शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

11 दिसंबर को इशांत टेस्ट सीरीज से बाहर

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस पर फैसला 11 दिसम्बर को उनके अगले फिटनेस टेस्ट के बाद लिया जाएगा। जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्टों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरूवार रात को जारी एक बयान में रोहित और इशांत की फिटनेस पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि रोहित बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उनका अगला आकलन 11 दिसम्बर को किया जाएगा।                               


हाई कोर्ट ने लालू की जमानत सुनवाई टाली

अविनाश श्रीवास्तव


रांची। इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है। हाईकोर्ट ने चारा घोटाला केस में लालू प्रसाद को जमानत की सुनवाई टल गई है। अब अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। सुनवााई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चल रही थी। लालू की ओर से वकील प्रभात कुमार और दिल्ली से कपिल सिब्बल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे। इस केस की सुनवाई अपरेश सिंह ही अदालत में हो रही थी। प्रभात कुमार ने कहा कि बेल रिजेक्ट नहीं हुआ है, लोअर कोर्ट के रिकार्ड देखा जाएगा। सीबीआई ने लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड देखने का हाईकोर्ट से आग्रह किया था। आधी सजा पूरा करने पर हमलोग जमानत मांगी है उस पर 11 दिसंबर को सुनवाई होगी।


9 अक्टूबर को चाईबासा केस में मिली थी जमानत


9 अक्टूबर को चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद को जमानत मिल गई थी। लालू प्रसाद के वकील ने कहा था कि 30 माह लालू प्रसाद जेल में रह चुके हैं। सीबीआई के काउंटर फाइल देर से जमा करने के कारण 6 नवंबर को जमानत पर सुनवाई नहीं हो पाई। पहले 9 नवंबर को सुनवाई होने वाली थी, लेकिन अर्जेंट मेंशन करते हुए 6 नवंबर को ही सुनवाई के लिए लालू के वकील ने अपील की थी। लेकिन सीबीआई ने इसका विरोध किया था।


बीामारी का दिया है हवाला


लालू प्रसाद ने अपनी जमानत याचिका में अपनी बीमारी के बारे में भी बताया था। याचिका में बताया गया था कि वह करीब 15 बीमारी ग्रसित है। उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में हो रहा है। उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। इसलिए उनको जमानत दे दी जाए. जमानत के लिए लालू ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बता दें कि लालू प्रसाद ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं, दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है। देवघर और चाईबासा केस में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है। चार मामलों में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें सजा सुना दी है। पांचवा मामला डोरंडा कोषागार से संबंधित है और इसकी सुनवाई अभी सीबीआई कोर्ट में चल रही है।


CBI की दलील


लालू की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा था। जिसके बाद सीबीआई ने अपना पक्ष रख था। सीबीआई ने कहा था कि लालू यादव ने दुमका कोषागार से घोटाले के मामले में अब तक आधी सजा नहीं काटी है। लिहाजा उन्हें इस आधार पर जमानत नहीं दिया जा सकता। सीबीआई ने अपने जवाब में सीआरपीसी की धारा 427 का भी जिक्र किया है। CRPC की धारा 427 के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को अलग अलग मामलों में सजा मिलती है तो एक सजा पूरी होने के बाद दूसरी सजा शुरू होगी। अगर कोर्ट ने सारी सजा के साथ चलने का आदेश दिया हो तभी वे साथ साथ गिनी जायेंगी। सीबीआई इस आधार पर लालू की जमानत का विरोध कर रही है। सीबीआई ने अपने जवाब में कहा है कि लालू प्रसाद को चार मामले में अलग-अलग सजा हुई है। उन्हें सजा सुनाने वाली कोर्ट ने सभी सजा को एक साथ चलाने का निर्देश नहीं दिया है। ऐसे में ये नहीं माना जा सकता है कि लालू यादव चारों मामले की सजा साथ साथ काट रहे हैं। उन्हें एक सजा पूरी करने के बाद दूसरे मामले में मिली सजा को पूरा करना होगा।                      


धोनी के नए अंदाज ने लूटीं महफिल

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ दुबई में हैं। धोनी की वाइफ साक्षी का बर्थडे पिछले हफ्ते थे और इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए धोनी दुबई गए। कैप्टन कूल इसी साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग भी खत्म हो चुका है तो माही को फुर्सत ही फुर्सत है। आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी वापस रांची लौटे थे लेकिन कुछ दिनों के अंदर ही वापस चले गए। दुबई से धोनी का एक डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह जमकर थिरक रहे है।                             


भीषण चक्रवात में हजारों पेड़ टूटे, तीन की मौत

भीषण चक्रवाती तूफान निवार पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर गुरुवार को पहुंच गया है। जिसके चलते हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गई और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए।


चेन्नई। भीषण चक्रवाती तूफान निवार गुरुवार को पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर पहुंच गया। वहीं इस वजह से हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए। साथ ही कई निचले इलाकों में पानी भर गया।


इसके बाद निवार कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में और उसके बाद और गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार यह दोपहर में 1430 बजे तिरुपति से पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। आईएमडी के अनुसार, अगले छह घंटों में यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।


केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया- अमित शाह


इस तूफान के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हुई जिससे बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए। वहीं निचले इलाकों में पानी भर गया। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘हम तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात निवार की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और उन्हें केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ के दल लोगों की मदद के लिए पहले ही मौके पर मौजूद हैं।’ अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,086 पेड़ उखड़ गए। उन सभी पेड़ों को हटा दिया गया है।


कई पेड़ बिजली के तारों पर और वाहनों पर भी गिर गए. चेन्नई में, कई इलाकों में नागरिकों ने इंटरनेट सेवाओं के बाधित होने की शिकायत की। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कुडलूर का दौरा किया और वहां नुकसान का जायजा लिया। पानी भरे इलाकों में बचाव कर्मियों ने नावों का उपयोग कर लोगों तक खाना पहुंचाया वहीं कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए।


स्थगित राज्य परिवहन बस सेवाएं फिर शुरू हो गयीं


शहरी इलाकों में नगर निकाय के कार्यकर्ताओं ने जमा हो गए पानी को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि हाल के वर्षों में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने से पानी को बाहर निकालने में काफी मदद मिली। हवाई अड्डे, मेट्रोरेल और बसों का संचालन गुरुवार को फिर से शुरू हो गया। कई जिलों में 24 नवंबर से ही स्थगित राज्य परिवहन बस सेवाएं दोपहर में फिर शुरू हो गयीं।


29 नवंबर से एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका
तमिलनाडु में गुरुवार को आए चक्रवाती तूफान निवार के बाद 29 नवंबर से एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कहा कि 29 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में एक नया, कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 29 नवंबर से बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा, हालांकि यह देखने की जरूरत है कि क्या कम दबाव का क्षेत्र और गहरा होकर चक्रवात में तो नहीं बदलेगा। कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात बनने का पहला चरण है।


सीरीज के साथ रेडमी ने लॉन्च की 'स्मार्टवॉच'

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफ़ोन एक्सएओमआई के तहत आने वाला ब्रांड रेडमी ने पहली बार स्मार्टवॉच लॉन्च किया है। रेडमी ने इस स्मार्ट वॉच को रेडडी नोट 9 5G सीरीज़ के साथ ही लॉन्च किया है। रेडमी स्मार्ट वॉच का का डायल स्क्वॉयर शेप का है और इसमें कई तरह के फिटनेस फीचर्स भी दिए गए है। ये स्मार्ट वॉच बजट कैटिगरी की है और इसमें एनएफसी का सपोर्ट दिया गया है।                         


एमपीः पटाखों के शोर से हुईं तीन की मौत

भोपाल। मध्‍य-प्रदेश के रतलाम में हुए ट्र‍िपल मर्डर की गुत्‍थ‍ियां धीरे-धीरे सुलझने लगी हैं। पुलिस की जांच में यह माना जा रहा है ये हत्याएं लूट या चोरी की नीयत से नहीं की गई हैं। इसका दूसरा अर्थ यह भी है कि यह हत्याकाण्ड कहीं न कहीं आपसी रंजिश के कारण हुआ है। गोली भी इतनी सटीक तरीके से मारी गई है कि एक गोली में एक की मौत हो गई। इससे पुलिस को लग रहा है कि हत्‍यारे प्रोफेशनल किलर हैं।                   


बंगालः ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास माने जाने वाले तृणमूल कांग्रेस के ताकतवर नेता शुभेंदु अधिकारी ने नाराजगी की खबरों के बीच परिवहन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे टीएमसी से उनकी बगावत की अटकलों को मजबूती मिली है। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने हुगली रिवर ब्रिज कमीशन चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, अभी तक उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है।                            



पलवलः दादी-पोती समेत 3 लोग की मौत

पलवल। जनपद में शादी समारोह से लौटते समय हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दादा-पोती सहित तीन लोगों की मौत हो गई और वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। पहली घटना पलवल-मोहना रोड पर गांव अलावलपुर के नजदीक हुई। चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि गांव कटेसरा निवासी गिर्राज अपने परिवार के साथ कुसलीपुर में आयोजित शादी समारोह से कार से वापस लौट रहे थे।             


टक्कर लगने से किसान की मौत, विरोध

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली जा रहे किसानों में एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा भिवानी जिले के मुंढाल गांव के पास बैरियर पर हुआ। एक ट्रक ने दिल्ली कूच कर रही किसानों की ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर में सवार 45 वर्षीय धन्ना सिह नामक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान धन्ना सिंह पंजाब के खयाली चेहला वाली गांव जिला मानसा थाना चनीर निवासी है।             


पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी मारा गया

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैयां इलाके में गुरुवार की रात पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी रौशन गुप्ता उर्फ किट्टू मारा गया। उसे सिर में गोली लगी। इस दौरान क्राइम ब्रांच के दारोगा विनय तिवारी व एक सिपाही जितेंद्र सिंह भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक लाख का इनामी मनीष सिंह उर्फ सोनू अंधेरे में भाग निकला। घायल पुलिसकर्मियों को मलदहिया क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।             


सड़क हादसे में पिता सहित 4 की मौत हुई

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में हुए एक सड़क हादमें चार लोगों की मौत हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात की है जहां तिलक चढ़ा कर लौट रहे नबीनगर निवासी संजय प्रसाद तथा तीन अन्य लोगों की मौत छतरपुर के महिंन्द्रा पेट्रोल पम्प के पास कार को खड़ी ट्रक में टक्कर मारने से हो गयी। बताया गया कि संजय अपनी पुत्री का तिलक चढ़ा कर लौट रहे थे। घटना के बाद दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हास्पिटल में  हुई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।मृतकों में संजय प्रसाद 55,सरयू प्रसाद 46,उमेश साव 54 तथा उमेश प्रसाद 50 बताये गये है जो सभी लोग आपस में रिस्तेदार थे।               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...