रविवार, 8 नवंबर 2020

शांतिपूर्ण ढंग से हुआ बार एसोसिएशन चुनाव

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। रविवार को बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गए। चुनाव परिणाम आधी रात के बाद आए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मनीष त्यागी चुने गए। उन्होंने नाहर सिंह यादव को 206 वोटों से हराया। मनीष त्यागी को कुल 989 मत मिले जबकि नाहर सिंह यादव को 783 वोट मिले। तीसरे नंबर पर 267 मतों के साथ सत्यकेतु सिंह रहे जबकि 10 मतों को निरस्त कर दिया गया।


सचिव पद


सचिव पद पर मनमोहन शर्मा चुने गए और उन्होंने नितिन यादव को 49 मतों से हराया। मनमोहन शर्मा को कुल 734 मत मिले जबकि नितिन यादव को 685 मतों से संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर 476 मतों के साथ कपिल देव त्यागी रहे। सचिव पद के लिए लाइट मोहन शर्मा को 107 वोट मिले, विकास चौधरी 28 मत प्राप्त करने में सफल रहे जबकि 30 वोट निरस्त कर दिए गए।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...