गुरुवार, 5 नवंबर 2020

27 बार चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

28 साल की उम्र और 27 बार चाकुओं से गोदकर हत्या


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली के नत्थूपुरा एरिया में रहने वाले शख्स की मोती नगर एरिया में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। दरअसल परिवार में कल शाम से ही करवा चौथ के त्योहार की तैयारियां चल रही थीं। शाम के वक्त पत्नी मेहंदी लगवाने के लिए गई उसी वक्त जितेंद्र भी अपने ऑफिस के लिए निकल गया था। जितेंद्र (28) आजादपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। आजादपुर से वह अपने ऑफिस के कागजात और कैश लेकर मोती नगर एरिया की तरफ जा रहा था। उसी दौरान श्रीनगर और मोती बाग के बीच के एरिया में चाकू से 27 बार हमला कर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस घायल जितेंद्र को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। जितेंद्र की मौत के बाद अब परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। जितेंद्र की पत्नी पति की लंबी आयु के लिए व्रत की तैयारी कर रही थी। लेकिन उसी दौरान उनके पति की जान चली गई। उनके लिए इससे बड़ी दुख की बात क्या हो सकती है। घर में जितेंद्र के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। और घर में कमाने वाला जितेंद्र ही अकेला एक सहारा था। फिलहाल दिल्ली पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश में जुटी है। इस वारदात के बाद आसपास का पूरा एरिया सदमे में है। अब देखने वाली बात होगी कि दिल्ली पुलिस कितनी जल्दी इन हत्यारों को पकड़ पाती है।             


1 रुपये का नोट बनाएगा मालामाल

बनिए लखपति सिर्फ ये 1 रुपए का नोट बनाएगा मालामाल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। त्योहारी सीजन से पहले अगर आप भी कमाई करने का मौका देख रहे हैं, तो आपके पास घर बैठे लखपति बनने का मौका है, और सबसे खास बात ये है, कि इसके लिए आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं हैं। आपके पास अगर ये खास वाला एक रुपए का नोट है। तो आपको आसानी से एक लाख रुपए मिल सकते हैं। आपको इस खास नोट की फोटो को वेबसाइट पर डालना होगा जिसके बाद में लोग आपके नोट के लिए पैसों की बोली लगाएंगे और आप जिसको चाहे ये नोट बेचकर लाखों कमा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपको इसके लिए कौन सा वाला एक रुपए का नोट चाहिए होगा और आप कैसे कमाई कर सकते हैं। कितने रुपए कमा सकते हैं। इन नोटों को ऑक्शन में बेचकर आप 1 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। इसके अलावा आप इन नोटों की बोली के दौरान मोलभाव भी कर सकते हैं। यहां बेचे ये नोट बता दें कि इंडियामार्ट पर इन नोटों को घर बैठे अच्छी कीमत पर बेचा जा सकता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर इस नोट की शानदार कीमत मिलेगी। इन कंपनी की साइट पर जाकर आप ये नोट सेल कर सकते हैं। इसके बदले में आपको लाखों रुपए मिल सकते हैं। भारत सरकार करती है। जारी एक रुपये के नोट की कहानी भी बहुत अलग है। इसे आरबीआई नहीं बल्कि भारत सरकार जारी करती है। यही वजह है। कि एक रुपये के नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर नहीं होता है। एक रुपये के नोट पर देश के वित्त सचिव का हस्ताक्षर होता है। 1917 में पहली बार हुआ था। जारी एक रुपये के पहले नोट का मुद्रण 30 नवंबर, 1917 को हुआ था। उस नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की फोटो होती थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 1926 में पहली बार एक रुपये के नोट की छपाई बंद हो गई थी। इसे 1940 में फिर से शुरू किया गया। इसके बाद 1994 में एक रुपये के नोट की छपाई फिर से बंद कर दी गई। इसकी शुरुआत एक बार फिर 2015 में हुई। इन सिक्कों से भी करें कमाई पैसा कमाने का जरिया इन दिनों ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी ट्रेंड कर रहा है। अगर आपके पास माता वैष्णो देवी के 5 और 10 के सिक्के हैं। तो आप इनको बेचकर पैसा कमा सकते हैं। बता दें इन सिक्कों को साल 2002 में जारी किया गया था। माता रानी की तस्वीर होने के कारण लोग इन सिक्कों को काफी लकी मान रहे हैं। हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी की पूजा की जाती है। इसलिए लोग इस तरह के सिक्कों के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं।                 


रसायन फैक्ट्री में विस्फोट 2 की मौत, 6 घायल

महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में विस्फोट से दो की मौत छह घायल


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बुधवार देर रात एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मुंबई से 70 किलोमीटर दूर स्थित खोपोली उपनगर के सजगांव औद्योगिक क्षेत्र के ढेकु में देर रात ढाई बजे के आसपास एक फैक्टरी में धमाका हुआ जिसके बाद परिसर में आग लग गई। खोपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।                 


नाव पलटने से 5 की मौत, कई लापता

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तीनटंगा गांव के निकट गंगा नदी में नौका के पलट जाने से 30 से अधिक लोगों के डूब जाने की आशंका है। जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। थाना प्रभारी कुणाल चक्रवर्ती ने बताया कि तीनटंगा गांव के निकट गंगा नदी के दर्शन मांझी घाट से एक नाव पर 50 से अधिक लोग सवार होकर नदी के दूसरे छोर पर मक्के की खेती करने के लिए जा रहे थे तभी बीच नदी में नाव पलट गई। यह दुर्घटना नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई।


अतिरिक्त निजी सचिव को जारी किया समन

तिरुवनंतपुरम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोने की तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवीन्द्रन को समन जारी किया है। ईडी की ओर से जारी नोटिस में अधिकारियों ने रवीन्द्रन को शुक्रवार को कोच्चि कार्यालय में पेश होने को कहा है। आयकर विभाग से जुड़े धन हस्तांतरण के संबंध में यह नोटिस गुरुवार को जारी किया गया। इससे पहले ईडी ने मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को इस मामले के संबंध में गिरफ्तार किया था।               


कालों के कुएंं से मिलें दीवानों के कंकाल

राकेश


चंडीगढ़। अजनाला के गुरुद्वारा में बने कलिया वाले खूह (कालों के कुएं) से मिले 282 नर कंकालों का रहस्य सुलझाने में पंजाब यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर एवं नृविज्ञानी डॉ. जेएस सहरावत की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। अजनाला के कुएं से मिले 9000 से भी ज्यादा दांतों, खोपड़ियों व अन्य अवशेषों के डीएनए से स्टेबल आइसोटॉप और रेडियो कार्बन डेटिंग विधि से विश्लेषण पर पता चला है कि इस कुएं में मारकर डाले गये लोग अवध, बिहार, पूर्वी बंगाल, उड़ीसा और मेघालय-मणिपुर के इलाकों से संबंधित हैं। ये लोग देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही थे और आजादी की खातिर देश पर कुर्बान हो गये थे। इनमें से ज्यादातर लोग शाकाहारी थे। डॉ. सहरावत की टीम को यह पता लगाने में भी सफलता हाथ लगी है कि ये लोग पिछले 10 साल में देश के अलग-अलग भागों में रहे थे। हालांकि अभी डॉ. जेएस सहरावत और उनकी टीम इसका पता लगाने में जुटी है कि ये लोग किस जाति या समुदाय से संबंध रखते थे।                       


10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ऑफिसियल ट्वीट हैंडल पर ट्वीट कर मतदाताओ का आभार जताया है और 10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय की बात की है। इसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भी अपने ट्विटर पर ट्वीट कर मतदाताओं का आभार जताया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा की- 10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय है। लोकतंत्र व संविधान के हत्यारों को जवाब मिलना तय है। यह चुनाव निश्चित ही प्रदेश की दशा-दिशा तय करेगा , इसका परिणाम देश भर में एक संदेश के रूप में होगा, सच्चाई की हर हाल में जीत होगी।                


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...