रविवार, 8 नवंबर 2020

शांतिपूर्ण ढंग से हुआ बार एसोसिएशन चुनाव

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। रविवार को बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गए। चुनाव परिणाम आधी रात के बाद आए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मनीष त्यागी चुने गए। उन्होंने नाहर सिंह यादव को 206 वोटों से हराया। मनीष त्यागी को कुल 989 मत मिले जबकि नाहर सिंह यादव को 783 वोट मिले। तीसरे नंबर पर 267 मतों के साथ सत्यकेतु सिंह रहे जबकि 10 मतों को निरस्त कर दिया गया।


सचिव पद


सचिव पद पर मनमोहन शर्मा चुने गए और उन्होंने नितिन यादव को 49 मतों से हराया। मनमोहन शर्मा को कुल 734 मत मिले जबकि नितिन यादव को 685 मतों से संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर 476 मतों के साथ कपिल देव त्यागी रहे। सचिव पद के लिए लाइट मोहन शर्मा को 107 वोट मिले, विकास चौधरी 28 मत प्राप्त करने में सफल रहे जबकि 30 वोट निरस्त कर दिए गए।               


'मिशन शक्ति अभियान' के तहत गिरफ्तार किया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


सावधान अब हाट बाजार में बहादुरगढ़ पुलिस शक्ति मिशन अभियान को लेकर है सतर्क


बहादुरगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एक के विरुद्ध की कार्यवाही


हापुड़। जानकारी अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना में लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में उक्त यूवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते नजर रखते हुए थाना बहादुरगढ़ के भैना क्षेत्राधिकारी एस आई अजहर हसन को मिली सूचना पर सत्यभान निवासी नरसैना को दबोच लिया। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा अभियान मिशन शक्ति को सफल बनाते हुए अभियुक्त सत्यभान पुत्र पन्ना निवासी नरसैना थाना नरसैना जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 338/20 धारा 294 आइपीसी पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।             


शराब के नशे में मारी मोटरसाइकिल को टक्कर

अतुल त्यागी, मुकेेश सैनी, प्रवीण कुमार


हापुड़़ में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी लोगों की जान पर बन रहा है भारी, शराब के नशे में धुत वैन चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर


हापुड़। तेज रफ्तार वैन गाड़ी चालक ने नशे में धुत होकर मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर पीछे चल रही बाइक भी वैन गाड़ी में टकराई। गनीमत रही  पीछे से टकराई बाइक चालक को कोई चोट नहीं, आई बाइक क्षतिग्रस्त हुई। वही आगे चल रही बाइक हुई पूरी तरह क्षतिग्रस्त वैन कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। घायल अवस्था में बाइक चालक को कराया पास के निजी अस्पताल में भर्ती। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को अपने कब्जे में लिया। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के स्याना बीवी नगर रोड का मामला।             


पुलिस ने रंगे हाथ 1 सटोरी को गिरफ्तार किया

अतुल त्यागी


हापुड़ कप्तान संजीव के निर्देशानुसार अपराधियों पर पिलखुवा पुलिस की नजर रंगे हाथों एक सटोरी गिरफ्तार


हापुड़। जैसे-जैसे त्यौहार नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे ही हापुड़ पुलिस की नजर भी तेज होती जा रही है, दीपावली के नजदीक सटोरियों का क्रेज अधिकतर ज्यादा रहता है जिसको लेकर हापुड़ पुलिस अपराधियों पर नजर बनाए हुए हैं। मामला जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बांके बिहारी मंडप के पास का है। जहां थाना इंचार्ज नरेश कुमार सिंह ने एक स्टोरी इरशाद पुत्र आस मोहम्मद को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से ₹820 की नगदी पर्ची गत्ता पेंसिल भी बरामद की है। त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कप्तान संजीव सुमन के निर्देशों अनुसार पुलिस लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने सटोरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।           


अस्थाई बाजार व पार्किंग की होगी व्यवस्था

रायपुर। राजधानी में त्योहारी खरीदारी शुरू हो गई है, लेकिन पूजा सामान, फूल-बत्ती, दीये सहित अन्य चीजों के लिए लगने वाले अस्थायी बाजार की व्यवस्था भी प्रशासन ने अभी से शुरू कर दी है। दीपावली त्योहार को हफ्तेभर से भी कम समय बाकी है। इसलिए लोगों को भीड़ में होने वाले जाम से बचाने के लिए पुलिस, नगर निगम तथा जिला प्रशासन ने शहर के 15 से ज्यादा जगहों पर अस्थायी बाजार लगाने के लिए जगह चिन्हित की है।             


एमपीः जीजा ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका सगा जीजा है। आरोपी जीजा ने बलात्कार के बाद पीड़िता से अपनी दीदी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला हबीबीगंज थाना क्षेत्र की है।             


दिल्ली में जहरीली हवाओं का कहर जारी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ रही हैं, तीसरे दिन भी जहरीली हवा से राहत नहीं मिली। आज सुबह भी दिल्ली में कई स्थानों पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। सीपीसीबी की माने तों आनंद विहार, जहांगीर पुरी, पंजाबी बाग और रोहिणी में एक्यूआई क्रमशः 431, 465, 426 और 424 दर्ज किया गया।  बता दें कल भी दिल्ली-एनसीआर के सभी शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार रहा।               


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...