गुरुवार, 5 नवंबर 2020

दिल्ली बन सकती हैं 'कोरोना राजधानी'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या पर नाखुशी जताते हुए बृहस्पतिवार को टिप्पणी की कि दिल्ली जल्द ही ‘देश की कोरोना राजधानी’ बन सकती है। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार महामारी के मामले में पूरी तरह से गलत रास्ते पर चली गई है। पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को हल्के में ले रही है और इस मामले को अलग से देखा जाएगा।                 


वायरस संक्रमण के कुल मामले 83.64 लाख

नई दिल्ली। 50,210 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 83.64 लाख हो गए। वहीं 77,11,809 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.20 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड- 19 के 83,64,086 मामले सामने आए है। वहीं पिछले 24 घंटे में 704 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,315 हो गई।                  


अमेरिकाः मतगणना रोकने को कोर्ट पहुंचे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जॉर्जिया में मतगणना रोकने के लिए अदालत पहुंच गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इससे पहले बुधवार को बुधवार को मिशिगन तथा पेंसिल्वेनिया में बैलेट पत्रों की गणना रोकवाने के लिए अदालत में अपील की थी।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि उनके पर्वेक्षकों को गैरकानूनी तरीके से चुनावों में प्रवेश करने से वंचित रखा गया।


उधर फॉक्स न्यूज के अनुसार डेमोक्रेटिक उम्मीद इस समय आगे चल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए निर्धारित 270 इलेक्ट्रोलन वोटों में से 264 वोट हासिल कर लिया है, जबकि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 214 मत मिले हैं।               


जूनियर ट्रंप ने भारत को अमेरिका विरोधी कहा

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग खत्म हो गई। इस बीच रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जूनियर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विवादित नक्शा पोस्ट किया है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने दुनिया के नक्शे में जो बाइडन और अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक देशों को लाल और नीले रंगों में बांटा है। मैप में भारत को अपने पिता के विरोधी उम्मीदवार जो बाइडन का समर्थक देश बताया गया है। हैरानी की बात ये है कि इस नक्शे में कश्मीर को पड़ोसी देश पाकिस्तान का हिस्से के तौर पर दर्शाया गया है।


डोनाल्ड जूनियर ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की वोटिंग के दौरान इस नक्शे को ट्वीट किया है। इसमें ट्रंप को समर्थन देने वाले देशों को लाल और बाइडन के समर्थक देशों को नीले रंग से दिखाया है। नक्शे में पाकिस्तान और रूस को डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक देश बताया गया है, जबकि भारत को जो बाइडन का। मैप में भारत के अलावा चीन, मेक्सिको और लाइबेरिया को भी जो बाइडन को समर्थन देने वाले देश बताए गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से पहले खुद ट्रंप भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं। ट्रंप ने जो बाइडेन संग एक प्रेसिडेंशियल डिबेट में पर्यावरण के मुद्दे को लेकर भारत पर निशाना साधा था। डिबेट के दौरान ट्रंप ने क्लामेट चेंज में खराब हवा की गुणवत्ता को लेकर चीन और रूस के अलावा भारत को जिम्मेदार बताया था।                


तनाव के बीच भारत को राफेल की दूसरी खेप

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। चीन के साथ तनाव भरे माहौल के बीच भारत को राफेल विमानों की दूसरी खेप मिल गई है। बुधवार देर शाम तीन राफेल ल़़डाकू विमान फ्रांस से सीधे भारत आए। इन विमानों ने भी पिछली खेप की तरह कहीं बीच में लैंडिंग नहीं की।


पहली खेप 29 जुलाई को आई थी। इन विमानों को 10 सितंबर को वायुसेना में शामिल किया गया था। दूसरी खेप में फ्रांस से तीनों राफेल विमान गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंचे हैं। इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल के भारत पहुंचने पर कहा कि इसके लिए भारतीय वायु सेना के सदस्‍य बधाई के पात्र हैं। उन्‍होंने एक पेशेवर और सुरक्षित तरीके से अत्यधिक जटिल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है।भारत ने फ्रांस से 36 राफेल ल़़डाकू विमानों की खरीद के लिए लगभग 59000 करोड़ रुपये का सौदा किया है। वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने गत माह कहा था कि सौदे के तहत भारत आने वाले सभी राफेल 2023 तक वायुसेना में शामिल हो। भारतीय वायुसना के प्रमुख आरके एस भदौरिया ने इन विमानों के सेना में शामिल होने के समय को उपयुक्त बताय़ा. उन्होंने कहा कि मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए राफेल को वायुसेना में शामिल करने का इससे उपयुक्त समय नहीं हो सकता था।


उन्होंने कहा कि अंबाला में राफेल को बल में शामिल करना महत्वपूर्ण, क्योंकि वायु सेना के इस अड्डे से महत्व वाले सभी क्षेत्रों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा। एक कार्यक्रम करके राफेल विमान का औपचारिक अनावरण किया गया थी, इस कार्यक्रम मेंकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के उनके समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद थे। राफेल विमानों को बल के 17वें स्क्वॉड्रन में शामिल करने से पहले उन्हें पानी की बौछारों से पारंपरिक सलामी दी गई थी।


बता दें कि बिना रुके राफेल के भारत आने के लिए पहले से पुख्‍ता प्रबंध किए गए थे। इंधन की जरूरत पड़ने पर इन्‍हें हवा में ही इंधन भरने की सुविधा देने की तैयारी की गई थी। इससे पहले फ्रांस की कंपनी दासौ एविएशन से पांच राफेल विमानों का पहले बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हाल्ट किया था।


केंद्र की राजग सरकार ने 2016 में इन विमानों के लिए लगभग 60 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत को लेकर काफी राजनीति हुई थी। राफेल की ताकत का अंदाजा इस बात से आप लगा सकते हैं कि इसके आने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टॉफ बिपिन रावत ने इसे गेंम चेंजर बताया था।              


रोजगार संकट का समाधान नहीं: राहुल

रोजगार के संकट का सरकार के पास समाधान नहीं: राहुल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के बढ़ते संकट को लेकर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए गुरुवार को कहा कि वह सिर्फ वादा करती है और समस्या के समाधान का उसके पास कोई उपाय नहीं है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया रोज़गार की कमी एक ऐसी राष्ट्रीय आपदा है। जो गहराती जा रही है। मोदी सरकार सिर्फ़ खोखले वादे करना जानती है। समाधान करना नहीं। इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है। जिसमें लिखा कि सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में घटने लगी है। नौकरियां।                 


इस बार दिवाली पर पटाखें न जलायेंः अरविंद

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के रोजाना आ रहे रहे रिकार्ड मामले और खतरनाक होते प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को इस बार भी दीपावली पर पटाखे नहीं जलाने की पुरजोर अपील की। केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना और हवा प्रदूषण की समस्या का हवाला देते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि पूरी दिल्ली के दो करोड़ लोग मिलकर एकसाथ दीपावली मनायेंगे।                   


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...