रविवार, 1 नवंबर 2020

बिहारः 104 प्रत्याशियों पर कसा गया शिकंजा

राणा ओबराय


बिहार चुनाव में 104 उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग का कसा शिकंजा, आपराधिक केस छिपाने के आरोप में भेजा नोटिस


पटना। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के आपराधिक रिकार्ड वाले उम्मीद्वारों में से 104 को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। इन उम्मीदवारों को अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों को प्रकाशित अथवा प्रसारित नहीं कराने के आरोप में आयोग ने नोटिस जारी किया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से प्रथम चरण के ऐसे 104 उम्मीदवारों को नोटिस भेज कर 48 घंटे में जवाब तलब किया गया है, जिन्होंने अपने ​खिलाफ लंबित मामलों को एक बार भी प्रकाशित अथवा प्रसारित नहीं कराया है। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 71 सीट के लिए 28 अक्टूबर को मतदान कराया गया था। पहले चरण में कुल 1066 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और इनमें 327 के खिलाफ आपराधिक रिकार्ड हैं जिनमें से 104 ने अपने आपराधिक इतिहास की कोई भी सूचना प्रकाशित या प्रसारित नहीं कराया है। बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के तहत चुनाव लड़ रहे ऐसे सभी उम्मीदवारों को जिनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित है, उन्हें इसकी जानकारी कम से कम 3 बार दैनिक समाचार पत्रों अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित-प्रसारित कराना जरूरी है।बता दें कि बिहार में इस बार तीन चरणों में चुनाव हो रहे है। 28 अक्टूबर को पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर को है। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने वाला है। तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा, तब 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।             


संगठन के तत्वधान में मां 'भगवती' का जागरण

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के तत्वधान में मां भगवती जागरण बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक आयोजित किया गया। जिभूत समें भक्तगण मां भगवती के भजनों पर श्रद्धा पूर्वक झूम उठे। चौधरी रविंदर सिंह कॉल खंडे जिला संयोजक हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के नेतृत्व में गांव लिलोन स्थित उनके आवास पर मां भगवती का जागरण आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां भगवती का विशाल व भव्य दरबार सजाया गया। जिसमें पंडित बिल्लू शास्त्री ने वेदिक मंत्रोच्चारण व विधिपूर्वक द्वारा मुख्य यजमान चौधरी रविंदर सिंह कॉल खंडे, गौरव पटवारी द्वारा पूजन कराया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के रुप में पधारे शामली विधायक चौधरी तेजिंदर सिंह निरवाल का वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत चौधरी तेजिंदर सिंह निरवाल ने मां भगवती की ज्योति प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ कराया। मां भगवती के जागरण में गायकों द्वारा मां भगवती के भजनों की अमृत वर्षा का सभी भगवती श्रद्धालुओं को रसपान कराया। वही कलाकारों ने जागरण के बीच में सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की सभी श्रद्धालु गण मां भगवती के भजनों पर भक्ति में लीन होकर श्रद्धा पूर्वक झूम उठे जिससे सारा क्षेत्र भगवती की भक्ति से महक उठा  इस अवसर पर बिट्टू कुमार (जिला प्रभारी), अरविंद कौशिक (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), प्रदीप निरवाल (जिला उपाध्यक्ष), आशीष निरवाल (जिला आईटी संयोजक ) मनोज रोहिल्ला (नगर अध्यक्ष), प्रतीक गर्ग (समाजसेवी) आदि ने भी जागरण में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया।             


उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार

भानु प्रताप उपाध्याय


बुलदशहर मे उपचुनावों कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी माननीय सुशील चोधरी का प्रचार-प्रसार


शामली। रोहित चोधरी राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव पंकज मलिक पुवॅ विधायक शामली प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस वीरेन्द्र सिंह गुड्डू प्रदेश महासचिव प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यम संयम सैनी प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक सैनी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शामली धमेन्द काम्बोज जिला अध्यक्ष सेवादल शामली 
जावेदखान जिला सचिव हारूण अन्सारी शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक शामली, सोयब काजी सेवादल, राधेश्याम सैनी फैजान, गुलफाम मन्सूरी सागर कालखंडे साजिद लिलोन आदि मौजूद 


पत्रकारों पर फायरिंग, उसके बाद मुकदमा दर्ज

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़। हापुड़ के पिलखुवा कोतवाल की दबंगई जहां मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आदेश से पत्रकारों की सुरक्षा की जाती है। वहां पत्रकारों पर फायरिंग होने के बाद भी पत्रकारों के खिलाफ किया जा रहा मुकदमा दर्ज। पत्रकार पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश। लेकिन फिर भी पत्रकार के विरुद्ध  308 में मुकदमा कर दिया। पंजीकृत
थाना पिलखुवा कोतवाल की दबंगई के चलते पत्रकार पर जान लेवा हमला करने वाले दबंगों को पिलखुवा पुलिस दे रही है, पनाह। पत्रकार को पहले पुलिस ने धमकाया फिर उस पर झूंटा मुकदमा कर दिया दर्ज।                 


यातायात माह अभियान को दिखाई हरी झंडी

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


यातायात माह का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड में यातायात महा का शुभारंभ करते हुए एक जागरूकता रैली को जनपद के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आपको बता दें कि देश व प्रदेश में लगातार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार जहां समय-समय पर यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती है, तो वहीं नवंबर माह को विशेष रुप से जागरूकता महा के रूप में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाती है। इसी कड़ी में आज जनपद हापुड़ में मेरठ रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में यातायात महा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जहां सभी उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ-साथ रोडवेज डिपो के अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करते हुए क्षेत्र की जनता को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक करने की शपथ ली। जिसके बाद जनपद के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने क्षेत्र की जनता के बीच यातायात नियमों से लिखित तख्तियों के साथ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली में यातायात पुलिस के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों सहित विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र छात्राओं  ने पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर हमारे संवाददाता से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा कि देश व प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को कमी लाने के उद्देश्य से नवंबर माह को जागरूकता महा के रूप में मनाया जाता है, तथा विभिन्न दुर्घटना वाले क्षेत्रों को दुरुस्त बनाए रखने के लिए इस माह में विशेष रुप से ध्यान देकर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कार्य किया जाता है। जिसमें अगर कहीं सड़के गड्ढा युक्त हैं तो उनको संबंधित विभाग से गड्ढा मुक्त कराने का भी प्रयास किया जाता है। साथ ही साथ यातायात नियमों का पालन करने के लिए जनता के बीच सभी सरकारी विभागों के सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।


वरिष्ठ पत्रकार की हृदय गति रुकने से हुआ निधन

अतुल त्यागी


वशिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी का  ह्रदय गति रुकने से निधन


हापुड़। अमर उजाला कार्यालय के प्रभारी वशिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी 61 आज शनिवार श्याम ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। मेरठ रोड स्थित  सर्वोदय कलोनी निवासी अनिल त्यागी को शनिवार शाम सोने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वह अपने पीछे 2 पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए। वह वर्ष 1996 से लगातार हापुड़ के ब्यूरो कार्यालय के प्रभारी रूप में कार्य करते थे। उनके निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। जिले के अनेक गणमान्य व्यक्ति शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे।             


संस्था ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दुर्गा प्रसाद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कोरोना का ध्यान रखते हुए लोगों की स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सभी शिविर में आए लोगों को मास्क, ग्लबस दिए गए, साथ ही काढ़ा को गिलास में ना देकर सतर्कता को ध्यान में रख कर एक पाकेट में बनाने की विधि के साथ दिया गया।जिसमें शिविर में 4 डॉक्टर की टीम के द्वारा लगभग 100 लोगों का चेकअप किया गया।              


छठे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया

मेरठ। सामाजिक संस्था सहयोग की ओर से वाल्मीकि जयंती व शरद पूर्णिमा पर छठे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक हरिश्चंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन क्रम पर जानकारी दी। संस्था के संस्थापक दिनेश शांडिल्य ने बताया कि हनुमंत पुराण के अनुसार प्रभु हनुमान का नाम सुंदर भी है। इसीलिए इसका नाम सुंदरकांड रखा गया। इस दौरान अनिल कुमार, प्रेम कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।                     


विरोधः रेलवे स्टेशन मास्टरो ने की भूख हड़ताल

अंकित गोस्वामी


मुजफ्फरपुर। रात्रि ड्यूटी भत्ता की सीलिग लिमिट के विरोध में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने शनिवार को कपरपुरा स्टेशन पर भूख हड़ताल की। सुबह छह से शाम छह बजे तक स्टेशन मास्टर हड़ताल पर डटे रहे। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। एसोसिएशन के मंडल सचिव मनोज कुमार ने कहा कि ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी भत्ता उनके ग्रेड पे या बेसिक पे के हिसाब से निर्धारित दर पर दिया जाता था। नए निर्देश के बाद रेलवे प्रशासन ने 43600 रुपये से अधिक बेसिक पे वाले कर्मियों का एनडीए बंद कर दिया है। इससे उनको नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन लगातार आंदोलन कर रहा है। इसके बाद भी रेल मंत्रालय नियमों में बदलाव नहीं कर रहा है। शीघ्र बदलाव नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर उप मंडल सचिव दुर्गानंद झा, शाखा अध्यक्ष सुजीत कुमार, स्टेशन प्रबंधक राजा राम, अरुण कुमार, मानवेंद्र, राकेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, शंभू ठाकुर, उमेश कुमार आदि कर्मचारी थे।               


चौकी स्तर पर पुलिस की चौकसी असफल

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिले में अब चोरी, झपटमारी और चेन स्नेचिंग जैसे अपराध हेडलाइन नहीं बनते हैं। जिले में शायद ही कोई ऐसी पुलिस चौकी हो जहां इस तरह के अपराध नहीं हो रहे हैं। कहने को पुलिस हर दिन अपनी पेट्रोलिंग और बेरिकेटिंग की प्रेस रिलीज़ जारी करती है। मगर हकीकत यह है कि चौकी स्तर पर पुलिस की चौकसी लगभग खत्म ही हो चुकी है।


सेना के जवान की लद्दाख में हुई मौत

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। जशपुर के कुनकुरी हर्रादाड़ के निवासी आर्मी के जवान की लद्दाख में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आर्मी के जवान की लद्दाख में सड़क हादसे में मौत हुई है। ड्यूटी के दौरान ये हादसा हुआ है। मृतक जवान के शव को लद्दाख से विशेष विमान के जरिए जशपुर लाने की तैयारी की जा रही है।                 


सरकार पर किसानों को छलने का आरोप लगाया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को किसानों, मजदूरों तथा देश की नींव को कमजोर करने वाला बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कानूनों पर पुनर्विचार करेंगे। राहुल गांधी ने रविवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्योत्सव कार्यक्रम में वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि “यह मुश्किल समय है। देश में कोविड महामारी तेजी से फैल रही है। ऐसे समय में जो कमजोर लोग होते हैं उन्हें सबसे ज्यादा कठिनाई होती है। किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, हमारी माताएं, बहनें, हमारे युवा, इन को सबसे ज्यादा कठिनाई होती है।” उन्होंने कहा कि “देश में किसान की हालत के बारे में सभी को जानकारी है।               


कोर्सों में 30 नवंबर तक ले सकेंगे दाखिला

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना संकट को देखते हुए सितंबर अक्तूबर से शुरू हुए विश्‍वविद्यालयों के नए शैक्षणिक सत्र में ऑनलाइन कोर्सों में प्रवेश की समय सीमा बढ़ा दी गई है। नए आदेश के तहत आनलाइन कोर्सों में अब 30 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा। फिलहाल इनमें प्रवेश की समय सीमा 30 अक्तूबर को खत्म हो रही थी। यूजीसी ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। यही नहीं सभी विश्वविद्यालयों से लिए जाने वाले प्रवेश की जानकारी भी 15 दिसंबर तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यूजीसी ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जाने वाले छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) स्कीमों में आवेदन की समयसीमा भी बढ़ाकर 30 नवंबर तक की कर दी है। यूजीसी ने यह फैसला विश्वविद्यालयों की मांग के बाद लिया है।               


पंजाब में सिनेमाहॉल खोलने का फैसला

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में आज से सिनेमा, मल्टीप्लेक्स और एंटरटेनमेंट पार्कों को खोलने का फैसला किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने अपने सभी सरकारी विभागों में 50 फीसदी स्टाफ की शर्त को भी वापस ले लिया था। राज्य के गृह मामले एवं न्याय विभाग की ओर से शनिवार को सभी डिविजनल कमिश्नर और जिला उपायुक्तों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया। पत्र में बताया गया है कि एमएचए द्वारा 30 सितंबर को सूबे के कंटेनमेंट जोनों के बाहरी क्षेत्रों में और सार्वजनिक गतिविधियों को छूट देने के उद्देश्य से जो गाइडलाइन जारी की गई थीं, उन्हें 1 अक्तूबर से लागू कर दिया गया था।             


गैस-सिलेंडर के दामों में नहीं होगा बदलाव

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस के मोर्चे पर नवंबर महीने में राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने नवंबर महीने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। इसके पहले अक्टॅूबर महीने में भी एसपीसीएव, बीपीसीएल, आइओसी ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। एक तरफ बाजार में आलू, प्याज से लेकर दालों की कीमतों में इजाफे के बीच आम आदमी के लिए यह राहत की बात मानी जा रही है। हालांकि, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 78 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसके पहले अंतिम बार 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में जुलाई 2020 को 4 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इससे पहले जून के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया था, जबकि मई में 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था।                           


जनता बसपा गठबंधन को मौका देंः मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बिहार की जनता से अपील की है कि विधानसभा चुनाव में जनता दल यू और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन को बार बार आजमाने के बजाय उनकी पार्टी को मौका दे। सुश्री मायावती ने रविवार को ट्वीट किया “बिहार विधानसभा आमचुनाव के अन्तर्गत दूसरे चरण में 94 सीटों पर प्रचार की प्रक्रिया आज समाप्त होने के साथ ही तीन नवम्बर को मतदान पर समग्र ध्यान केन्द्रित है।               


आमिर खान पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। एक्टर आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। कुछ दिन पहले तक आमिर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में फिल्म के कुछ सीन शूट कर रहे थे। लेकिन गाजियाबाद में उनकी शूटिंग करने पर बवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आमिर पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। विधायक ने आमिर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।                         


अफवाह फैलाने वालों के चेहरों से हटा नकाब

पुलवामा हमले पर अफवाह फैलाने वालों के चेहरे से नकाब हट गयाः मोदी


छपरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार में एक चुनाव रैली में पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश के जवान शहीद हुए थे। तो उस वक्त सत्ता एवं स्वार्थ की राजनीति करने वालों ने खूब भ्रम फैलाने की कोशिश की और ऐसे लोग आज वोट मांग रहे हैं। प्ररधानमंत्रीधधर ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा दो-तीन दिन पहले पड़ोसी देश ने पुलवामा हमले की सच्चाई को स्वीकारा है। इस सच्चाई ने उन लोगों के चेहरे से नकाब हटा दिया जो हमले के बाद अफवाएं फैला रहे थे। मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ये लोग देश के दुख में दुखी नहीं थे। ये बिहार के नौजवानों के गुजर जाने पर दुखी नहीं थे। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों वीर बेटे-बेटियों के शौर्य और शूरता पर बिहार को संपूर्ण देश को रत्तीभर भी संदेह नहीं रहा। लेकिन सत्ता और स्वार्थ की राजनीति करने वालों ने खूब भ्रम फैलाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने कहा आज वही लोग बिहार के लोगों के सामने आकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में चौतरफा हो रहे विकास के बीच, आप सभी को उन ताकतों से भी सावधान रहना है, जो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देशहित के खिलाफ जाने से भी बाज नहीं आतीं। विपक्ष के कुछ नेताओं पर परोक्ष निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ये वो लोग हैं जो देश के वीर जवानों के बलिदान में भी अपना फायदा देखने लगते हैं।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी के वहां की संसद में पुलवामा हमले को लेकर दिए गए बयान का जिक्र कर रहे थे। फवाद ने पाकिस्तानी संसद में कहा था कि पुलवामा हमला उनकी सरकार के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अपनी सरकार के विकास कार्यों और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार के कल्याण कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने बिहार की जनता से अपील की कि राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, इसके लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग को जनादेश दें। मोदी ने कहा कि एक तरफ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण आने वाले 10 साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है तो वहीं, सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ व्यापारी वर्ग के लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया गया है, तो वहीं पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं का विकास, उनका रोजगार, गरीबों, दलितों का, पिछड़ों का विकास….राजग सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए बिना भेदभाव, सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।’’ युवाओं को जोड़ने का प्रयास करते हुए मोदी ने कहा कि यह सच है कि बिहार के हज़ारों युवाओं का अलग-अलग प्रतियोगिताओं की कोचिंग और तैयारी में ऊर्जा, समय और पैसा दोनों लगता है। अब रेलवे, बैंकिंग और ऐसी अनेक सरकारी भर्तियों के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा की व्यवस्था की जा रही है। कोरोना वायरस से संबंधित महामारी से निपटने के प्रयासों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया में आज कोई ऐसा नहीं है, जिसे कोरोना ने प्रभावित न किया हो, जिसका इस महामारी ने नुकसान न किया हो। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत से ही प्रयास किया है कि वह इस संकटकाल में देश के गरीब, बिहार के गरीब के साथ खड़ी रहे। मोदी ने कहा कि राजग सरकार ने सुनिश्चित किया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी गरीबों के घरों में चूल्हा जलता रहे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले चरण के मतदान से साफ नजर आ रहा है कि ‘‘नीतीश बाबू के नेतृत्व में राजग की सरकार दोबारा बनने जा रही है।’’ मोदी ने कहा कि बिहार चुनाव के पहले चरण में राजनीतिक पंडित गलत साबित हुए और यहां कोविड-19 के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतदान करने निकले।             


खेल खेलने वालों का होगा 'राम नाम सत्य'

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वागत करते हुए कहा कि लव जेहाद का खेल खेलने वालों का राम नाम सत्य होगा। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने रविवार को कहा कि लव जेहाद के विषय को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि यह अपराध की श्रेणी में आता है। अब समय आ गया है जब तथाकथित लव जेहादियों का “राम नाम सत्य” हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि लव जिहादियों को ऐसा दंड मिले कि उनकी आने वाली पीढ़ियां उसे याद कर कांप जाएं और दोबारा ऐसा दुस्साहस करने की हिमाकत नहीं करें।           


कोविड-19 प्रोटोकॉल का हो पालनः योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने त्योहारों के मद्देनजर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनश्चिति कराने के निर्देश दिये और कहा कि राजधानी लखनऊ में कोरोना पर प्रभावी अंकुश के लिये रणनीति बनायी जाए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि त्योहारों को देखते हुए सभी को कोरोना वायरस के प्रति निरंतर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोरोना वायरस की रोकथाम के संबंध में नर्धिारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनश्चिति किया जाए।               


विवादित बयान के चलते मुकेश खन्ना चर्चा में आए

मुकेश खन्ना (शक्तिमान) के बारे में आई ऐसी खबर…


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। महाभारत में भीष्म पितामह और सुपर पावर बेस्ड ‘शक्तिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना इन दिनों अपने एक विवादित बयान के चलते खासे सुर्खियों में हैं। मुकेश खन्ना के एक पुराने इंटरव्यू में से एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह मीटू मूवमेंट पर अपने विचार रखते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में मुकेश खन्ना महिलाओं के घर से बाहर निकलकर काम करने पर आपत्ति जताते दिख रहे हैं। और मर्द और महिला के कामों पर अपनी राय दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर अब मुकेश खन्ना ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग मुकेश खन्ना की महिलाओं के प्रति सोच को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ट्विटर पर मुकेश खन्ना को यह कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि ‘वह शक्तिमान नहीं बल्कि किलविश हैं। वीडियो में मुकेश खन्ना कहते हैं। मर्द अलग होता है। औरत अलग होती है। औरत की रचना अलग होती है। और मर्द की अलग होती है। औरत का काम होता है। घर संभालना, जो माफ करना मैं कभी-कभी बोल जाता हूं कि प्रॉब्लम कहां से शुरू हुई है। मी-टू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बात करती हैं। ‘लोग वुमन लिव की बात करेंगे लेकिन मैं आपको बता दूं कि प्रॉब्लम यहीं से शुरू होती है। सबसे पहला जो मैम्बर सफर करता है। वह घर का बच्चा होता है, जिसको मां नहीं मिलती। आया के साथ बैठकर क्योंकि सास भी कभी बहू देख रहा होता है । वो, जबसे शुरुआत हुई उसके बीच में यह शुरुआत हुई कि मैं भी वही करूंगी जो मर्द करता है। नहीं, मर्द, मर्द है। औरत, औरत है।हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुकेश खन्ना ने अपने इंटरव्यू का पूरा वीडियो भी शेयर किया है।              


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...