रविवार, 15 नवंबर 2020

देश में 24 घंटे के दौरान 41,100 नए मामले

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 41,100 नये मामले सामने आये हैं और इस महामारी को मात देने वालों की दर बढ़कर 93.09 फीसदी हो गई है। पिछले तीन दिनों के मुकाबले कोरोना वायरस के नये मामलों में रविवार को कमी देखी गई। शनिवार को 44,684, शुक्रवार को 44,878, गुरुवार को 47,905 और बुधवार को 44,281 और मंगलवार को 38,074 नये मामले सामने आये थे।                                             


गाजियाबादः एनजीटी की चौकसी धरी रह गई

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस और प्रशासन दीवाली पर आम जनता को पटाखे चलाने से नहीं रोक पाए। गाज़ियाबाद में शाम 6 बजे के आसपास से लोगों ने पटाखे छोड़ने शुरू किए जो रात 12 बजे के बाद भी जारी रहे।नतीजा ये हुआ कि वायु प्रदूषण का स्तर पिछले कई सालों की अपेक्षा में काफी ऊपर पहुँच गया और राष्ट्रीय हरित अधिकरण की चौकसी धरी की धरी रह गई।                                         


खबरों के बीच बेनाफ्शा ने शेयर की फोटोज

प्रियांक शर्मा से ब्रेकअप की खबरों के बीच बेनाफ्शा ने शेयर की बोल्ड फोटोज, हुईं वायरल


मुंबई। बेनाफ्शा सूनावाला हाल ही में गोवा से वेकेशन मनाकर लौटी हैं। इस बीच बेनाफ्शा ने कई हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर की हैं। बेनाफ्शा अपने दोस्तों के साथ गोवा गई थीं। और वहां उन्होंने खूब मस्ती की। बेनाफ्शा अब वापस आने के बाद भी खूब फोटोज शेयर कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में बिकिनी में फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखकर फैन्स चौंक गए हैं। बेनाफ्शा ने फोटोज शेयर कर कहा मुंबई वापस आ गई हूं और बहुत उत्साहित हूंl आप लोगों के लिए मेरे पास बहुत कुछ है। इसके साथ ही बेनाफ्शा ने दिवाली के मौके पर भी फोटो शेयर की है। बेनाफ्शा ने वेस्टर्न आउटफिट के साथ झुमके पहने हैं। बता दें कि बेनाफ्शा कुछ दिनों से प्रियांक के साथ ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसी खबर आ रही है। कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इन खबरों को कन्फर्म नहीं किया है।
कुछ महीने पहले प्रियांक ने सोशल मीडिया पर बेनाफ्शा के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया था। दोनों साथ में फोटोज शेयर करते रहते थे। लेकिन अब दोनों ने सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं। और साथ ही एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।                                               


नीतीश के आवास पर एनडीए की अहम बैठक

बिहार नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की अहम बैठक आज, राजनाथ सिंह और देवेंद्र फडणवीस भी करेंगे शिरकत


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया अंचिम चरण में है। आज पटना में मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए)की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल युनाइटेड ( जेडीयू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना जा सकता है। सबसे खास बात यह है। कि इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए कहा कल दोपहर 12:30 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी जिसमें पर्यवेक्षक के रुप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित रहेंगे। भाजपा बिहार प्रदेश के तरफ से उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत। आज ही राज्यपाल को भी समर्थन पत्र सौंपे जाएंगे। एनडीए की बैठक से पहले चारों घटक दल यानी जेडीयू भाजपा, हम और वीआईपी के विधायक दलों की अपनी-अपनी बैठकें होंगी। इस बैठक में एनडीए के संभावित नेता के नाम पर चर्चा करेंगे साथ ही उनके नेतृत्व में सरकार गठन के लिए राज्यपाल को सौंपे जाने वाला पत्र तैयार करेंगे। संयुक्त बैठक के बाद चारों दलों द्वारा राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा जाएगा। इसके साथ ही एनडीए राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। वैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल उसके बाद एनडीए के नेता को सरकार गठन का आमंत्रण देंगे। फिर उनकी इच्छा के मुताबिक तिथि और समय निर्धारित कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कयासों की मामने तो 16 नवम्बर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।                                                               


जल्द अधिकारियों की तैनाती करेंः जूही

अभिनेत्री जूही चावला के बारे में आई बड़ी खबर


नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्हें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की झाड़ लगाते देखा जा सकता है। दरअसल, बुधवार को जूही चावला यूएई से वापस लौटीं। ऐसे में हेल्थ क्लीयरेंस के दौरान उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। जूही के साथ लोगों की भीड़ नजर आ रही है। ट्वीट करते हुए जूही ने लिखा एयरपोर्ट और सरकारी अथॉरिटी से गुजारिश है। कि वह जल्द से जल्द एयरपोर्ट हेल्थ क्लीयरेंस पर अधिकारियों की तैनाती करें। कई यात्री एयरपोर्ट पर घंटों से फंसे हैं। फ्लाइट के बाद फ्लाइट के बाद फ्लाइट आ रही हैं। शर्मनाक राज्य। बता दें कि जूही चावला आईपीएल खत्म होने के बाद भारत वापस लौटी हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर हेल्थ क्लीयरेंस के चलते उन्हें लंबी लाइन में घंटों खड़े रहना पड़ा। वहां मौजूद भीड़ देखकर लग रहा है। कि एयरपोर्ट पर अधिकारियों की संख्या कम है। जिसके कारण कार्य में देरी हो रही है। केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन्स के मुताबिक विदेश से लौटकर आ रहे लोगों को 72 घंटों के लिए घर पर क्वारंटाइन होना होगा।                                               


फैसला: बिहार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा ?

मुख्यमंत्री कौन आज पता चलेगा, आ गई फैसले की घड़ी


पटना। बिहार की नई सरकार को लेकर आज बतौर सीएम नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगेगी। रविवार को पटना में पूरे दिन सियासी सरगर्मी रहने की उम्मीद है। ऐसे में यह माना जा रहा है। कि आज नई सरकार के गठन के फार्मूले के साथ ही नीतीश कुमार के नाम पर सीएम पद को लेकर मुहर लग जाएगी। रविवार को पटना में दो महत्वपूर्ण बैठक होनी है। खास बात यह है। कि यह दोनों बैठक एनडीए से संबंधित हैं। दिन के 11 बजे से जहां बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल और विधान मंडल दल के नेता के चुनाव को लेकर बैठक होनी है। वहीं दिन के 1 बजे से एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस में एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में नीतीश कुमार को फिर से पहले एनडीए के विधायक दल का नेता और फिर सीएम के पद के लिए चुना जाएगा जिसके बाद एनडीए के सभी घटक दलों के नेता राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।                                     


16 को मंदिर-धार्मिक संस्थान खोले जाएंः उद्धव

कोरोना का कहर, यहां के लिए नई गाइडलाइंस जारी अब ऐसा होगा 


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार से सभी धार्मिक स्थल खोल दिए जाएंगे। उद्धव सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने दिवाली की रात ही यह फैसला किया है। जिसके बाद 16 नवंबर से शर्तों के साथ महाराष्ट्र में मंदिर और दूसरे धार्मिक संस्थान खोले जाएंगे। लेकिन कोरोना को देखते हुए धार्मिक संस्थानों को सख्त गाइडलाइंस का पालन करना होगा। महाराष्ट्र सरकार ने ये गाइडलाइंस जारी की हैं। 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, दस साल से कम उम्र के बच्चे और वैसे व्यक्ति जिनको कोई अन्य बीमारी हो उन्हें फिलहाल घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों के अंदर दो व्यक्तियों के बीच की दूरी कम से कम छह फीट रखने को कहा गया है। मास्क का प्रयोग करना या चेहरे का ढके रहना अनिवार्य है। इसके अलावा साबुन या हैंडवॉश से बार-बार हाथ धोने की भी सलाह दी गई है। भले ही हाथ दिखने में गंदे ना हों या फिर एल्कोहॉल वाले सैनिटाइजर से भी हाथ साफ रखने को कहा गया है। हाथ धोते हुए 40-60 सेकेंड्स और सैनिटाइज करते हुए कम से कम 20 सेकेंड्स तक दोनों हाथों को रगड़ना है। वहीं खांसते या छींकते हुए सभी लोगों को रुमाल या टिश्यू पेपर का प्रयोग करना है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय है। वहीं सभी लोगों को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने को कहा गया है। धार्मिक स्थलों के लिए भी कई जरूरी गाइडलाइन जारी की गई हैं। जैसे कि उन्हें एंट्री गेट पर हैंड सैनिटाइजर और स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी। किसी भी व्यक्ति को परिसर में बिना मास्क पहने घुसने नहीं दिया जाएगा। अवेयरनेस के लिए ऑडियो और विजु्अल मीडियम से लोगों को जागरुक करने की व्यवस्था होगी। सभी आगंतुकों को अपने चप्पल जूते अपनी गाड़ी के अंदर ही रखने को कहा गया है। या फिर एक सेपरेट स्लॉट में रखना होगा। धार्मिक परिसर के अंदर कहीं भी भीड़ भाड़ नहीं करने को कहा गया है। परिसर के अंदर दुकानों पर भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग आदि का ख्याल रखने को कहा गया है। इसके अलावा परिसर में दाखिल होने और बाहर निकलने के लिए एंट्री और एग्जिट गेट अलग रखने को कहा गया है।


यूपी में मुस्लिम महिलाओं ने मनाई दीपावली

यूपी में मुस्लिम महिलाओं ने मनाई दीपावली, भगवान राम की आरती कर दिया ये सन्देश


वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने दीपावली के पावन पर्व पर भगवान राम की आरती की। मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू महिलाओं के साथ मिलकर भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान की महाआरती कर दुनियां को भारत के विश्व बंधुत्व के संदेश से परिचित कराया। इस मौके पर लमही स्थित इंद्रेश नगर में मुस्लिम महिलाओं ने रंगोली बनाया, रंग-बिरंगे दीप सजाये और नाजनीन अंसारी द्वारा उर्दू में रचित श्री राम आरती और श्री राम प्रार्थना का गायन किया। किसी के हाथ में आरती की थाली थी। किसी ने लोहबान जलाया और किसी ने कर्पूर। इस दौरान वातावरण को शुद्ध करने वाली सारी सामग्री जलाई गई। सजावटी थाली में आरती सजाकर लय बद्ध तरीके से आरती गाने वाली मुस्लिम महिलाओं ने दुनियां को भारत के सांस्कृतिक संबंध से परिचित कराया।
श्रीराम महाआरती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत बालक दास जी महाराज ने मुस्लिम महिलाओं के साथ आरती में भाग लिया। आरती के बारे में नाजनीन अंसारी ने कहा कि आज हम सबने मिलकर प्रभु श्रीराम की आरती की क्योंकि भारत में आज जो भी है। उनके पूर्वज प्रभु श्रीराम है।
उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर पिछले 14 वर्षो से सांप्रदायिक एकता के सूत्र में देश को बांधने के लिए मुस्लिम महिलाएं भगवान श्रीराम की आरती करती आ रही हैं। हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी द्वारा उर्दू में रचित श्रीराम आरती एवं श्रीराम प्रार्थना हर रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं द्वारा गाया जाता है।             


दिवाली पर घर लौट रहें युवक की बाइक में आग

यूपी में दिवाली पर घर लौट रहा था युवक बाइक में आग


बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत ( बागपत) जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा देखने को मिला। जहां बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक भी जलकर राख हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान खेकड़ा के अहिरान मोहल्ला निवासी मनीष पुत्र सतीश के रूप में हुई है। घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव की है। जानकारी के मुताबिक बड़ौत के आवास विकास कालोनी निवासी 26 वर्षीय रोहित पुत्र प्रमोद आज बाइक से बागपत से बड़ौत की ओर जा रहा था। सिसाना गांव में पहुंचने पर अचानक ट्रैक्टर-ट्राली सामने आ गई। बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक में आग लग गई। युवक रोहित गंभीर रूप से झुलस गया।
ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रोहित गजरौला की एक दवाई कंपनी में काम करता था। और दिवाली पर अपने घर वापस लौट रहा था। घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया।            


आगरा में दिवाली के दिन युवक की हत्या की

आगरा में दिवाली के दिन चाकू से गोदकर युवक की हत्या, भरे बाजार में घटना से फैली दहशत


आगरा। आगरा में दिवाली पर थाना छत्ता के जीवनी मंडी क्षेत्र के मस्ता की बगीची में भरे बाजार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।  घटना थाना छत्ता क्षेत्र मस्ता की बगीची की है। युवक विशाल सिंह शनिवार दोपहर दिवाली के त्योहार के खरीदारी के लिए आया था। सब्जी मंडी पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। भरे बाजार में हुई चाकूबाजी से अफरातफरी और दहशत फैल गई। विशाल को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर हमलावर वहां से चाकू दिखाते हुए भाग निकले। युवक की मौके पर मौत हो गई। हत्या की सूचना पर सीओ छत्ता और थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।                   


कानपुर: छह साल की मासूम की हत्या, मिला शव

कानपुर: छह साल की मासूम की हत्या, अस्त व्यस्त हालत में निर्वस्त्र मिला शव


कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां छह साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।  घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में हत्या की यह वारदात हुई है। ग्रामीण करन संखवार की छह साल की बेटी की दर्दनाक तरीके से हत्या की गई है। रविवार सुबह बच्ची का शव निर्वस्त्र अवस्था में गांव के पास मिला है। शनिवार को दिवाली के दिन इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव की दशा देख बच्ची के साथ दुष्कृत्य की आशंका से इनकार नहीं किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही घटना का विस्तृत खुलासा हो सकेगा। अभीतक मिली जानकारी के अनुसार दिवाली की रात को तांत्रिक द्वारा मासूम बच्ची की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपी का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर गांव वालों से पूछताछ कर रही है। और आरोपी की तलाश में जुट गई है।             


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...