लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब नए चुने सहायक अध्यापकों से बातचीत की तो शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। बातचीत कार्यक्रम के तहत सीएम ने मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और झांसी के सात अध्यापकों से बात की। गोरखपुर की निकहत परवीन से सीएम ने पूछा कि आप बेटियों की शिक्षा के लिए क्या करेंगी। इस पर निकहत ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए जो प्रयास मेरी ओर से हो सकेंगे वो करूंगी। इसके साथ ही मैैं दिव्यांग बेटियों की शिक्षा पर जोर दूंगी।
रविवार, 25 अक्तूबर 2020
सामान्य रोगियों को कोरोना से अधिक खतरा
अकाशुं उपाध्याय
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में बताया है कि भारत में मधुमेह जैसे रोगों से प्रभावित लोगों में कोरोना से संक्रमित होने और मरने का खतरा ज्यादा है। अध्ययन के अनुसार, मधुमेह जैसे गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) वाले मरीजों पर कोविड-19 के प्रभाव का आकलन किया गया। इसमें पता चला कि उनके लिए इस महामारी से ज्यादा खतरनाक समय पहले कभी नहीं रहा। उनके संक्रमित होने और इससे मृत्यु होने का अधिक खतरा है। कर्नाटक में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन की श्रद्धा एस पारसेकर सहित अन्य अनुसंधानकर्ता इस अध्ययन में शामिल थे।
पीएम ने नवमी-दशहरे की शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली। रविवार को देशभर में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि मिलने की मनोकामना की। उन्होंने लिखा कि, “देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।” वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामना देते हुए समस्त देशवासियों को ‘महानवमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “सभी देशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।आज के इस पावन अवसर पर मैं सिक्किम के नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से भेंट करूंगा एवं शस्त्र पूजन समारोह में भी मौजूद रहूंगा।”
अकबर ने सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिया
नई दिल्ली। औरंगजेब को छोड़कर सारे मुग़ल बादशाह हर हिंदुस्तानी त्योहार को धूमधाम से शाही अंदाज में मनाया करते थे। जिसकी शुरुआत अकबर ने की थी जो आखिरी मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफर तक चलती रही। मुग़ल दरबारी मुंशी फैजुद्दीन लिखते हैं- दशहरे की सुबह बहादुरशाह ज़फ़र सबसे पहले किले की बालकनी से खड़े होकर नीलकण्ठ पक्षी देखते थे जो हिंदू धर्म के अनुसार दशहरे के दिन नीलकंठ देखना शुभ माना जाता है। फिर दोपहर होते ही किले से शाही सवारी निकलती थी जो किले के पीछे यमुना नदी के किनारे बने रामलीला स्टेज तक जाती थी।
'जल-निकासी' की समस्या का होगा समाधान
शहर के तमाम बाजारों में जल निकासी की समस्या का होगा स्थाई समाधान
निर्माण कार्य में व्यापारियों के सहयोग के लिए महापौर ने जताया आभार
ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के तमाम बाजारों में जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा इन दिनों बाजारों में नालियों पर जाल लगाए जाने का कार्य जोर-शोर से कराया जा रहा है। इससे पूर्व निगम प्रशासन की ओर से नालियों में बरसाती पानी की निकासी के लिए जर्जर पाइपों को भी बदल कर नई पाईप लाइन भी डाली गई हैं। उक्त तमाम कार्यों का निरीक्षण करने आज दोपहर नगर निगम महापौर निगम अधिकारियों व पार्षदों के साथ क्षेत्र बाजार पहुंची, जहां उन्होंने कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। विजयदशमी के सरकारी अवकाश के बावजूद नगर निगम महापौर उक्त निर्माण कार्य का जायजा लेने पूरे लाव लश्कर के साथ क्षेत्र बाजार पहुंची, जहां उन्होंने व्यापारियों को पर्व की बधाई देने के साथ ही जाल लगाने के निर्माण कार्य में निगम को किए गए सहयोग के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान महापौर ने बताया कि, शहर के तमाम बाजारों में जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए जहां जर्जर पाइप लाइनों को बदला जा रहा है, वहीं जाल लगाकर दुकानों की सुंदरता के लिए टाईले भी लगवाई जा रही है।
यूपी के युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
सोने के दाम में मामूली बढत हुई
नई दिल्ली। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दिसंबर वायदा की सोने की कीमत एमसीएक्स एक्सचेंज पर 73 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50.839 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं पांच फरवरी 2021 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार को एमसीएक्स पर 30 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50.926 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। आइए जानते हैं कि बीते हफ्ते में सोने की कीमतों में कितना अंतर आया है।
कार्यक्रमों में डीजे बजाने की मिली अनुमति
रायपुर। जिले के अंतर्गत सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने की अनुमति प्रदान की गई है। अनुमति निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार दी गई है। इस संबंध में अपर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करना होगा। केवल दो छोटे साउंड बॉक्स का उपयोग किया जा सकेगा। किसी भी सार्वजनिक रोड पर नहीं बजाया जा सकेगा। केवल कार्यक्रम के नियत स्थान पर बजाने की अनुमति अधिकतम समय रात्रि 10:00 बजे तक के लिए मान्य होगी। संबंधित थाना क्षेत्र में सूचना देनी होगी। जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि उक्त शर्तों का उल्लंघन पाया जाता है तो संपूर्ण जिम्मेदारी धुमाल, बैंड और डीजे पार्टी के प्रबंधक या संचालक की होगी। नियमों के उल्लंघन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 व अन्य विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गर्दन काटकर शिव को चढ़ाने की कोशिश की
हमीरपुर। खबर उत्तर-प्रदेश के हमीरपुर जिले से है। यहां एक अधेड़ शख्स ने तंत्र सिद्धि के लिए खुद की गर्दन काट कर भगवान शिव को चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान तांत्रिक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंदिर से बलि चढ़ाने में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, कोटेश्वर मंदिर में तंत्र साधना के चक्कर में एक अधेड़ ने खुद की बलि देने का प्रयास किया। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के अधेड़ ने अपनी गर्दन काट ली। इसके बाद मंदिर पहुंचे पुजारी ने जब उसे नेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को जिला अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सीएम ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक और कवर्धा रियासत की राजमाता शशिप्रभा देवी के निधन पर दुःख प्रकट किया है। शशिप्रभा देवी का शनिवार को निधन हो गया। वे दो बार अविभाजित मध्यप्रदेश में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं। मुख्यमंत्री ने शशिप्रभा देवी के शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए उल्लेखनीय सेवा की। उन्होंने अनेक पहुंचविहीन गांवों में सड़क, बिजली और सिंचाई सुविधा के विस्तार के काम किए। वे वर्ष 1977 और वर्ष 1980 में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं।
सबसे बड़ी मक्खी के घोंसले को किया तबाह
वॉशिंगटन डीसी। मई में जब अमेरिका चीन से आए कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित था, तो उसी वक्त वहां पर एक और मुसीबत आ गई थी। वो मुसीबत जापान से आई मर्डर हार्नेट थी, जो इंसानों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है। दिखने में ये मधुमक्खी की तरह लगती है, लेकिन इसके डंक से इंसान की मौत भी हो जाती है। जिस वजह से अमेरिका इसको भगाने की कोशिश में लगा है।
बॉडी प्रोटेक्टिव गियर पहनकर पहुंचे एक्सपर्ट
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वाशिंगटन में एक पेड़ पर एक्सपर्ट की टीम फुल बॉडी प्रोटेक्टिव गियर पहनकर पहुंची और मर्डर हार्नेट के घोंसले (छत्ता) को हटाया। कृषि विभाग के मुताबिक हार्नेट को खोजने और उसे हटाने में हफ्तों का वक्त लग जाता है। ये मधुमक्खियों पर तो हमला करती ही हैं, साथ ही इंसानों को भी अपना निशाना बनाती हैं। इनका जहर जान लेने के लिए काफी है।
हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया इकबाल अंसारी हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...