत दी जाए, नहीं तो यहीं प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) समेत कई अन्य संगठनों से जुड़े किसान नेता दिल्ली की सीमाओं पर डेरा जमाए हुए हैं। उनके साथ लाखों की तादाद में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों से बुराड़ी शिफ्ट होने की अपील करने के कारण प्रदर्शनकारी किसान नाखुश हैं। उनका कहना है कि गृहमंत्री की यह शर्त ठीक नहीं है। किसान आज बैठक करने के बाद अपने आंदोलन को लेकर फैसला लेंगे कि उन्हें शाह की शर्त माननी है या नहीं।                                    


गजनी में विस्फोट, 21 की मौत 17 घायल

धमाके से दहला अफगानिस्तान, विस्फोट में 21 मरे, 17 घायल


काबुल। अफगानिस्तान के गजनी शहर में रविवार को विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। एरियाना न्यूज टीवी चैनल ने एक स्थानीय अस्पताल के प्रमुख का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। गजनी में स्थानीय अस्पताल के प्रमुख ने कहा है कि मारे गए और घायल सैन्यकर्मी हैं। इससे पहले दिन में मीडिया रिपोर्ट में आठ लोगों के घायल होने की रिपोर्ट समाने आयी थी।
अफगानिस्तान टीवी प्रसारणकर्ता के अनुसार अफगानिस्तान के सैन्य अड्डे के पास एक कार में विस्फोटक उपकरण लगाया गया था। इसके विस्फोट होने से पहले कथित तौर पर सैन्य अड्डे के बाहर गोलाबारी हुई थी। इस बीच टोलो न्यूज प्रसारक ने प्रांतीय गवर्नर वाहिदुल्ला जुमाज़ादा के एक प्रवक्ता का हवाला देते हुए बताया कि आत्मघाती हमलावरों ने कार पर लदे विस्फोटकों में विस्फोट किया।                                


कोरोना के चलते सरकार ने लिया फैसला

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। कोरोना महामारी ने सेहत के अलावा पढ़ाई पर भी गहरा असर किया है। देशभर में लाखों बच्चे मोबाइल या इंटरनेट न होने के कारण पिछले करीब 9 महीने से पढ़ाई से वंचित हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों तोहफा देते हुए नि:शुल्क टैबलेट देने की योजना बनाई है। ये टैबलेट 12वीं कक्षा पूरी करने तक छात्र अपने पास रख इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि इसके बाद इसे वापस स्कूल को सौंपना होगा।


जेपीपी जमा करने की समय सीमा बढ़ाईं

नई दिल्ली। देश भर में बढ़ रहे कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए ईपीएफओ ने बुजुर्गों की सुरक्षा के मद्देनजर पेंशनरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पेंशनरों के लिए एक राहत भरी खबर दी है। दरअसल, ईपीएफओ ने अपने पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की समय सीमा 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी है। इससे 35 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।                             


स्मिथ ने केवल 64 गेंदों में ठोका शतक

केवल 64 गेंदों में स्मिथ ने ठोंका शतक, आस्ट्रेलिया ने दी भारत को 389 रनों की चुनौती


सिडनी। शानदार फार्म में चल रहे स्टीव स्मिथ के 64 गेंदों में बनाये गये शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में चार विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्मिथ का यह भारत के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में पांचवां शतक है और उन्होंने श्रृंखला के शुरूआती मैच में सैकड़े के बाद लगातार दूसरा शतक जमाया। पहले वनडे में शतक के लिये जिसके लिये उन्होंने 66 गेंद का सामना किया था।


स्मिथ की 104 रन की पारी के अलावा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 77 गेंद में 83 रन बनाये जबकि कप्तान आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिये 23 ओवर में 142 रन की साझेदारी के दौरान 60 रन का योगदान दिया।


मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी ने इसी आक्रामकता को बरकरार रखते हुए आस्ट्रेलिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया जबकि मेहमान टीम के लिये श्रृंखला में बने रहने के लिये यह मैच जीतना जरूरी हे। लाबुशेन ने 70 और बिग हिटर मैक्सवेल ने 29 गेंद में चार छक्के और इतने ही चौके की मदद से नाबाद 63 रन बनाये।


स्मिथ ने अपनी 104 रन की पारी के दौरान 14 चौके और दो छक्के जड़े जबकि वार्नर ने सात बार गेंद सीमारेखा के पार करायी और तीन छक्के जड़े, हालांकि वह श्रेयस अय्यर के डीप से सीधे फेंके गये शानदार थ्रो के कारण अपने शतक से चूक गये।


स्मिथ ने अपने पारंपरिक अंदाज में खेलते हुए विकेट के चारों ओर शॉट जमाये और भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ायीं। उन्हें आउट करने के लिये भारत को हरफनमौला हार्दिक पंड्या की मदद लेनी पड़ी। जिन्होंने एक साल पहले हुई पीठ की सर्जरी के बाद पहली बार गेंदबाजी की और वह अपने तीसरे ओवर में इस आस्ट्रेलियाई को लुभाकर आउट करने में भी सफल रहे। उनकी गेंद को खेलने के प्रयास में स्मिथ शार्ट थर्ड मैन पर मोहम्मद शमी को कैच दे बैठे।


इससे पहले वार्नर ने पहले ही ओवर में शमी की गेंद को बाउंड्री के लिये भेजकर आस्ट्रेलियाई पारी शुरू की। उन्होंने अपने अंदाज से बड़ी पारी खेलने के इरादे जाहिर कर दिये थे। श्रृंखला के शुरूआती मैच में काफी रन लुटाने के बाद शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मेडन ओवर से शुरूआत की और विकेट से अच्छी रफ्तार हासिल की जिस पर अच्छी खासी घास थी। लेकिन वह जल्द ही लय खो बैठे और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने धीमी शुरूआत के बाद तेजी पकड़ना शुरू किया। फिंच ने बुमराह की गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर भेजकर अपना पहला चौका जड़ा जबकि गेंदबाज की रफ्तार 146-147 किमी प्रति घंटा थी।
युवा नवदीप सैनी को जल्दी ही गेंदबाजी पर लगाया गया और वार्नर ने उनका स्वागत स्क्वायर लेग बाउंड्री पर छक्का लगाकर किया। इन परिस्थितियों में सैनी के कम अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए वार्नर ने उनके ओवर में दो चौके जमाये और फिर पारी के आठवें ओवमर में शमी की गेंद का भी यही हाल किया जिससे आस्ट्रेलिया ने 50 रन पूरे कर एक और मजबूत शुरूआत की। आस्ट्रेलिया ने पूरी पारी के दौरान लय बनाये रखी और भारतीय गेंदबाजों ने गर्मी में काफी पसीना बहाया।                            


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...