मंगलवार, 24 नवंबर 2020

क्रिकेट में डिलीवरी का रिकार्ड अपने नाम रखते हैं

मुझ से ड्रग्स लेने को कहा गया था


नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक शोएब अख्तर अपनी पेस के लिए जाने जाते हैं। पाकिस्तान के महान क्रिकेटरों में से एक अख्तर आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं।
उन्होंने अपनी पेस और घातक गेंदबाजी से दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों को परेशान किया हुआ था। अख्तर का क्रिकेटिंग कई तरह के विवादों से घिरा रहा, लेकिन ड्रग या किसी भी प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन को लेकर उनके करियर पर कोई दाग नहीं लगा, लेकिन हाल ही में उन्होंने ड्रग्स को लेकर एक खुलासा किया है। शोएब अख्तर ने खुलासा किया कि उन्हें पेस बढ़ाने के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया था। पूर्व पाकिस्तानी पेसर ने बिना नाम लिए यह दावा किया कि एक वर्ल्ड क्लास पाकिस्तानी क्रिकेटर का करियर ड्रग्स की वजह से बर्बाद हो गया था।             


लुधियानाः एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

लुधियाना में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या


लुधियाना। लुधियाना से इस समय बड़ी ख़बर आ रही है। यहां थाना पी.ए.यू. अधीन पड़ते मयूर विहार में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना का पता मंगलवार सुबह लगा। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की तरफ से घटना की जांच शुरू कर दी गई है।             


टैक्स लगाने पर विचार कर रहे हैं शिवराज

मध्य प्रदेश में गौमाता कल्याण के लिए टैक्स लगाने पर विचार कर रहे हैं सीएम शिवराज


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गौ वंश के कल्याण के लिये धन जुटाने के लिये कुछ कर लगाने की योजना बना रही है। आगर-मालवा जिले में सुसनेर के समीप सालरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज चौहान ने गौ वंश के कल्याण के लिये कर लगाने के संभावित कदम के पीछे भारतीय संस्कृति में गौ माता को पहली रोटी (गौ ग्रास) खिलाने का तर्क भी दिया।


सीएम शिवराज चौहान ने उपस्थित लोगों से सवाल किया, ”गौमाता के कल्याण के लिये और गौ शालाओं के ढंग से संचालन के लिये कुछ मामूली कर लगाने के बारे में सोच रहा हूं, क्या यह ठीक है?” लोगों ने इसका सकारात्मक उत्तर दिया। उन्होंने कहा, ”हमारे घरों में पहली रोटी गाय के लिये बनती थी। और आखरी रोटी कुत्ते को खिलाते थे। यह हमारी भारतीय संस्कृति थी। अब अधिकांश घरों में गौ ग्रास नहीं निकलता और हम अलग-अलग गौ ग्रास नहीं ले सकते इसलिये हम गायों के कल्याण के लिये कुछ छोटा-मोटा कर लगाने की सोच रहे हैं।


इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौशाला संचालन के लिये एक कानून बनाया जायेगा और जिला कलेक्टरों को प्रत्येक गौशाला के संचालन के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 2,000 गौ शालाएं बनाई जायेंगी तथा इन्हें सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से संचालित किया जायेगा।


शिवराज ने कहा, ”समाज को गायों की रक्षा में सरकार की मदद करनी चाहिये। पहले गायों के बिना कृषि असंभव थी, लेकिन ट्रेक्टरों ने खेती को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि गायों के दूध देना बंद करने पर लोग गायों को छोड़ देते हैं। इसलिये लाखों गायें सड़कों पर भटक रही हैं। इन गायों को गौ अभयारण्य में आश्रय मिलेगा।


आंगनवाड़ी में बच्चों को दिये जाने वाले आहार के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अंडे के बजाय गाय का दूध, जो कि अमृत समान है, देने का निर्णय लिया गया है। इससे गायों और गौ पालन करने वालों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर के कई उपयोग होते हैं और यह पर्यावरण की रक्षा करने में सहायक होता है. लकड़ी के स्थान पर गौकाष्ट (गोबर से बने बेलनाकार टुकड़े) का उपयोग करने से पर्यावरण की रक्षा होगी और अच्छी वर्षा भी होगी।


उन्होंने कहा, ”हमें पर्यावरण को बचाना होगा. यूरिया और डीएपी खाद का उपयोग धरती के लिये धीमे जहर जैसा है. जबकि गोबर की खाद धरती के लिये अमृत की तरह काम करता है। यदि रासायनिक उर्वरकों का उपयोग लंबे समय तक किया जाता है तो भूमि में गेंहूं की फसल का उत्पादन नहीं होगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमूत्र से बनी दवा कई बीमारियों को ठीक कर सकती है। ऐसी कई दवाईयां गौ अभयारण्यों में बनाई जा रही हैं।


उन्होंने कहा, ”अंग्रेजी दवाईयां तो बीमारी ज्यादा लाती हैं. इसलिये कोई ये ना सोचे की गाय बेकार हैं. गाय बचेगी तो ये धरती बचेगी। ये याद रखना.” इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने भोपाल में अपने निवास पर ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश की नवगठित गौ कैबिनेट की बैठक की. इसमें गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये और आगर मालवा में स्थित गौ अभयारण्य में गौ उत्पादों के निर्माण के लिये एक अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने का फैसला लिया गया।         


विधायक प्रताप के 10 ठिकानों पर रेड, मुकदमा

इस विधायक के घर और दफ्तर समेत 10 ठिकानों पर ED की रेड


मुंबई। अपने बयानों के कारण हमेसा सुर्खियों में रहने वाले शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के आवास और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। हालांकि, छापेमारी किस सिलसिले में की जा रही है, इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, यह छापेमारी किस सिलसिले में की जा रही है, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि ईडी ने प्रताप सरनाईक के घर और ऑफिस समेत मुंबई और ठाणे के 10 ठिकानों पर तलाशी कर रही है।
बता दें कि प्रताप सरनाइक ठाणे में ओवला-मजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह शिवसेना के महाराष्ट्र प्रवक्ता और मीरा-भयंदर क्षेत्र के लिए संचार नेता भी हैं। हाल ही में कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग के बाद चर्चा में आए थे। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक प्रताप सरनाईक के खिलाफ सीधे तौर पर कोई मामला नहीं है। बताया जा रहा है कि मामले कंपनी और कुछ लोगों के खिलाफ है, जिसमें रेड की जा रही है।               


तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

तेजस्वी ने CM नीतीश पर साधा निशाना, पूछा- ‘कारनामे वाले’ को मंत्री बनाने के पीछे क्या है मजबूरी?


पटना। जेडीयू नेता मेवालाल चौधरी के इस्तीफा देने के बाद भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने को लेकर विवाद जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आरजेडी लगातार इस मुद्दे को लेकर सीएम नीतीश पर हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट के सीएम नीतीश पर हमला बोला है और पूछा है कि ऐसी क्या मजबूरी है जो इन कारनामे वालों को मंत्री बनाना पड़ा? तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, ” एक भ्रष्ट शिक्षा मंत्री को हटवाया नहीं कि दूसरे ऐसे व्यक्ति को शिक्षामंत्री बना दिया जिनपर सपरिवार करोड़ों के ग़बन की CBI जाँच चल रही है। नीतीश जी की ऐसी क्या मजबूरी जो शिक्षा व्यवस्था सुधारने की बजाय ऐसे कारनामे वाले को मंत्री बनाया जो किसी सदन का सदस्य नहीं है? क्या राज है जी?”


बता दें कि इससे पहले कल उन्होंने शपथ लेने के बाद भी नीतीश कुमार और राज्य की मौजूदा एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अगर आपने (बिहार सरकार) एक महीने के अंदर 19 लाख रोजगार नहीं दिए तो जो जनता ने हमें डेढ़ करोड़ से ज्यादा मत दिया है। उनके साथ हम लोग सड़कों पर मिलेंगे।


तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा था कि नीतीश कुमार जी भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। उन्होंने चोर दरवाजे से एक बार फिर सरकार बनाने का काम किया है। वो भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह इसलिए हैं क्योंकि जितने भी गुनहगार हैं, भ्रष्टाचारी हैं उन्हें संरक्षण देना और बचाव करना उनकी पुरानी फ़ितरत रही है।           


चेन्नई के लिए पहली फ्लाइट में 'राष्ट्रपति' कोविंद

चेन्‍नई के लिए एयर इंडिया वन की पहली फ्लाइट में राष्ट्रपति कोविंद, तिरुपति में करेंगे पूजा-अर्चना


चेन्नई। राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को चेन्‍नई के लिए शुरू की गई एयर इंडिया वन B777 एयरक्राफ्ट का शुभारंभ किया और प्रथम महिला सविता कोविंद के साथ चेन्‍नई के लिए रवाना हुए। यह जानकारी राष्‍ट्रपति भवन की ओर से दी गई। राष्‍ट्रपति कोविंद आंध्रप्रदेश  के तिरुपति जाएंगे और वहां श्री वेंकटेश्‍वर स्‍वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद एयरइंडिया वन B777 एयरक्राफ्ट की पहली फ्लाइट से आंध्र प्रदेश के तिरुपति गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की प्रथम महिला सविता कोविंद के साथ एयर इंडिया वन-बी777 विमान के उद्घाटन उड़ान के जरिए चेन्नई के लिए रवाना हुए। राष्‍ट्रपति की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘यह एयर इंडिया वन-B777 एयरक्राफ्ट की पहली फ्लाइट है। इसमें पर्याप्‍त इंधन है और VVIP ऑपरेशन के लिए तैनात किए जाने वाले B747-400 की तुलना में लंबी रेंज भी है। इस एयरक्राफ्ट का इंटीरियर खास है साथ ही इसमें शोर का लेबल भी कम रखा गया है।’ मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद तिरुपति में देवी पद्मावती की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए पहाड़ियों पर जाएंगे। उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रपति के साथ इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने वाले शामिल होने वाले शीर्ष अधिकारियों और अन्य लोगों की कोरोना जांच करवाई गई। एयर इंडिया वन बोइंग 777 एयरक्राफ्ट का दूसरा विशेष विमान है, जिसे खासतौर पर देश के प्रमुखों राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देश-विदेश यात्रा के लिए तैयार किया गया है। इसका पहला विमान पिछले माह भारत आया था। अमेरिका के डलास में इन विमानों को कस्टमाइज किया गया। इसके लिए 2018 में ही भारत और बोइंग कंपनी की डील हुई थी। इसकी खासियत यह है कि बिना रुके ही ये विमान अमेरिका से भारत तक उड़ान भर सकते हैं। इस विमान के भारत आने के बाद यह देश के तीनों गणमान्य व्यक्तियों के लिए समर्पित विमान का पहला सेट होगा। इन विमानों के आने से पहले तक तीनों गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा के लिए एयर इंडिया के विमानों का प्रयोग किया जाता रहा है।               


सड़क हादसे में दादी-पोते की मौत, कई जख्मी

भात नोतने जा रहा था परिवार, रास्ते में ही हादसे में दादी-पोते की मौत, कई जख्मी


महेंद्रगढ़। शादी की खुशियों उस मातम में बदल गई, जब भात नोतने जा रहे परिवार के साथ रास्ते में हादसा हो गया। इस हादसे में दादी पोते की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि गांव अगिहार में भात नोतने जा रहे परिवार की गाड़ी के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दादी और पोते की मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।


जानकारी के अनुसार गोपालवास निवासी पप्पू की 30 नवंबर को दो लड़कियों की शादी है। रविवार को उनका पूरा परिवार भात नोतने के लिए गांव अगिहार जा रहे थे। गाड़ी में लालचंद पुत्र सुलतान सिंह, राजो पत्नी पप्पू (45), कैलाश पत्नी मुनेश (43), लक्ष्मी देवी पत्नी सुलतान सिंह (86), आशीष पुत्र ओमपाल (05), सोनिया पुत्री मुनेश (20), राधा सवार थे। अगिहार से दो किलोमीटर पहले ही उनकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में लक्ष्मी, आशीष, राजो, कैलाश, सोनू गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि पप्पू और लालचंद को मामूली खरोंचे आईं। राहगीरों ने उनको नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने लक्ष्मी और आशीष को मृत घोषित कर दिया जबकि राजो, कैलाश एवं सोनू का हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
30 नवंबर को पप्पू की दो बेटियों की शादी होनी है। शादी के लिए घर पर जोरों से तैयारियां चल रही थीं। लोगों को शादी में आमंत्रित करने के लिए कार्ड भी वितरित कर दिए थे। रविवार को ग्रामीण महिलाओं ने भात नोतने जाने से पहले मांगलिक गीत गाकर भेजा था लेकिन रविवार को अचानक उनकी खुशी मातम में बदल गई।                             


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...