गुरुवार, 22 अक्तूबर 2020

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करना है

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से सोनार बांग्ला के संकल्प को पूरा करना हैः मोदी


हरिओम उपाध्याय


कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में महाषष्ठी से दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत के मौके पर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से ‘सोनार बांग्ला के संकल्प को पूरा करने का आहृवान किया और कहा कि इससे राज्य की समृद्ध और संपन्न विरासत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूजोर शुभेच्छा (पूजा की शुभेच्छा) कार्यक्रम के तहत राज्य के लोगों को दिए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण से लेकर पश्चिम बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की विस्तार से चर्चा की और कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वोदय का मंत्र अपनाया है। और इसी के मद्देनजर पूर्वी भारत के विकास के लिए निरंतर फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की थी। मोदी ने बांग्ला में लोगों को शुभकामना संदेश दिया और कहा, ‘‘जब हमारा किसान, हमारा श्रमिक आत्मनिर्भर बनेगा, तभी हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा। आत्मनिर्भर भारत के इसी संकल्प से हमें सोनार बांग्ला के संकल्प को पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि यह बंगाल की पवित्र धरती थी। जिसने आजादी के आंदोलन में स्वदेशी को संकल्प बनाने का काम किया, बंगाल की धरती से ही गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने ‘‘आत्मनिर्भर किसान, आत्मनिर्भर जीवन का संदेश दिया था। उन्होंने कहा 21वीं सदी में आत्मनिर्भर भारत का नया संकल्प भी बंगाल की धरती से मजबूत होगा। बंगाल के गौरव को, बंगाल के उद्यम और उद्योग को, यहां की समृद्धि व संपन्नता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। प्ररधानमंत्रीधध ने कहा कि बंगाल के तेज विकास के लिए और बंगाल के लोगों को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर काम हो रहा है। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र सरकार ने पूर्वोदय का मंत्र अपनाया है। पूर्वी भारत के विकास के लिए निरंतर फैसले लिए हैं। पूर्वोदय के इस मिशन में पश्चिम बंगाल को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। मुझे भरोसा है। कि पूर्वोदय का केंद्र बनकर पश्चिम बंगाल जल्द ही एक नई दिशा की तरफ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल के अवसंरचना विकास के लिए, संपर्क सुधारने के लिए भी लगातार काम हो रहा है। इसी के तहत कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना के लिए भी साढ़े 8 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मोदी ने कहा कि इस बार कोरोना के संकट के बीच दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। भक्त, पंडालों के आयोजकों सहित सभी ने इस बार ‘‘अद्भुत संयम दिखाया है।उन्होंने कहा, ‘‘संख्या पर भले असर पड़ा हो लेकिन भव्यता वही है। दिव्यता वही है। आयोजन भले ही सीमित है। लेकिन उत्सव का रंग, उल्लास-आनंद असीमित है। यही तो बंगाल की पहचान है। यही तो बंगाल की चेतना है। यही तो असली बंगाल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आज महिलाओं के सशक्तिकरण का भी अभियान तेज गति से जारी है। चाहे जनधन योजना के तहत 22 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोलना हो या फिर मुद्रा योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को आसान ऋण देना, चाहे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान हो या फिर तीन तलाक के खिलाफ कानून। उन्होंने कहा कि भारत ने जो नया संकल्प लिया है। आत्मनिर्भर भारत का उसमें भी नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है।             


सीएम योगी के 'शक्ति-मिशन' का प्रभाव बढ़ा

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति मिशन का अभियान अधिकारी बड़े ही तेजी से बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं, जिसका असर हापुड़ में देखने को मिला


हापुड़। जनपद के मेरठ रोड पर बने परिवहन विभाग कार्यालय पर नारी शक्ति मिशन का आयोजन किया गया। परिवहन विभाग के अलावा अधिकारियों ने इस मिशन में परिवहन विभाग से जुड़े लोगों को प्रेरणा देते हुए कहा कि हमें महिला का सम्मान करना चाहिए और इतना ही नहीं वाहन चालकों से कहा कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और वाहन चालकों को रोक रोक कर समझाया, जब महिलाएं बस में अथवा किसी भी वाहन में सफर कर रही हो तो उनसे अच्छा व्यवहार करें और सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं करना चाहिए, मधुर वाणी का प्रयोग करना चाहिए। इस प्रोग्राम में परिवहन विभाग के अधिकारी राजेश श्रीवास्तव महेश चंद शर्मा सहित परिवहन विभाग के सभी अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस कर्मी अन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सहयोग दिया। और नारी शक्ति मिशन के आयोजन को आगे बढ़ाया ताकि महिलाओं को मिलने वाले सम्मान की लोग प्रेरणा ले सकें इस दौरान अधिकारियों ने वाहनों पर नारी शक्ति मिशन का पोस्टर लगाते हुए वाहनों को आगे बढ़ाया। रोड पर जो भी वाहन दिखाई दिया सभी पर पोस्टर लगाते हुए सभी को प्यार से समझाया और नारी शक्ति मिशन के बारे में बताया।


112 की सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। अब यदि आप पुलिस की सहायता के लिये 112-यूपी पर फोन कर अपनी शिकायत या समस्या बतायेंगे तो आपसे आपकी उसी क्षेत्रीय भाषा में बातचीत की जायेगी। 112-यूपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है, ताकि परस्पर संवाद की प्रक्रिया को और बेहतर किया जा सके।                


राहुल ने चुनावी वायदों को लेकर कसा तंज

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त उपलब्ध कराने के भाजपा के चुनावी वादे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भारत सरकार ने कोविड के टीके तक पहुंच की रणनीति की घोषणा कर दी है। अब लोग इसे हासिल करने की जानकारी के लिए राज्यों के चुनाव कार्यक्रमों पर गौर कर सकते हैं।                 


लखनऊ में एयरपोर्ट पर अडानी का राज शुरू

लखनऊ। राजधानी का चौधरी चरण सिंह अमौसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगामी 1 नवंबर से अडानी ग्रुप का हो जायेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इस एयरपोर्ट का नाम भी बदला जाएगा। लखनऊ एयरपोर्ट का नाम अब अडानी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड होगा।                       


बोनस की मांग पूरी होने पर उत्सव आयोजित

रेवाड़ी। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन नोट वेस्टर्न रेलवे वर्कर्स की बोनस मांग को सरकार ने मान लिया है। इसके बाद कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान मंडल मंत्री देवेंद्र यादव ने कहा कि ये कर्मचारी की एकता है, जिसे सरकार ने मान लिया है।                            


सोमालिया की कंपनी ने 33 को बंधक बनाया

गोरखपुर। सोमालिया की एक कंपनी ने उत्तर प्रदेश के 25 मजदूरों सहित 33 मजदूरों को बंधक बना लिया है। मानव सेवा संस्थान के राजेश मणि ने बताया कि कुशीनगर के एक मजदूर ने उनसे संपर्क किया था उसके बाद यह मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि मैंने भारतीय दूतावास नैरोबी, केन्या और विदेश मंत्रालय से ट्वीट और ईमेल के जरिए संपर्क किया और उन्होंने मजदूरों की मदद करने का आश्वासन दिया है।               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...