बुधवार, 28 अक्तूबर 2020

गढ़मुक्तेश्वर में मंडल का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


जनपद हापुड़़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगढ़ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न


गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़। हापुड जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगढ़ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाक्टर कमल मलिक ने कार्यक्रम संपन्न कराया। मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में महेश आर्य, सेक्टर प्रभारी भाजपा चुनाव प्रभारी सहकारी गन्ना समिति सिंभावली डाक्टर रामपाल चौहान सैक्टर प्रभारी भाजपा, नलिन शर्मा , नरेश तोमर जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोनू  उर्फ तरुण चौहान भैया, आशु चौहान,बीना चौहान, कुंवरपाल प्रधान, जयबीर लोदी, भारत राहुल चौहान भूषण , बौबी अग्रवाल, मूलचंद आर्य, योगेश चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।                 


मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी

लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भीः नीतीश


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज कहा कि लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है।
नीतीश कुमार ने बुधवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने के बाद मतदाताओं को संबोधित करते हुए ट्वीट किया लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं। तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है। उल्लेखनीय है। कि बिहार में प्रथम चरण में विधानसभा की 71 सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।               


देह व्यापार के बड़ें रैकेट का हुआ पर्दाफाश

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने लकी पंजाबी नाम के व्यक्ति और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। लकी पर आरोप है कि उसने एक महिला को शादी का झांसा देकर, उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसने महिला को देह व्यापार में भी धकेल दिया। पुलिस ने अभियुक्त लकी के साथ दो महिलाएं और दो युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं। देह व्यापार का ये हाई प्रोफाइल रैकेट राजधानी दिल्ली से चलाया जा रहा था। इसमें महिलाओं को फंसाने के लिए युवतियों को शादी का झांसा दिया जाता था।


आईएएस को ईडी ने हिरासत में लिया

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने सोने की तस्करी से जुड़े मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के निलंबित अधिकारी एम. शिवशंकर की अंतरिम जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ईडी अधिकारियों की एक टीम ‘आयुर्वेद अस्पताल’ पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।               


श्रीनगरः कानून में बदलाव का विरोध किया

नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में भूमि खरीद संबंधी कानून में बदलाव कर देश के हर नागरिक को वहां जमीन खरीदने की इजाजत देने का विरोध करते हुए कहा है कि मोदी सरकार मनमानी कर लोगों पर उनकी इच्छा के विरुद्ध कानून थोप रही है।


               

राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से रोकाः शिवसेना

मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को सवाल किया कि अनुच्छेद-370 के ज्यादातर प्रावधान निरस्त किए जाने के बावजूद श्रीनगर के लाल चौक पर कुछ युवकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने से क्यों रोका गया? शिवसेना ने पूछा कि अनुच्छेद-370 के ज्यादातर प्रावधान नष्प्रिभावी करने के बाद जम्मू-कश्मीर में क्या बदलाव आया है? पार्टी ने साथ ही कहा कि हिन्दुत्व का मतलब राष्ट्रवाद है।               


दिल्लीः अगले आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे

अर्षलान खान


नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सिसोदिया ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मलेन में कहा कि अभिभावक भी स्कूलों को दोबारा खोलने के पक्ष में नहीं हैं। दिल्ली सरकार ने पहले घोषणा की थी कि स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।                     


पूजा-पाठ में क्यों जलाए जाते हैं दीपक ?

आनंद भट्टाचार्य


दीपक प्रकाश का प्रतीक है और सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। हिंदू धर्म में कोई भी कार्य किया जाए सबसे पहले भगवान की अर्चना कर दीपक जलाने की परंपरा है। लेकिन यह क्यों जलाया जाता है। इस बात को बहुत ही कम लोग जानते है। हम किसी भी शुभ कार्य को करने जाते हैं उससे पहले घर के बड़े लोग कहते हैं कि मंदिर में दीपक जरुर जला देना। आपका काम शुभ होगा। इस बारें में जानें कितनी मान्यताएं है। जो लोगों के मन में फैली हुई है।               


बेरोजगारी पर पीएम कुछ नहीं बोलतेः राहुल

रोशन प्रजापति


वाल्मीकिनगर/बिहार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने भाषणों में वह दूसरे देशों की बात करते हैं लेकिन अपने देश के समक्ष पेश आ रही बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर कुछ नहीं बोलते। अपने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार अभियान के तहत पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा।                 


चुनावः 'बसपा' के 6 विधायकों ने की बगावत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के छह विधायकों ने बगावत कर दी है। इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में प्रस्तावक के तौर पर किये गये अपने हस्ताक्षरों को फर्जी बताते हुए बुधवार को पीठासीन अधिकारी को एक शपथपत्र दिया।               


डिस्टेन्सिंग के नियमों को लेकर प्रशासन सख्त

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जिले की मुख्य विकास अधिकारी  (सीडीओ) अस्मिता लाल ने जिला मुख्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकाय व पुलिस को विशेष निगरानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित सीएमओ डॉ एन के गुप्ता को कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण पाये जाने पर मरीज को प्राथमिकता के आधार पर आइसोलेशन वार्ड में रखने को कहा। उन्होंने डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, डीडीओ भालचंद्र त्रिपाठी व ब्लाक के बीडीओे, समाज कल्याण व राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रधानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की।               


17 हॉटस्पॉट से यातायात का दबाव कम करेगा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से गाज़ियाबाद और दिल्ली समेत 15 अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पांस प्लान लागू किया जा चुका है। इसके बावजूद भी गाज़ियाबाद में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  ऐसे में अब जिला प्रशासन प्रदूषण कम करने के लिए जिला प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर रहा है। गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा जिले में ऐसे 17 प्रमुख स्पॉट्स को चिन्हित किया गया है जहां यातायात का आवागमन अधिक रहता है। जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को वाहनों के पी.यू.सी प्रमाणपत्र और फिटनेस की जांच किए जाने और जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए 17 हॉटस्पॉट में यातायात को अभियान चलाकर सुगम बनाएं जाने के लिए निर्देशित किया है।               


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...