शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

सरकार गिराने वाले उस्मानी का गिर गया मंच

जिन्ना वाले उस्मानी गिरा रहे थे सरकार मगर गिर गया खुद का मंच।


मुकुल


दरभंगा। जिन्ना की तस्वीर के मामले में चर्चा में आए जाले विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार मशकूर अहमद उस्मानी का मंच भाषण के बीच में ही टूट गया। मजे की बात ये है। कि मशकूर ने जैसे ही सरकार गिराने की बात कही उसके सेकेंड भर के अंदर ही उनका ही मंच गिर गया। मंच टूटने से पहले मशकूर उस्मानी अपने भाषण में कहते नजर आ रहे हैं। कि जनता को सरकार चुनने का मौका मिलता है। लोकतंत्र में लोग जानते है। किसको कब उठाना है। और कब गिरा देना है। जैसे ही मशकूर गिरा देना कहते हैं। वैसे ही वो मंच समेत खुद ही गिर जाते हैं। ये वीडियो जाले विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान का बताया जा रहा है।              


ट्रैफिक जवान ने संक्रमण को दो बार हराया

ट्रैफिक जवान ने किया दोबारा कोरोना फाइट स्वस्थ होकर पुन किया ड्यूटी ज्वाइन यातायात उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।


रायपुर । यातायात थाना रायपुर में तैनात प्रधान आरक्षक शरद धनगर ने दिनांक 21 जुलाई 2020 को सर्दी खांसी के लक्षण आने पर कालीबाड़ी हॉस्पिटल में अपना कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेकाहारा हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती हुआ जो स्वास्थ्य लाभ एवं होम क्वॉरेंटाइन के पश्चात 13 अगस्त 2020 को ड्यूटी पर उपस्थित हुआ करीबन 1 माह ड्यूटी करने के उपरांत दिनांक 19 सितंबर 2020 को सर्दी बुखार आने पर पुन कोरोना जांच कराया जिस पर पॉजिटिव आने पर पुन मेकाहारा अस्पताल में भर्ती हुआ जो स्वास्थ्य लाभ एवं होम क्वॉरेंटाइन की अवधि पूर्ण कर आज दिनांक 30 अक्टूबर 2020 को दोबारा ड्यूटी ज्वाइन किया जिसके उत्साहवर्धन हेतु उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर  सतीश ठाकुर एवं अन्य स्टाफ द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रधान आरक्षक शरद धनगर का स्वागत किया गया।                 


ससुर और देवर ने बहु को ट्रैक्टर से कुचला

ससुर और देवर ने बहू को टैक्टर से कुचला


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। पति की मौत के बाद किसी और के साथ था अवैध संबंध मर्डर महाराष्ट्र के जालना जिले में महिला और उसके कथित प्रेमी की हत्या करने के मामले में महिला के दो ससुराल वालों को गिरफ्तार किया गया है। ओरोपियों को दोनों के बीच ''अवैध संबंध'' होने का संदेह था। अम्बाद पुलिस थाने के निरीक्षक अनिरुद्ध नांदेड़कर ने बताया कि घनसावंगी तहसील के चपलगांव के निवासी आरोपियों बैठवेल सम्पत लालजारे और उसके बेटे विकास लालजारे को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बैठवेल सम्पत लालजारे महिला का ससुर और विकास उसके पति का भाई है। दूध के कंटेनर में 12 लाख का शराब पकड़ाया...ऐसे हुआ तस्करी का पर्दाफाश पुलिस ने बताया कि मारिया लालजारे (32) के पति का 10 साल पहले निधन हो गया था और वह अपने ससुराल वालों के साथ रहती थी। महिला के उसके ही गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति हरबक भागवत (27) के साथ कथित प्रेम संबंध थे। उसके ससुरालवाले उनके रिश्तों के खिलाफ थे और उन्होंने भागवत को धमकाया भी था। उन्होंने बताया कि भागवत ने अम्बाद थाने और जिला एसपी के पास बाप-बेटे के खिलाफ शिकायत भी की थी और दावा किया था कि उनसे उसकी जान को खतरा है। भंडारे से नाबालिग लड़की को भगाया गया, दुखी होकर उठाया ये कदम अधिकारी ने बताया कि 30 मार्च को भागवत और मारिया भागकर गुजरात चले गए थे। महिला के परिवार ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। गत 22 अप्रैल को पुलिस उन्हें वापस लाई और तभी से वे गांव में साथ रह रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दोनों 28 अक्टूबर को मोटरसाइकिल से पास के एक गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी विकास ने उन्हें ट्रैक्टर से कथित तौर पर कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि भागवत की पत्नी ने विकास और उसके पिता पर अपने पति और मारिया की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस निरीक्षक नांदेड़कर ने कहा, ''हमने भादंवि की धारा 302 के तहत विकास और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।''                  


रिमांड पर हत्यारे तौसीफ ने उगले कई राज

प्रवीन गुलाटी की रिपोर्ट


फरीदाबाद। बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता की हत्या मामले में आरोपी तौसीफ ने पुलिस रिमांड के दौरान कई राज उगले हैं। उसने पुलिस को बताया कि पिछले दो साल से उसका निकिता के साथ कोई संपर्क नहीं था। साल 2018 में अपहरण कांड के बाद से निकिता ने उससे दूरियां बना ली थी।


उसने काफी कोशिश की उसका मोबाइल नंबर तलाशने की, लेकिन वह कामयाब नही हुआ। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में उसने फिजियोथेरपिस्ट की पढ़ाई शुरू कर दी। इसके बावजूद उसे अपनी और परिवार की बेइज्जती की बात हमेशा दिल मे चुभती रहती थी। उसे पता लगा कि निकिता की पढ़ाई पूरी होने वाली है और अब परिवार वाले उसकी शादी कर देंगे।
पुलिस पूछताछ में तौसीफ ने बताया कि वह चाहता था कि बंदूक के बल पर निकिता का अपहरण करेगा और उससे शादी कर अपनी व परिवार की बेइज्जती का बदला लेगा।


आपको बता दें कि मुख्य आरोपी तौसीफ का बृहस्पतिवार को पुलिस रिमांड पूरा हो गया। पुलिस ने आरोपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेशी की। न्यायालय ने सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड अवधि और बढ़ाने की मांग की थी।


गांव रिवासन नूंह निवासी रेहान का रिमांड आज पूरा होगा। तौसीफ के साथ ही उसे हथियार मुहैया कराने वाला अजरुद्दीन भी जेल भेज दिया गया है।


बता दें कि 26 अक्तूबर को सोहना रोड स्थित अपना घर सोसायटी में रहने वाली बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की तौसीफ नामक युवक ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थी। हत्यारोपी तौसीफ और उसके साथ रेहान ने पहले छात्रा को जबरन कार में डालना चाहा था। इस दौरान छात्रा के साथ मौजूद उसकी सहेली ने भी हत्यारों का विरोध किया था। इसी दौरान तौसीफ ने निकिता को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।                  


5 लाख की ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

5 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार… बिमारी का इलाज कराने पहुंची थी घर


पाखंजुर। बीएसएफ जवानों की संयुक टीम को एक और सफलता हाथ लगी है। जवानों ने कोयलीबेड़ा ब्लॉक के गट्टाकाल से एक इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला माओवादी पर 5 लाख रूपए का इनाम था।                        


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, मौत

संगीता चौरसिया की रिपोर्ट


उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के औरस क्षेत्र में शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से बिहार जा रही एक वाल्वो बस कोयलिया गांव के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।


उन्होंने बताया कि सीएचसी में गंभीर रूप से घायल करीब 12 यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के राहुल के तौर पर की गयी है। हादसे के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना की शिकार बस को क्रेन की मदद से किनारे किया गया जिसके बाद यातायात बहाल हो गया।            


'सीएम' भूपेश की सभा में उमड़ा जनसैलाब

सीएम भूपेश की सभा में उमड़ा जनसैलाब…बोले- मध्यप्रदेश में कांग्रेस की होगी वापसी


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरवाही उपचुनाव के साथ-साथ मध्यप्रदेश उपचुनाव के प्रचार का मोर्चा भी संभाल रहे हैं। सीएम बघेल के प्रचार का दौर दूसरे दिन भी जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के जैतहरी अनूपपुर भी पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान उनकी सभा में भारी संख्या में जनसमूह दिखाई पड़ा। चुनाव प्रचार के लिए जैतहरी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के जीत का शत प्रतिशत दावा किया, उन्होंने कहा, जनता का उत्साह बता रहा है कि मध्यप्रदेश में आगामी 10 नवम्बर को दोबारा कांग्रेस सरकार की वापसी हो रही है। लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित है।                              


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...