सोमवार, 2 नवंबर 2020

मंदिर गई छात्रा पर धारदार हथियार से हमला

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। एक बार फिर छात्रा पर हमले का मामला सामने आया है। जहाँ अपने घर से मंदिर के लिए जा रही छात्रा पर बाइक सवार हमलावर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया। छात्रा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गयी और मामले की जाँच में जुट गयी। दरअसल आपको बता दे की मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के सबसे पॉश इलाके रेलवे रोड़ का है। बताया जा रहा है की आज सुबह एक छात्रा अपने घर से फ्री गंज रोड मंदिर के लिए निकली थी तभी पीछा करते हुए आये एक बाइक सवार ने छात्रा की पीठ पर धारदार हथियार से बार कर दिया। जिससे छात्रा की पीठ पर चोट आई और छात्रा घायल हो गयी। छात्रा को घायल अस्वथा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गयी और मामले की जाँच में जुट गयी। वही उपचार के बाद छात्रा को घर के लिए भेज दिया गया।               


खरीदारी करने गई महिला वापस ही नहीं आई

रोशन प्रजापति


मुरादनगर। मुरादनगर के सहबिस्वा रोड पर रहने वाली एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पहले अचानक गायब हो गई। महिला के पति के अनुसार महिला ख़रीदारी करने के लिए घर से निकली थी और तब से उसका कोई अता पता नहीं है। नगर के सहबिस्वा क्षेत्र में रूपेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। रूपेश के अनुसार उनकी पत्नी दो दिन पूर्व घर का सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। रूपेश ने पहले दिन देर रात तक पत्नी का इंतजार किया और बाद में आसपास के क्षेत्र में तलाशा, लेकिन उनके बारे में पता नहीं चल सका। उन्होंने परिचितों के घर पर भी फोन करके पूछताछ की, जिसका कोई लाभ नहीं हुआ। अब रूपेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।             


बार चुनाव के लिए नामांकन प्रारंभ हुआ

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में होने वाले चुनावों के लिए आज सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। दो दिन तक चलने वाले नामांकन में आज पर्चा भरने वालों में अध्यक्ष पद पर पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव और मुनीश त्यागी ने अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल किया।               


आजम खां की बहन के पगले को सील किया

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर-प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री आज़म खान की बहन निकहत अफलाक के रिवर बैंक लखनऊ स्थित बंगले को सील कर दिया गया है। लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार सुबह को बंगले के मुख्य द्वार पर ताला लगा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। यह बंगला 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सरकार द्वारा नियमों को ताक पर रख कर आवंटित किया गया था। इस मामले में रामपुर के एक जागरूक नागरिक ने लखनऊ नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। निगम की जांच में शिकायत सही पाई गई और नियमानुसार निकहत अफलाक बंगला खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया था।                 


गुर्जर आंदोलन के कारण रेल मार्ग डायवर्ट किया

जयपुर। राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन को देखते हुए उत्तर प्रदेश से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। आपको बता दें कि गुर्जर समाज के लोग भरतपुर के पास पीलूपुरा में पटरियों पर बैठे  हुए हैं। आंदोलन के चलते आज भी एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को डायवर्ट करके निकाला गया।आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह से दोपहर तक एक दर्जन से अधिक अप/डाउन की ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। इनमें गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस, कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी, मेवाड़ एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन शामिल थीं। आशुतोष सिंह ने कहा कि जबतक आंदोलनकारी ट्रैक से नहीं हटते हैं, तब तक वेस्टर्न रूट की ट्रेनों को आगरा से होकर गुजारा जाएगा।               


सीतापुरः डॉक्टर की लापरवाही का मामला

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में तौलिया छोड़ दिया। दरअसल, जिला महिला अस्पताल में तैनात सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल की ऑपरेशन के दौरान घोर लापरवाही से एक प्रसूता की जान पर आफत आ गई। सीएमएस ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में तौलिया भूल गईं। पीड़िता को जब लगातार पेट दर्द व उल्टियां होती रहीं तो भी सीएमएस इलाज करती रहीं। फायदा न होने पर पीड़िता ने लखीमपुर में दिखाया, जहां पर एमआरआइ टेस्ट में पेट में कुछ ठोस वस्तु होने की बात सामने आई। लखीमपुर के डॉक्टर द्वारा दोबारा ऑपरेशन करने पर महिला के पेट से तौलिया निकली। तौलिया पेट में होने के कारण पीड़िता के आंत में संक्रमण हो गया था, जिसकी वजह से उसकी आंत काटनी पड़ी। तब जाकर पीड़िता की जान बच पाई. यह पूरा मामला करीब 4 महीने पहले का है।         


क्या आपके घर में नहीं बनती खांडवी ?

लेकिन जब इसे घर में बनाने की बात हो तो अकसर गृहिणियों की ये शिकायत होती है, उनके खांडवी घर में अच्छी नहीं बनती, क्योंकि इसे बनाने में काफी मेहतन लगती है। खैर आज हम आपको खांडवी बनाने के कुछ ट्रिक्स बताते है, जिससे आप भी अपने घर में बिना किसी परेशानी के खांडवी बना सकते है।








               







वायरसः भारत में भी लगाया लॉकडाउन

नई दिल्ली। भारत के लोगों के मन में भी अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या हमारे यहां भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है क्या ? इसी बीच एम्स दिल्ली के निदेशक ने बड़ी बात कही है। डॉ रणदीप गुलेरिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना वायरस और खतरनाक होगा। ठंड में वायरस हवा में ज्यादा देर तक रह सकेगा जिसके कारण स्थिति बिगड़ेगी।                 


सुहाना ने इन्सटा पर शाहरुख को विश किया

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। नवंबर 2 को शाहरुख खान जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को उनके फैंस समेत सेलेब्स भी मुबारकबाद दे रहे हैं।शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने इंस्टा पर उन्हें बर्थडे विश किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं आज सुहाना की जिंदगी में खास अहमियत रखने वाले एक और शख्स का जन्मदिन है। जी हां, सुहाना की जिगरी दोस्त शनाया कपूर का भी आज जन्मदिन है।                  


कई एप्स बैटरी पर भारी पड़ जातें है

मुंबई। कई ऐप्स मोबाइल की बैटरी पर भारी पड़ते है, तो कुछ उनके डेटा चोरी करते है। हम आपको ऐसे 20 ऐप्स की जानकारी दे रहे है, जिसे आपने यदि अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया है। तो जरा सावधान हो जाइए। असल में इन दिनो गूूगल ऐप स्टोर में कई ऐसे डॉजि ऐप्स मौजूद हैं। जिन्हें आप अपनी जिंदगी को आसान बनाने के लिए डाउनलोड करते है। लेकिन ये धोखेबाज ऐप्स आपके मोबाइल के अंदर ही कई ऐसे अनैतिक काम करते हैं जो आप सोच भी नहीं सकते। मसलन, ये डॉजि ऐप्स आपके मोबाइल में इनविजिबल तरीके से विंडो खोलकर एड रेवेन्यू कमाते है।        


अलादीन का चिराग, डॉक्टर से दो करोड़ ठगे

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। दो तांत्रिकों ने एक पढ़े लिखे डॉक्टर से दो साल में करीब ढाई करोड़ रुपये ठग लिए। डॉक्टर ने तांत्रिकों की बातों में आकर अलादीन का चिराग खरीदने के लिए सौदा तय किया था वह डॉक्टर के घर पहुंच गया। लेकिन जब डॉक्टर ने उसे खोलकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने दो तांत्रिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने डॉक्टर को बताया कि उनके पास अलादीन का असली चिराग है। जिसे घिसने पर जिन बाहर निकलता है, जिससे आप कोई भी बात मनवा सकते हैं। और कोई भी कार्य करा सकते हैं।


मच्छर जनित रोगों ने पांव पसारना शुरू किया

आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। कोरोना के बीच मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरजनित बीमारियाँ डेंगू, मलेरिया आदि ने भी पाँव पसारना शुरू कर दिया है। डेंगू से डरने व भयभीत होने की ज्यादा जरूरत नहीं है क्योंकि होम्योपैथी में ऐसी अनेक दवाएं हैं, जो डेंगू बुखार से बचाव एवं उपचार में पूरी तरह कारगर हैं।यह कहना है स्वास्थ्यगत मुद्दों पर जनजागरूकता में जुटे केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुरूद्व वर्मा का।              


जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। जिस वक्त यह भूकंप आया उस वक्त अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक से झटके महसूस होने से हड़कंप मच गया और लोग नींद से जाग उठे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 नापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के यह झटके आज सुबह 6:54 मिनट पर जम्मू-कश्मीर से 51 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में हेनले में महसूस किये गए। फिलहाल इससे किसी के हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं है।                       


कांग्रेस सांसद ने सपा का दामन पकड़ा

लखनऊ। कांग्रेस का हाथ छोड़ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुई उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संभावनाएं लगातार क्षीण हो रही है। क्षेत्र की जनता के विकास की खातिर भावनाओं को दरकिनार कर सपा में शामिल होने का फैसला किया।                     


एक परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या

एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या


आत्महत्या का कारण नही चला पता


कोकराझार। असम के कोकराझार जिले के गोसाईगांव में एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। कोकराझार पुलिस ने परिवार के मुखिया उनकी पत्नी और उनकी तीन बच्चियों को उनके घर में मृत पाया गया है। यह घटना गोसाईगांव के तुलसीबल में हुई है। परिवार के मुखिया की पहचान निर्मल पॉल के रूप में की गई है। अन्य सदस्यों की पहचान मोलिका पॉल, पूजा पॉल, निहा पॉल और दीपा पॉल के रूप में की गई है। परिवार के सदस्यों द्वारा चरम कदम उठाने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। जानकारी होने पर गोसाईगांव के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी और गोसाईगांव पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सहित उच्च-स्तरीय पुलिस अधिकारियों की एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अचानक से परिवालों ने क्यों आत्महत्या की इसके बारे में सभी हैरान है।               


रेवाड़ीः मुस्लिम युवक के साथ लड़की गायब

16 साल की लड़की मुस्लिम युवक के साथ लापता, परिजनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप


रेवाड़ी। राज्य के रेवाड़ी में एक 16 साल की लड़की पिछले 21 दिन से लापता है। नाबालिक लड़की के परिवार का आरोप है। कि एक मुस्लिम युवक उनकी बेटी को कहीं ले गया है। लड़की की मां का कहना है। कि 'मेरी 16 साल की बेटी 11 अक्टूबर से गायब है। मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाला एक जेसीबी ड्राइवर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में खोल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज विरेंद्र सिंह का कहना है। हमें शिकायत मिली है। कि एक नाबालिग लड़की 11 अक्टूबर से लापता है। एक लड़का भी गायब है। जो लापता लड़की के परिवार के यहां काम करता है। हमने मामला दर्ज कर लिया है। और लड़की को ढूंढने के लिए कई जगह छापेमारी की है। एक बार लड़की का पता चल जाए फिर हमें पूरी जानकारी मिल जाएगी।                 


भारः इस महीने रेलवे यूजर चार्ज वसूलेगा

यात्रियों के लिए बुरी खबर, इस महीने से भारतीय रेलवे वसूलेगा यूजर चार्ज, किराया बढ़ाने पर विचार


नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यात्रियों से यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक अब 100 से ज्यादा स्टेशनों पर यात्रियों से यूजर चार्ज वसूले जाएंगे। रेलवे ट्रेनों के किराए में भी बढ़ोत्तरी करने पर विचार कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेलवे नवंबर महीने में 121 स्टेशनों पर यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को भी दोगुना करने पर विचार कर रहा है। बता दें कि देश के अधिकांश स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये है। ऐसे में रेलवे जल्दी ही प्लेटफॉर्म टिकट का किराया बढ़ाकर 20 रुपये कर देगा।                 


सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज

दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, दुकानों पर खरीदने के लिए टूटी भीड़


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में हुई भारी गिरावट के साथ बीते सप्ताह वायदा में बाजार में चांदी 3,295 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 529 रुपये प्रति दस ग्राम तक टूट गया। बीते सप्ताह घरेलू स्तर पर वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 529 रुपये टूटकर 50491 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना मिनी 498 रुपये गिरकर 50465 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 2552 रुपये गिरकर 59601 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 3295 रुपये फिसलकर 59645 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समीक्षाधीन अवधि में सोना हाजिर 25.83 डॉलर उतरकर 1874.91 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से अमेरिका सोना वायदा 34.8 डॉलर टूटकर 1879.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी 1.68 डॉलर गिरकर 23.10 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।             


घर में घुसकर पुलिसकर्मी ने किया रेप, झांसा

नाबालिग लड़की से घर में घुसकर पुलिसकर्मी ने किया रेप, किशोरी की माँ को दिया था। मदद का भरोसा, एसपी के आदेश पर 


अजय शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में खाकी वर्दी के दागदार होने के मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी पर नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में आरोपी सिपाही मुरादाबाद में तैनात है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक जनपद के चैकी तहसील में पूर्व में तैनात रहे पुलिसकर्मी मनोज रस्तोगी पर रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक उनका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। इस दौरान सिपाही मनोज रस्तोगी ने मदद का भरोसा दिला कर उनके घर में आना जाना कर लिया था। धीरे-धीरे आरोपी हमारे परिवार में घुल-मिल गया और हमारे घर आने-जाने लगा। महिला ने बताया कि बीते 11 सितंबर को भी मनोज रस्तोगी उनके घर आया था। इस दिन वो मौका देखकर कमरे में घुस गया और वहां उसने मेरी नाबालिग बेटी से रेप किया।पीड़िता के मुताबिक उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की आखिर में वो पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह के पास गुहार लेकर पहुंचीं एसपी के आदेश पर पुलिस ने संगीन धाराओं में आरोपी पुलिसकर्मी पर केस दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है। कि वर्तमान में आरोपी सिपाही मनोज रस्तोगी मुरादाबाद में तैनात है।             


मंदिर में नमाज पढ़ने पर एफआईआर दर्ज

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीते दिनों ब्रज चौरासी कोस की यात्रा कर रहे दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके एक मित्र ने नन्दगांव के नन्द भवन मंदिर परिसर में नमाज पढ़कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


                 

वर्ल्डकप में मजबूती से उतरेगी हमारी टीम

अबुधाबी। किंग्स इलेवन पंजाब को नौ विकेट से हराने और आईपीएल के इस टूर्नामेंट से विदाई लेने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि आईपीएल 2021 को कुछ ही महीने रह गये हैं और उनकी टीम मजबूत होकर वापसी करेगी। चेन्नई ने रविवार को गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड की नाबाद 62 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर आईपीएल-13 से विजयी विदाई ली और पंजाब को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।                        


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...