रविवार, 15 नवंबर 2020

चीन की स्थिति को लेकर चिंतित 'भारत'

नई दिल्ली/ बीजिंग। दक्षिण चीन सागर में दादाग‍िरी द‍िखा रहे चीन को भारत ने इशारों ही इशारों में बेहद कड़ा संदेश दिया है। भारत ने साउथ चाइना सी में विश्‍वास को नष्‍ट करने वाली ‘कार्रवाई’ और ‘घटनाओं’ पर चिंता जताई। साथ ही भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों के पालन, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्‍मान के महत्‍व पर जोर दिया। भारतीय विदेश मंत्री ने 15वें ईस्‍ट एशिया श‍िखर सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने हिंद-प्रशांत इलाके के बारे में बात की और इस क्षेत्र के बढ़ते महत्‍व की ओर ध्‍यान आकर्षित कराया जो आसियान के 10 देशों का एकीकृत और मूलभूत नौवहन क्षेत्र है। जयशंकर ने हाल ही में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कई देशों की ओर से की गई हाल की घोषणाओं की ओर भी ध्‍यान दिलाया।                                             


दिल्लीः जानलेवा बन गया है वायु प्रदूषण

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता और बेहद ‘गंभीर’ हो गई है। पराली जलने और शनिवार रात रोक के बावजूद हुई आतिशबाजी के चलते स्थिति खतरनाक हो गई है। आसमान में धुंध छाई हुई है। दृश्यता बेहद कम है,हवा में घुला जहर दिल और फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है।


हवा की धीमी गति खतरनाक


दिल्ली के प्रदूषण में 32 फीसदी हिस्सेदारी पराली जलाने और आतिशबाजी की है। हवा की गति धीमी होने से प्रदूषण की स्थिति और बुरी हो गई है। प्रदूषक तत्व एक ही जगह इकट्ठा हो रहे हैं।SAFAR ने प्रदूषण के बेहद चिंताजनक आंकड़े जारी किए हैं।दिल्ली में शनिवार रात दस बजे तक PM 2.5 331 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर आपातकालीन सीमा से ऊपर पहुंच चुका था।
वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता और बेहद ‘गंभीर’ हो गई है। पराली जलने और शनिवार रात रोक के बावजूद हुई आतिशबाजी के चलते स्थिति खतरनाक हो गई है। आसमान में धुंध छाई हुई है,दृश्यता बेहद कम है।हवा में घुला जहर दिल और फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है।                  


अमेरिकाः नतीजों को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के विरोध में हजारों की संख्या में लोग वाशिंगटन डीसी में सड़कों पर उतरे। इन सभी लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में प्रदर्शन किया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद भी ट्रंप समर्थक हार मानने को तैयार नहीं है। इसी को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप को समर्थन दिखाने और चुनाव परिणामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए हजारों लोगों ने अमेरिका की राजधानी में मार्च किया। अमेरिका में विरोध प्रदर्शन में शामिल विनचेस्टर, वर्जीनिया के एंथनी व्हिटेकर ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मैं सिर्फ ट्रंप का साथ देना चाहता हूं और हमें उसका समर्थन करना चाहिए। डेमोक्रेट जो बाइडन को चुनाव को विजेता घोषित किए जाने के एक हफ्ते बाद ट्रंप के समर्थन में अन्य शहरों में प्रदर्शन हुए।अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फ्रीडम प्लाजा में सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी, जिसमें दोपहर तक भीड़ रही। यहां एक ग्रुप ने कार्यक्रम भी आयोजित किया, इस ग्रुप की मेजबानी पूर्व कार्यकर्ता एमी क्रेमर ने की थी। इस ग्रुप(क्रेमर) ने शुक्रवार को प्लाजा में 10 हजार लोगों की भीड़ के लिए परमिट ली थी।                                         


20 साल में 7 वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। नीतिश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। एनडीए के घटक दलों की बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। संभावना इस बात की है कि चंद घंटों में नीतीश कुमार राज्यपाल से भेंटकर एनडीए के सभी घटक दलों का समर्थन पत्र प्रस्तुत कर सरकार बनाने का दावा करेंगे। इसके बाद सोमवार को उनका शपथ ग्रहण हो सकता है।                                         


पाक और चीन को 'मोदी' की चेतावनी

नई दिल्ली/ बीजिंग/ इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के दिन लोंगेवाल में पाकिस्तान और चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत को आजमाया गया तो दुश्मनों को प्रचंड जवाब दिया जाएगा। दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी मोदी दीपावली जवानों के साथ मनाने राजस्थान पहुंचे। इस बार वह जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए लोंगेवाला चौकी आए। अग्रिम चौकी पर जवानों को संबोधित करते हुए मोदी ने नाम लिए बगैर चीन पर निशाना साधा और कहा कि आज पूरी दुनिया विस्तारवादी ताकतों से परेशान हैं। विस्तारवाद एक तरह से मानसिक विकृति है। उन्होंने कहा कि इस सोच के खिलाफ भारत मजबूत आवाज बन रहा है।                                         

गैंगस्टर में वाछिंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


गैंगस्टर में वाछिंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार


हापुड़। जनपद की थाना हाफिजपुर पुलिस ने काफी समय से गेंगस्टर में वाछिंत चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी नदीम पुत्र आशिक अली निवासी ग्राम बडौदा सिहानी को थाना हाफिजपुर को थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया हैं।                                     


हापुड़ः युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का गांव बीच चौराहे शव मिलने से हड़कंप


अतुल त्यागी


हापुड़। आपको बता दें कि हापुड़ जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शोलाना पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखें गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सोलाना की घटना।


चिकित्सा इकाई में आग लगने से 10 की मौत

यहां 10 की हुई मौत, सघन चिकित्सा इकाई में आग लगने से हुआ हादसा


रोमानिया। रोमानिया में पियात्रा नेमट शहर के एक सार्वजनिक हास्पिटल में आग लगने से लगभग दस भर्ती मरीजों की मौत हो गयी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सभी मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित थे जिनका इलाज किया जा रहा था। बताया गया कि हास्पिटल के लोगों ने डिग 24 टीवी को बताया कि हास्पिटल में आग लगने से लगभग दस लोगों कि मौत हुई है। जबकि आधा दर्जन लोगों की हालत गम्भीर है। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस सघन चिकित्सा इकाई में आग लगने के बाद तेजी से फैली, जिसकी जांच की जा रही है।                                             


महिला जज का फंदे से लटकता शव बरामद

महिला जज का फंदे से लटकता शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस


रायपुर। छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला के सत्र न्यायाधीश श्रीमती कांता मीटिंन का शव बंगले में लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि मुंगेली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश कान्ता मार्टिन कुछ सालों से यही पदस्थ थी जो करही मुख्य मार्ग में एडीजे बंगले में रहती थी। बताया गया कि सुबह जब देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला तो सीजेएम ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस कप्तान अरविंद कुजुर ने मौके पर पहुंचकर  बंगले के दरवाजे को किसी तरह खुलवाया तो पंखे से लटकी वह पाई गई।बताया गया कि वह इस बंगले में अकेले ही रहती थी उनके पति की करीब डेढ़ साल पहले ही मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि इसके पहले इसी बंगले में न्यायाधीश श्रीमती संजय अमृता लाल की भी सनसनीखेज मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद लोग इस बंगले को ही मनहूस बंगले की संज्ञा दे रहे हैं।                                               


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज की प्रैक्टिस जारी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाए गए जिससे खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। हाल ही में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शॉ और मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटरों ने प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया। बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों की आउटडोर प्रैक्टिस और जिम सेशन की तस्वीरें डालीं। इसमें स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज उमेश यादव, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और चेतेश्वर पुजारा प्रैक्टिस करते देखे गए। तस्वीरों में तेज गेंदबाज टी नटराजन और दीपक चाहर भी नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम इस समय 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड पर है और पहली कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।                                                      



हॉस्पिटल के डॉ. गौतम ने दिया नया जीवन

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल के वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक एवम ट्रॉमा सर्जन डॉ. आशीष गौतम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन कर एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की जान बचाई। 8 नवंबर को हुए एक सड़क हादसे में युवक की छाती में लोहे की मोटी एंगल ( रॉड) घुस कर फेफड़ों तक पहुँच गई। मरीज को पहले मुरादनगर स्थित आईटीएस अस्पताल ले जाया गया मगर हालात बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे यशोदा अस्पताल में रेफर कर दिया।                                          


लखनऊ में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली

लखनऊ में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली


लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शहर के पॉश इलाके में बद्री सरार्फ के सर्राफा की दुकान में स्वर्ण व्यापारी को गोली मार दी गई है जिससे वह घायल है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना की विभिन्न संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक केसरवानी वैश्य वेल फेयर ट्रस्ट के युगल ट्रस्टी सुधीर केसरवानी, लखनऊ के शो रूम बद्री सर्राफ के मालिक है। सरार्फा के दुकान की देखरेख उनका पुत्र अभिषेक करता है। अभिषेक केसरवानी को रंजिशवश गोली मार दी गयी है। इस गोलीकांड में अभिषेक घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा की ओर से अशोक कुमार केसरवानी, प्रदेश अध्यक्ष और तीर्थराज गुप्ता, प्रदेश महामंत्री ने संयुक्त रूप से इस जघन्य अपराध की घोर निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि दोषियों के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई करे जिससे कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।                                   


मूंग की खेती की विधि, रखरखाव व उत्पादन

भारत में मूंग ग्रीष्म और खरीफ दोनों मौसम में उगाया जाता है। यह कम समय में पकने वाली मुख्य दलहनी फसल है। इसका उपयोग प्रमुख रूप से आहार में किया जाता है। यह प्रोटीन का बहुत अच्छा श्रोत माना जाता है। मूंग में 24 से 26 प्रतिशत प्रोटीन, 55 से 60 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट और 1.3 प्रतिशत वसा पाई जाती है। इसके तने में नाइट्रोजन की गाठें पाई जाती है, जिनके कारण यह मृदा को भी नाइट्रोजन प्रदान करने में सक्षम है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि ग्रीष्म मूंग उत्पादन में प्रमुख राज्य हैं। धान, गेहूँ फसलचक्र वाले खेतों में भूमि की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए भी इसकी खेती की जाती है।


जलवायु:- मूंग की फसल हर मौषम में उगाई जाती है। उत्तर भारत में इसे ग्रीष्म काल में उगाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत में इसे रविफसल के साथ उगाते हैं। ऐसे क्षेत्र जहाँ 60-70 सेमी वर्षा होती है, इसके लिए उपयुक्त माना जाता है। फली बनते समय और पकते समय वर्षा हो तो दाने सड़ जाते हैं जिससे काफी हानि हो सकती है। उत्तरी भारत में इसे वसंत ऋतु में भी उगाया जाता है। अच्छी पैदावार हेतु अंकुरण के समय 25 डिग्री तथा वृद्धि के समय 20-40 डिग्री तापमान उचित होता है।


भूमि:- इसके लिए दोमट भूमि सबसे अधिक उपयुक्त होता है। इसकी खेती मटियार और बलुई मिट्टी में भी की जाती है। जिनका Ph 7 से 7.5 होना चाहिए। जल निकास की व्यवस्था भी होनी चाहिए।


उन्नत किस्में:- टाइप -44, मूंग एस- 8, पूसा विशाल, पूसा रतन, पूसा 0672, पूसा-9531, मूंग जवाहर 45, पी एस 16 ,पी एस 10, मूंग पूसा बैसाखी, पंत मूंग 1, पंत मूंग 2 आदि।


मूंग की बुआई का समय एवं खेत की तैयारी।


बुआई का समय:- खरीफ मूंग को जून 15 से जुलाई 15 तक बोना उपयुक्त माना जाता है। ग्रीष्कालीन को मार्च 15 से अप्रैल 15 तक बुआई कर देनी चाहिए। देरी से बुआई पर कम फलियों की आशंका बनी रहती है।


खेत की तैयारी:- खरीफ की फसल के लिए एक गहरी जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करना चाहिए और वर्षा प्रारंभ होते हीं 2 से 3 बार देशी हल या कल्टीवेटर से जुताई कर खरपतवार रहित करने के उपरान्त खेत में पाटा चलाकर समतल कर दें। दीमक से बचने हेतु ‘कार्बेंडाजिम‘ का उपयोग करें। मिट्टी से जनित अन्य रोगों के लिए ‘थायरम‘ का भी उपयोग कर सकते हैं।


जैविक बीजोपचार:- बीज शोधन के 2 से 3 दिन बाद बीज को राइजोबियम कल्चर से उपचारित करना चाहिए।


बीज की मात्रा:- सीड ड्रील या देशी हल के पीछे चोंगा बांधकर पंक्तियों में हीं बुआई करें। खरीफ के लिए कतार 45 cm तथा बीज 15 kg प्रति हेक्टेयर और ग्रीष्म के लिए 20-25 kg प्रति हेक्टेयर रखते हैं।


अंतरवर्तीय खेती:- बसंतकालीन गन्ने के साथ अंतरवर्तीय खेती करना अत्यंत लाभदायक रहता है। बसंतकालीन गन्ने को 90 cm की दूरी पर बोते हैं तथा बीच में इसकी बुआई करते हैं। इसमें बीज की मात्रा 8 से 10 kg प्रति हेक्टेयर रखते हैं।


खाद:- मूंग के लिए, नाइट्रोजन, फास्फोरस, जिंक की आवश्यकता होती है। नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की पूर्ति के लिए डी ए पी भी दिया जा सकता है।


पैदावार:- यदी पैदावार अच्छी हो तो आप प्रति एकड़ 3-4 कुंतल मूंग प्राप्त कर सकते हैं।
इसकी खेती से औसतन 40-50 हज़ार रूपर प्रति एकड़ की कमाई की जा सकती है।


सरकारी नीति:- मौजूदा सरकार ने स्वामीनाथन कमीशन की एक रिपोर्ट को लागू करते हुए यह घोषणा की है, मूंग तथा कुछ अन्य फसलों के लागत मूल्य से डेढ़ गुणा कीमत पर खरीदेगी।              


दिवाली मनाने के लिए पटाखों की जरूरत नहीं

मुंबई। हाल ही में दिशा पटानी ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें दिवाली मनाने के लिए बम-पटाखों की जरूरत नहीं है। उनकी बोल्ड फोटोज ही धमाका करने के लिए काफी हैं। रेड-हॉट बिकिनी में दिखा हॉट अवतारः मौके पर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रेड-हॉट बिकिनी में अपनी फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में एक्ट्रेस समुद्र किनारे अपने खूबसूरत जिस्म की कसावट को बड़ी नजाकत से दिखा रही हैं। एक्ट्रेस का निकनेम हुआ उजागर: दिशा हर बार अपनी बोल्ड फोटोज से इंटरनेट पर खलबली मचा देती हैं। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी उनकी प्रशंसा में कसीदे पढ़ते नजर आते हैं। एक्ट्रेस की ये फोटोज इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गई है।                                             


विवाद के बाद युवक की गला रेतकर हत्या की

उज्जैन। जयसिंहपुरा क्षेत्र में रविवार दोपहर में एक विवाद के बाद युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना क्षेत्र में स्थित देसी शराब की दुकान के परिसर में हुई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था।                                                             


मणिपुर के मुख्यमंत्री पाए गए संक्रमित

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। श्री सिंह ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा,“मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। मैं हाल में अपने संपर्क में आये सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि खुद को आइसोलेट करें तथा कोरोना जांच करायें।” गौरतलब है कि राज्य में अब तक 21,636 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 18,334 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राज्य में 3,084 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों एवं कोविड केंद्रों में इलाज किया जा रहा है।


भारत पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया

नई दिल्ली/ इस्‍लामाबाद जम्‍मू-कश्‍मीर में सेना के जोरदार जवाबी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सेना के प्रवक्‍ता ने भारत पर बलूचिस्‍तान में आतंकवाद को फैलाने का बड़ा आरोप लगाया है। कुरैशी ने दावा किया कि पीएम मोदी के निर्देशन में भारतीय खुफिया एजेंसी आरएडब्ल्यू के ड्रीम प्रॉजेक्‍ट चाइना-पाकिस्‍तान इकनॉमिक कॉरिडोर को बर्बाद करने के लिए 80 अरब रुपया दिया है और 700 आतंकी तैयार किए हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर में सक्रिय आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री ने कथित भारतीय आतंकवाद पर डोजियर पेश किया। कुरैशी ने कहा, भारत ने सीपीईसी को बर्बाद करने के लिए 80 अरब रुपये दिए हैं। भारत ने 700 लोगों की मिल‍िश‍िया बनाई है जो बलूचिस्‍तान में सीपीईसी को निशाना बनाते रहेंगे। भारत गिलगित-बाल्टिस्‍तान में चुनाव से पहले वहां पर राष्‍ट्रवाद को हवा देने की कोशिश की। चुनाव के बाद भी भारत का इरादा नेक नहीं है।’                                                     


सीएम भूपेश ने गोरा-गौरी की पूजा-अर्चना की

सीएम भूपेश बघेल ने की गौरा-गौरी की पूजा


रायपुर। हमेशा की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी, कुम्हारी पहुंचकर सबकी मंगलकामना के लिए सांटा का प्रहार झेलने की परंपरा निभाई। हर बार गांव के बुजुर्ग भरोसा ठाकुर यह प्रहार करते थे। उनके निधन के कारण इस साल यह परंपरा उनके बेटे बीरेंद्र ठाकुर ने निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के लिए मनाई जाती है। इस बात का दुख है। कि इस बार भरोसा ठाकुर हमारे बीच नहीं हैं। खुशी इस बात की है। कि उनके सुपुत्र बीरेंद्र, उनका परिवार और जजंगिरी के ग्रामीण इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दीवाली कोरोना काल में आई है। हमेशा मास्क पहने रहे है। हाथ साबुन से धोएं तथा फिजिकल दूरी का पालन करें।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुम्हारी में गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए की कामना
रायपुर। हमेशा की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी, कुम्हारी पहुंचकर सबकी मंगलकामना के लिए सांटा का प्रहार झेलने की परंपरा निभाई। हर बार गांव के बुजुर्ग भरोसा ठाकुर यह प्रहार करते थे। उनके निधन के कारण इस साल यह परंपरा उनके बेटे बीरेंद्र ठाकुर ने निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के लिए मनाई जाती है। इस बात का दुख है। कि इस बार भरोसा ठाकुर हमारे बीच नहीं हैं। खुशी इस बात की है। कि उनके सुपुत्र बीरेंद्र उनका परिवार और जजंगिरी के ग्रामीण इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दीवाली कोरोना काल में आई है। हमेशा मास्क पहने रहे है। हाथ साबुन से धोएं तथा फिजिकल दूरी का पालन करें।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुम्हारी में गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।                                       


पतंजली को ₹424.72 करोड़ का मुनाफा

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को 424.72 करोड़ रुपये का मुनाफा


नई दिल्ली। हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 में 21.56 फीसद बढ़कर 424.72 करोड़ रुपये रहा। कारोबारी जानकारी देने वाले मंच टॉफलर ने यह जानकारी दी। टॉफलर के मुताबिक कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 349.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। टॉफलर ने आगे बताया कि 31 मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष में पतंजलि आयुर्वेद की परिचालन आय 9,022.71 करोड़ रुपये , जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 8,522.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.86 फीसद अधिक है। वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी की कुल आय 9,087.91 करोड़ रुपये थी। जो इससे पिछले वित्त वर्ष के दौरान 8,541.57 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में पतंजलि आयुर्वेद का कुल व्यय 5.34 फीसद बढ़कर 8,521.44 करोड़ रुपये रहा।
भविष्य की संभावनाओं पर योग गुरु ने ये कहा 
योग गुरु रामदेव द्वारा प्रवर्तित इस संगठन का कर पूर्व लाभ वित्त वर्ष 2019-20 में 25.12 फीसद बढ़कर 566.47 करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले की समान अवधि में यह 452.72 करोड़ रुपये था। इन परिणामों पर टिप्पणी करते हुए स्वामी रामदेव ने पीटीआई भाषा को बताया बीता वित्त वर्ष हमारे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। जिसमें हमने रुचि सोया का अधिग्रहण किया। वित्तीय चुनौतियों के बावजूद हमने निर्बाध रूप से काम किया। कंपनी की भविष्य की संभावनाएं पर उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी के कारोबार में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा हम पिछले वित्त वर्ष की तुलना में चालू वित्त वर्ष में अधिक वृद्धि और कारोबार हासिल करेंगे।
टाटा स्टील ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर 2020 तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 50 फीसद कम होकर 1,665.07 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बीएसई को बताया कि साल भर पहले की इसी तिमाही में उसे 3,302.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 34,762.73 करोड़ रुपये से बढ़कर 37,376.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी का व्यय इस दौरान 34,758.15 करोड़ रुपये से बढ़कर 35,244.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा स्टील ने अलग से एक बयान में अपने यूरोपीय परिचालन से जुड़ी योजना की जानकारी दी। कंपनी ने इजमुइदेन स्टीलवर्क्स समेत टाटा स्टील नीदरलैंड व्यवसाय की संभावित बिक्री के लिये स्वीडन की कंपनी एसएसएबी के साथ बातचीत शुरू की है। कंपनी ने कहा कि उसने टाटा स्टील नीदरलैंड और टाटा स्टील यूके के कारोबार को अलग करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) टीवी नरेंद्रन ने कहा टाटा स्टील ने मात्रा में वृद्धि और मजबूत नकदी सृजन के साथ भारत में मजबूत प्रदर्शन किया है।                                         


भैया दूज की कथा, महत्व एवं 'पूजन विधि'

भाई दूज


भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाने वाला पर्व है। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती हैं। भाई शगुन के रूप में बहन को उपहार भेंट करता है। भाई दूज के दिन मृत्यु के देवता यमराज का पूजन भी होता है। 


पूजन विधि


सुबह उठकर स्नान कर तैयार हो जाएं। सबसे पहले बहन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। इसके बाद बहन अपने भाई को घी और चावल का टीका लगाती हैं। फिर भाई की हथेली पर सिंदूर, पान, सुपारी और सूखा नारियल यानी गोला भी रखती हैं। फिर भाई के हाथ पर कलावा बांधा जाता है और उनका मुंह मीठा किया जाता है। इसके बाद बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं।


भैया दूज कथा 


भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजया।


यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया। यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करें, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैयादूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है।                                  


खिलाड़ियों के सामने गेंदबाजी करना परिक्षा

मेलबर्न। भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह पाने वाले लेग स्पिनर मिशेल स्वेप्सन ने कहा कि वह विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम की विश्व स्तरीय बल्लेबाजी इकाई को गेंदबाजी कर अपने कौशल के परीक्षण का इंतजार कर रहे है। स्वेप्सन ने हालांकि अभी टेस्ट पदार्पण नहीं किया है लेकिन वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला के दौरान सिडनी टेस्ट में टीम का हिस्सा थे। उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए भी चुना गया था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण श्रृंखला स्थगित हो गयी थी।                                         


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...