रविवार, 15 नवंबर 2020

नीतीश के आवास पर एनडीए की अहम बैठक

बिहार नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की अहम बैठक आज, राजनाथ सिंह और देवेंद्र फडणवीस भी करेंगे शिरकत


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया अंचिम चरण में है। आज पटना में मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए)की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल युनाइटेड ( जेडीयू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना जा सकता है। सबसे खास बात यह है। कि इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए कहा कल दोपहर 12:30 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी जिसमें पर्यवेक्षक के रुप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित रहेंगे। भाजपा बिहार प्रदेश के तरफ से उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत। आज ही राज्यपाल को भी समर्थन पत्र सौंपे जाएंगे। एनडीए की बैठक से पहले चारों घटक दल यानी जेडीयू भाजपा, हम और वीआईपी के विधायक दलों की अपनी-अपनी बैठकें होंगी। इस बैठक में एनडीए के संभावित नेता के नाम पर चर्चा करेंगे साथ ही उनके नेतृत्व में सरकार गठन के लिए राज्यपाल को सौंपे जाने वाला पत्र तैयार करेंगे। संयुक्त बैठक के बाद चारों दलों द्वारा राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा जाएगा। इसके साथ ही एनडीए राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। वैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल उसके बाद एनडीए के नेता को सरकार गठन का आमंत्रण देंगे। फिर उनकी इच्छा के मुताबिक तिथि और समय निर्धारित कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कयासों की मामने तो 16 नवम्बर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है।                                                               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...