शनिवार, 7 नवंबर 2020

जनपद में सपा की साइकिल ने पकड़ी रफ्तार

बलरामपुर जनपद में सपा की साइकिल ने पकड़ी रफ्तार


बलरामपुर। एक के बाद एक बड़े नेता सपा में हो रहे शामिल पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश्वर मिश्रा सपा में शामिल हुए। बलरामपुर जनपद अंतर्गत समाजवादी पार्टी पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव एंव रविन्द्र प्रताप सिंह तोप सिंह के मार्ग दर्शन में प्रदेश कार्यालय लखनऊ में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश्वर मिश्रा समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए सपा में शामिल हुए। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष राम निवास मौर्य पूर्व विधायक अनवर महमूद,ज़िला पंचायत रविन्द्र प्रताप सिंह तोप सिंह , ज़िला मीडिया प्रभारी बहलोल नियाज़ी सहित जनपद के समाजवादी लोग मौजूद रहे।               


खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा

सशस्त्र बलों को खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगाः वायुसेना प्रमुख


पुणे। वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 139वें पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद यहां कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध क्षेत्र अत्यंत जटिल एवं बहुआयामी है। ऐसे में सशस्त्र बलों को विभिन्न मोर्चों से पैदा हो रहे विदेशी सरकारों एव उनसे इतर तत्वों के खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के पद के सृजन की प्रशंसा की और इसे देश में उच्च रक्षा सुधारों के सबसे ऐतिहासिक चरण की शुरुआत बताया।
एनडीए केवल नेतृत्व का ही उद्गमस्थल नहीं है। बल्कि मिलकर काम करने की भावना भी यहां विकसित की जाती है। एनडीए में मिले संयुक्त प्रशिक्षण के व्यापक अनुभव को विभिन्न अकादमियों में आगे ले जाने की आवश्यकता है।
भदौरिया ने कैडेट से कहा कि इसलिए यहां आपके साथियों के साथ आपकी जो दोस्ती हुई है। वह जीवनभर बनी रहनी चाहिए क्योंकि जब आप सेवा में जाएंगे तो आपके करियर के हर चरण पर बेहतर सहयोग हमेशा दिखना चाहिए।               


पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघनः पाक

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन


श्रीनगर। पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले 1 नवंबर को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर किटनी और कसाबा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी।                       


रहीम को मिली पैरोल, 1 दिन रहे जेल से बाहर

गुरमीत राम रहीम को गुपचुप तरीके से मिली पैरोल, एक दिन जेल से रहे बाहर


नई दिल्ली। साध्वी यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को गुपचुप तरीके से एक दिन की पैरोल दी गई। एक दिन के लिए राम रहीम जेल से बाहर गया और पूरा दिन अपनी मां के पास निकाला। गुरमीत राम रहीम की मां की तबीयत खराब है और उसी आधार पर एक दिन की पैरोल मिली थी। जानकारी के मुताबिक साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 24 अक्टूबर को एक दिन की पैरोल दी गई। राम रहीम पैरोल के समय में अपनी मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गए। यहां पर सुनारिया जेल से ही भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम को गुरुग्राम अस्पताल में लेकर गए। जानकारी के मुताबिक साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 24 अक्टूबर को एक दिन की पैरोल दी गई। राम रहीम पैरोल के समय में अपनी मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गए। यहां पर सुनारिया जेल से ही भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम को गुरुग्राम अस्पताल में लेकर गए। निवेदन मिला था और 24 अक्टूबर को सुबह से लेकर शाम तक सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। बताया जा रहा है कि सीएम और कुछ वरिष्ठ हरियाणा के सरकारी अधिकारियों को ही इसकी जानकारी थी। इससे पहले भी रामरहीम को पेरोल देने की बातें सामने आई थी। हालांकि सरकार ने पेरोल देने इंकार किया था। लेकिन अब पेरोल देने के तरीके पर सवाल उठ रह हैं।                 


उत्तराखंडः राज्य में बनेंगे नए 'नगर निगम'

देहरादूनः राज्य में बनेंगे नए नगर निगम, इन निकायों का भी सीमा विस्तार


पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में कुछ नए नगर निगम तथा नगर निकायों की सीमाएं विस्तार करने जा रही है।
श्रीनगर को नगर निगम बनाया जा रहा है। वहीं ऋषिकेश नगर निगम की सीमाएं बढ़ाई जा रही हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
मदन कौशिक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से बैठक ली। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका विस्तार व नए निकाय बनाने के संबंध में जिला अधिकारियों से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। हरिद्वार जनपद में भगवानपुर नगर पालिका में सीमा विस्तार होगा। जबकि, इमलीखेडा, रामपुर, पाडली गुर्जर और ढण्डेरा को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। इसी तरह, उधम सिंह नगर में लालपुर, सिरोरीकला व नगला, बागेश्वर में गरुड़ और पौड़ी गढ़वाल में थलीसैंण को भी नगर पंचायत बनाया जाना प्रस्तावित है। बैठक में कुल 13 निकायो के विस्तार पर चर्चा की गई। इस बैठक में सम्बन्धित जिलाधिकारियो को वीडियो क्रन्फे्रसिंग के माध्यम से जोडा गया था। निर्देशित किया गया कि इस सम्बन्ध में एक सप्ताह के अन्दर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराये।                 


डाकघर उपलब्ध कराएगा जीवन 'प्रमाण-पत्र'

डाकघर उपलब्ध करायेगा घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र


संदीप मिश्र


रायबरेली। डाक विभाग सदैव उन कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। जो आम-जन से जुड़े हुए होते हैं। फिर चाहे वह करोना महामारी के दौरान उनके घर पर डाक पत्रों को बांटने का मामला हो अथवा उनके घरों पर धन के वितरण करने का मामला हो अथवा दवाई इत्यादि को पहुंचाने की बात हो अथवा आधार बनाने व अपडेशन करने का कार्य रहा हो। इसी क्रम में डाक विभाग ने 1 नवम्बर 2020 को जीवन प्रमाण पत्र योजना की शुरुआत किया है। इस योजना के अंतर्गत डाकघर में तो जीवन प्रमाण पत्र हासिल किया ही जा सकता है। साथ ही अब किसी भी व्यक्ति को घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा मात्र ₹70 के चार्ज पर। इसके लिए कोई भी ग्राहक अथवा पेंशनधारक अपने नजदीकी डाकघर अथवा पोस्टमैन को फोन करके जीवन प्रमाण पत्र की मांग कर सकता है। पोस्टमैन अपनी एक बायोमेट्रिक डिवाइस लेकर ग्राहक के घर पर जाएगा और ग्राहक से बायोमेट्रिक लेकर वेरिफिकेशन करवा कर तुरंत जीवन प्रमाण पत्र जारी कर देगा। इस संबंध में सुनील कुमार सक्सेना अधीक्षक डाकघर रायबरेली के द्वारा अवगत कराया गया कि यह योजना 1 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। तथा बड़े बुजुर्ग पेंशनर को नवंबर दिसंबर माह में इधर-उधर भागने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी व घर बैठे ही उन्हें जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा । इस कड़ी में आज रायबरेली मंडल के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर के अनेक लोगों के जीवन प्रमाण पत्र जारी किय गये। आशा व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि पेंशनधारक इसका भरपूर लाभ उठाएगा तथा भारत सरकार की डिजिटलीकरण के क्षेत्र में यह योजना बहुत ही कारगर साबित होगी।               


महिला को गोली मारने के केस में हुआ खुलासा

जींद में महिला को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा, धर्म का भाई निकला मास्टरमाइंड


झज्जर। जींद के राजा की कोठी के पास महिला पूजा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने धर्म के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने रोहतक जिले के गांव गिरवाड़ निवासी कुलदीप झज्जर जिले के गांव लंगरपुरा निवासी देवेंद्र उर्फ सीटू, गांव सूरा निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है। कि आरोपी कुलदीप घायल हुई महिला पूजा का धर्म का भाई बना हुआ है। पूजा का मायका गिरावड़ गांव में है। आरोपी भाई का पूजा के घर दस साल से आना जाना था। अब करीब आठ महीने पहले कुलदीप ने पूजा की बेटी की शादी अपने भांजे के गांव जुलानी के युवक विक्की साथ करवाई थी। लेकिन वह परिजनों के साथ लड़ाई कर वापस आ गई थी। इस दौरान कहासुनी हुई तो पूजा ने ससुराल वालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।
इस घटना के बाद कुलदीप ने ही पूजा को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। योजना के मुताबिक एक नवंबर को उसने झज्जर जिले के गांव लंगरपुरा निवासी देवेंद्र उर्फ सीटू गांव सूरा निवासी सोनू को हत्या करने के लिए भेज दिया। जहां पर देवेंद्र और सोनू कमरा किराये पर लेने के बहाने पूजा के पास चले गए और पूजा को अकेली घर के बाहर बैठी देखकर उस पर फायर कर दिया। लेकिन इसमें पूजा बच गई।
हालांकि इस केस में पूजा ने इस मामले में अपने दूसरे पति जेठ राजेश पर हमला करवाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने अनिल और राजेश से पूछताछ की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को महिला के मायके पक्ष के कुलदीप पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की थी। पूछताछ में कुलदीप ने हमला करवाने की बात स्वीकारी।
गौरतलब है, कि महिला पूजा की शादी कई साल पहले सामण गांव के पवन के साथ हुई थी। 5 साल पहले उसके पति की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी गई थी और नहर पर उसका शव बरामद हुआ था। उसके बाद महिला ने भिवानी के धनाना निवासी अनिल के साथ शादी कर ली थी। काफी दिन पहले महिला का अपने पति अनिल के साथ विवाद चल रहा था।
इसी तरह से पहले पति पवन के बड़े भाई सामण निवासी राकेश के साथ मारपीट का केस कोर्ट में चल रहा है। पूजा पिछले 3 साल से अमरहेड़ी गांव के पास मकान बनाकर अपने बेटे के साथ रही थी। महिला के दामाद जुलानी निवासी विक्की ने भी पुलिस को बयान दिया है कि अनिल व राकेश ने रंजिश के चलते उसकी सास पूजा को गोली मरवाई है। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।                 


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...